Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

हम सरकार में आते ही 2 साल में मिंटो ब्रिज की समस्या खत्म कर दिए थे, आज ये लोग उसी को दिखा रहे हैं – केजरीवाल

  • July 9, 2026

पिछली साल की तरह इस बार भी देश की राजधानी दिल्ली जरा सी बारिश में डूब रही है। गुरुवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भारी जल भराव की तश्वीरें और वीडियो सोेशल मीडिया पर वायरल होने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार पर तीखा हमला बोला। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  मुझे इनका सबसे ज्यादा मिंटो ब्रिज वाला हास्यास्पद लगता है। मिंटो ब्रिज की समस्या को हमने आते ही पहले दो साल के अंदर हल कर लिया था। अब वे मिंटो ब्रिज को दिखा रहे हैं, लेकिन बाकी पूरी दिल्ली का जलभराव उन्हें नहीं दिख रहा है। पूरी दिल्ली डूबी हुई है। जगह-जगह बहुत ज्यादा पानी भर गया है, बहुत ज्यादा कूड़ा है और सड़कें टूट गई हैं। एक साल के अंदर इन्होंने दिल्ली का वह हाल कर दिया है, जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा था।

‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में सब जगह से विकास बह रहा है। उन्होंने हाल ही में बनी एक सड़क का वीडियो साझा कर कहा कि अभी सड़क बनी थी। अभी सरकार ने पैसा बहाया था। अब सड़क पर पानी और भाजपा सरकार की इज्ज़त सब बह रही है। इस बार तो एशिया का सबसे बड़ा थोक बाजार दिल्ली का सदर बाजार भी डूब गया। उन्होंने कहा कि बुधवार और गुरुवार की बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भरा हुआ है। लोगों के घरों के अंदर पानी घुस गया है और जलभराव के कारण ट्रैफिक की इतनी भारी समस्या हो रही है कि लोग दो-दो, तीन-तीन घंटे ट्रैफिक जाम में परेशान हैं। दिल्ली के इतने बुरे हालात कभी नहीं थे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रवेश वर्मा को पता नहीं क्यों यह जानकारी नहीं है, शायद उन्हें अफसरों ने नहीं बताया होगा। 2022 और 2023 में जब अरविंद केजरीवाल की सरकार थी, तब मिंटो ब्रिज के जलभराव का स्थायी समाधान किया गया था। भाजपा का दफ्तर बनाने की वजह से जो नाला बंद कर दिया गया था और जिसके कारण मिंटो ब्रिज में पानी भरता था, वहां पर पंप लगाकर पानी की निकासी की व्यवस्था कर दी गई थी।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मगर आज जिस तरीके से संगम विहार की तस्वीरें आ रही हैं, एशिया के सबसे बड़े होलसेल बाजार सदर बाजार और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से जो जलभराव की तस्वीरें आ रही हैं, वैसी भयानक और भयावह हालत दिल्ली की कभी नहीं थी। दिल्ली को भाजपा की सरकार ने बर्बाद कर दिया है।

उधर, कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार है और चारों इंजन भाजपा के पास हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चार एजेंसियां नालों को संभालती हैं। पहली एजेंसी पीडब्ल्यूडी विभाग है, जिसके पास दिल्ली की बड़ी सड़कों के बड़े नाले हैं। दूसरा बड़ा विभाग एमसीडी है, जिसके पास शहर के अंदर की छोटी नालियां और कुछ बड़े नाले हैं। तीसरा विभाग दिल्ली का बाढ़ एवं सिंचाई विभाग है, जिसके पास शाहदरा से होकर गुजरने वाली बड़ी ड्रेन है जिसमें सारी नालियां मिलती हैं। और चौथा विभाग डीडीए है, जिसके पास भी नाले हैं। उन्होंने कहा कि ये चारों एजेंसियां रेखा गुप्ता के पास हैं। इसलिए अब वे बहाने नहीं बना सकती हैं। उन्होंने बहुत बहाने बना लिए हैं, लेकिन अब वे बहाने नहीं बना पाएंगी। वे कब तक जिम्मेदारी से भागेंगी? अब तो उन्हें जिम्मेदारी लेनी ही होगी।

कुलदीप कुमार ने कहा कि रेखा गुप्ता के चारों विभागों ने गलत रिपोर्ट सबमिट की और पैसे खाए हैं। यह एक बड़ा घोटाला है। दिल्ली के अंदर नालों की सफाई और गाद उठाने में एक बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। अगर इसकी जांच होगी, तो स्वास्थ्य विभाग की तरह ही दिल्ली में गाद उठाने का भी एक बड़ा घोटाला सामने आएगा। सीएम रेखा गुप्ता अब जिम्मेदारी से नहीं भाग पाएंगी। अब उनकी चार इंजन की सरकार है और दिल्ली डूब रही है। दिल्ली के अंदर सड़कों पर पानी भरा है। लोगों के फ्लैटों, अपार्टमेंटों, गलियों और झुग्गियों में पानी घुस रहा है। भाजपा के विधायक, उनकी सरकार और वे खुद जिम्मेदारी से भाग रही हैं। लेकिन वे भाग नहीं पाएंगी, क्योंकि दिल्ली वाले उन्हें छोड़ेंगे नहीं।

वहीं, “आप” के वरिष्ठ नेता व एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में महज दो दिन की बारिश ने भाजपा की चार इंजन सरकार के तमाम दावों की पोल खोल दी है। लक्ष्मी नगर की मुख्य सड़क घुटनों तक पानी में डूबी हुई है। आम नागरिक, दुकानदार, स्कूली बच्चे और रोज़ाना आने-जाने वाले लोग भारी परेशानी झेलने को मजबूर हैं। क्या यही भाजपा की तथाकथित डबल नहीं, चार इंजन वाली व्यवस्था है? अगर हर बारिश में दिल्ली की सड़कें तालाब बन जाएँ, तो करोड़ों रुपए की तैयारियों और दावों का हिसाब कौन देगा? दिल्ली के कई इलाकों में लगातार जलभराव और यातायात प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं।

अंकुश नारंग ने एक अन्य एक्स पोस्ट में कहा कि विनोद नगर की गलियों में भाजपा विधायक रविन्द्र नेगी का तथाकथित विकास सड़कों पर बहता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। एनएच-24 पर नाव चलाने वाली रीलें तो खूब बन गईं, अब जरा विनोद नगर की गलियों में भी आकर एक रील बना लीजिए, ताकि जनता भी आपके विकास मॉडल का सच देख सके। भाजपा की सरकार में विकास नहीं, सिर्फ भ्रष्टाचार और खोखले प्रचार की रीलें चल रही हैं। जनता जलभराव, बदहाल सड़कों और बदइंतजामी से परेशान है, लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधि कैमरे के सामने ही नजर आते हैं, जमीन पर नहीं।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

जो बच्चे महज़ पेपर लीक बंद करने की मांग कर रहे हैं, उन्हें मोदी जी ‘Anti-national’ और ‘आतंकवादी’ कहते हैं। असलियत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के सबसे बड़े ‘Anti-national’ और ‘आतंकवादी’ हैं।

-अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, AAP
#AAPHelplineForStudents
जंतर-मंतर पर हुई बर्बरता के खिलाफ आम आदमी पार्टी देश के बच्चों के साथ खड़ी है।

अगर आपको किसी भी तरह की Legal या Medical Help की ज़रूरत है, तो नीचे दिए गए Helpline No. पर तुरंत Message करें।

Helpline No. – 85-888-33548
#AAPHelplineForStudents
मोदी सरकार ने छात्रों की बात सुनने की बजाय जिस तरह निहत्थे युवाओं पर आँसू गैस के गोले छोड़े, वह साफ़ बताता है कि मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
Covered, Mr. Prime Minister. Is this your law and Covered, Mr. Prime Minister.

Is this your law and order? Is this how you are protecting your Education Minister, the shameless Dharmendra Pradhan?

The brutality of the Delhi Police has been witnessed by the world. Doctors who were saving the lives of the very people whom your government sent to their deathbeds were beaten by the goons of Amit Shah.
This is the height of Modi’s cruelty. This is the height of Modi’s cruelty.
प्रधानमंत्री @narendramodi प्रधानमंत्री @narendramodi , 
इन बच्चों की हत्या आपने करवाई है।
तानाशाह की सल्तनत ढहने वाली है।
देश के युवा सिर्फ़ इतना कह रहे हैं कि देश में पेपर लीक नहीं होना चाहिए और इसके ज़िम्मेदार व्यक्ति को बर्खास्त किया जाना चाहिए। लेकिन मोदी सरकार ने उनकी बात सुनने की बजाय शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठियाँ बरसाईं और आँसू गैस के गोले चलवाए। सरकार चाहती तो छात्रों से बात कर सकती थी, लेकिन उसने दमन का रास्ता चुना। इस अहंकार का अंत जल्द होगा।

-आतिशी, नेता प्रतिपक्ष, दिल्ली विधानसभा
मोदी सरकार से तीन मांगे हैं —

—अभिजीत दीपके को रिहा किया जाए 
— शिक्षा मंत्री को हटाया जाए 
— छात्रों पर आँसू गैस के गोले छोड़ने और लाठियां चलाने वालों पर Action हो
यह सिर्फ़ भीड़ नहीं, बल्कि अन्याय के ख़िलाफ़ उबलता जनआक्रोश है, जो मोदी सरकार के सड़े-गले सिस्टम को ललकार रहा है! 🔥
The coward must resign! The coward must resign!
इतिहास गवाह है कि हर तानाशाही का अंत होता है।
Parikshasur: The Devourer of Millions of Dreams. Parikshasur: The Devourer of Millions of Dreams.
How can someone laugh so shamelessly while their o How can someone laugh so shamelessly while their own citizens are being beaten with batons?
You may wield the baton, but you cannot silence th You may wield the baton, but you cannot silence the people. Even after suffering a head injury, he stood firm against the Delhi Police at Jantar Mantar.
मोदी सरकार ने देश के छात्रों के साथ दुश्मन देश की तरह व्यवहार किया है, उन्हें सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया है।

आज दिल्ली में जो दृश्य देखने को मिले हैं, वो प्रधानमंत्री मोदी के लिए संकेत है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वो उनकी सत्ता को उखाड़ फेंकेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी जी, अपने नाकारा शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan को बर्खास्त कीजिए। Sonam Wangchuk और Abhijeet Dipke की आवाज़ दबाकर और युवाओं पर लाठियाँ चलवाकर आप अपने पाप नहीं छिपा सकते। जितना आप युवाओं की आवाज़ दबाएंगे, उतनी ही वह बुलंद होगी।
जब राजा अनपढ़ होता है, वह सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था को तबाह करता है।
A movement that echoes millions of voices. A movement that echoes millions of voices.
Mr. Prime Minister Modi, do you have the courage t Mr. Prime Minister Modi, do you have the courage to answer a father who lost his son due to your system's negligence?
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube