Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

ईडी के दो केस में केजरीवाल की बड़ी जीत

  • January 22, 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के दो केस में बड़ी जीत मिली है। ईडी ने तथाकथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल पर समन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था और उन्होंने ईडी के केस को फर्जी बताते हुए समन को अवैध करार दिया था। गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के इन दोनों केस में अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया। कोर्ट से मिली इस बड़ी जीत पर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्यमेव जयते।

यह आदेश राउज एवेन्यू कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने सुनाया। उन्होंने ईडी द्वारा दायर की गई दोनों शिकायतों को खारिज करते हुए अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया।

राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आने के बाद आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं ने केंद्रीय एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल करने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। पंजाब में पार्टी के प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि सच को जितना चाहे मर्जी दबाने की कोशिश कर लो, लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है। सत्यमेव जयते। वहीं, वरिष्ठ नेता व दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सत्यमेव जयते। भगवान के घर देर है अंधेर नहीं।

‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के पापों का अंत होगा, न्याय भी मिलेगा। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल करके झूठा फसाने की साजिशों का आज फिर पर्दाफ़त्राश हुआ। न्यायालय का आदेश मोदी सरकार के मुंह पर तमाचा है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। भाजपा और उनकी ईडी की तमाम साज़िशें एक बार फिर कोर्ट में बेनक़ाब हो गईं और सत्य की जीत हुई। अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं और हमेशा रहेंगे।

“आप” के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्हांेने एक्स पर कहा कि फिर अरविंद केजरीवाल सही साबित हुए और ईडी, बीजेपी गलत। अरविंद केजरीवाल ने उसी समय कहा था कि ईडी के सम्मन राजनीति से प्रेरित हैं और ईडी भाजपा के राजनैतिक हथियार के रूप में काम कर रही है। भाजपा को अपनी ओछी हरकतों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। जबकि बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं। सत्यमेव जयते।

‘‘आप’’ की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि सच की जीत हुई है। यह इस बात का प्रमाण है कि अरविंद केजरीवाल एक कट्टर ईमानदार नेता हैं और आम आदमी पार्टी का एक-एक नेता कट्टर ईमानदार है। कोर्ट ने ईडी द्वारा भेजे गए समन को अवैध माना है। इससे पहले पीएमएलए कोर्ट ने भी कहा था कि ईडी द्वेष की भावना से काम कर रही थी और अरविंद केजरीवाल को जमानत दी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत देते समय कहा था कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

प्रियंका कक्कड़ ने आगे कहा कि बिना मंजूरी लिए एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया, जो कि अवैध था। भाजपा ने ईडी के जरिए यह पूरा केस अपने पार्टी दफ्तर में लिखा था। यह अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने और उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश थी, क्योंकि भाजपा को दिल्ली की सत्ता पर काबिज होना था। भाजपा अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति और उनकी नीतियों का मुकाबला नहीं कर सकती। सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने जो षड्यंत्र रचा था, वह आज एक बार फिर तहस-नहस हो गया है। पिछले 10-11 महीनों की भाजपा सरकार ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। भाजपा प्रशासन के मामले में शून्य है और वह काम की राजनीति का मुकाबला नहीं कर सकती थी। इसलिए यह झूठा केस रचा गया जो आज ध्वस्त हो गया।

तिलक नगर विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि जब ये केस दर्ज हुए थे, तो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को झूठा बदनाम किया गया। आज जब अरविंद केजरीवाल बाइज्जत बरी हो गए हैं, तो उन सब परेशानियों का जवाब कौन देगा? उन परेशानियों के लिए किसकी जवाबदेही तय होगी? अरविंद केजरीवाल तो परेशानियों को झेल गए, लेकिन एजेंसियों की जवाबदेही कौन तय करेगा? इसका खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोग एक आईआईटीयन मुख्यमंत्री को छोड़कर अब एक ऐसी मुख्यमंत्री को झेल रहे हैं जो एक्यूआई को एआईक्यू कहती हैं। इस कारण हर दिन दिल्ली और बदहाल होती जा रही है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

In Jaipur, women were forced to confront a BJP MLA In Jaipur, women were forced to confront a BJP MLA with a glass of dirty water—asking him to drink what they are made to live with.

When basic necessities like clean water become a struggle, it’s not governance—it’s failure.
गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार बौखला चुकी है‼️
यह सीना चीर देने वाली गुहार कोई और नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार की CM Helpline (1076) में काम करने वाली एक लड़की लगा रही है। 

यह लड़कियां अपनी तनख़्वाह बढ़वाने की मांग कर रही थीं। योगी जी ने पहले इन्हें सड़क पर घसीट-घसीटकर फिंकवाया और बाद में इन्हें बसों में भरकर ले जाया गया। 

बाक़ी उत्तर प्रदेश में योगी जी महिलाओं के मान-सम्मान के लिए खूब काम कर रहे हैं‼️
बीजेपी और शिक्षा माफिया के ‘लूटतंत्र’ की पोल ख़ुद अभिभावक खोल रहे हैं‼️

जरूर देखिए:
देश पर ऐसी मारी महंगाई की मार, 
जनता कह रही — “अब नहीं चाहिए मोदी सरकार”
योगी जी की पुलिस इन योगी जी की पुलिस इन लड़कियों को इसलिए घसीटकर भगा रही है क्योंकि इन्होंने अपनी तनख़्वाह बढ़ाने की माँग कर दी। 

CM हेल्पलाइन (1076) में काम करने वाली लड़कियों का कहना है- सैलरी 15 हजार रुपए की जाए और 50 मिनट का ब्रेक दिया जाए। 

लेकिन योगी जी को यह माँग पसंद नहीं आई और इनके साथ ऐसा बर्ताव किया गया
Aag lage chahe basti me, Modiji apne masti me ✨ Aag lage chahe basti me, Modiji apne masti me ✨
When it comes to election campaigning, Modi ji doe When it comes to election campaigning, Modi ji doesn’t care about people’s pain.
Empty chairs at a Modi rally in Gujarat say it all Empty chairs at a Modi rally in Gujarat say it all.
मोदी सरकार अपने दोस्तों से चंदा लेकर उन्हें धंधा दे रही है और देश को बर्बाद कर रही‼️

#adani #modani #modi
Modi government has turned education into a money- Modi government has turned education into a money-making racket.
यहाँ BJP के एक पार्षद यहाँ BJP के एक पार्षद के बेटे ने 30 बच्चियों के साथ कुकर्म किया और पूरी भाजपा सरकार उसे बचाने में लगी हुई है। 

BJP अध्यक्ष को उस आरोपी के पिताजी ‘बेचारे’ लगते हैं और उन्हें उन बच्चियों की कोई परवाह नहीं है।

मेरी आप सभी से अपील है कि एक बार आप लोग आम आदमी पार्टी को मौका देकर देखिए, हम यहां बदलाव ले आयेंगे।
देश की जनता का करोड़ों रुपए गबन करने वाले डकैतों की मोदी सरकार ने की मदद ‼️
गुजरात में बीजेपी की तानाशाह सरकार चल रही है —

👉 पिछले 3 महीनों में AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ 45 FIR दर्ज की गईं।
👉 160 AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर यातनाएँ दी गईं।

अब हमारे कार्यकर्ता दीपक कुमार को गुंडों ने मारा, और जब वह शिकायत करने पुलिस के पास गया तो उसे ही गिरफ्तार कर लिया गया।

जब AAP प्रदेश अध्यक्ष वहाँ गए, तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। यह बीजेपी की दादागिरी है।
Ponda गोवा की पवित्र भूमि है और इस पावन स्थान को मैं नमन करता हूँ। 

यहां की सरकार चुनाव से कुछ दिनों पहले काम करना शुरू करती है और चुनाव के बाद कुछ नहीं करती है। 

Ponda में इस समय उपचुनाव है और इस दौरान भी भाजपा की सरकार ने कोई काम नहीं कराया। इस सरकार ने लोगों को लूटने के अलावा कोई काम नहीं किया है।
बिहार में बीजेपी सरकार में दुशासन बेटियों के साथ खुलेआम दरिंदगी कर रहे हैं, और मोदी आँखों पर पट्टी बांधकर इसे ‘कानून का राज’ बता रहे हैं।
The BJP is acting out.. as usual. The BJP is acting out.. as usual.
See the difference ‼️ See the difference ‼️
गुजरात में AAP की बढ़ती लोकप्रियता से ख़ौफ़ में आ गई भाजपा‼️

#BJPFearsAAPInGujarat
And one non-biological Prime Minister 🔥 And one non-biological Prime Minister 🔥
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube