Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

प्रदूषण पर एलजी के दौरे बंद हो गए , उनकी वीडियो और प्रेस रिलीज़ नहीं आ रही,  क्या अपनी नौकरी बचाने के लिए चुप हो गए?- सौरभ भारद्वाज

  • November 26, 2025

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को एलजी वीके सक्सेना का एक्स पर एक वीडियो साझा कर कटाक्ष किया है। वीडियो में एलजी प्रदूषण से निपटने का उपाय बता रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने पूछा है कि दिल्ली के प्रदूषण पर एलजी साहब की कोई सुन नहीं रहा? एलजी साहब ने दावा किया था कि दिल्ली का स्थानीय प्रदूषण 74 फीसद है, अगर नियत साफ हो तो इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। अब एलजी के सड़क पर दौरे बंद हो गए। एलजी की वीडियो नहीं आती और उनकी प्रेस रिलीज़ नहीं आ रही है।  क्या एलजी अपनी नौकरी बचाने के लिए चुप हो गए?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी साहब तो बहुत विद्वान आदमी हैं। उनको तो प्रदूषण से लेकर यमुना तक सारा ज्ञान था। पिछले साल तक जब अरविंद केजरीवाल की सरकार थी, तब एलजी खुद सड़कों पर 250 से अधिक अधिकारियों की फौज और कैमरामैन लेकर घूमते थे, टीवी चैनलों पर बयान देते थे और बताते थे कि प्रदूषण को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है? उन्होंने बार-बार दावा किया था कि दिल्ली का अपना स्थानीय प्रदूषण 74 फीसद है और अगर नियत साफ हो तो इसे पूरी तरह रोका जा सकता है।

सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि क्या आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नियत साफ नहीं है? क्या वह एलजी वीके सक्सेना से परामर्श नहीं ले रही हैं? यदि परामर्श नहीं ले रही हैं तो एलजी चुप क्यों बैठे हैं? क्या उन्हें अपनी कुर्सी जाने का डर सता रहा है? क्या उन्हें लगता है कि मुंह खोला तो केंद्र सरकार उन्हें एलजी के पद से हटा देगी?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी बार-बार खुद को दिल्ली का “लोकल गार्जियन” बताते थे। अब सवाल यह है कि क्या आज वह लोकल गार्जियन राजभवन से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं? क्या उन्हें बाहर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है? क्या उनके प्रेस रिलीज जारी करने पर रोक लगा दी गई है? क्या उनके विशाल पीआर और मीडिया विभाग पर ताला जड़ दिया गया है? क्या उन पर पहरे बिठा दिए गए हैं? उन्हें दिल्ली की जनता को इन सभी सवालों का जवाब देना होगा।

उधर, आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले 10 साल से जो बात कह रहे थे और जो काम कर रहे थे, उसे अब भाजपा भी स्वीकार करने लगी है। केजरीवाल सरकार ने देश की सबसे आक्रामक और प्रोत्साहन वाली इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की थी। लोगों को सब्सिडी दी गई, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का पूरा नेटवर्क खड़ा किया गया और दिल्ली का बस बेड़ा भी तेजी से इलेक्ट्रिक किया गया। नतीजा यह हुआ कि आम आदमी पार्टी के शासनकाल में दिल्ली वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने में तीसरे स्थान पर पहुंच गई थी।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यह सराहनीय है कि अब केंद्र और पड़ोसी राज्य भी अन्य राज्यों को इलेक्ट्रिक वाहन नीति अपनाने की हिदायत दे रहे हैं। लेकिन साथ ही मुझे आशंका है कि कहीं यह केवल ऑप्टिक्स और दिखावा न रह जाए। सिर्फ मीटिंग और बयानबाजी से कुछ नहीं होगा। चार्जिंग स्टेशन का मजबूत ढांचा, लोगों को आकर्षित करने वाली सब्सिडी और ठोस नीति के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।

प्रियंका कक्कड़ ने याद दिलाया कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की हर इंडस्ट्री को पीएनजी पर शिफ्ट करवाया था। वहीं दूसरी तरफ एनसीआर के आसपास मौजूद 12 थर्मल पावर प्लांट हैं। विशेषज्ञों का स्पष्ट मत है कि अगर इन प्लांटों में अनिवार्य रूप से फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) तकनीक लगाई जाए तो दिल्ली-एनसीआर का 70 फीसद तक प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा। लेकिन भाजपा शासित केंद्र सरकार ने इस अनिवार्य प्रावधान को ही कमजोर कर दिया है। केंद्र सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करे और सभी प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रीज को वास्तव में स्वच्छ ईंधन और तकनीक पर शिफ्ट करने के लिए कड़ाई से मजबूर करे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

12 Failures of Modi Government 12 Failures of Modi Government
While others make promises, AAP delivers results. While others make promises, AAP delivers results.
From school infrastructure to quality education, Punjab is witnessing a revolution in learning under the AAP government. 📖✨
महामानव ने देश की ग़रीब जनता को महंगाई के दौर में पिसने के लिए छोड़ दिया!!
मुख्यमंत्री सेहत य मुख्यमंत्री सेहत योजना का बड़ा असर!
✅ 3 लाख 74 हजार लोगों का इलाज
✅ ₹650 करोड़ के इलाज का खर्च सरकार ने उठाया
हर परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ, हर नागरिक को राहत।
This Is How India's Youth Travel for Exams Under B This Is How India's Youth Travel for Exams Under BJP Rule.
Years of preparation. Sleepless nights. Endless pressure.
And on exam day, students are forced to risk their safety just to reach the examination centre.
Is this the "Viksit Bharat" our youth were promised?
मुख्यमंत्री भगवंत मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में पंजाब रोजगार के क्षेत्र में नई मिसाल गढ़ रहा है!
Difference between BJP-ruled government schools an Difference between BJP-ruled government schools and AAP-ruled Punjab’s government schools
Citizens gave the Modi government a mandate. Why Citizens gave the Modi government a mandate.

Why can’t it give them accountability?
केजरीवाल जी ने पहले ही आगाह कर दिया था, आज वही चेतावनी दिल्ली की हकीकत बन गई है।
दिल्ली में पानी नहीं, सिर्फ evaporation है!
Fuel Saving Awareness ❌ Fuel Burning Convoy✅ Fuel Saving Awareness ❌
Fuel Burning Convoy✅
पंजाब में जारी है रोजगार क्रांति!
आज CM मान ने 355 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।
वादे नहीं, रोजगार देकर दिखाया।
पंजाब में सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए Mann Sarkar ने 'मिशन क्लीनिंग पंजाब' शुरू किया है।

✅ व्यापक सफाई अभियान
✅ अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी
✅ रोज़ाना जवाबदेही तय

स्वच्छ, सुंदर और बेहतर पंजाब के निर्माण की दिशा में Mann Sarkar का एक और बड़ा कदम।
When the lie sounds convincing... until the facts When the lie sounds convincing... until the facts show up 😂
LPG सिलेंडर फिर महंगा हुआ, लेकिन सरकार कहती है सब चंगा सी!!
झूठ बोलते हुए फिर पकड़े गए CM नायब सिंह सैनी…
Bringing government services closer to the people Bringing government services closer to the people who need them most.
An Education Minister Who Failed Miserably An Education Minister Who Failed Miserably
Punjab has topped the NITI Aayog education ranking Punjab has topped the NITI Aayog education rankings, surpassing Kerala. This achievement reflects the Mann Government's unwavering commitment to strengthening education and building a brighter future for every student.
Do you know which state is leading India’s educa Do you know which state is leading India’s education revolution?
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube