Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

रविवार को फसल का सही दाम मांग रहे किसानों पर पुलिस ने लाठी-डंडे बरसाए, 250 लोगों को गिरफ्तार कर लिया – गोपाल राय

  • October 13, 2025

गुजरात में किसानों के दमन की सारी हदें पार कर चुकी भाजपा सरकार के खिलाफ आगामी 31 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल महापंचायत करेंगे। यह जानकारी साझा करते हुए गुजरात के प्रभारी गोपाल राय ने बताया कि रविवार को किसान अपनी फसल के सही दाम मांगने को लेकर बोटाद मंडी में पंचायत करने गए लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद किसान हड़दड़ गांव में पंचायत कर रहे थे, जहां भाजपा के इशारे पर पुलिस ने उन पर लाठी डंडे- बरसाए, 250 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घरों में घुस कर पुलिस ने मां-बहनों के साथ बदसलूकी और दुश्मनों जैसा बर्ताव किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस दमन चक्र के खिलाफ सोमवार को पूरे प्रदेश में “आप” ने किसानों के साथ काला दिवस मनाया। अगर भाजपा सरकार किसानों को सम्मान, न्याय और सही दाम नहीं देती है तो “आप” प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाएगी।

सोमवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर गोपाल राय ने कहा कि रविवार को गुजरात में भाजपा सरकार ने बर्बर तरीके से निर्दोष किसानों पर लाठियां बरसाईं, आंसू गैस के गोले छोड़े और दमन चक्र चलाया। पूरे दिन और रातभर गिरफ्तारियां हुईं। ऐसा लग रहा है कि भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन बन गई है। जैसे किसी शत्रु पर हमला किया जाता है, वैसे ही भावनगर जिले के बोटाद विधानसभा क्षेत्र के हडधड़ गांव में किसानों पर जुल्म ढाया गया। वहां किसान महापंचायत कर रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने गांव को चारों तरफ से घेरकर दमन शुरू किया। यह दमन चक्र अभी भी जारी है।

गोपाल राय ने बताया कि यह मामला बोटाद मंडी से शुरू हुआ। गुजरात में कपास और मूंगफली की फसल तैयार हो चुकी है। किसान अपनी फसल मंडियों में लेकर जाते हैं, लेकिन वहां भाजपा सरकार और भाजपा के चेयरमैनों ने करदा प्रथा’ नामक शोषणकारी व्यवस्था लागू कर रखी है। इस प्रथा के तहत फसल का कुछ हिस्सा तय दाम पर खरीदा जाता है, लेकिन बाकी हिस्से को बेकार बताकर किसानों को या तो कम दाम पर बेचने को मजबूर किया जाता है या फसल वापस घर ले जाने को कहा जाता है। इस शोषण, जुल्म और अत्याचार के खिलाफ 10 अक्टूबर को बोटाद मंडी में किसानों ने शांतिपूर्वक अपनी आवाज बुलंद की थी।

गोपाल राय ने बताया कि आम आदमी पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा के नेतृत्व में किसानों और स्थानीय किसान नेताओं ने मंडी समिति और चेयरमैन के सामने अपनी फरियाद रखी, लेकिन भाजपा समर्थित मंडी समिति ने सुनने से इनकार कर दिया। इसके बाद, मंडी समिति ने षड्यंत्र रचते हुए किसानों को भगाने के लिए शाम को नोटिस लगाकर मंडी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया। किसान अपनी मांगों के साथ रातभर डटे रहे, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी। रात चार बजे पुलिस ने राजूभाई करपड़ा और अन्य किसान नेताओं को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें दिनभर इधर-उधर घुमाती रही, जबकि मंडी में तालाबंदी कर किसानों पर दबाव बनाया गया और उन्हें जबरन हटाया गया।

गोपाल राय ने बताया कि किसानों ने ऐलान किया था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे आंदोलन जारी रखेंगे। इसके लिए रविवार को बोटाद मंडी में किसान पंचायत का आयोजन किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार ने मंडी को पुलिस छावनी में बदल दिया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी और युवा अध्यक्ष बृजराज सोलंकी सहित दर्जनों किसान नेताओं को रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया। जब किसानों को मंडी में पंचायत की अनुमति नहीं मिली, तो उन्होंने बोटाद से 3-4 किलोमीटर दूर हड़दड़ गांव में शांतिपूर्वक पंचायत शुरू की।

गोपाल राय ने बताया कि लेकिन भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने हड़दड़ गांव को चारों तरफ से घेर लिया। कुछ पुलिसकर्मियों को गुप्त रूप से सभा में भेजा गया। सभा चल रही थी, तभी पुलिस ने सभा पर पहले पथराव किया और फिर लाठीचार्ज शुरू करके आंसू गैस छोड़ी। गोपाल राय ने कहा कि ऐसा दर्दनाक मंजर शायद अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं देखा गया। हड़दड़ गांव में हर घर का दरवाजा तोड़ा गया। बिना अनुमति पुलिस घरों में घुसी, जहां मां-बेटियां थीं। 250 से अधिक नौजवानों को हिरासत में लिया गया, लेकिन पुलिस केवल 20 लोगों की बात स्वीकार रही है। हिरासत में लिए गए लोगों को न खाना दिया गया, न पानी। बाकी लोगों का कोई पता नहीं है और पुलिस कुछ बताने को तैयार नहीं है। भाजपा सरकार ने पट्टी बांध रखी है और किसान लाचार घूम रहा है।

गोपाल राय ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे गांव को दुश्मन घोषित कर दिया है। यह दमन चक्र किसानों की आवाज को दबा नहीं सकता। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को पूरे गुजरात में भाजपा सरकार के इस अत्याचार के खिलाफ काला दिवस मनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हडधड़ गांव में बहन-बेटियों को अपमानित किया गया, जिसके खिलाफ पूरे प्रदेश में विरोध होगा। गुजरात की 400 मंडियों, जिनमें 200 बड़ी और 200 छोटी मंडियां शामिल हैं। इन मंडियों तक हडधड़ का संदेश पहुंचाया जाएगा। आम आदमी पार्टी के नेता और किसान नेता मिलकर हर मंडी में जनसुनवाई करेंगे और किसानों के दुख-दर्द को सुनेंगे।

गोपाल राय ने बताया कि 31 अक्टूबर को गुजरात में महापंचायत होगी, जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। गोपाल राय ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा सरकार किसानों को न्याय, सम्मान और उनकी फसलों का उचित दाम नहीं देती, तो यह आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अगर यह सोचती है कि लाठियों, आंसू गैस और गिरफ्तारियों से किसानों को डराया जा सकता है, तो वह गलतफहमी में है। गुजरात वही राज्य है, जहां खेड़ा आंदोलन और 1974 के छात्र आंदोलन ने सरकारों को झुकाया था। 1987 में भी जब कांग्रेस सरकार ने किसानों पर गोली चलाई थी, तब गुजरात की जनता ने उसे उखाड़ फेंका था।

गोपाल राय ने कहा कि अगर भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय नेताओं को जेल में डालकर और लाठियां चलाकर आवाज दबाने की कोशिश करेगी, तो गुजरात की जनता एक ही जवाब देगी, या तो किसानों की मांगें सुनो, या विदाई के लिए तैयार रहो। यह आंदोलन शांतिपूर्ण और सत्याग्रह के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने भाजपा सरकार से अहंकार छोड़ने और किसानों की जायज मांगों को मानने की अपील की। गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह पुलिस ने घरों में घुसकर मां-बहनों को अपमानित किया और पूरे गांव पर हमला किया, वह बर्दाश्त नहीं होगा।

गोपाल राय ने देश के सभी किसान नेताओं और पार्टियों से अपील की कि वे गुजरात के किसानों के साथ खड़े हों। गोपाल राय ने कहा कि अगर भाजपा यह सोच रही है कि उनकी 30 साल से गुजरात में हुकूमत है और कोई कुछ बोलने-करने वाला नहीं है, तो अब वह दिन दूर नहीं जब किसानों पर दमन का जवाब जनता देगी। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर सभी मंडियों के प्रतिनिधि महापंचायत में शामिल होंगे। अगर भाजपा सरकार ने किसानों के सम्मान, न्याय और फसलों के दाम की गारंटी नहीं दी, तो वह प्रदेशव्यापी आंदोलन की ओर बढ़ेंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

हादसा नहीं, हत्या थी‼️

बीजेपी सरकार के नकारेपन की वजह से एक युवा कमल की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई और बीजेपी सरकार ख़ुद को बचाने के लिए लीपापोती में लगी है।
मान सरकार का Gangsteraan Te Va मान सरकार का Gangsteraan Te Vaar ज़ारी है।

AAP सरकार ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत Wanted अपराधियों की धर पकड़ करेगी।
मोदी जी, 

आपकी देश की बेटियों-बहनों की सुरक्षा की बात भी जुमला ही निकली, हक़ीक़त में तो आपकी पार्टी बीजेपी के नेता ही महिलाओं पर अत्याचार करने में सबसे आगे हैं।
Trump doesn’t want to destroy PM Modi’s politi Trump doesn’t want to destroy PM Modi’s political career. 

PM Modi would put the country at sake to please Trump. 

What is PM Modi so scared of⁉️
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी @sanjaysinghaap जी के नेतृत्व में चंदौली जनपद में ‘रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा और जनसभा में लोगों का अभूतपूर्व हुजूम उमड़ा 🙌

इस पदयात्रा और जनसभा में उमड़ा जनसमूह बताता है कि प्रदेश में युवा, किसान और आम आदमी अब अपने हक़ और अधिकार के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहे हैं।

#रोजगार_दो_सामाजिक_न्याय_दो
अमेरिका के राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति Trump ने अपने आदेश में लिखा है- ”भारत रूस से तेल नहीं ख़रीदेगा, वह हमारे हथियार भी ख़रीदेगा।

अगर हमें लगता है कि भारत किसी भी तरह से रूस से तेल ख़रीदना शुरू कर देता है तो भारत पर फिर से 25% टैरिफ़ लगाया जाएगा।”

यह खुलेआम भारत की संप्रभुता और आजादी पर हमला है और मोदी सरकार चुप्पी साधे बैठी है‼️
भाजपा सरकार और उसकी दिल्ली पुलिस के नकारेपन ने निगल ली युवक की जान‼️

दिल्ली पुलिस ने समय रहते हुए युवक की तलाश क्यों नहीं शुरू की⁉️
दिल्ली पुलिस के ही आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, यहां हर रोज सैकड़ों लोग ग़ायब हो रहे हैं। आधे से ज़्यादा लोगों का कोई सुराग तक नहीं लग पा रहा है। 

लेकिन दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बड़ी बेशर्मी से कह देते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। यह आंकड़े भी तब हैं, जब उन्होंने निर्देश दे रखे हैं कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं करनी है।
जनकपुरी में रेखा गुप्ता सरकार द्वारा खोदे गए गड्ढे में 25 वर्षीय युवक की मौत हुई।  अब इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने लीपापोती शुरू कर दी है। 

पुलिस ने वहां काम करने वाले एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। अब सारा मामला उसी के सिर पर डालने की तैयारी हो रही है। जिससे दिल्ली जल बोर्ड और भाजपा सरकार के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बचाया जा सके।
दिल्ली में आज फर्ज़ीवाड़ा दिवस है‼️
रेखा गुप्ता सरकार के निकम्मेपन की वजह से जनकपुरी में 25 वर्ष के कमल ध्यानी की मौत हो गई। मृतक के परिजन रात भर अपने बच्चे को ढूंढते रहे, वह दिल्ली पुलिस के 6 थानों में गए लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं की। 

आज जब आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता तथा आम दिल्ली वाले हादसास्थल पर मृतक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो वहाँ दिल्ली पुलिस पूरे दल-बल के साथ आ धमकी और अपनी तानाशाही दिखाते हुए लोगों को हिरासत में ले लिया।
वोट चोरी करके बनी भाजपा सरकार ने दिल्ली को एक साल में ही कर दिया बदहाल‼️

दिल्लीवाले अपने लाल अरविंद केजरीवाल को कर रहे याद 🙏
दिल्ली की भाजपा सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें कीं पार‼️

जनकपुरी के गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले युवा कमल की चिता अभी ठंडी तक नहीं हुई और भाजपा आज जश्न मना रही है। 

पूरे देश ने दिल्ली की बीजेपी सरकार और रेखा गुप्ता से बेशर्म मुख्यमंत्री नहीं देखा है। 

CM साहिबा के पास मृतक की माँ से मिलने का समय नहीं है लेकिन जश्न मनाने और गुलाब जामुन खाने का वक़्त है।
रेखा गुप्ता सरकार ले रही दिल्लीवालों की जान‼️

“माँ-बाप अपने 25 साल के बच्चे का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन वह सरकार के निकम्मेपन का शिकार हो चुका था। 

क्या दिल्ली की जनता ने बीजेपी को अपनी जान लेने के लिए सत्ता में बैठाया था? सरकार दोषियों पर कार्रवाई की नौटंकी करती है और कुछ दिनों बाद दोषियों की किसी और विभाग में शिफ्ट कर देती है।”
Trade Deal पर मोदी जी के मंत्रियों का अब्बा डब्बा जब्बा…😀
पूरा देश अमेरिका के साथ हुई गलाघोंट Trade Deal पर बीजेपी सरकार से सवाल पूछ रहा…

लेकिन मोदी जी झोला उठाकर निकल लिए विदेश यात्रा पर 🛩️
हरियाणा के युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलायें सब परेशान…

लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री Chill होकर मसखरी कर रहे‼️
हरियाणा के फरीदाबा हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इस हादसे में पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों के मौत होने की सूचना है। 

भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करे तथा घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। 

सूरजकुंड जैसे विश्वस्तरीय मेले में इस तरह की लापरवाही तमाम सवाल खड़े करती है।ख़ुद CM नायब सिंह ने इस मेले का उद्घाटन किया था। सीधे तौर पर ये नायब सरकार की लापरवाही को दर्शाता है।
साल बदले, शब्द बदले साल बदले, शब्द बदले लेकिन जुमले नहीं…
हरियाणा के युवाओं को खेलों से दूर करके नशे की तरफ़ धकेल रही भाजपा सरकार‼️

नायब सिंह सैनी ने झूठ बोलने में PHD कर ली है और उनकी सरकार ‘आगे दौड़-पीछे छोड़’ नीति अपना रही है। 

हरियाणा के खिलाड़ी सरकार की जर्जर व्यवस्था का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं और अब बीजेपी सरकार ने 37,000 खिलाड़ियों की डाइट का पैसा रोक दिया है। 

प्रदेश की खेल नर्सरियों में पिछले दस महीने से डाइट का पैसा और कोच का वेतन नहीं दिया गया है और अब सरकार कह रही है कि दो महीने तक प्रदेश की सभी खेल नर्सरियां बंद रहेंगी।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube