Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

5200 एमटीएस कर्मचारीयों को दिवाली पर भाजपा मेयर ने समिति के नाम पर दिया झुनझुना- अंकुश नारंग

  • October 25, 2025

आम आदमी पार्टी के एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने हड़ताल पर बैठे एमटीएस कर्मचारियों की समस्याओं का समिति की बैठक में भी समाधान नहीं निकलने पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के मेयर राजा इकबाल सिंह ने 5200 एमटीएस कर्मचारीयों को दिवाली पर समिति बनाने के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया है। शनिवार को कमेटी की पहली बैठक हुई और मेयर राजा इकबाल सिंह व अफसर गायब रहे। इसलिए कोई नतीजा नहीं निकला। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के नाम पर वोट लेने वाली भाजपा ने हिंदू त्योहारों पर कर्मचारियों को सड़क पर बैठने को मजबूर कर दिया। अधिकारी झूठ बोल रहे हैं कि 5200 नहीं, 33 हजार कर्मचारियों को लाभ देना होगा है, जबकि एमटीएस सिर्फ 9 हजार हैं। ये भी झूठ है कि 400 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। सच ये है कि 9 हजार एमटीएस कर्मचारियों पर 90 करोड़ और 5200 कर्मचारियों पर 41 करोड़ का ही बोझ पड़ेगा।

दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि बीते 14 अक्टूबर को हुए एमसीडी सदन में मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा था हड़ताल पर बैठे एमटीएस कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए एक कमेटी बनेगी और 24 से 48 घंटे में फैसला आ जाएगा। लेकिन तब कमेटी नहीं बनी। अब 10 दिन बाद शनिवार को इस कमेटी की पहली बैठक हुई, लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं का कोई हाल नहीं निकला। कमेटी में भाजपा के चार सदस्य हैं, जबकि एक एक सदस्य आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के हैं। बैठक में तीन प्रतिनिधि एमटीएस कर्मचारियों के थे। लेकिन इस मीटिंग में मेयर राजा इकबाल सिंह नहीं आए। साथ ही, एमसीडी के स्वास्थ्य विभाग के बड़े अफसर भी मीटिंग से गायब रहे। ऐसे में इस मीटिंग का औचित्य क्या था? ऐसा कहीं नहीं दिख रहा है कि भाजपा एमटीएस कर्मचारियों की समस्याओं का कोई हाल निकालना चाहती है।

अंकुश नारंग ने कहा कि पिछले 25 दिनों से कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। इन कर्मचारियों का दशहरा, करवाचौथ, दिवाली, भैया दूज और अब छठ महापर्व भी सड़क पर ही गुजर गया। ये सारे त्यौहार हिंदुओं के हैं। फिर भी खुद को हिंदू और सनातन की रक्षा करने का दावा करने वाली भाजपा ने इन हिन्दू कर्मचारियों को सारे त्यौहार सड़क पर मनाने के लिए मजबूर कर दिया। हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली है, इसे भी भाजपा ने इन कर्मचारियों के लिए काली कर दी। यह कैसा मापदंड और दोगलापन है। हिंदुओं के नाम पर वोट लेने वाली भाजपा आज हिन्दू कर्मचारियों को सड़क पर बैठने का लिए मजबूर कर दिया है।

अंकुश नारंग ने कहा कि इन एमटीएस कर्मचारियों की हड़ताल के चलते दिल्ली की जनता मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू के प्रचंड प्रकोप में फंसी है। दिन प्रतिदिन मौसमी बीमारी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस साल मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू के केस ने पिछले पांच साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसके सिर्फ भाजपा और मेयर राजा इकबाल सिंह का अहंकार है। अधिकारी मीटिंग में गलत आंकड़े देते हैं। अधिकारी कहते हैं कि टी हजार एमटीएस को समान वेतन देंगे तो हमें 33 हजार अन्य कर्मचारियों को भी देना होगा। जबकि कुल 9 हजार ही एमटीएस कर्मचारी हैं। अधिकारी कहते हैं कि ऐसा करने पर 400 करोड़ रुपए का खर्च आएगा, जबकि कुल बजट 90 करोड़ रुपए ही लग रहा है। वहीं, 5200 कर्मचारियों को समान वेतन देने में सिर्फ 41 करोड़ रुपए का ही अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

अंकुश नारंग ने कैलकुलेशन स्पष्ट की कि वर्तमान में 1,098 सीएफडब्ल्यू, 362 सीएमबी और 2,994 डीबीसी हैं। ये सभी न्यूनतम ग्रेड पे 27,900 रुपये और वैरिएबल डीए की मांग कर रहे हैं। 1,098 सीएफडब्ल्यू में से 212 को पहले से 27,900 रुपये मिल रहे हैं। बाकी 886 को 18,456 रुपये मिलते हैं, यानी 9,444 रुपये का अंतर है। 886 और 362 मिलकर 1,248 कर्मचारियों के लिए 9,444 रुपये का मासिक खर्च 1.18 करोड़ रुपये और सालाना 14.14 करोड़ रुपये होगा। डीबीसी (2,994) कर्मचारियों के लिए 20,731 रुपये मासिक से 27,900 रुपये तक 7,529 रुपये का अंतर, 2,994 कर्मचारियों के लिए मासिक 2.25 करोड़, सालाना 27.05 करोड़। कुल 41.19 करोड़ रुपये सालाना खर्च हो। फिर 400 करोड़ का आंकड़ा क्यों?

अंकुश नारंग ने कहा कि चारों इंजन (केंद्र, राज्य, उपराज्यपाल, एमसीडी) भाजपा के हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और महापौर राजा इकबाल सिंह सभी भाजपा के हैं। भाजपा ने कहा था कि भाजपा की दिल्ली सरकार आने पर केंद्र-एमसीडी मिलकर अच्छा काम करेंगे, तो 41 करोड़ के लिए सोचने की भाजपा को क्या जरूरत पड़ गई? क्या राजा इकबाल सिंह मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री से 41 करोड़ का बजट नहीं ला सकते? अगर नहीं, तो वे चार इंजन की सरकार में महापौर बने रहने लायक नहीं हैं, तुरंत इस्तीफा दें। अगर वे कर्मचारियों को त्योहार सड़क पर मनाने और दिल्ली की जनता को मलेरिया-डेंगू से मरने के लिए मजबूर कर रहे हैं, तो शर्मिंदगी महसूस करें।

अंकुश नारंग ने कहा कि डीबीसी कर्मचारियों को एमटीएस बनाने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार थी। भाजपा को याद होगा, वह भी सड़क पर बैठती थे। लेकिन आज भूल गई। 13 हजार करोड़ के लिए भाजपा के सांसद-पार्षद अरविंद केजरीवाल के घर बैठ गए थे। तब दिल्ली सरकार से 13 हजार करोड़ मांग रहे थे। अब भाजपा की दिल्ली सरकार से 41 करोड़ नहीं ला पा रहे? इससे शर्मनाक और क्या हो सकती है? भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाने वाली दीपावली को काली दिवाली बना दिया। अब भाजपा के लोग किस आधार पर हिंदू धर्म या भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे? यह कमेटी सिर्फ झुनझुना है। भाजपा को कुछ करना ही नहीं है। भाजपा अपना, हमारा और कर्मचारियों सभी का समय बर्बाद कर रही है। दिल्ली की जनता को इसका खामियाजा मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के बढ़ते केस और मौतों के रूप में भुगतना पड़ रहा है। भाजपा और उनके महापौर को शर्म करनी चाहिए।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

दिल्ली पुलिस के ही आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, यहां हर रोज सैकड़ों लोग ग़ायब हो रहे हैं। आधे से ज़्यादा लोगों का कोई सुराग तक नहीं लग पा रहा है। 

लेकिन दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बड़ी बेशर्मी से कह देते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। यह आंकड़े भी तब हैं, जब उन्होंने निर्देश दे रखे हैं कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं करनी है।
जनकपुरी में रेखा गुप्ता सरकार द्वारा खोदे गए गड्ढे में 25 वर्षीय युवक की मौत हुई।  अब इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने लीपापोती शुरू कर दी है। 

पुलिस ने वहां काम करने वाले एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। अब सारा मामला उसी के सिर पर डालने की तैयारी हो रही है। जिससे दिल्ली जल बोर्ड और भाजपा सरकार के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बचाया जा सके।
दिल्ली में आज फर्ज़ीवाड़ा दिवस है‼️
रेखा गुप्ता सरकार के निकम्मेपन की वजह से जनकपुरी में 25 वर्ष के कमल ध्यानी की मौत हो गई। मृतक के परिजन रात भर अपने बच्चे को ढूंढते रहे, वह दिल्ली पुलिस के 6 थानों में गए लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं की। 

आज जब आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता तथा आम दिल्ली वाले हादसास्थल पर मृतक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो वहाँ दिल्ली पुलिस पूरे दल-बल के साथ आ धमकी और अपनी तानाशाही दिखाते हुए लोगों को हिरासत में ले लिया।
वोट चोरी करके बनी भाजपा सरकार ने दिल्ली को एक साल में ही कर दिया बदहाल‼️

दिल्लीवाले अपने लाल अरविंद केजरीवाल को कर रहे याद 🙏
दिल्ली की भाजपा सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें कीं पार‼️

जनकपुरी के गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले युवा कमल की चिता अभी ठंडी तक नहीं हुई और भाजपा आज जश्न मना रही है। 

पूरे देश ने दिल्ली की बीजेपी सरकार और रेखा गुप्ता से बेशर्म मुख्यमंत्री नहीं देखा है। 

CM साहिबा के पास मृतक की माँ से मिलने का समय नहीं है लेकिन जश्न मनाने और गुलाब जामुन खाने का वक़्त है।
रेखा गुप्ता सरकार ले रही दिल्लीवालों की जान‼️

“माँ-बाप अपने 25 साल के बच्चे का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन वह सरकार के निकम्मेपन का शिकार हो चुका था। 

क्या दिल्ली की जनता ने बीजेपी को अपनी जान लेने के लिए सत्ता में बैठाया था? सरकार दोषियों पर कार्रवाई की नौटंकी करती है और कुछ दिनों बाद दोषियों की किसी और विभाग में शिफ्ट कर देती है।”
Trade Deal पर मोदी जी के मंत्रियों का अब्बा डब्बा जब्बा…😀
पूरा देश अमेरिका के साथ हुई गलाघोंट Trade Deal पर बीजेपी सरकार से सवाल पूछ रहा…

लेकिन मोदी जी झोला उठाकर निकल लिए विदेश यात्रा पर 🛩️
हरियाणा के युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलायें सब परेशान…

लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री Chill होकर मसखरी कर रहे‼️
हरियाणा के फरीदाबा हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इस हादसे में पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों के मौत होने की सूचना है। 

भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। 

सूरजकुंड जैसे विश्वस्तरीय मेले में इस तरह की लापरवाही तमाम सवाल खड़े करती है।ख़ुद CM नायब सिंह ने इस मेले का उद्घाटन किया था। सीधे तौर पर ये नायब सरकार की लापरवाही को दर्शाता है।
साल बदले, शब्द बदले साल बदले, शब्द बदले लेकिन जुमले नहीं…
हरियाणा के युवाओं को खेलों से दूर करके नशे की तरफ़ धकेल रही भाजपा सरकार‼️

नायब सिंह सैनी ने झूठ बोलने में PHD कर ली है और उनकी सरकार ‘आगे दौड़-पीछे छोड़’ नीति अपना रही है। 

हरियाणा के खिलाड़ी सरकार की जर्जर व्यवस्था का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं और अब बीजेपी सरकार ने 37,000 खिलाड़ियों की डाइट का पैसा रोक दिया है। 

प्रदेश की खेल नर्सरियों में पिछले दस महीने से डाइट का पैसा और कोच का वेतन नहीं दिया गया है और अब सरकार कह रही है कि दो महीने तक प्रदेश की सभी खेल नर्सरियां बंद रहेंगी।
आज प्रेस वार्ता के दौरान मोदी सरकार में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से Trade Deal में रुस से तेल ना ख़रीदने की शर्त को लेकर सवाल किया गया। इस पर पीयूष गोयल कहते हैं- इसके बारे विदेश मंत्री बतायेंगे। 

वहीं दो दिन पहले जब विदेश मंत्री से Trade Deal को लेकर सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा- इसके बारे में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जवाब देंगे। 

मोदी सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए यह जवाब बताते हैं कि अमेरिका के साथ Trade Deal बेहद ही जल्दबाजी में की गई है और इसके बारे में भारत सरकार के मंत्रियों तक को नहीं मालूम है। 

मोदी जी आखिर ऐसी क्या वजह थी⁉️
93,000 government schools shut down in 10 years. 93,000 government schools shut down in 10 years.

While the BJP deliver speeches on “Viksit Bharat,”
they are quietly dismantling public education — pushing millions of poor children out and making education a privilege for the rich.
बीजेपी सरकार में दिल्ली बना लापतागंज‼️

दिल्ली में 15 दिन में 800 से ज्यादा लोग गायब हो गए हैं लेकिन बीजेपी सरकार सत्ता के नशे में मदहोश है।
बीजेपी मंत्री आशीष बीजेपी मंत्री आशीष सूद के इलाके में खुले गड्ढे ने एक युवक की जान ले ली, और दिल्ली पुलिस रातभर सोती रही‼️

ये हादसा नहीं, बीजेपी सरकार की लापरवाही से हुई हत्या है — एक और युवा सिस्टम की गैर-जिम्मेदारी की भेंट चढ़ गया।
बीजेपी सरकार के मंत्री आशीष सूद ने पार की बेशर्मी की सारी हदें‼️

नोएडा में कुछ दिनों पहले सरकार और प्रशासन की लापरवाही की वजह से एक युवक की जान चली गई और आज जनकपुरी में भी यही हुआ है। 

जिस जगह यह हादसा हुआ है, वह आशीष सूद की विधानसभा है। इस विधानसभा में आशीष सूद के पोस्टर और गड्ढे ही पाये जाते हैं। 

इस गड्ढे में एक युवक की जान चली गई और दिल्ली सरकार के बेशर्म मंत्री आशीष सूद ने वहाँ जाकर एलान कर दिया कि यहां सब कुछ ठीक था।
भारत-अमेरिका की Trade De भारत-अमेरिका की Trade Deal के बारे में जश्न तो खूब मना रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी लेकिन Trade Deal के बारे में ना विदेश मंत्री को कुछ पता है, ना वित्त मंत्री को कुछ ख़बर है।
विकास नहीं, विनाश का मॉडल।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube