Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दिल्ली में प्रदूषण से “हेल्थ इमरजेंसी” जैसे हालात, लेकिन बीजेपी सरकार बता रही “ऑल इज वेल”- आप

  • November 23, 2025

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण को लेकर चार इंजन वाली बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लिया है। “आप” की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण से “हेल्थ इमरजेंसी” जैसे हालात हैं लेकिन बीजेपी सरकार “ऑल इज वेल” बता रही है। लोगों के लिए सरकार को एडवाइजरी जारी करनी चाहिए लेकिन वह तो मैराथन समेत अन्य आयोजन कर लोगों बाहर निकलने को उकसा रही है। पानी का छिड़कने के बाद भी एक्यूआई 700 पार है, क्योंकि रेखा गुप्ता सरकार के पास प्रदूषण कम करने का कोई प्लान नहीं है। हालात ये हैं कि दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ बीजेपी की सरकार है, फिर भी वह एक मीटिंग तक नहीं कर पाई है। इनको दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य से कोई मतलब नहीं है। इनका पूरा ध्यान हेडलाइन मैनेजमेंट पर है।

रविवार को प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि एक धोखाधड़ी वाली सरकार दिल्ली की सत्ता पर काबिज है, जो ट्रकों से एक्यूआई मीटर पर पानी का छिड़काव कराकर रीडिंग को कम दिखाने की कोशिश कर रही है। इसके बावजूद दिल्ली का एक्यूआई 700 के पार पहुंच गया है। यह स्थिति अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल बन चुकी है। दिल्ली एनसीआर का हिस्सा है और आसपास के राज्यों में भी प्रदूषण का असर है। ऐसे में केंद्र सरकार को जिम्मेदार सरकार की तरह व्यवहार करना चाहिए। भाजपा को दिल्ली की सत्ता संभाले 10 महीने से अधिक हो चुके हैं, लेकिन प्रदूषण को लेकर उन्होंने एक भी ठोस कदम नहीं उठाया। न तो उन्होंने एनसीआर के सभी मुख्यमंत्रियों और पर्यावरण मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई, न ही कोई स्पष्ट कार्ययोजना बनाई। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और हवा स्थिर रहेगी, ऐसे में प्रदूषण केवल और बढ़ेगा।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा सरकार जल छिड़काव जैसे दिखावटी कदम उठाकर दिल्लीवासियों को यह संदेश देना चाहती है कि कोई समस्या ही नहीं है। इस समय स्वास्थ्य सलाह जारी करके लोगों से घरों में रहने की अपील करनी चाहिए थी, जैसा कि सभी डॉक्टर कह रहे हैं। लेकिन यह सरकार इसके उलट कर रही है। सरकार कह रही है कि प्रदूषण है ही नहीं, बाहर निकलो। मैराथन आयोजित कर रही है, बड़े-बड़े इवेंट करा रही है। यह जनता के स्वास्थ्य के खिलाफ अपराध है और इस सरकार को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब हमने कई अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजनाएं बनाई थीं। उस समय भाजपा हम पर हंसती थी, हमारे प्रयोगों का मजाक उड़ाती थी, लेकिन अंततः सदन में मानना पड़ा कि दिल्ली में प्रदूषण लगभग 40 फीसद कम हुआ था। इस बार पंजाब में भी पराली जलाने की घटनाएं काफी कम हुई हैं। फिर भी केंद्र सरकार और एनसीआर के भाजपा मंत्रियों ने अब तक एक आपात बैठक तक नहीं बुलाई। यह सरासर आपराधिक कृत्य है और इस सरकार को अदालत में जवाब देना चाहिए।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यह सरकार केवल हेडलाइन मैनेजमेंट में व्यस्त रहती है, जनता के स्वास्थ्य से उसे कोई सरोकार नहीं है। निर्माण कार्यों को अनुमति दी रही है। क्या बिल्डर लॉबी की जेबें भरने के लिए ऐसा किया गया? स्कूलों को हाइब्रिड मोड में भी नहीं जाने दिया गया। हर कदम में देरी की गई और ऊपर से यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि कोई समस्या ही नहीं है। एक जिम्मेदार सरकार का काम होता है कि वह जनता को सही स्थिति की जानकारी दे ताकि लोग अपनी दिनचर्या उसी अनुसार बना सकें। लेकिन यह सरकार इसके ठीक विपरीत कर रही है और लोगों के स्वास्थ्य के साथ धोखाधड़ी कर रही है। यही कारण है कि अब दिल्ली की जनता बार-बार सड़कों पर उतरकर इस सरकार के फर्जीवाड़े के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

अंत में दिल्लीवासियों से अपील करते हुए प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि सब लोग अपने-अपने स्तर पर खुद का ख्याल रखिए, क्योंकि इस सरकार की मानें तो प्रदूषण है ही नहीं। एक्यूआई मीटर पर पानी छिड़कवाना ही इनका समाधान है। आम आदमी पार्टी जनहित के हर मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और इस सरकार से काम करवाने के लिए दबाव बनाए रखेगी।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

बीजेपी और कांग्रेस बीजेपी और कांग्रेस के ठगबंधन से परेशान है गुजरात की जनता‼️

30 साल में बीजेपी गुजरात में सड़कें, स्कूल-अस्पताल नहीं बना सकी, वहीं AAP सरकार में पंजाब में 4 साल में मुफ्त बिजली, मुफ्त 10 लाख तक का इलाज हो रहा है, शानदार सरकारी स्कूल और अस्पताल बन रहे हैं, 43 हजार किलोमीटर सड़कें बन रही हैं।

यही वजह है कि आज गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ़ उम्मीद से देख रही है।

#AAPWithGujaratFarmers
AAP सरकार Taxpayers का एक-एक AAP सरकार Taxpayers का एक-एक पैसा जनता पर खर्च करती है💯

#AAPWithGujaratFarmers
गुजरात की जनता AAP को गुजरात की जनता AAP को उम्मीद की निगाहों से देख रही💯
भारत-अमेरिका के बीच कोई Trade Deal नहीं बल्कि यह भारतीय किसानों और व्यापारियों का Death Warrant है‼️
Trump बार-बार भारत की संप्रभुता और अस्मिता पर हमला कर रहा है लेकिन मोदी जी चुप्पी साधकर इसे अपनी जीत बता रहे हैं। 

Donald Trump ने भारतीय किसानों का Death warrant निकाल दिया और मोदी जी जश्न मना रहे हैं ‼️
If America doesn’t pay… and India pays…‼️

What exactly are we celebrating⁉️
यह फैसला भारत-अमेरिका Trade Deal के तहत हुआ है और मोदी सरकार इसे जीत बता रही है। 

यह ट्रेड डील भारतीय व्यापारियों और किसानों का Death Warrant है लेकिन मोदी सरकार इसका जश्न मना रही है।
डोनाल्ड ट्रम्प खुल डोनाल्ड ट्रम्प खुले मंच से भारत को अपमानित करते हुए कह रहा है कि उसने 200% टैरिफ़ की धमकी देकर मोदी से युद्ध रुकवाया था, जिस पर पाकिस्तान का प्रधानमंत्री तक हँस रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप लगातार विश्व मंच पर भारत की साख पर सवाल उठा रहा है और मोदी जी की चुप्पी टूटने का नाम नहीं ले रही है।

देश की जनता पूछ रही है — कोई भी सच्चा देशभक्त भारत का अपमान कैसे बर्दाश्त कर सकता है?
The Galgotians are here. The Galgotians are here.
एक साल में रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली को कर दिया बेहाल, दिल्ली वाले याद कर रहे केजरीवाल…

#SufferingDelhiMissesKejriwal
बीजेपी ने वोट चोरी और फर्ज़ीवाड़ा करके सत्ता हथियाई और दिल्ली को कर दिया बर्बाद‼️

#SufferingDelhiMissesKejriwal
प्रदूषण कंट्रोल के प्रदूषण कंट्रोल के नाम पर भी रेखा गुप्ता सरकार ने किया फर्ज़ीवाड़ा😡

जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार थी तब यहां प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए तमाम प्रयास किए जाते थे। 

लेकिन इस बार रेखा गुप्ता सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही। जब दिल्लीवालों ने विरोध प्रदर्शन किया तब सरकार ने काम करने की जगह फर्ज़ीवाड़ा करना शुरू कर दिया। 

AQI मापने वाले सेंटर बंद कर दिए गए, वहाँ दिनभर पानी का छिड़काव किया गया लेकिन उनका फर्ज़ीवाड़ा चला नहीं और सच सामने आ गया।

#SufferingDelhiMissesKejriwal
दिल्ली वाले अपने लाल, अरविंद केजरीवाल को कर रहे Miss 💔

#SufferingDelhiMissesKejriwal
दिल्ली वाले अपने लाल, अरविंद केजरीवाल को कर रहे Miss 💔

#SufferingDelhiMissesKejriwal
केजरीवाल ने गरीबों केजरीवाल ने गरीबों को सम्मानजनक ज़िंदगी जीने का अधिकार दिया था, बीजेपी ने उनसे जीने का ही अधिकार छीन लिया।

“एक साल, दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल”

#SufferingDelhiMissesKejriwal
BJP ने सिर्फ 1 साल में दिल्ली का ऐसा हाल कर दिया है कि दिल्ली के लोगों को केजरीवाल जी की याद सताने लगी है।

“एक साल, दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल।”

#SufferingDelhiMissesKejriwal
बीजेपी सरकार ने दिल्ली के बाद हरियाणा को भी Gangland बना दिया है।

हरियाणा में रोज़ हत्याएं हो रहीं हैं, अपराधों की सूची में हरियाणा चौथे नंबर पर पहुँच गया है, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी मौज मस्ती में लगे हैं।

हरियाणा की जनता की सुरक्षा अब सिर्फ़ भगवान भरोसे है।
बीजेपी 30 साल से गुजरात की सत्ता पर काबिज है लेकिन फिर भी विधानसभा सत्र को Live करने से डरती है।

क्योंकि बीजेपी ने गुजरात की जनता को सिर्फ़ ठगने का काम किया है और अगर विधानसभा की कार्रवाई Live हुई तो इनके CM से लेकर विधायकों तक सबका कच्चा चिट्ठा देश के सामने आ जाएगा।
एक साल दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल‼️

दिल्ली की मुख्यमंत्री साहिबा रेखा गुप्ता जी को अब अरविंद केजरीवाल जी से डर लगने लगा है। 

हम दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर ‘एक साल दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल’ का पोस्टर लगाना चाहते थे लेकिन भाजपा इससे डर गई।
India’s AI moment was meant to showcase innovati India’s AI moment was meant to showcase innovation, talent, and opportunity.

Instead, the summit exposed mismanagement, poor planning, and a system more focused on optics than outcomes.
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube