Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वीं शहीदी दिवस पर आयोजित कीर्तन दरबार में केजरीवाल ने कहा, ‘‘गुरु साहिब जैसा बलिदान इतिहास में नहीं मिलता

  • November 18, 2025

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वीं शहीदी दिवस के अवसर पर श्रीनगर के गुरुद्वारा श्री चट्टी पातशाही साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार में शामिल हुए। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरु साहिब जैसा बलिदान इतिहास में नहीं मिलता है। हिन्दू धर्म को बचाने के लिए श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने दिल्ली के चांदनी चौक में अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। उन्होंने कहा कि बुधवार को श्रीनगर से यात्रा रवाना होगी और 22 नवंबर को आनंदपुर साहिब पहुंचेगी। सभी से अपील है कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वीं शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों। इस अवसर पर पंजाब सरकार की पूरी कैबिनेट समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अरविंद केजरीवाल ने कीर्तन दरबार में शामिल होने पर खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि वैसे तो लोग श्रीनगर पर्यटन और काम को लेकर आते हैं। मैं बहुत सौभग्यशाली हूं कि मैं पहली बार श्रीनगर आया हूं और इस पवित्र स्थल का दर्शन करने के लिए आया हूं। हम सभी लोग एक पवित्र आत्मा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहादत दिवस पर एकत्र हुए हैं। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब को शहीदों का सरताज और हिंद की चादर कहा जाता है। पूरी दुनिया में किसी भी धर्म में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जैसी शहादत कभी नहीं देखी गई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि किस तरह कश्मीरी पंडितों पर बहुत जुल्म हो रहे थे। कश्मीरी पंडित श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के पास आनंदपुर पहुंचे और मदद मांगी। हिन्दू लोगों के धर्म को बचाने के लिए श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने दिल्ली के चांदनी चौक में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इतिहास में इस तरह का बलिदान देखने को नहीं मिलता है। उनकी शहादत को हम सभी नमन और उनका सम्मान करते हैं। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार ने बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित किए हैं। मेरी सभी लोगों ने अपील है कि आनंदपुर साहिब में होने वाले कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा पहुंचे। साथ ही, अलग-अलग कार्यक्रमों में भी शामिल हों।

अरविंद केजरीवाल ने यह हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ाना है। हमें अपने बच्चों को उनकी शहादत के बारे में बताना है। उनकी शहादत सभी लोगों तक पहुंचनी चाहिए, ताकि उनकी शहादत से हम लोगों को प्रेरणा मिले और उनके संदेश के हिसाब से हम अपने जीवन को ढाल सकें। अरविंद केजरीवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बुधवार को श्रीनगर से यात्रा रवाना होगी और 22 नवंबर की रात यह यात्रा आनंदपुर साहिब पहुंचेगी। इस यात्रा की शुरूआत के अवसर पर सीएम भगवंत मान के साथ मुझे भी उपस्थित रहने का मौका मिला। इसके लिए मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं। गुरु साहिब से प्रर्थना करता हूं कि आप सभी को खूब खुशियां दें, स्वस्थ्य रखें और आपके परिवार को खुश रखें।

भगवंत मान ने कहा कि इतिहास की किताबें पढ़ीं तो पता चला कि त्यागमल से तेग बहादुर कैसे बने। बाबा बकाले से गुरु लाडो रे तक का सफर और फिर लखी शाह बनजारा ने अपने घर में आग लगाकर गुरु साहिब के पार्थिव शरीर का संस्कार किया। भाई जैता जी (जिन्हें बाद में भाई जीवन सिंह जी के नाम से जाना गया) ने कितनी कठिनाइयों से शीश दिल्ली से लाकर अमृतसर पहुंचाया। गुरु गोबिंद सिंह जी ने उन्हें किताब भेंट की। ये कुर्बानियां छोटी नहीं हैं। आज की पीढ़ी माध्यम बदलने से शायद इन्हें पूरी तरह समझ न पाए, इसलिए लाइट एंड साउंड शो और यूट्यूब जैसे आधुनिक तरीकों से मर्यादा बनाए रखते हुए अगली पीढ़ी तक इन बलिदानों की जानकारी पहुंचानी चाहिए।

भगवंत मान ने आगे कहा कि ऐसी मिसालें दुनिया में कहीं नहीं मिलती। शहीदा के सरताज श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने कश्मीरी पंडितों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। पंडित कृपा राम जी के नेतृत्व में जत्था दिल्ली आया और गुरु साहिब ने उनकी अरदास स्वीकार की। भाई सेवा सिंह जी ने विस्तार से बताया और भाई हजेंद्र सिंह जी श्रीनगर वाले तथा भाई बलविंदर सिंह जी रंगीला की कथाएं सुनकर हम बड़े हुए हैं। बचपन में भाई मती दास जी की कथा सुनकर छोटी उम्र में ही दो मंजे जोड़कर स्पीकर लगाकर धार्मिक कीर्तन सुनता था। आज भाई मती दास जी, भाई दयाला जी और भाई सती दास जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

भगवंत मान ने कहा कि स्कूल के पाठ्यक्रम में पहले गुरु तेग बहादुर साहिब जी का दस नंबर का सिर्फ एक लेख होता था। अब पंजाब सरकार पूरे पाठ्यक्रम में गुरु साहिब की जीवनी शामिल कर रही है ताकि बच्चे जानें कि पांच भाइयों में से चार भाइयों ने भी बलिदान दिया। गुरु साहिब ने कोई चमत्कार नहीं दिखाया, बल्कि सत्य के लिए खड़े हुए। मक्खन शाह लुबाना ने 500 स्वर्ण मुद्राएं चढ़ाकर असली गुरु को पहचाना। गुजरात के पोर्ट पर फंसे जहाज को गुरु साहिब की कृपा से छुड़ाया गया। माता भाग कौर जी की कहानी भी श्रद्धा जगाती है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने चार साहिबजादे और माता गुजरी जी को भी बलिदान करवाया। शायद ही कोई परिवार ऐसा हो जिसने इतना त्याग किया हो।

भगवंत मान ने कहा कि लंगर गुरु साहिब का वरदान है। श्रीलंका सुनामी हो या तुर्की भूकंप, रेड क्रॉस के बाद सबसे पहले सिखों का लंगर पहुंचता है। पंजाब सरकार ने गुरु साहिब के चरण छूने वाले 109 गांवों और कस्बों की पहचान की है। इन गांवों में विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इन गांवों में कीर्तन और लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से गुरु साहिब की जीवनी दिखाई जा रही है। फरीदकोट, बठिंडा, तख्त श्री दमदमा साहिब और श्री हरमंदिर साहिब तक कीर्तन जत्थे जा रहे हैं।

भगवंत मान ने कहा कि पद्मश्री जैसे पुरस्कार इन महान रागी जत्थों की गरिमा नहीं बढ़ाते, बल्कि ये रागी पुरस्कारों की शोभा बढ़ाते हैं। सत्य से बड़ा कुछ नहीं है। सत्य बोलने से याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती, झूठ बोलने वालों को हर बार पिछला झूठ याद रखना पड़ता है। सुरजीत पातर जी ने लिखा है कि इतना सत्य न बोलो कि अकेले रह जाओ। सत्य बोलने वाले के जनाजे को कंधा देने वाले भी मुश्किल से मिलते हैं। गुरु साहिब ने हमें दुनिया की मोह माया से निकालने के लिए कुर्बानियां दीं, लेकिन हम फिर उसी में फंस गए।

भगवंत मान ने कहा कि इस तरह के समागम में निकाला गया समय सबसे कीमती है। पंजाब सरकार ने इन कार्यक्रमों के लिए खजाना खोल दिया है। कोई बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। पूरी कैबिनेट, विधानसभा अध्यक्ष सहित 23, 24 और 25 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में होगी। 22 नवंबर को कीर्तन जत्थे पहुंचेंगे। 23 को सर्वधर्म सम्मेलन और अखंड पाठ होंगे। 24 को पहली बार विधानसभा का विशेष सत्र श्री आनंदपुर साहिब में होगा जिसमें ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और ले. गवर्नर मनोज सिन्हा भी शामिल होंगे। सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

हरियाणा के युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलायें सब परेशान…

लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री Chill होकर मसखरी कर रहे‼️
हरियाणा के फरीदाबा हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इस हादसे में पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों के मौत होने की सूचना है। 

भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। 

सूरजकुंड जैसे विश्वस्तरीय मेले में इस तरह की लापरवाही तमाम सवाल खड़े करती है।ख़ुद CM नायब सिंह ने इस मेले का उद्घाटन किया था। सीधे तौर पर ये नायब सरकार की लापरवाही को दर्शाता है।
साल बदले, शब्द बदले साल बदले, शब्द बदले लेकिन जुमले नहीं…
हरियाणा के युवाओं को खेलों से दूर करके नशे की तरफ़ धकेल रही भाजपा सरकार‼️

नायब सिंह सैनी ने झूठ बोलने में PHD कर ली है और उनकी सरकार ‘आगे दौड़-पीछे छोड़’ नीति अपना रही है। 

हरियाणा के खिलाड़ी सरकार की जर्जर व्यवस्था का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं और अब बीजेपी सरकार ने 37,000 खिलाड़ियों की डाइट का पैसा रोक दिया है। 

प्रदेश की खेल नर्सरियों में पिछले दस महीने से डाइट का पैसा और कोच का वेतन नहीं दिया गया है और अब सरकार कह रही है कि दो महीने तक प्रदेश की सभी खेल नर्सरियां बंद रहेंगी।
आज प्रेस वार्ता के दौरान मोदी सरकार में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से Trade Deal में रुस से तेल ना ख़रीदने की शर्त को लेकर सवाल किया गया। इस पर पीयूष गोयल कहते हैं- इसके बारे विदेश मंत्री बतायेंगे। 

वहीं दो दिन पहले जब विदेश मंत्री से Trade Deal को लेकर सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा- इसके बारे में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जवाब देंगे। 

मोदी सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए यह जवाब बताते हैं कि अमेरिका के साथ Trade Deal बेहद ही जल्दबाजी में की गई है और इसके बारे में भारत सरकार के मंत्रियों तक को नहीं मालूम है। 

मोदी जी आखिर ऐसी क्या वजह थी⁉️
93,000 government schools shut down in 10 years. 93,000 government schools shut down in 10 years.

While the BJP deliver speeches on “Viksit Bharat,”
they are quietly dismantling public education — pushing millions of poor children out and making education a privilege for the rich.
बीजेपी सरकार में दिल्ली बना लापतागंज‼️

दिल्ली में 15 दिन में 800 से ज्यादा लोग गायब हो गए हैं लेकिन बीजेपी सरकार सत्ता के नशे में मदहोश है।
बीजेपी मंत्री आशीष बीजेपी मंत्री आशीष सूद के इलाके में खुले गड्ढे ने एक युवक की जान ले ली, और दिल्ली पुलिस रातभर सोती रही‼️

ये हादसा नहीं, बीजेपी सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है — एक और युवा सिस्टम की गैर-जिम्मेदारी की भेंट चढ़ गया।
बीजेपी सरकार के मंत्री आशीष सूद ने पार की बेशर्मी की सारी हदें‼️

नोएडा में कुछ दिनों पहले सरकार और प्रशासन की लापरवाही की वजह से एक युवक की जान चली गई और आज जनकपुरी में भी यही हुआ है। 

जिस जगह यह हादसा हुआ है, वह आशीष सूद की विधानसभा है। इस विधानसभा में आशीष सूद के पोस्टर और गड्ढे ही पाये जाते हैं। 

इस गड्ढे में एक युवक की जान चली गई और दिल्ली सरकार के बेशर्म मंत्री आशीष सूद ने वहाँ जाकर एलान कर दिया कि यहां सब कुछ ठीक था।
भारत-अमेरिका की Trade De भारत-अमेरिका की Trade Deal के बारे में जश्न तो खूब मना रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी लेकिन Trade Deal के बारे में ना विदेश मंत्री को कुछ पता है, ना वित्त मंत्री को कुछ ख़बर है।
विकास नहीं, विनाश का मॉडल।
दिल्ली से लगातार ग़ायब हो रहे हैं लोग और भाजपा सरकार जागने का नाम ही नहीं ले रही😡
बीजेपी सरकार के निकम्मेपन ने ले ली दिल्ली के एक युवक की जान‼️

जनकपुरी में खुदे हुए गड्ढे में एक बाइक सवार गिर गया और रात भर उसी में पड़ा रहा। सुबह जब लोगों ने देखा तो उसकी जान जा चुकी थी।
मृतक का परिवार रातभर युवक की तलाश के लिए भटकता रहा, पुलिस से मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन दिल्ली पुलिस ने कोई मदद नहीं की और परिवार को टरकाते रहे।

नोएडा में हुए हादसे के बाद भी भाजपा सरकार ने कुछ नहीं सीखा और युवक की जान ले ली।
📍महरौली, दिल्ली 

छेड़छाड़ का विरोध किया तो गुंडों ने युवक को बेरहमी से पीट दिया।
न बेटियां सुरक्षित, न उन्हें बचाने वाले।

भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराधियों का हौसला बुलंद और कानून व्यवस्था ध्वस्त।

आख़िर इन बदमाशों को इतनी हिम्मत मिल कहाँ से रही है?
मणिपुर में कल ही भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बैठाया और कल से वहाँ हिंसा भड़क उठी‼️
केजरीवाल जी ने चेताया था — “बीजेपी वोट लेकर झुग्गियाँ तोड़ देगी।’’

अब बीजेपी दिल्ली के गरीब झुग्गीवासियों के घर तोड़कर, उनकी बात को सही साबित कर रही है।
आज प्रधानमंत्री जी आज प्रधानमंत्री जी ने हमारे नेताओं पर निजी हमला किया क्योंकि संजय सिंह जी ने Epstein File पर स्पष्टीकरण मांगा था।

क्या Epstien File में ऐसा कोई मसला है कि जो प्रधानमंत्री इतने मजबूर हो गए हैं और वो बौखला रहे हैं?
योगी जी, यह Video असली ह योगी जी, यह Video असली है। कहीं इसे भी आप Ai से बनी हुई वीडियो बता दें।
पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर में Epstein file की चर्चा चल रही है। इस फाइल में खुलासा हुआ है कि एक Private Island पर नाबालिग लड़कियों को रखा जाता था और उनका रेप किया जाता था। 

वहीं अब दिल्ली में इस साल के पहले 15 दिनों में 800 से ज़्यादा लोग ग़ायब हुए हैं और इसमें से ज्यादातर बच्चियाँ हैं। दिल्ली में तमाम सुविधाएं होने के बावजूद दिल्ली पुलिस इनका पता नहीं लगा सकी है।

@mlasaurabhgk.official
Ignorance isn't bliss anymore, with Nirmala Sithar Ignorance isn't bliss anymore, with Nirmala Sitharaman as our finance minister, it is a curse for the nation now.
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube