आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के साथ-साथ पूरे प्रदेश में रॉकेट की गति से विकास कार्य भी करेगी। सरकार नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए एक अप्रैल से जन आंदोलन की शुरूआत करेगी। इसके तहत ‘‘आप’’ के सभी विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री गांव-गांव जाकर नशा के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही एंटी ड्रोन सिस्टम ख़रीदे जाएंगे और 5 हजार नई भर्तियां की जाएंगी जो बीएसफ के साथ मिलकर बॉर्डर पर पाकिस्तान से आ रहे नशे को रोकने का काम करेंगी। जिन लोगों ने पंजाब में नशे की शुरुआत की थी, चाहे वो कितना भी बड़ा नेता हों, उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा। मंगलवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान के साथ लुधियाना के सिविल अस्पताल में नवीनीकृत सुविधाओं का उद्घाटन करने के बाद जन संवाद के दौरान ये बातें कहीं। इस दौरान राज्यसभा सदस्य व लुधियाना पश्चिम के ‘‘आप’’ प्रत्याशी संजीव अरोड़ा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लुधियाना का सिविल अस्पताल इतना शानदार बन गया है कि अब लोग प्राइवेट अस्पताल में जाना भूल जाएंगे- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लुधियाना का सिविल अस्पताल बहुत शानदार बन गया है कि अब लोग प्राइवेट अस्पताल में जाना भूल जाएंगे। यह अस्पताल पहले ऐसा नहीं था। साल भर पहले सिविल अस्पताल में आ चुके लोगों को पता होगा कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने लुधियान के लोगों के लिए कैसा सिविल अस्पताल छोड़कर गए थे। ये लोग 30 साल में सिविल अस्पताल में 30 हजार चूहे छोड़कर गए थे। सबसे मुश्किल काम उन चूहों को निकालना था। टॉयलेट से इतनी बदबू आती थी कि उसके अंदर कोई जा नहीं सकता था। सीवर लाइनें चोंक पड़ी थी। अस्पताल में चारों तरफ गंदगी थी, छतों से पानी पटकता था। सिविल अस्पताल में इलाज कराने वालों का इलाज तो नहीं हो पाता था, वह दस और बीमारियां लेकर आ जाता था। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार और राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा के प्रयासों से यह सिविल अस्पताल अब शानदार बन गया है।
पूरे पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति आने वाली है, सभी सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जाएगा- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब बहुत जल्द ही पूरे पंजाब के अंदर सारे सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जाएगा। पंजाब में जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बन गए हैं। अभी और बनाए जा रहे हैं। पंजाब के अंदर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ी क्रांति आने वाली है। पिछले डेढ़-दो साल हर क्षेत्र में प्लानिंग करने में बीता है। अब काम करने का समय आ गया है। आज पंजाब की सबसे बड़ी समस्या नशे की है। यह नशा कौन सी पार्टी की सरकार ने चालू किया था। पहले पंजाब में नशा नहीं होता था। हमारे बच्चे नशा नहीं करते थे। पूरा पंजाब जानता है कि कौन सी सरकार और पार्टी थी, जिसके मंत्री नशा बेचा करते थे। ये लोग कितना पैसा कमाएंगे। मरने के बाद तो भगवान के पास ही जाना है। इन्होंने केबल छीन लिया, रेत माफिया इनका और घर-घर नशा भी पहुंचा दिया। जो पंजाब रंगला पंजाब होता था, भांगड़े के लिए जाना जाता था, खुशलहाल पंजाब होता था। पूरा पंजाब खेली और इंडस्ट्री के लिए जाना जाता था। उन लोगों ने नशा पहुंचाकर पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर दिया। वो कभी खुश नहीं रहेंगे, पाप लगेगा। भगवान कभी माफ नहीं करेगा।
सब जानते हैं कि किस पार्टी ने पंजाब में नशा घर-घर पहुंचाया, जनता इतनी दुखी थी कि उन्हें कुर्सी से हटा दिया- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग उनसे बहुत दुखी हो गए, लोग उनको सत्ता से बाहर करना चाहते थे। इसके बाद पंजाब में दूसरी पार्टी आई। दूसरी पार्टी ने गुटखा साहिब की झूठी कसम खाई कि चार हफ्ते में नशा दूर कर दूंगा। पंजाब के लोगों ने उन पर विश्वास करके उस पार्टी को वोट दे दिया। उसने केवल सत्ता पाने के लिए गुटखा साहिब की झूठी कसम खाई थी। पांच साल वह सख्स मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने घर से बाहर नहीं निकला। उसने कुछ नहीं किया और उसके पूरे कार्यकाल में नशा बिकता रहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे हुए हैं। अब पूरे पंजाब में नशे के खिलाफ युद्ध शुरू हुआ है। पंजाब के लोगों को वाकई में दिख रहा है कि यह नशे के खिलाफ युद्ध है। पिछले 20 दिनों से नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई हो रही है। लोग नशे के बड़े-बड़े स्तरों से कांपते थे, घबराते थे, आज उनके घर बुल्डोजर से तोड़े जा रहे हैं। जब लोग टीवी के सामने बैठ कर उनके घर तोड़े जाते हुए देखते हैं, तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। लोग आश्चर्य में हैं कि ऐसा भी हो सकता है। दिल्ली, गुजरात, हरियाणा समेत कई राज्यों में खूब नशा बिक रहा है, लेकिन किसी भी सरकार की हिम्मत नहीं