Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दिल्ली के पुजारियों-ग्रंथियों को 20 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देने से भाजपा ने कर दिया इन्कार- अनिल झा

  • March 27, 2025

दिल्ली में सरकार बनते ही भाजपा अपने चुनावी वादों को पूरा करने से इन्कार करने लगी है। ताजा मामला मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को मानदेय देने का है। चुनाव के दौरान भाजपा ने आम आदमी पार्टी को देखकर अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि वह सरकार बनने पर पुजारियों और ग्रंथियों को 20 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देगी, लेकिन अब उसकी सरकार ने मानदेय देने से साफ इन्कार कर दिया है। मंत्री प्रवेश वर्मा ने ‘‘आप’’ विधायक जरनैल सिंह के सवाल के जवाब में कहा है कि सरकार की पुजारियों व ग्रंथियों को मानदेय देने की कोई योजना नहीं है। गुरुवार को विधानसभा में प्रेसवार्ता कर ‘‘आप’’ विधायक अनिल झा ने यह जानकारी दी और मंत्री के जवाब की कड़ी निंदा की।

‘‘आप’’ विधायक अनिल झा ने कहा कि 25 मार्च को भाजपा की दिल्ली सरकार द्वारा बजट लाया गया। बजट में उन्होंने कई तरह के दावे और वादे किए हैं। हम हमेशा इस बात को पक्ष में रहे हैं कि सरकार को बजट या कार्यों का क्रियान्वयन करने के लिए समय मिले। लेकिन नई सरकार द्वारा दिल्ली की जनता के लिए लाए गए बजट को देखकर मुझे हैरानी होती है। भाजपा ने कहा कि दिल्ली में रामराज्य की तरह सरकार चलाएंगे। कई जगहों पर प्रधानमंत्री और भगवान श्रीराम का टीका लगाते हुए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था और कहा था कि मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 20 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देगी।

अनिल झा ने कहा कि सबसे पहले आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा किया था कि दिल्ली के मंदिरों में पूजा करने वाले पुजारी, गुरुद्वारों में धार्मिक विषयों का संचालन करने करने वाले ग्रंथी और बाल्मिकी व रविदास मंदिरों में व्यवस्था और पूजा-पाठ करने वाले पुजारियों को 18 हजार रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा की थी। इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं बन पाई। लेकिन चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी की देखा-देखी भाजपा ने भी यह घोषणा कर दी कि वह सरकार बनने पर पुजारियों और ग्रंथियों को 20 हजार रुपए प्रतिमाह देगी। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार है।

अनिल झा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जब बजट लाया गया तो उसमें कहीं पर भी यह उल्लेख नहीं है कि दिल्ली के गुरुद्वारों के ग्रंथियों और मंदिरों के पुजारियों को 20 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देंगे। जब आप सार्वजनिक रूप से घोषणा करते हैं और आपकी राष्ट्रीय पार्टी है, 20-21 राज्यों में आपकी सरकार है। ये लोग केंद्र शासित राज्य दिल्ली में पुजारियों और ग्रंथियों को 20 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देने की घोषणा करते हैं और सनातन संस्कृति के सबसे बड़े झंडावरदार बनते हैं। लेकिन ग्रंथियों और पुजारियों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। उनके परिवार भरण पोषण और उनकी शिक्षा को लेकर ‘‘आप’’ की तत्कालीन सरकार ने मानदेय की व्यवस्था करने की बात कही थी। इसी को देखकर भाजपा ने अपने एजेंडे में भी लाया।

अनिल झा ने कहा कि मंत्री प्रवेश वर्मा से जब सदन में प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। सदन में ‘‘आप’’ विधायक जनरैल सिंह ने मंत्री प्रवेश वर्मा से यह सवाल पूछा था। एक माह पहले ही भाजपा की सरकार बनी है और ढाई तीन माह पहले चुनाव के दौरान ग्रंथियों और पुजारियों को मानदेय देने की घोषणा की थी। अब बजट के दो-तीन के अंदर ही भरे सदन में इस घोषणा से इन्कार कर रहे हैं कि हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है। यह बड़ा ही अफसोस जनक और निराशाजनक है कि भाजपा को बजट में जो प्रावधान लाना चाहिए था, वह नहीं लाई। हम मंत्री के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। दिल्ली के लोगों समझना चाहिए कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्रों को पूरा करने से इन्कार करना शुरू कर दिया है।

अनिल झा ने कहा कि हमें लगता है कि भाजपा सरकार के मंत्री दिल्ली का बजट नहीं बना रहे हैं, बल्कि पीछे से कोई और ही बना रहा है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि पुजारियों और ग्रंथियों को 20 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देने के लिए बजट में प्रावधान लाएंगे, लेकिन अब मना कर रही है। इसका मतलब है कि भाजपा की मंसा साफ-साफ दिख रही है कि वह दिल्ली की जनता के साथ लगातार धोखा करेगी।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Modi Ji, kyu nahi dikh raha kuch? Modi Ji, kyu nahi dikh raha kuch?
क्या आपने कभी इतना बेशर्म प्रधानमंत्री देखा है? —

जब जनता गैस सिलिंडर के लिए परेशान है, ये रोड शो करके जनता के दर्द का मज़ाक़ उड़ा रहे हैं‼️
Wait for it… Wait for it…
Elections are the only time we see the Mahamanush‼️
Kya lagta hai friends.. Ye milega? Kya lagta hai friends.. Ye milega?
मोदी सरकार के निकम्मेपन की वजह से देश पाषाण युग में वापस आ चुका है‼️
Sewage-mixed water in Delhi homes—and the system Sewage-mixed water in Delhi homes—and the system meant to fix it is the one supplying it.

Under BJP government and CM Rekha Gupta, Delhi Jal Board is failing at the most basic duty: clean water.

Not just inaction—this is negligence people are forced to live with every single day.
Digital Media पर अपने गुनाहों की लगातार पोल खुलता देखकर डरा तानाशाह मोदी‼️😰
देश में महँगाई लोगों की कमर तोड़ रही है, गैस सिलिंडर के लिए जनता क़तारों में खड़ी है और पूरे देश में लोग पलायन कर रहे हैं, 

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को अपना चेहरा चमकाने के लिए REEL बनाने से फुर्सत नहीं है।
Every crisis tells the same story. Bihari migrant Every crisis tells the same story.

Bihari migrants are forced to leave everything behind and rush back home—because the system fails them when it matters most.

Before elections, they’re remembered. After elections, they’re left to survive on their own.
देश में चाहे कुछ होता रहे, मोदी जी की PR रुकनी नहीं चाहिए। 🎥
महामानव जी अलग ही लेवल के बंदे हैं 😁
हम अरविंद केजरीवाल हम अरविंद केजरीवाल जी के सच्चे सिपाही हैं और उनसे हमने निडर होकर लड़ना और संघर्ष करना सीखा है।

लेकिन बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि जब CEC के खिलाफ प्रस्ताव आता है और आप (Raghav Chadha) उस पर साइन नहीं करते, जब पश्चिम बंगाल में वोट काटे जाते हैं, जब गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं को पीटा जाता है, तब भी आप कुछ नहीं बोलते।

जब मोदी सरकार द्वारा पंजाब के अधिकार छीने जाते हैं, तब भी आप मौन रहते हैं।

ये तमाम सवाल हैं, जिनका जवाब देश की जनता आपसे चाहती है।
अमित शाह जी, और कितन अमित शाह जी, और कितना झूठ बोलोगे⁉️
जब हमें पानी खरीदना पड़ता है, इनवर्टर खरीदना पड़ता है, सब बाजार से खरीदना पड़ता है तो हम लोगों ने सरकार क्यों बनाई?
In Jaipur, women were forced to confront a BJP MLA In Jaipur, women were forced to confront a BJP MLA with a glass of dirty water—asking him to drink what they are made to live with.

When basic necessities like clean water become a struggle, it’s not governance—it’s failure.
गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार बौखला चुकी है‼️
यह सीना चीर देने वाली गुहार कोई और नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार की CM Helpline (1076) में काम करने वाली एक लड़की लगा रही है। 

यह लड़कियां अपनी तनख़्वाह बढ़वाने की मांग कर रही थीं। योगी जी ने पहले इन्हें सड़क पर घसीट-घसीटकर फिंकवाया और बाद में इन्हें बसों में भरकर ले जाया गया। 

बाक़ी उत्तर प्रदेश में योगी जी महिलाओं के मान-सम्मान के लिए खूब काम कर रहे हैं‼️
बीजेपी और शिक्षा माफिया के ‘लूटतंत्र’ की पोल ख़ुद अभिभावक खोल रहे हैं‼️

जरूर देखिए:
देश पर ऐसी मारी महंगाई की मार, 
जनता कह रही — “अब नहीं चाहिए मोदी सरकार”
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube