Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दिल्ली में प्रदूषण से “हेल्थ इमरजेंसी” जैसे हालात, लेकिन बीजेपी सरकार बता रही “ऑल इज वेल”- आप

  • November 23, 2025

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण को लेकर चार इंजन वाली बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लिया है। “आप” की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण से “हेल्थ इमरजेंसी” जैसे हालात हैं लेकिन बीजेपी सरकार “ऑल इज वेल” बता रही है। लोगों के लिए सरकार को एडवाइजरी जारी करनी चाहिए लेकिन वह तो मैराथन समेत अन्य आयोजन कर लोगों बाहर निकलने को उकसा रही है। पानी का छिड़कने के बाद भी एक्यूआई 700 पार है, क्योंकि रेखा गुप्ता सरकार के पास प्रदूषण कम करने का कोई प्लान नहीं है। हालात ये हैं कि दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ बीजेपी की सरकार है, फिर भी वह एक मीटिंग तक नहीं कर पाई है। इनको दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य से कोई मतलब नहीं है। इनका पूरा ध्यान हेडलाइन मैनेजमेंट पर है।

रविवार को प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि एक धोखाधड़ी वाली सरकार दिल्ली की सत्ता पर काबिज है, जो ट्रकों से एक्यूआई मीटर पर पानी का छिड़काव कराकर रीडिंग को कम दिखाने की कोशिश कर रही है। इसके बावजूद दिल्ली का एक्यूआई 700 के पार पहुंच गया है। यह स्थिति अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल बन चुकी है। दिल्ली एनसीआर का हिस्सा है और आसपास के राज्यों में भी प्रदूषण का असर है। ऐसे में केंद्र सरकार को जिम्मेदार सरकार की तरह व्यवहार करना चाहिए। भाजपा को दिल्ली की सत्ता संभाले 10 महीने से अधिक हो चुके हैं, लेकिन प्रदूषण को लेकर उन्होंने एक भी ठोस कदम नहीं उठाया। न तो उन्होंने एनसीआर के सभी मुख्यमंत्रियों और पर्यावरण मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई, न ही कोई स्पष्ट कार्ययोजना बनाई। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और हवा स्थिर रहेगी, ऐसे में प्रदूषण केवल और बढ़ेगा।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा सरकार जल छिड़काव जैसे दिखावटी कदम उठाकर दिल्लीवासियों को यह संदेश देना चाहती है कि कोई समस्या ही नहीं है। इस समय स्वास्थ्य सलाह जारी करके लोगों से घरों में रहने की अपील करनी चाहिए थी, जैसा कि सभी डॉक्टर कह रहे हैं। लेकिन यह सरकार इसके उलट कर रही है। सरकार कह रही है कि प्रदूषण है ही नहीं, बाहर निकलो। मैराथन आयोजित कर रही है, बड़े-बड़े इवेंट करा रही है। यह जनता के स्वास्थ्य के खिलाफ अपराध है और इस सरकार को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब हमने कई अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनाई थीं। उस समय भाजपा हम पर हंसती थी, हमारे प्रयोगों का मजाक उड़ाती थी, लेकिन अंततः सदन में मानना पड़ा कि दिल्ली में प्रदूषण लगभग 40 फीसद कम हुआ था। इस बार पंजाब में भी पराली जलाने की घटनाएं काफी कम हुई हैं। फिर भी केंद्र सरकार और एनसीआर के भाजपा मंत्रियों ने अब तक एक आपात बैठक तक नहीं बुलाई। यह सरासर आपराधिक कृत्य है और इस सरकार को अदालत में जवाब देना चाहिए।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यह सरकार केवल हेडलाइन मैनेजमेंट में व्यस्त रहती है, जनता के स्वास्थ्य से उसे कोई सरोकार नहीं है। निर्माण कार्यों को अनुमति दी रही है। क्या बिल्डर लॉबी की जेबें भरने के लिए ऐसा किया गया? स्कूलों को हाइब्रिड मोड में भी नहीं जाने दिया गया। हर कदम में देरी की गई और ऊपर से यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि कोई समस्या ही नहीं है। एक जिम्मेदार सरकार का काम होता है कि वह जनता को सही स्थिति की जानकारी दे ताकि लोग अपनी दिनचर्या उसी अनुसार बना सकें। लेकिन यह सरकार इसके ठीक विपरीत कर रही है और लोगों के स्वास्थ्य के साथ धोखाधड़ी कर रही है। यही कारण है कि अब दिल्ली की जनता बार-बार सड़कों पर उतरकर इस सरकार के फर्जीवाड़े के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

अंत में दिल्लीवासियों से अपील करते हुए प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि सब लोग अपने-अपने स्तर पर खुद का ख्याल रखिए, क्योंकि इस सरकार की मानें तो प्रदूषण है ही नहीं। एक्यूआई मीटर पर पानी छिड़कवाना ही इनका समाधान है। आम आदमी पार्टी जनहित के हर मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और इस सरकार से काम करवाने के लिए दबाव बनाए रखेगी।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

The difference between Amit Shah’s claims and Re The difference between Amit Shah’s claims and Reality explained
400+ factories shut. 4 lakh workers displaced. Gas 400+ factories shut.
4 lakh workers displaced.
Gas prices out of control.
But BJP’s priorities? Still politics over people.

The truth cannot be hidden anymore.
पंजाब में शुरू हुए ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार’ योजना के रजिस्ट्रेशन 🙌

भारतीय राजनीति में AAP एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने सभी वादे पूरे करती है💯

#1000Gift4PunjabWomen | Aam Aadmi Party | Bhagwant Mann | Punjab | Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana
पंजाब की माताओं-बहनों को सक्षम और मजबूत बनाने वाली भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार’ योजना के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू 🙌

#1000Gift4PunjabWomen | Aam Aadmi Party | Bhagwant Mann | Punjab | Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana
पंजाब की सभी माताओं-बहनों, बधाई हो🙏

भगवंत मान जी की सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार’ योजना के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इस योजना के तहत अब राज्य की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा 🙌

#1000Gift4PunjabWomen | Aam Aadmi Party | Bhagwant Mann | Punjab | Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana
Registration for the ₹1000 / ₹1500 monthly sup Registration for the ₹1000 / ₹1500 monthly support under the women empowerment scheme has officially begun in Punjab 💯

With over 26,000 registration centres set up across the state, eligible women can now visit their nearest centre and complete their registration.

#1000Gift4PunjabWomen | Aam Aadmi Party | Bhagwant Mann | Punjab | Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana
Double engine me sab kuch possible hai!! Double engine me sab kuch possible hai!!
देश की राजधानी दिल्ली ‘Crime Capital’ बन चुकी है, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह को चुनाव प्रचार से ही फुर्सत नहीं मिल रही है।
मोदी जी, देश की जनता मोदी जी, देश की जनता को खून के आँसू रुला रहे हैं। 😢
अपराधियों के लिए साफ़ संदेश: अब बचना मुश्किल है।
अरविंद केजरीवाल जी अरविंद केजरीवाल जी के मामले से दिल्ली हाई कोर्ट की जज, जस्टिस स्वर्णकांता को क्यों हटना चाहिए?

इस मुद्दे पर @arvindkejriwal जी ने दिल्ली हाई कोर्ट में 10 मजबूत दलीलें पेश कीं।
पंजाब की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक दिन!

मुख्यमंत्री @bhagwantmann1 ने आदमपुर में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की।

“बहनों का प्यार और माताओं का आशीर्वाद मिल जाए, तो दुनिया में ऐसी कोई मंज़िल नहीं है जो हासिल न की जा सके।”
पंजाब में महिलाओं को आर्थिक मज़बूती देने की दिशा में एक और बड़ा कदम 💙

मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत अब हर घर की महिलाओं को मिलेगा सीधा सहयोग—
₹1000 प्रति माह (सामान्य वर्ग)
₹1500 प्रति माह (SC वर्ग)
जय भीम 🇮🇳

बाबासाहेब के अधूरे सपने को आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं पूरा 💯
भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को ही कर दिया बीमार‼️

♦️ दिल्ली की शानदार सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को बदहाल करके लोगों की जान से खिलवाड़ किया 

♦️ सरकारी अस्पतालों को स्वास्थ्य माफियाओं के हवाले करके Health System को व्यापार बना दिया
BJP vs AAP

भाजपा राज में अस्पताल ही बीमार।
AAP रख रही लोगों की सेहत का ख्याल।
सामाजिक न्याय के अग्रदूत, संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन 🙏
Different years, same script 🤡 Different years, same script 🤡
मोदी जी की तरह ही ‘झ मोदी जी की तरह ही ‘झूठ का पुलिंदा’ अच्छा बाँधती हैं, रेखा गुप्ता जी‼️
Waah duggal Saheb waah 👏👏 Waah duggal Saheb waah 👏👏
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube