Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को अपना बता श्रेय ले रही थी भाजपा की चाची 420 सरकार, ‘‘आप’’ ने कर दिया एक्सपोज

  • November 19, 2025

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने एमसीडी की बुक्ड प्रॉपर्टीज को बिजली कनेक्शन देने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को अपना बता कर श्रेय ले रही भाजपा चाची 420 सरकार की पोल खोल दी। उन्होंने कहा कि बुक्ड प्रॉपर्टी को लेकर कई साल से दिल्ली हाईकोर्ट में केस लंबित था। बीते 13 नवंबर को कोर्ट ने फैसला दिया कि एमसीडी की बुक्ड प्रॉपर्टी को बिजली का कनेक्शन नहीं मिलेगा, यह नहीं हो सकता है, लेकिन सीएम रेखा गुप्ता इसे अपना आदेश बता रही हैं और भाजपा सांसद मनोज तिवारी व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मुख्यमंत्री को बधाई दे रहे हैं। यह बेशर्मी की हद है कि रेखा गुप्ता की सरकार ने ‘‘आप’’ सरकार के कामों को अपना बताकर क्रेडिट चोरी करते-करते अब हाईकोर्ट के साथ ही फर्जीवाड़ा कर दिया। ये लोग इतने बड़े क्रेडिट चोर हैं कि दिल्ली सरकार के जारी आदेश में हाईकोर्ट के फैसले का कहीं जिक्र तक नहीं किया है।

बुधवार को ‘‘आप’’ मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार फर्जीवाड़ा के रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। दुनिया के लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक सरकार फर्जीवाड़े और 420 करने में इतनी आगे निकल सकती है। भाजपा सरकार द्वारा प्रदूषण के डेटा, यमुना की सफाई के साथ फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। जब इनका फर्जीवाड़ा पकड़ा जाता है तो कहते हैं कि क्या इतनी जल्दी ठीक कर दें? अगर इतनी जल्दी ठीक नहीं कर सकते हैं तो फिर ठीक करने का दावा क्यों कर दिया। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने बसें खरीदी और सीएम रेखा गुप्ता उसका क्रेडिट लेना चाहती है। अरविंद केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरी बनवाए और बोर्ड बदल कर रेखा गुप्ता श्रेय लेना चाहती हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का क्रेडिट चुराते-चुराते भाजपा सरकार अपने फर्जीवाड़े में इतनी आगे निकल गई है कि अब अदालतों के काम का क्रेडिट भी चुराने की कोशिश की जा रही है। भाजपा सरकार द्वारा सिर्फ दिल्ली के लोगों के साथ ही फर्जीवाड़ा नहीं किया जा रहा है, अब अदालत तक के साथ दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता फर्जीवाड़ा कर रही हैं। उन्होंने फिल्म चाची 420 का उल्लेख करते हुए कहा कि सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट के साथ भी फर्जीवाड़ा कर दिया है। भाजपा वालों को लगता है कि उनका फर्जीवाड़ा किसी को पता ही नहीं चलेगा। मंगलवार को सभी अखबारों में सीएम रेखा गुप्ता के हवाले से एक खराब छपी थी कि बुक प्रॉपर्टी में भी अब बिजली कनेक्शन का लाभ मिलेगा। बताया गया है कि एमसीडी द्वारा अनधिकृत निर्माण पर बुक की गई प्रॉपर्टी पर बिजली कनेक्शन पर रोक लगाई जाती थी। अब रेखा गुप्ता की सरकार ने फैसला लिया है कि अब इन प्रॉपर्टी पर बिजली के कनेक्शन दोबारा मिलेंगे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने से पहले मीडिया को इसकी सच्चाई की जांच करनी चाहिए थी कि यह फैसला कब और क्यों हुआ? सीएम कार्यालय से यह रिलीज बनाकर भेजी गई और मीडिया ने सीएम पर भरोसा करके प्रकाशित कर दी। इसके बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी सीएम रेखा गुप्ता का धन्यवाद करने पहुंच गए और कहा कि इस फैसला का बहुत दिनों से इंतजार था। इससे अब दिल्लीवालों को राहत मिलेगी। इसके बाद भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीसरा फर्जीवाड़ा किया। वीरेंद्र सचदेवा ने भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए इस निर्णय को अभूतपूर्व बताया।

सौरभ भारद्वाज ने खुलासा किया है कि यह आदेश दिल्ली हाईकोर्ट के जज मिनी पुष्करना का है। मुख्यमंत्री का नहीं है। मुख्यमंत्री सिर्फ दिल्लीवालों और कोर्ट के साथ फर्जीवाड़ा कर रही हैं। सीएम रेखा गुप्ता पहले दिन से ही अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कामों का श्रेय चुराने का काम कर रही हैं। लेकिन इस फर्जीवाड़े में चाची 420 इतना आगे निकल गई हैं कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को भी अपना आदेश बता रही हैं। हमें नहीं पता था कि रेखा गुप्ता दिल्ली हाईकोर्ट की जज भी हैं। यह फर्जीवाड़ा सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। भाजपा की सीएम रेखा गुप्ता अब अदालत के निर्णय का क्रेडिट भी ले रही हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बुक प्रॉपर्टी पर बिजली कनेक्शन देने की मांग को लेकर कई सालों से कोर्ट में केस चल रहा था। उन्होंने बताया कि जब एमसीडी किसी प्रॉपर्टी को बुक कर देती है तो उसको बिजली का कनेक्शन नहीं मिलता है। इस बारे में मैंने कई बार कहा है कि इसका फैसला हाईकोर्ट में लंबित है और हमें उम्मीद है कि दिल्ली हाईकोर्ट कोई अच्छा फैसला देगा, जिससे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी। 13 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट की जज मिनी पुष्करना द्वारा यह फैसला सुनाया गया है। आदेश में उन्होंने लिखा है कि एमसीडी जिस प्रॉपर्टी को बुक कर देगी, उसमें बिजली का कनेक्शन नहीं मिलेगा, यह नहीं हो सकता है। अगर एमसीडी को किसी प्रॉपर्टी को ध्वस्त या सील करना है तो उस समय बिजली के कनेक्शन काटे जाएंगे। सिर्फ बुकिंग के नाम पर बिजली के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे और अगर कोई प्रॉपर्टी बुक्ड है और उस पर एक्शन नहीं हो रहा है, तो उस पर बिजली के कनेक्शन देने के निर्देश दिल्ली हाईकोर्ट ने बीएसईएस को दे दिए।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर फर्जीवाड़ा करने के लिए 17 नवंबर 2025 को बिजली विभाग के विशेष सचिव रवि दधीच ने आदेश जारी किया। इसमें लिखा गया कि सरकार ने नवीनतम फैसले की समीक्षा की और विधि विभाग से परामर्श कर निर्देश जारी किए हैं। जबकि हाईकोर्ट का फैसला तो डिस्कॉम पर पहले से बाध्यकारी था। इस आदेश में जानबूझ कर कोर्ट के फैसले को छिपाया गया। भाजपा सरकार के मन में चोरी और फर्जीवाड़ा था। इसलिए कोर्ट के आदेश का नाम छिपाया गया। इतनी बेशर्मी कौन करता है? दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को भाजपा सरकार अपना आदेश बता रही है और भाजपा सांसद मनोज तिवारी और वीरेंद्र सचदेवा सीएम का धन्यवाद कर रहे हैं। मैं इस चाची 420 के लिए सीएम रेखा गुप्ता से कहना चाहता हूं कि वह मेरे पर मानहानि का केस दायर करें। क्योंकि मैं भी उस कोर्ट में जाकर बताना चाहता हूं कि सीएम रेखा गुप्ता फर्जीवाड़े में इतनी डूबी हुई हैं कि कोर्ट के निर्णय का भी क्रेडिट खाना चाहती हैं। मैं कोर्ट से भी मांग करता हूं कि सीएम रेखा गुप्ता को चाची 420 के नाम से प्रमाणित करें ताकि वह इस नाम से पहचानी जाएं। इतनी चार सौ बीसी तो किसी भी सरकार ने नहीं की है, जितनी सीएम रेखा गुप्ता ने की है।

इस दौरान विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि चाची 420 सरकार अब कोर्ट के काम का भी क्रेडिट ले रही है। पिछले 18-19 सालों में भाजपा ने एमसीडी को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। इस भ्रष्टाचारों में बुक बिल्डिंग्स का भ्रष्टाचार सबसे बड़ा है। अगर कोई गरीब आदमी एमसीडी को बिना पैसे दिए अपना मकान बनाता है तो उसकी प्रॉपर्टी को बुक कर दिया जाता है। उस प्रॉपर्टी को ध्वस्त भी किया जाएगा और बिजली का कनेक्शन नहीं मिलेगा। वहीं, अगर संपन्न या भू-माफिया हैं और भाजपा से सेटिंग है तो उनको पैसा देकर अपनी प्रॉपर्टी बुक होने से बचा सकते हैं। एक ही जगह पर चार मकान बन रहे हैं। उसमें से तीन ने पैसा दिया और एक ने नहीं दिया तो उसकी प्रॉपर्टी बुक कर दी जाएगी। जिसने पैसा दे दिया है, उसकी प्रॉपर्टी बुक नहीं होगी। एमसीडी ने बीएसईएस को निर्देश दिया कि जब तक प्रॉपर्टी को एमसीडी से एनओसी नहीं मिलती है तब तक बिजली कनेक्शन नहीं देना है। अब जब दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली के लोगों के हक में फैसला दिया ताकि भाजपा और एमसीडी की दलाली बंद होगी। लेकिन अब भाजपा वाले इसका भी क्रेडिट ले रहे हैं। भाजपा की पूरी सरकार ही फ्रॉड है।

वहीं, ‘‘आप’’ नेता घनेंद्र भारद्वाज ने कहा कि आज दिल्ली में चाची 420 सरकार चल रही है। इस सरकार के वाइस चांसलर मोदी जी हैं। मोदी जी ने छठ पूजा मनाने के लिए एक नकली मिनरल वाटर वाली यमुना बना दी। मोदी जी के आइडियाज को ही भाजपा सरकार में बैठे लोग लागू करते हैं। प्रदूषण के आंकड़ों और यमुना की सफाई में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। पिछले 9 महीने से दिल्ली के लोग भाजपा सरकार से बहुत दुखी और परेशान हैं। दिल्लीवालों ने बड़ी उम्मीदों के साथ भाजपा को वोट दिया था, लेकिन यह सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। दिल्ली की जनता को भाजपा के इस फर्जीवाड़े का समझना चाहिए। ये लोग कोई काम नहीं करेंगे, क्योंकि इनकी पूरी जिंदगी फर्जीवाड़ा करने में ही निकल गई है। दिल्ली की जनता को अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। आम आदमी पार्टी सड़क से सदन तक दिल्ली की जनता की आवाज उठा रही है। अब दिल्ली के लोगों को एमसीडी के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव में फ्रॉड सरकार पर दबाव बनाने का मौका मिला है। सभी 12 वार्डों में ‘‘आप’’ को जिताकर फ्रॉड सरकार को सख्त संदेश दें।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

हरियाणा के युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलायें सब परेशान…

लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री Chill होकर मसखरी कर रहे‼️
हरियाणा के फरीदाबा हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इस हादसे में पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों के मौत होने की सूचना है। 

भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। 

सूरजकुंड जैसे विश्वस्तरीय मेले में इस तरह की लापरवाही तमाम सवाल खड़े करती है।ख़ुद CM नायब सिंह ने इस मेले का उद्घाटन किया था। सीधे तौर पर ये नायब सरकार की लापरवाही को दर्शाता है।
साल बदले, शब्द बदले साल बदले, शब्द बदले लेकिन जुमले नहीं…
हरियाणा के युवाओं को खेलों से दूर करके नशे की तरफ़ धकेल रही भाजपा सरकार‼️

नायब सिंह सैनी ने झूठ बोलने में PHD कर ली है और उनकी सरकार ‘आगे दौड़-पीछे छोड़’ नीति अपना रही है। 

हरियाणा के खिलाड़ी सरकार की जर्जर व्यवस्था का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं और अब बीजेपी सरकार ने 37,000 खिलाड़ियों की डाइट का पैसा रोक दिया है। 

प्रदेश की खेल नर्सरियों में पिछले दस महीने से डाइट का पैसा और कोच का वेतन नहीं दिया गया है और अब सरकार कह रही है कि दो महीने तक प्रदेश की सभी खेल नर्सरियां बंद रहेंगी।
आज प्रेस वार्ता के दौरान मोदी सरकार में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से Trade Deal में रुस से तेल ना ख़रीदने की शर्त को लेकर सवाल किया गया। इस पर पीयूष गोयल कहते हैं- इसके बारे विदेश मंत्री बतायेंगे। 

वहीं दो दिन पहले जब विदेश मंत्री से Trade Deal को लेकर सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा- इसके बारे में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जवाब देंगे। 

मोदी सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए यह जवाब बताते हैं कि अमेरिका के साथ Trade Deal बेहद ही जल्दबाजी में की गई है और इसके बारे में भारत सरकार के मंत्रियों तक को नहीं मालूम है। 

मोदी जी आखिर ऐसी क्या वजह थी⁉️
93,000 government schools shut down in 10 years. 93,000 government schools shut down in 10 years.

While the BJP deliver speeches on “Viksit Bharat,”
they are quietly dismantling public education — pushing millions of poor children out and making education a privilege for the rich.
बीजेपी सरकार में दिल्ली बना लापतागंज‼️

दिल्ली में 15 दिन में 800 से ज्यादा लोग गायब हो गए हैं लेकिन बीजेपी सरकार सत्ता के नशे में मदहोश है।
बीजेपी मंत्री आशीष बीजेपी मंत्री आशीष सूद के इलाके में खुले गड्ढे ने एक युवक की जान ले ली, और दिल्ली पुलिस रातभर सोती रही‼️

ये हादसा नहीं, बीजेपी सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है — एक और युवा सिस्टम की गैर-जिम्मेदारी की भेंट चढ़ गया।
बीजेपी सरकार के मंत्री आशीष सूद ने पार की बेशर्मी की सारी हदें‼️

नोएडा में कुछ दिनों पहले सरकार और प्रशासन की लापरवाही की वजह से एक युवक की जान चली गई और आज जनकपुरी में भी यही हुआ है। 

जिस जगह यह हादसा हुआ है, वह आशीष सूद की विधानसभा है। इस विधानसभा में आशीष सूद के पोस्टर और गड्ढे ही पाये जाते हैं। 

इस गड्ढे में एक युवक की जान चली गई और दिल्ली सरकार के बेशर्म मंत्री आशीष सूद ने वहाँ जाकर एलान कर दिया कि यहां सब कुछ ठीक था।
भारत-अमेरिका की Trade De भारत-अमेरिका की Trade Deal के बारे में जश्न तो खूब मना रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी लेकिन Trade Deal के बारे में ना विदेश मंत्री को कुछ पता है, ना वित्त मंत्री को कुछ ख़बर है।
विकास नहीं, विनाश का मॉडल।
दिल्ली से लगातार ग़ायब हो रहे हैं लोग और भाजपा सरकार जागने का नाम ही नहीं ले रही😡
बीजेपी सरकार के निकम्मेपन ने ले ली दिल्ली के एक युवक की जान‼️

जनकपुरी में खुदे हुए गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया और रात भर उसी में पड़ा रहा। सुबह जब लोगों ने देखा तो उसकी जान जा चुकी थी।
मृतक का परिवार रातभर युवक की तलाश के लिए भटकता रहा, पुलिस से मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोई मदद नहीं की और परिवार को टरकाते रहे।

नोएडा में हुए हादसे के बाद भी भाजपा सरकार ने कुछ नहीं सीखा और युवक की जान ले ली।
📍महरौली, दिल्ली 

छेड़छाड़ का विरोध किया तो गुंडों ने युवक को बेरहमी से पीट दिया।
न बेटियां सुरक्षित, न उन्हें बचाने वाले।

भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराधियों का हौसला बुलंद और कानून व्यवस्था ध्वस्त।

आख़िर इन बदमाशों को इतनी हिम्मत मिल कहाँ से रही है?
मणिपुर में कल ही भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बैठाया और कल से वहाँ हिंसा भड़क उठी‼️
केजरीवाल जी ने चेताया था — “बीजेपी वोट लेकर झुग्गियाँ तोड़ देगी।’’

अब बीजेपी दिल्ली के गरीब झुग्गीवासियों के घर तोड़कर, उनकी बात को सही साबित कर रही है।
आज प्रधानमंत्री जी आज प्रधानमंत्री जी ने हमारे नेताओं पर निजी हमला किया क्योंकि संजय सिंह जी ने Epstein File पर स्पष्टीकरण मांगा था।

क्या Epstien File में ऐसा कोई मसला है कि जो प्रधानमंत्री इतने मजबूर हो गए हैं और वो बौखला रहे हैं?
योगी जी, यह Video असली ह योगी जी, यह Video असली है। कहीं इसे भी आप Ai से बनी हुई वीडियो बता दें।
पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर में Epstein file की चर्चा चल रही है। इस फाइल में खुलासा हुआ है कि एक Private Island पर नाबालिग लड़कियों को रखा जाता था और उनका रेप किया जाता था। 

वहीं अब दिल्ली में इस साल के पहले 15 दिनों में 800 से ज़्यादा लोग ग़ायब हुए हैं और इसमें से ज्यादातर बच्चियाँ हैं। दिल्ली में तमाम सुविधाएं होने के बावजूद दिल्ली पुलिस इनका पता नहीं लगा सकी है।

@mlasaurabhgk.official
Ignorance isn't bliss anymore, with Nirmala Sithar Ignorance isn't bliss anymore, with Nirmala Sitharaman as our finance minister, it is a curse for the nation now.
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube