Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

एक महीने में साढ़े चार करोड़ वोटर कहां गायब हो गए, चुनाव आयोग जवाब दे: संजय सिंह

  • January 14, 2026

यू पी में एसआईआर के नाम पर हो रहे तमाशे पर सुप्रीम कोर्ट को ध्यान दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार, चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी और योगी सरकार के कर्मचारियों ने मिलकर उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के साथ अब तक का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में 17 करोड़ मतदाता बताए गए, फिर गहन पुनरीक्षण के नाम पर यह संख्या घटाकर 12 करोड़ 55 लाख कर दी गई, यानी साढ़े चार करोड़ मतदाता एक महीने में गायब कर दिए गए। यह सीधा-सीधा लोकतंत्र और संविधान पर हमला है।

संजय सिंह ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत, बीडीसी, जिला पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अलग-अलग मतदाता सूचियां तैयार कीं और इन्हीं सूचियों के आधार पर दिसंबर 2025 में बताया गया कि प्रदेश में कुल 17 करोड़ मतदाता हैं। लेकिन जब इन्हीं कर्मचारियों ने गहन पुनरीक्षण किया तो अचानक दावा किया गया कि शहरी और ग्रामीण मिलाकर प्रदेश में सिर्फ 12 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि एक महीने में साढ़े चार करोड़ मतदाता कहां चले गए?

संजय सिंह ने कहा, “अगर यह गहन पुनरीक्षण सही था तो 4 करोड़ 50 लाख मतदाताओं को किस आधार पर सूची से उड़ाया गया?” उन्होंने आगे कहा, “यह गलती नहीं, बल्कि योजनाबद्ध धांधली है, जिसकी पूरी जांच होनी चाहिए।”

संजय सिंह ने खुलासा किया कि जैसे ही 4 करोड़ 50 लाख मतदाता साफ किए गए, उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर बूथ पर 200 वोट बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1 लाख 77 हजार बूथ हैं, यानी भाजपा करीब साढ़े तीन करोड़ वोट उत्तर प्रदेश में बढ़ाने की तैयारी में है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार, हरियाणा, दिल्ली, मुंबई और राजस्थान से लोगों को लाकर उत्तर प्रदेश में फर्जी तरीके से वोटर बनवाने का खेल कर रही है।

संजय सिंह ने कहा, “भाजपा पहले वोट काटने की लिस्ट देती है और फिर वोट जोड़ने की लिस्ट लेकर आती है, विपक्ष के मतदाता धक्के खाते रह जाते हैं।” उन्होंने बताया कि भाजपा के एक विधायक ने खुले तौर पर कहा है कि उनके 18 हजार वोट बढ़ गए, जो इस पूरे खेल की पोल खोल देता है।

संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को यह बताना होगा कि साढ़े चार करोड़ मतदाता कहां गए, किसके आदेश पर यह धांधली की गई और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत अब तक करीब 2 करोड़ 90 लाख नाम काटे गए हैं, उन्होंने कहा कि फॉर्म सिक्स फॉर्म 7 और फॉर्म 8 यह तीन फॉर्म है जिसमें फॉर्म 6 नए वोटर बनने के लिए और फार्म 7 शिफ्टेड के लिए और फॉर्म 8 मिसिंग के लिए है। संजय सिंह ने कहा कि जब यह तीन फॉर्म भरे जाएंगे तो नियम यह कहता है चुनाव आयोग कहता है कि इन्हीं के परिपेक्ष में फॉर्म 9, 10 और 11 बीएलओ भरेगा। यानी जिनका फॉर्म 6 भरा उनके लिए फॉर्म 9 भरा जाएगा, जिन लोगों का फॉर्म 7 भर गया है उनके लिए फार्म 10 भरा जाएगा और जिनका फॉर्म 8 भर गया है उनके लिए फार्म 11 भरा जाएगा । यानी बीएलओ को भी अपना रिकॉर्ड मेंटेन करना है तो मैं चुनाव आयोग से कहता हूं कि दूध का दूध और पानी का पानी कर दीजिए । आपने कहा कि 2 करोड़ 17 लाख लोग शिफ्टेड और अनट्रेसेबल की कैटेगरी में है। और इन दो करोड़ 17 लाख लोगों के लिए फार्म 7 भरा गया होगा और अगर फॉर्म 7 इधर भरा गया है तो फॉर्म 10 बीएलओ ने भरा होगा। संजय सिंह ने कहा कि अगर पूरे उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 17 लाख लोग जो शिफ्ट हुए हैं तो उनके फार्म 10 देश और मीडिया के सामने और ऑनलाइन सार्वजनिक किए जाएं।

संजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग ने यह भी दावा किया है कि 46 लाख लोग मृत हो गए और 25 लाख वोट डुप्लीकेट हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि इन सभी का रिकॉर्ड ऑनलाइन सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिंदा लोगों को मरा और मरे लोगों को जिंदा कर दिया गया है।

संजय सिंह ने कन्नौज, रामपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, नोएडा, बहराइच और कानपुर देहात के उदाहरण गिनाते हुए कहा कि कहीं एक घर में 18 से 49 वोट हैं, कहीं जिंदा लोगों को मृत घोषित किया गया, कहीं मृत लोगों को जिंदा, तो कहीं बाहरी लोगों को परिवार रजिस्टर में जोड़ दिया गया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “मोदी जी को तो दैवीय शक्ति मिल गई है, जो मरे को जिंदा और जिंदा को मरा कर दे रहे हैं।”

संजय सिंह ने प्रदेश की जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि यह सिर्फ वोट का नहीं, बल्कि आपकी संपत्ति और अधिकारों का मामला है। उन्होंने कहा कि फर्जी फैमिली रजिस्टर बनाकर कल को लोगों की संपत्ति पर भी दावा किया जा सकता है।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, की “एसआईआर के नाम पर उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है और अगर सुप्रीम कोर्ट ने इसकी गहन जांच कराई तो कई लोग जेल जाएंगे।” उन्होंने बताया कि वह आज ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिख रहे हैं और इस मुद्दे को संसद के सत्र में भी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कनाडा की पूरी आबादी से ज्यादा मतदाता उत्तर प्रदेश में मताधिकार से वंचित कर दिए गए हैं, जिस पर सुप्रीम कोर्ट को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

The whole world sees your real face now, Mr Modi. The whole world sees your real face now, Mr Modi.
बधाई हो, बच्चों! 
Punjab के 881 बच्चों ने NEET क्वालिफाई कर इतिहास रच दिया।
पाकिस्तान जाकर नवा पाकिस्तान जाकर नवाज़ शरीफ़ के घर दावत खाने वाले प्रधानमंत्री मोदी, Anti-National छात्र नहीं- आप हैं।
East India Company be like: “Let’s go back... East India Company be like:
 “Let’s go back... They’re doing our job better than we ever did.”
Arvind Kejriwal Shows up for the victims of BJP g Arvind Kejriwal Shows up for the victims of BJP  govt's brutality
प्रधानमंत्री जी, देश के बच्चे नहीं, आप Anti-Nati$nal हो।
आज का General Dyer आज का General Dyer
संसद मार्च के दौरान इस महिला को मुंह पर थप्पड़ मारने वाला ये दिल्ली पुलिस का अधिकारी है। अमित शाह ने पुलिस को इतनी खुली छूट दे दी थी कि पुलिस हैवानो की तरह छात्रों और महिलाओं पर टूट पड़ी।
हारना नहीं।
डरना नहीं।
टूटना नहीं।
अब देश को सिर्फ़ धर्मेंद्र प्रधान ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इस्तीफ़ा चाहिए।

मोदी हटाओ, देश बचाओ!

-अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, AAP
History is unfolding at Jantar Mantar. Brutality c History is unfolding at Jantar Mantar. Brutality cannot silence a generation. Arvind Kejriwal is standing with India’s youth.
Shame!! Shame!!
अन्याय के खिलाफ उठी आवाज़ अब इंक़लाब बनकर गूंजेगी।
दिल्ली पुलिस द्वार दिल्ली पुलिस द्वारा ग़ैरक़ानूनी तरीके से हिरासत में लिए गए छात्रों को हर हाल में बचाएंगे अरविंद केजरीवाल।
Dear Students, you are not alone. If you need lega Dear Students, you are not alone.
If you need legal or medical assistance, we're just one message away.
Helpline Number: 85-888-33548

#aaphelplineforstudents
देश के parents और बच्चों देश के parents और बच्चों, बिल्कुल चिंता मत कीजिए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal जी आपके साथ खड़े हैं।

अगर आपको किसी भी तरह की Legal या Medical Help की ज़रूरत है, तो नीचे दिए गए Helpline No. पर तुरंत Message करें।

Helpline No. – 85-888-33548

हम आपके लिए Best Legal Team और Best Medical Help उपलब्ध कराएंगे।
#aaphelplineforstudents
कल जंतर-मंतर पर अपने हक़ की आवाज़ उठा रहे छात्रों को दिल्ली पुलिस ने जबरन हिरासत में ले लिया था। उनकी रिहाई के लिए अरविंद केजरीवाल जी, AAP के नेताओं के साथ, मंदिर मार्ग थाने पहुँचे।
सभी छात्रों और उनके परिवारों से हमारी अपील है- घबराइए नहीं। @arvindkejriwal जी और आम आदमी पार्टी आपके साथ मज़बूती से खड़ी है।

यदि आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य, कानूनी या अन्य सहायता की ज़रूरत हो, तो नीचे दिए गए Helpline Number पर Message करें:

Helpline Number: 85-888-33548
‘Ye Bharatiya Janta Party Ka Sadan Nahi Hai!!’ ‘Ye Bharatiya Janta Party Ka Sadan Nahi Hai!!’ 

They can stop the students with police brutality from reaching their voices to the parliament, but not MP Sanjay Singh. 

Standing against the tyranny of the BJP Govt. Always.
समय का पहिया घूम चुका है, तानाशाह, समझ ले
तुझमें इतनी ताक़त नहीं जो युवाओं के कदम रोक सके।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube