Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

बिजली-पानी-सड़क और प्रदूषण के मुद्दे पर फेल भाजपा सरकार ने दिल्ली का कर दिया बंटाधार- आतिशी

  • November 27, 2025

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने गुरुवार को मुंडका वार्ड नंबर 35 में पदयात्रा और दक्षिणपुरी वार्ड नंबर 164 में जनसभा कर एमसीडी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के लिए जनता का समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिजली-पानी-सड़क और प्रदूषण के मुद्दे पर फेल है। मात्र 10 महीने में ही दिल्ली का बंटाधार कर दिया है। केजरीवाल सरकार ने 10 साल में दिल्ली को फ्री बिजली-पानी, इलाज, शिक्षा का मॉडल दिया, लेकिन भाजपा वाले सिर्फ उनका विरोध करते रहे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विधायक ठेकेदारों से वसूली में व्यस्त हैं। इसलिए टेंडर पास होने के बाद भी सीवर-सड़क का काम ठप पड़ा है।

आतिशी ने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े वादों के बहकावे में आकर दिल्लीवालों ने उसकी सरकार तो बनवा दी, लेकिन अब पछता रहे हैं। आज लोगों की सबसे बड़ी शिकायत यह है कि सड़कें टूटी, गलियों में पानी भरा और चारों तरफ़ समस्याएं ही समस्याएं हैं। भाजपा विधायक पूरी तरह ग़ायब हैं। ये न तो लोगों से मिलते हैं और न कोई काम करते हैं। दिल्ली की जनता आज भी अरविंद केजरीवाल के काम और ईमानदारी को याद कर रही है। इस उपचुनाव में लोग साफ कह रहे हैं कि वे आम आदमी पार्टी को ही चुनेंगे, क्योंकि काम की राजनीति ही समाधान है।

आतिशी ने कहा कि चुनाव का दिन बेहद खास होता है। क्योंकि वोट तो हम केवल एक बार डालते हैं, लेकिन उसका असर सालों तक रहता है। अगर हमने सही जगह वोट डाला, सही कंडीडेट और पार्टी को जिताया तो हमारे इलाके का काम होता है। हमारी जिंदगी में सुधार आती है। लेकिन चुनाव के समय तरह-तरह के लोग आते हैं। कोई झूठे वादे करता है। कोई लालच देता है, बहलाता-फुसलाता है। अगर हम बहकावे या फुसलाने में आ जाएंगे तो कितना भी पछता ले वोट का फैसला नहीं बदल सकते हैं। इसलिए सोच समझ कर वोट डालना है।

आतिशी ने कहा कि हमें उनके लिए वोट डालना है जो हमारे लिए काम करे। दस महीने पहले दिल्ली विधानसभा का चुनाव हुआ। लोग वोट मांगने आए और बड़े वादे किए, बोला था कि सारी समस्याओं को खत्म कर देंगे। उनके बहकावे में आकर हमने उनको वोट दे दिया। उस एक वोट का फैसला लेने के बाद पूरा इलाका पछता रहा है। पूरे इलाके में सीवर लाइन और सड़के टूटी हुई है। बरसात में घुटने तक पानी भरा रहता है। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी बात करने वाले काम नहीं करते हैं, ये सब जानते हैं कि आम आदमी पार्टी वाले ही काम करते हैं। अरविन्द केजरीवाल की पार्टी वाले लोग जितना काम करते हैं, उतना कोई नहीं करता।

आतिशी ने कहा कि दस साल तक दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार थी। भाजपा वाले कोशिश करते रहे कि उनके काम को रोकते रहें। लेकिन अरविन्द केजरीवाल लड़कर जनता का काम करते रहे। अरविन्द केजरीवाल ने 24 घंटे बिजली दी, पानी दिया, बच्चों को अच्छे स्कूल दिए और अस्पताल दिया। लेकिन दस महीने में ही भाजपा ने पूरे इलाके का बंटाधार कर दिया।

आतिशी ने कहा कि मैं जब पीडब्ल्यूडी मंत्री थी, तब आपके सड़क और सीवर के सारे टेंडर पास किए। लेकिन जैसे ही भाजपा की सरकार आई, भाजपा के विधायक बने, वे सभी कांट्रेक्टर से पैसे मांगने लगे। जबतक उनको पैसा नहीं मिलता, कोई काम नहीं करते। इसलिए टेंडर पास होने के बावजूद दस महीने के बाद भी उन्होंने न तो सीवर का काम किया और न ही सड़क का काम किया।

आतिशी ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी। तब वो सिर्फ यह सोचते थे कि दिल्ली के आम आदमी की, गरीब आदमी की, किसी गरीब परिवार की जिंदगी को बेहतर कैसे बनाया जाए। घर का एक सदस्य बीमार पड़ जाए, और उस सदस्य को अगर निजी अस्पतालों में भर्ती कराना हो तो घर का एक एक गहना गिरवी रखना पड़ता है।  दर्द को अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने समझा है। अरविन्द केजरीवाल ने बिजली फ्री किया, पानी फ्री किया, मोहल्ला क्लिनिक में दवाई फ्री की। माताओं बहनों के लिए बस की यात्रा मुफ्त कर दी। अरविन्द केजरीवाल ने अपने सभी विधायकों को एक ही बात सिखाई कि जिसने वोट दिया है विधायक उसके सेवक होते हैं।

आतिशी ने कहा कि दक्षिणपुरी में भाजपा का यह हाल है कि कोई भाजपा के टिकट पर पार्षद का का चुनाव कोई लड़ना नहीं चाहता था। भाजपा को अम्बेडकर नगर से उम्मीदवार लाना पड़ा। जो इंसान आपके बीच का नहीं है, आपकी गली में नहीं रहता वो आपकी समस्या को नहीं समझ सकता। भाजपा ने एमसीडी को कंगाल कर दिया है। अगर गलती से भी भाजपा पार्षद चुनकर आया तो उसके पास चौअन्नी नहीं होती खर्चा करने को।जब जीतकर आयेंगे तो कहेंगे मेरे पास फंड नहीं है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

12 Failures of Modi Government 12 Failures of Modi Government
While others make promises, AAP delivers results. While others make promises, AAP delivers results.
From school infrastructure to quality education, Punjab is witnessing a revolution in learning under the AAP government. 📖✨
महामानव ने देश की ग़रीब जनता को महंगाई के दौर में पिसने के लिए छोड़ दिया!!
मुख्यमंत्री सेहत य मुख्यमंत्री सेहत योजना का बड़ा असर!
✅ 3 लाख 74 हजार लोगों का इलाज
✅ ₹650 करोड़ के इलाज का खर्च सरकार ने उठाया
हर परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ, हर नागरिक को राहत।
This Is How India's Youth Travel for Exams Under B This Is How India's Youth Travel for Exams Under BJP Rule.
Years of preparation. Sleepless nights. Endless pressure.
And on exam day, students are forced to risk their safety just to reach the examination centre.
Is this the "Viksit Bharat" our youth were promised?
मुख्यमंत्री भगवंत मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में पंजाब रोजगार के क्षेत्र में नई मिसाल गढ़ रहा है!
Difference between BJP-ruled government schools an Difference between BJP-ruled government schools and AAP-ruled Punjab’s government schools
Citizens gave the Modi government a mandate. Why Citizens gave the Modi government a mandate.

Why can’t it give them accountability?
केजरीवाल जी ने पहले ही आगाह कर दिया था, आज वही चेतावनी दिल्ली की हकीकत बन गई है।
दिल्ली में पानी नहीं, सिर्फ evaporation है!
Fuel Saving Awareness ❌ Fuel Burning Convoy✅ Fuel Saving Awareness ❌
Fuel Burning Convoy✅
पंजाब में जारी है रोजगार क्रांति!
आज CM मान ने 355 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।
वादे नहीं, रोजगार देकर दिखाया।
पंजाब में सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए Mann Sarkar ने 'मिशन क्लीनिंग पंजाब' शुरू किया है।

✅ व्यापक सफाई अभियान
✅ अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी
✅ रोज़ाना जवाबदेही तय

स्वच्छ, सुंदर और बेहतर पंजाब के निर्माण की दिशा में Mann Sarkar का एक और बड़ा कदम।
When the lie sounds convincing... until the facts When the lie sounds convincing... until the facts show up 😂
LPG सिलेंडर फिर महंगा हुआ, लेकिन सरकार कहती है सब चंगा सी!!
झूठ बोलते हुए फिर पकड़े गए CM नायब सिंह सैनी…
Bringing government services closer to the people Bringing government services closer to the people who need them most.
An Education Minister Who Failed Miserably An Education Minister Who Failed Miserably
Punjab has topped the NITI Aayog education ranking Punjab has topped the NITI Aayog education rankings, surpassing Kerala. This achievement reflects the Mann Government's unwavering commitment to strengthening education and building a brighter future for every student.
Do you know which state is leading India’s educa Do you know which state is leading India’s education revolution?
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube