Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में भाजपा और हिंदू संगठन चुप क्यों हैं?- सौरभ भारद्वाज

  • December 26, 2025

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम पर आरोप के बाद भी भाजपा और हिंदू संगठनों में छाई चुप्पी को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाया है। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस मामले में भाजपा और हिंदू संगठन चुप क्यों हैं? भाजपा की पुलिस ने यह कभी नहीं बताया कि अंकिता भण्डारी को किस वीआईपी गेस्ट को स्पेशल सर्विस देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन अब जब भाजपा की पूर्व विधायक की पत्नी का आरोप है कि उनकी ही पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम को स्पेशल सर्विस देने से इन्कार करने पर अंकिता भंडारी की हत्या हुई थी, तो भाजपा सरकार जांच क्यों नहीं करा रही है? धर्म के नाम पर लाठियां निकालने वालों को भी हिन्दू बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठानी चाहिए।

शुक्रवार को सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम सबको अंकिता भंडारी हत्याकांड याद है। वह पौड़ी गढ़वाल के एक गांव की होनहार बेटी थी, जिसके 12वीं में 88 फीसदी अंक आए थे। उसका होटल मैनेजमेंट में एडमिशन हुआ था, लेकिन कोविड के कारण इसमें देरी हो गई और पिता के पास 45,000 रुपये की फीस भरने के पैसे नहीं थे, इसलिए उसे यह कोर्स छोड़ना पड़ा।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मजबूरी में अंकिता ने एक रिसॉर्ट में नौकरी की, जो भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे पुलकित आर्य का था। मुश्किल से 20 दिन नौकरी करने के बाद अंकिता को पता चला कि वहां ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ के नाम पर लड़कियों से वेश्यावृत्ति कराई जाती है। अंकिता पर एक ‘वीआईपी गेस्ट’ को ‘स्पेशल सर्विस’ देने का दबाव बनाया गया। यह बात सिर्फ मौखिक नहीं है, बल्कि इसके सबूत मौजूद हैं।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अंकिता भंडारी के फोन की वॉट्सऐप चौट्स से यह खुलासा हुआ कि वह अपने जानकारों को लगातार बता रही थी कि कैसे पुलकित आर्य, अंकित और सौरभ तीनों मिलकर उस पर दबाव बना रहे थे। उसे वीआईपी गेस्ट को एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए कहा जा रहा था, जिसका वह विरोध कर रही थी। जब वह नहीं मानी, तो उसके साथ जबरदस्ती की गई। आशंका है कि उसका सामूहिक बलात्कार भी हुआ, हालांकि पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसके बाद उस बच्ची को बुरी तरह पीटा गया और हत्या करके नहर में फेंक दिया गया, यह सोचकर कि लाश बह जाएगी। लेकिन लाश नहर के गेट में फंस गई और चार दिन बाद बरामद हुई। अजीब बात यह है कि सबूत मिटाने के लिए वहां की स्थानीय भाजपा विधायक रेनू बिष्ट की मौजूदगी में रिसॉर्ट के एक बड़े हिस्से पर बुलडोजर चलवा दिया गया और आग लगा दी गई, जिससे अंकिता भंडारी का कमरा और महत्वपूर्ण सबूत नष्ट हो गए।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पब्लिक रिकॉर्ड में उपलब्ध चौट्स में अंकिता भंडारी ने जिक्र किया था कि एक गेस्ट ने उसे गले लगाने की कोशिश की थी, लेकिन उस गेस्ट का नाम छिपा हुआ था। अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि जिस ‘वीआईपी गेस्ट’ के लिए स्पेशल सर्विस मांगी जा रही थी, वह कोई और नहीं बल्कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस पूरे मामले का केंद्र बिंदु यही था कि वह वीआईपी गेस्ट कौन था, जिसके लिए अंकिता भंडारी पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला गया। पुलिस ने जांच में उस वीआईपी गेस्ट के नाम को गायब कर दिया, जबकि पुलकित आर्य के फोन और गवाहियों से आसानी से पता लगाया जा सकता था कि वह व्यक्ति कौन था, जिसकी वासना के लिए एक होनहार बेटी की हत्या कर दी गई।

सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि जब भाजपा से जुड़ी एक महिला ही यह नाम उजागर कर रही है, तो क्या इसकी जांच नहीं होनी चाहिए? क्या यह पता नहीं लगाया जाना चाहिए कि घटना के दिनों में दुष्यंत गौतम कहां थे? क्या वे उत्तराखंड में थे? और अगर वह नहीं थे, तो वह वीआईपी गेस्ट कौन था? भाजपा सरकार इस सच को क्यों छिपा रही है? क्यों सबूत नष्ट करने के लिए रिसॉर्ट को तोड़ा गया?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर हम अपनी बेटियों के लिए खड़े नहीं हो सकते, तो यह समाज मर चुका है। जो लोग छोटी-छोटी बातों पर धर्म के नाम पर लाठियां लेकर निकल जाते हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि अंकिता भंडारी भी एक हिंदू बेटी थी। यह बड़े शर्म की बात है कि उसका परिवार आज भी न्याय के लिए भटक रहा है। हमें अपनी इस बेटी के लिए मजबूती से आवाज उठानी होगी।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

मोदी जी, अगर आज दिल् मोदी जी, अगर आज दिल्ली का चुनाव करवा लें तो बीजेपी की 10 से ज़्यादा सीट नहीं आएगी।
बीजेपी और कांग्रेस बीजेपी और कांग्रेस कुछ नहीं करती है। लेकिन जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो पहली बार देश में ‘काम की राजनीति’ की बात होने लगी है।

 मैं आज छाती ठोकर कहता हूँ कि आम आदमी पार्टी ईमानदार है।

— @arvindkejriwal जी, राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी
AAP के राष्ट्रीय संयोजक श्री @arvindkejriwal जी Panjim,Goa में एक public meeting में जनता को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे।
Just inaugurated, already collapsed — is this de Just inaugurated, already collapsed — is this development or a PR stunt?

When projects don’t last beyond ribbon-cutting, it’s the public that pays the price.
दिल्ली में जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे सरकार के निकम्मेपन की वजह से ऐसे हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में लोगों की मौत होती है, सरकार कुछ दिन जांच कराने का ड्रामा करती है और फिर सब गायब हो जाता है। 

पिछले एक साल में सरकार की लापरवाही की वजह से 100 से ज़्यादा मौतें हो चुकी हैं लेकिन रेखा गुप्ता सरकार को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन दिन पहले CM योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया। 

तीन दिन बाद ही उसी ग्रीन कॉरिडोर की एक सड़क धस गई है और अब दोबारा उस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से भाजपा और उनके चमचों और गोदी मीडिया द्वारा देश में अफवाह फैलाई जा रही है कि हार्मोज मार्ग खुल गया है। कल सदन में भी यही बात कही गई। 

मैं सरकार से जानना चाहता हूं कि क्या यह सही नहीं है कि 2 जहाज के बाद अभी भी वहाँ 22 जहाज फंसे हुए हैं। प्रधानमंत्री जी इस संकट के समय में झूठ बोलना बंद कीजिए। 

देश में यह संकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया है। आख़िर युद्ध से दो दिन पहले आपको इजरायल जाने की क्या ज़रूरत थी?
📍 दरभंगा, बिहार 

मोदी जी और भाजपा की सरकार के अनुसार, दरभंगा में AIIMS बनकर तैयार हो गया है। वहां अब कुछ छोटे-मोटे काम बकाया हैं और उससे पहले उसका Entry Gate चमकाया जा रहा है।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 4 साल में कर दिखाया कमाल 🤩

#Shandar4SaalMaanDeNaal
मान सरकार ने 4 साल में ही बदल डाली, पंजाब के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की तस्वीर
Modi जी ने देश की जनता को फिर लाइन में लगा दिया! #lpghike #lpgshortage
🌾 AAP सरकार से किसानो 🌾 AAP सरकार से किसानों को राहत
फसल नुकसान पर ₹20,000/Acre तक का मुआवज़ा!

 #Shandar4SaalMaanDeNaal
AAP सरकार के 4 साल 
पंजाब की तरक्की के लिए बेमिसाल काम। 🎉🎉🔥🔥

#Shandar4SaalMaanDeNaal
पंजाब में जो काम दशकों में नहीं हुआ, वो AAP सरकार ने सिर्फ 4 साल में कर दिखाया।✨
 #shandar4saalmaandenaal
मान सरकार में है दम, मान सरकार में है दम, 5 साल का काम, 4 साल में खत्म 🔥🔥🔥 #shandar4saalmaandenaal
गैस की किल्लत पर संजय सिंह ने BJP को धोया 😱😱 

#sanjaysingh #bjpexpose
शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल! 

⚡️हर घर को 300 Unit/Month मुफ्त बिजली दी 
🧾पंजाब के 90% घरों का बिजली बिल ZERO आता है। हर महीने 5 से 7 हजार की बचत होती है।

— Bhagwant Mann जी, मुख्यमंत्री, पंजाब 

#Shandar4SaalMaanDeNaal
रेखा गुप्ता और BJP पूरी दिल्ली को ड्रग्स में धकेल रही है... 😡 

#rekhagupta #delhibjp #bjpexpose
पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के शानदार और दमदार 4 साल💯

#Shandar4SaalMaanDeNaal
बदलती वैश्विक अर्थ बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था के दौर में मान सरकार पंजाब को एक मजबूत और भरोसेमंद investment destination बना रही है। 

साफ नीतियाँ, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और skilled youth के साथ पंजाब में निवेश और उद्योग के नए अवसर बन रहे हैं। 

अब पंजाब आर्थिक तौर पर आगे बढ़ रहा है और फिर से ‘रंगला’ बन रहा है।

#PunjabInvestorsSummit
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube