Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

रेखा गुप्ता सरकार से दिल्लीवाले परेशान, एमसीडी उपचुनाव में भाजपा का करेंगे सफाया- आतिशी

  • November 28, 2025

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक के साथ शुक्रवार को नारायणा वार्ड नंबर 139 और शालीमार बाग वार्ड नंबर 56 में रोड शो कर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। आतिशी ने कहा कि दिल्लीवाले रेखा गुप्ता सरकार से परेशान हैं और भाजपा की सरकार बना कर पछता रहे हैं। लिहाजा, एमसीडी उपचुनाव में भाजपा का सफाया करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों के पास अरविंद केजरीवाल के काम की राजनीति को चुनने का सही मौका है। अरविंद केजरीवाल बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मुफ्त सुविधाएं देकर गरीबी हटाना चाहते हैं लेकिन भाजपा ने झुग्गियां उजाड़ कर गरीबों को ही हटा दिया।

आतिशी ने कहा कि पांडव नगर से हमेशा से आम आदमी पार्टी को प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा है। 2022 में दुर्गेश पाठक का चुनाव था, तब मैने यहां की गलियां खुद घूमी है, हर घर देखा है। आज विश्वास नहीं हो रहा है कि यह वही गलियां हैं, सड़क है, यहां के पार्क भी बदल गए हैं। पहले यहां के पार्क में कूड़ा भरा रहता था। सड़के टूटी हुई रहती थी, लेकिन अब नजारा बदल गया है। यह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के सिपाही की देन है। अगर एमसीडी उपचुनाव में यहां की जनता आम आदमी पार्टी को वोट देती है तो केजरीवाल के सिपाही दिनरात आपकी सेवा और क्षेत्र का विकास करेंगे, दिनरात सिर्फ आपके लिए काम करेंगे।

आतिशी ने कहा कि भाजपा वालों पर विश्वास करके पूरी दिल्ली पछता रही है। दिल्लीवाले सोच रहें हैं कि काश, हमने दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं बनाई होती। उनके पास अब चार साल तक उनका वोट बदलने का मौका नहीं आएगा, लेकिन पांडव नगर वाले बहुत सौभाग्यशाली हैं कि भगवान ने उन्हें सही पार्टी चुनने का मौका दे दिया है। उन्होंने कहा कि जो हमारे लिए काम करता है, जो हमारी सेवा करता है उसी को वोट देना है। कामकरने वाले को वोट देना है, काम रोकने वाले लोगों को वोट नहीं देना है।

आतिशी ने बताया कि अरविंद केजरीवाल कहते थे कि गरीबी हटाओ, गरीबों को सही जीवन दो, अच्छे स्कूल दो, पानी दो बिजली दो, अस्पताल दो, महिलाओं को फ्री बस यात्रा दो। लेकिन भाजपा वाले झुग्गियों में रहने वाले लोगों से नफ़रत करती है। उन्होंने दिल्ली से गरीबों को ही हटा दिया। जब से भाजपा की सरकार दिल्ली में बनी है, एक एक करके झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है। कालका जी विधानसभा क्षेत्र में 800 घर भाजपा वालों ने बुलडोजर से तोड़ दिया। झुग्गी वाले कोर्ट गए, 11 बजे कोर्ट में मामले की सुनवाई थी उसे पहले ही सुबह 6 बजे भाजपा वाले बुलडोजर से घर तोड़ गए। ऐसे में झुग्गी वालों के लिए लड़ने सिर्फ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल आए।

शालीमार बाग में रोड शो के दौरान आतिशी ने कहा कि शालीमार बाग के लोग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से परेशान हैं। बड़ी उम्मीद से रेखा गुप्ता और भाजपा को इन्होंने वोट दिया था। लेकिन शालीमार बाग के लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने यहां के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस बार के उपचुनाव में 12 के 12 सीट पर भाजपा को जनता हराएगी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि हम पांडव नगर के निवासियों का धन्यवाद कि उन्होंने हमेशा आम आदमी पार्टी को आशीर्वाद दिया है। यही कारण है कि भाजपा वाले यहां के लोगों से नफ़रत करते हैं। जब मैं विधायक बना था तो यहां की सड़को पर घुटने तक के गढ्ढे होते थे। लोग हमें बताते थे कि 25 साल तक यह सड़क नहीं बनी। मैंने अरविंद केजरीवाल जी से बात करके फंड लिया और यहां की सड़क बनी। यहां के पार्क कूड़ा घर बने हुए थे, आज देखिए यहां लोगों के चलने के लिए वॉकिंग ट्रैक लगे हुए हैं।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा की सरकार आते हीं सारे काम रोक दिए, यहां के पार्क में 70 परसेंट काम हुए थे वो भी रोक दिया गया। उल्टा चौपाल और पार्क बनने के लिए पैसे दिए थे वो भी खा लिए। उन्होंने कहा कि तीन तारीख को चुनाव परिणाम आएगा और चार तारीख से यहां के रुके हुए काम शुरू करा दिया जाएगा।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

कभी NEET का Paper Leak, कभी CBSE की गड़बड़ियां, और अब CUET Exam में तकनीकी Failure और Cancellation की खबरें।

देश के करोड़ों छात्र दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन मोदी सरकार हर बड़ी परीक्षा को अव्यवस्था का शिकार बना रही है।
The legends of BJP😂 The legends of BJP😂
and those responsible will again roam free with no and those responsible will again roam free with no one to take any accountability for the lives lost. This is the BJP rule.
Imagine the level of corruption under the BJP govt Imagine the level of corruption under the BJP govt
Rather than fixing the system, PM Modi continues t Rather than fixing the system, PM Modi continues to evade accountability.

#ModiWeakPaperLeak

#ModiWeakPaperLeak
Oh the incompetence of this BJP govt… Oh the incompetence of this BJP govt…
आज CUET परीक्षा में ला आज CUET परीक्षा में लाखों छात्र घंटों धूप में खड़े रहने को मजबूर रहे क्योंकि सर्वर ही डाउन हो गया।

ये तो व्यवस्था है मोदी राज में, एक पेपर तक ठीक से नहीं करवा सकते, कभी सर्वर डाउन, कभी पेपर लीक और फिर नौटंकी करते हैं NEET का पेपर एयरफोर्स के जहाज में लाएंगे।

मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभाल नहीं पा रही, और हर नाकामी के बाद नई नौटंकी शुरू कर देती है।
प्रयागराज में युवा प्रयागराज में युवा सड़कों पर उतर आए हैं। वे लेखपाल भर्ती परीक्षा में धांधली की बात बता रहे हैं।

प्रधानमंत्री जी ने शायद अपने मंत्रियों को खूब पानी पीने की सलाह इसलिए दी है, ताकि वे पूरी ऊर्जा और जोश के साथ देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करते रहें।
Welcome to BJP’s “Venice Model” Where roads Welcome to BJP’s “Venice Model”
Where roads double up as water canals.
💀💀 it is all cooked 💀💀 it is all cooked
Charbagh station collapse injures commuters. Ashwi Charbagh station collapse injures commuters.
Ashwini Vaishnav Ji, is passenger safety not your responsibility?
पंजाब नगर निकाय चुनावों में लहराया AAP का परचम 🔥
ED पार्टी की पूरे पंजाब में जमानत ज़ब्त हो गई है।
पानी की किल्लत से जूझ रही दिल्ली के लिए आवाज उठाते हुए AAP विधायक कुलदीप कुमार और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का दिल्ली जल बोर्ड के बाहर ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन।
पंजाब नगर निगम चुनावों में ‘काम की राजनीति’ की ऐतिहासिक जीत। ✌️

इस ऐतिहासिक जीत के बाद ‘आप’ पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया जी एवं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा जी ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर इस शानदार जीत की बधाई दी।
पहले बिहार के युवक पांडव कुमार को गोली मारी गई, अब एक जिम मालिक को गोली मार दी गई।

गृह मंत्री अमित शाह जी, क्या दिल्ली पुलिस आपके हाथ से निकल गई है, या फिर आपने ही उसे खुली छूट दे रखी है?
PM Modi, will you ever even take a glance at Manip PM Modi, will you ever even take a glance at Manipur and its pain?
उत्तराखंड के देवप् उत्तराखंड के देवप्रयाग स्थित हिंसरियाखाल में पानी की भारी किल्लत से परेशान लोग अब सड़कों पर मशालें लेकर उतर आए हैं।

“हर घर जल” के बड़े-बड़े दावे करने वाली BJP सरकार के राज में आज लोग बूंद-बूंद पानी के लिए प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
All this is possible under the visionary leadershi All this is possible under the visionary leadership of PM Modi
In MP’s Shivpuri, a woman was brutally beaten wi In MP’s Shivpuri, a woman was brutally beaten with sticks and an axe over an old dispute… all caught on camera.

The attack happened in the open, with multiple accused involved, showing complete fearlessness.

No law. No deterrence.
Just another incident where the system failed to protect a woman.

This is not an isolated case,
this is a pattern of collapsing law and order.
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube