Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

ईडी के दो केस में केजरीवाल की बड़ी जीत

  • January 22, 2026

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के दो केस में बड़ी जीत मिली है। ईडी ने तथाकथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल पर समन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था और उन्होंने ईडी के केस को फर्जी बताते हुए समन को अवैध करार दिया था। गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के इन दोनों केस में अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया। कोर्ट से मिली इस बड़ी जीत पर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्यमेव जयते।

यह आदेश राउज एवेन्यू कोर्ट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने सुनाया। उन्होंने ईडी द्वारा दायर की गई दोनों शिकायतों को खारिज करते हुए अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया।

राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आने के बाद आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं ने केंद्रीय एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल करने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। पंजाब में पार्टी के प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि सच को जितना चाहे मर्जी दबाने की कोशिश कर लो, लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है। सत्यमेव जयते। वहीं, वरिष्ठ नेता व दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सत्यमेव जयते। भगवान के घर देर है अंधेर नहीं।

‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के पापों का अंत होगा, न्याय भी मिलेगा। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल करके झूठा फसाने की साजिशों का आज फिर पर्दाफ़त्राश हुआ। न्यायालय का आदेश मोदी सरकार के मुंह पर तमाचा है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। भाजपा और उनकी ईडी की तमाम साज़िशें एक बार फिर कोर्ट में बेनक़ाब हो गईं और सत्य की जीत हुई। अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं और हमेशा रहेंगे।

“आप” के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्हांेने एक्स पर कहा कि फिर अरविंद केजरीवाल सही साबित हुए और ईडी, बीजेपी गलत। अरविंद केजरीवाल ने उसी समय कहा था कि ईडी के सम्मन राजनीति से प्रेरित हैं और ईडी भाजपा के राजनैतिक हथियार के रूप में काम कर रही है। भाजपा को अपनी ओछी हरकतों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। जबकि बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं। सत्यमेव जयते।

‘‘आप’’ की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि सच की जीत हुई है। यह इस बात का प्रमाण है कि अरविंद केजरीवाल एक कट्टर ईमानदार नेता हैं और आम आदमी पार्टी का एक-एक नेता कट्टर ईमानदार है। कोर्ट ने ईडी द्वारा भेजे गए समन को अवैध माना है। इससे पहले पीएमएलए कोर्ट ने भी कहा था कि ईडी द्वेष की भावना से काम कर रही थी और अरविंद केजरीवाल को जमानत दी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत देते समय कहा था कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

प्रियंका कक्कड़ ने आगे कहा कि बिना मंजूरी लिए एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया, जो कि अवैध था। भाजपा ने ईडी के जरिए यह पूरा केस अपने पार्टी दफ्तर में लिखा था। यह अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने और उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश थी, क्योंकि भाजपा को दिल्ली की सत्ता पर काबिज होना था। भाजपा अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति और उनकी नीतियों का मुकाबला नहीं कर सकती। सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने जो षड्यंत्र रचा था, वह आज एक बार फिर तहस-नहस हो गया है। पिछले 10-11 महीनों की भाजपा सरकार ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। भाजपा प्रशासन के मामले में शून्य है और वह काम की राजनीति का मुकाबला नहीं कर सकती थी। इसलिए यह झूठा केस रचा गया जो आज ध्वस्त हो गया।

तिलक नगर विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि जब ये केस दर्ज हुए थे, तो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को झूठा बदनाम किया गया। आज जब अरविंद केजरीवाल बाइज्जत बरी हो गए हैं, तो उन सब परेशानियों का जवाब कौन देगा? उन परेशानियों के लिए किसकी जवाबदेही तय होगी? अरविंद केजरीवाल तो परेशानियों को झेल गए, लेकिन एजेंसियों की जवाबदेही कौन तय करेगा? इसका खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोग एक आईआईटीयन मुख्यमंत्री को छोड़कर अब एक ऐसी मुख्यमंत्री को झेल रहे हैं जो एक्यूआई को एआईक्यू कहती हैं। इस कारण हर दिन दिल्ली और बदहाल होती जा रही है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

दिल्ली विधानसभा मे दिल्ली विधानसभा में “फाँसी घर” को बीजेपी सरकार “टिफ़िन घर” साबित करने पर तुली है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है।

दिल्ली 1 साल में बुरी तरह बदहाल हो गई है और BJP दिल्ली का समय और पैसा दोनों बर्बाद कर रही है।
🚨Big Breaking 

मान सरकार ने ₹300/ महीना मुफ्त बिजली देने के बाद, अब बिजली दरों में भी ऐतिहासिक कटौती की है— 

⚡️घरेलू बिजली ₹1.50 प्रति यूनिट सस्ती
🏪दुकानों के लिए 79 पैसे प्रति सस्ती
🏭उद्योगों के लिए 74 पैसे प्रति यूनिट सस्ती
🔋EV चार्जिंग सिर्फ ₹5 प्रति यूनिट
🗓️बिजली की नई दरें 1 April से लागू होंगी

AAP सरकार की ऊर्जा नीति से बिजली बोर्ड के मुनाफे में पहुँचने का फ़ायदा सीधा जनता को मिल रहा है।
दिल्ली में भाजपा ऐसे सरकार चला रही है, जैसे किसी बंदर के हाथ में उस्तरा दे दिया हो। वह दिन-रात सिर्फ़ अरविंद केजरीवाल जी को गालियां दे रहे हैं। 

दिल्ली की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो गई है और उन्हें एहसास हो गया है कि उनसे गलती हो गई है।
साल 2022 में मालूम हुआ साल 2022 में मालूम हुआ कि दिल्ली विधानसभा में एक फाँसी घर है। अब बीजेपी सरकार कह रही है कि यह फाँसी घर नहीं बल्कि टिफ़िन घर है। यह देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। 

आज दिल्ली पानी के बढ़े बिल, गंदे पानी, स्कूलों की बढ़ी फीस और प्रदूषण से परेशान है लेकिन इन मुद्दों पर बात नहीं की जा रही है। 

मुझे बड़ी ख़ुशी होती जब कोई कमिटी मुझे दिल्ली के कामों पर चर्चा करने के लिए बुलाती, मैं भी अपने सुझाव देता लेकिन यह लोग फ़िज़ूल की बातों पर टाइम खराब कर रहे हैं, इन्हें दिल्ली की चिंता नहीं है।

- @arvindkejriwal जी, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय संयोजक, AAP
अमेरिका भारत की धरती पर कह रहा है—भारत को प्रतिस्पर्धी नहीं बनने देंगे, और मोदी सरकार इसे भी कूटनीति की सफलता बताने में लगी है‼️
अंग्रेज़ों को क्रू अंग्रेज़ों को क्रूर बताने पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन।

और अब विधानसभा अध्यक्ष का नोटिस—विधायकों के प्रवेश पर रोक।

BJP राज में लोकतंत्र में सच बोलना भी अपराध बन गया है।
Once Narendra Modi said, “India is a nation of a Once Narendra Modi said, “India is a nation of a billion people, we can build international pressure.”

Today, the reality is stark — the U.S. Treasury Secretary publicly dictates when, from whom, and for how long India will buy oil.

The same Modi who thumps his “56-inch chest” at home is completely silent on this open display of American pressure.
आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार की ‘काम की राजनीति’ ने बदल दिया पंजाब💯

तेजी से आगे बढ़ रहा पंजाब और बन रहा है रंगला पंजाब🙌
BJP कितने भी रच ले षड् BJP कितने भी रच ले षड्यंत्र लेकिन केजरीवाल डरेगा नहीं, झुकेगा नहीं…🔥
अमेरिकी सरकार का वित्त मंत्री कह रहा है, “भारत रूस से 30 दिनों तक तेल ख़रीद सकता है।” इससे भी और ज़्यादा शर्म की बात ये है कि अपने मित्र Adani को बचाने के लिए हमारा प्रधानमंत्री अमेरिका के इशारे पर नाच भी रहा है। 

कायर प्रधानमंत्री मोदी ने, अपने ‘खास दोस्त’ को बचाने के लिए भारत के सम्मान को भी गिरवी रख दिया है।
दिल्ली बेहाल है, जनता परेशान है, लेकिन बीजेपी की प्राथमिकता समस्याओं को अनदेखा कर केजरीवाल जी को प्रिविलेज कमेटी में बुलाकर साज़िशें करना है।

AAP और दिल्लीवालों की मांग है कि प्रिविलेज कमेटी की कार्यवाही का Live Telecast हो।
दिल्ली की Credit Chor BJP सरकार का नया फर्ज़ीवाड़ा—

AAP सरकार ने School of Eminence बनाए और उन स्कूलों के बच्चे JEE-NEET में चमके, BJP ने पहले उन्हें बंद किया।

अब उन स्कूलों का नाम ‘CM Shri School’ रखकर उनकी कामयाबी का क्रेडिट ले रहे हैं!
पंजाब में कट्टर ईमानदार सरकार का कमाल, 4 साल में सरकारी खजाने में आया जबरदस्त उछाल💯
4 साल में इतने काम 
सिर्फ AAP की ईमानदार सरकार ही कर सकती है🔥
भाजपा आज भी अंग्रेजी हुकूमत के साथ‼️

दिल्ली विधानसभा की Privilege कमिटी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को विधानसभा में ‘फांसी घर’ को लेकर समन भेजा है। 

कुछ समय पहले जब दिल्ली विधानसभा का Renovation कराया जा रहा था तब उसमें एक छिपा हुआ कमरा मिला, जिसमें रस्सियां और कांच की गोलियां मिलीं। 

इस कमरे को चुपचाप मौत की सजा देने के लिए अंग्रेजी हुकूमत ने बनवाया था। हमारी सरकार ने फैसला किया था इसे आम जनता को देखने के लिए खोला जाएगा। 

अब बीजेपी की सरकार कह रही है कि अंग्रेज इस फांसी घर में भारतीय स्वातंत्र्य सेनानियों को फाँसी नहीं देती थी। ऐसा लग रहा है कि बीजेपी आज भी अंग्रेजी हुकूमत के साथ है।

@atishi.aap
भगवंत मान सरकार ने कर दिया कमाल 💯
दिल्ली की फ़र्ज़ी BJ दिल्ली की फ़र्ज़ी BJP सरकार का एक और फर्ज़ीवाड़ा हुआ Expose‼️

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार ने स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस शुरू किए थे। इन स्कूलों में पढ़कर बच्चे JEE, NEET जैसी परीक्षाओं में हर साल जबरदस्त प्रदर्शन करने लगे थे। 

लेकिन दिल्ली में जब फर्जीवाड़ा कर के भाजपा सरकार आई तो उन्होंने इन शानदार स्कूलों को बंद कर दिया। फिर 17 फरवरी 2026 को इन्हीं स्कूलों का नाम बदल कर CM श्री स्कूल नाम रख दिया।

अब 3 मार्च 2026 को उन्हीं स्कूलों में एडमिशन का विज्ञापन दिया गया है। जिसमें बताया गया कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने, JEE और NEET जैसी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। 

अब सवाल उठता है कि जब यह स्कूल शानदार प्रदर्शन कर ही रहे थे तो इन्हें बंद क्यों किया था? आख़िर रेखा गुप्ता सरकार कब तक AAP सरकार के कामों को नाम बदल बदल कर फर्जीवाड़ा करती रहेगी?
Agencies were misused. A narrative was manufacture Agencies were misused.
A narrative was manufactured.
But when the truth stood before the law, the entire conspiracy collapsed.
Copy-Paste योजनाओं और फ़र्ज़ीवाड़े से रेखा गुप्ता सरकार कर रही करोड़ों का घोटाला…

या फिर इस पिंक पास के ज़रिए रचा जा रहा कुछ गहरा षड्यंत्र⁉️
आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
रंगों का यह पावन त्योहार आपके जीवन में खुशी, सकारात्मकता और सफलता लेकर आए। 🎨🌸✨
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube