Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दिल्ली की बारिश के पानी में डूब गए भाजपा के चारों इंजन- अंकुश नारंग

  • July 30, 2025

दिल्ली नगर निगम के इलाकों में जरा देर की बारिश में बार-बार हो रहे भारी जल भराव को खत्म करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा के मेयर राजा इकबाल सिंह को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की बारिश के पानी में भाजपा के चारों इंजन डूब गए। दिल्ली में जलभराव की स्थिति भयावह हो चुकी है। सड़कें नदी और गलियां छोटे-छोटे तालाब बन गईं हैं।एमसीडी की जल निकासी व्यवस्था फेल होने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उन्होंने मांग की कि जल भराव का जल्द समाधान किया जाए। ड्रेनेज सिस्टम की जल्द सफाई कराई जाए और जल भराव से प्रभावित लोगों को जरूरी मदद दी जाए।

मेयर को लिखे पत्र में अंकुश नारंग ने कहा है कि विगत दिनों हुई भारी वर्षा के कारण दिल्ली के अनेक क्षेत्रों जैसे सदर बाजार, आईटीओ, पटपड़गंज, करोलबाग, मुंडका, शालीमार बाग, मोती बाग आदि में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि सड़कों ने नदियों का रूप ले लिया है तथा गालियां छोटे-छोटे तालाब बन गई हैं। आमजन को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

अंकुश नारंग ने कहा है कि यह स्थिति दिल्ली नगर निगम एवं शासन की भारी लापरवाही और अक्षमता को दर्शाती है। हर वर्ष मानसून के दौरान ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं, परंतु इनके स्थायी समाधान हेतु कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है। जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

अंकुश नारंग ने एक जनप्रतिनिधि एवं विपक्ष के नेता के नाते मेयर से मांग की है कि जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य करवाए जाएं। ड्रेनेज प्रणाली की समुचित सफाई एवं मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए। जलभराव से प्रभावित नागरिकों को आवश्यक सहायता एवं मुआवजा प्रदान किया जाए। दीर्घकालिक समाधान हेतु विशेषज्ञों की समिति गठित कर नगर के जल निकासी ढांचे में सुधार किया जाए।

अंकुश नारंग ने महापौर से कहा है कि यह समय आरोप- प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि जनसेवा का है। जनता की पीड़ा को नजरअंदाज करना अब संभव नहीं है। आशा है आप शीघ्र कार्यवाही कर इस गंभीर समस्या का समाधान निकालेंगे।

आज एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर में भाजपा मेयर कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी के सभी पार्षदों ने दिल्ली में हो रहे लगातार जल भराव को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

दिल्ली में तैनात एक पुलिसकर्मी ने बिहार के युवक पांडव कुमार से पूछा, ‘कहां से हो?’ पांडव कुमार ने जवाब दिया, ‘बिहार से।’ पुलिसकर्मी ने कहा, ‘बिहारी लोग गंदगी फैलाते हैं।’ यह कहने के बाद उस पुलिसकर्मी ने पांडव कुमार को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

इस घटना पर जब मोदी कैबिनेट के मंत्री जीतन राम मांझी से पूछा गया कि दिल्ली में एक युवक को बिहारी होने के कारण गोली मार दी गई, तो इस पर उनका निर्लज्ज बयान आया, ‘मार दिया तो मार दिया।’

दिल्ली में पूर्वांचलियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। पहले उनकी झुग्गियाँ तोड़ी जाती हैं, अब उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और भाजपा और उनके नेता मुंह में दही जमाकर बैठे हैं। क्या पूर्वांचली या बिहारी होना गुनाह है?
नॉर्थईस्ट को भारत की अष्टलक्ष्मी बताने वाले मोदी जी मणिपुर पर चुप क्यों हैं...?
AAP ने गुजरात में रचा AAP ने गुजरात में रचा इतिहास। 
गुजरात में भी अब नफरत की नहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य की राजनीति होगी।
BJP की washing machine के काम कर BJP की washing machine के काम करने की chronology समझिए:
छापे → दबाव → पार्टी में एंट्री → क्लीन चिट
जुल्मी जब-जब जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से,
चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से। 

आम आदमी पार्टी के बहादुर नेता Mehraj Malik के संघर्ष को सलाम।
सिक्किम से ज़्यादा सिक्किम से ज़्यादा दूर नहीं है मणिपुर, जो सालों से हिंसा की चपेट में झुलस रहा है।
लेकिन राजा को मणिपुर के लोगों की चिंता नहीं, वह तो मज़े से फुटबॉल खेल रहा है।
मोदी जी और CM रेखा गुप्ता बताएं, 
दिल्ली की महिलाओं से किए गए ₹2500 देने के वादे का क्या हुआ?
देश की न्याय प्रणाली ने ही मुझे आरोपों से मुक्त किया है, हम अपनी न्यायपालिका का बहुत सम्मान करते हैं।
कोई ऐसा हथकंडा बाकी नहीं है, जो Aam Aadmi Party को खत्म करने के लिए Modi जी, Amit Shah और BJP ने नहीं अपनाया हो।
A new chapter begins in Gujarat 🇮🇳 Under th A new chapter begins in Gujarat 🇮🇳

Under the leadership of Arvind Kejriwal, the Aam Aadmi Party secures a historic 500+ seats, marking a powerful mandate for change.

Thank you, Gujarat, for choosing hope, progress, and honest governance.
राजा की प्राथमिकता राजा की प्राथमिकता क्या थी,
देश याद रखेगा।
सत्याग्रह के मार्ग सत्याग्रह के मार्ग पर हमारा संकल्प अटल रहे 🙏🏻

#KejriwalAtRajghat
जब न्याय के लिए आग्रह करना हो,
तो रास्ता वही होता है जो बापू ने दिखाया था।

#KejriwalAtRajghat
इंसाफ की आखिरी ललकार है
सत्याग्रह! 

#KejriwalAtRajghat
सत्याग्रह की राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi जी को Arvind Kejriwal जी, Manish Sisodia जी सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नमन करते हुए सत्याग्रह के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
मोदी जी और CM रेखा गुप्ता बताएं, 
दिल्ली की महिलाओं से किए गए ₹2500 देने के वादे का क्या हुआ?

@atishi.aap जी, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा दिल्ली
जस्टिस Swarnkanta Sharma जी, सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta, और केजरीवाल जी का सत्याग्रह—क्या है पूरी कहानी? जानिए पूरा मामला।

#KejriwalKaSatyagraha
झूठ के काले बादल सत्य के सूर्य को ज्यादा देर तक ढक नहीं सकते।

सत्यमेव जयते।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही सत्याग्रह कर रहे हैं Arvind Kejriwal.
BJP पहले ED से रेड कराकर नेताओं को डराती है, उन्हें करप्ट बताती है और फिर वही नेता जब BJP में शामिल हो जाते हैं, तो “वॉशिंग मशीन” में धोकर उन्हें साफ़ घोषित कर देती है।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube