Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

“आप” ने गांधी जी की समाधि पर दुनिया के सबसे बड़े गांधीवादी सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए की प्रार्थना

  • October 2, 2025

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दुनिया के सबसे बड़े गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की जेल से रिहाई के लिए प्रार्थना की। “आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज दोपहर 12 बजे राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे और कुछ मिनट मौन धारण कर उन्हें याद किया। उन्होंने सोनम वांगचुक को न्याय दिलाने की प्रार्थना करते हुए कहा कि गांधी जी की समाधि पर फूल चढ़ाने वाले लोग ही एक सच्चे गांधीवादी सोनम वांगचुक को देशद्रोह के झूठे केस में जेल में डाल रखा हैं। जबकि सोनम वांगचुक ने देश को सत्य व अहिंसा की राह दिखाई है। इस दौरान विधायक संजीव झा, आदिल खान, महिला विंग की अध्यक्ष सारिका चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सौरभ भारद्वाज गुरुवार को गांधीवादी सोनम वांगचुक की रिहाई की प्रार्थना करने राजघाट पहुंचे थे। प्रार्थना के उपरांत उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज पूरा विश्व महात्मा गांधी को याद कर रहा है। लेकिन विश्व के सबसे बड़े गांधीवादियों में से एक सोनम वांगचुक देशद्रोह के झूठे मुकदमे में जेल में बंद हैं। आज रूस की सरकार ने गांधी समाधि के पास गांधी जी और टॉलस्टॉय के जीवन पर एक प्रदर्शनी लगाई है, जो दर्शाता है कि आज भी पूरा विश्व गांधी जी को याद कर रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने इसे शर्म की बात बताते हुए कहा कि गांधी जी की समाधि पर फूल चढ़ाने वाले लोग ही दुनिया के सबसे बड़े गांधीवादी सोनम वांगचुक को देशद्रोह के झूठे इल्जाम में जेल में बंद कर रखा हैं। उन्होंने देशवासियों से निवेदन किया कि अगर उनके दिल में कहीं गांधी हैं, तो आज उसी दिल से सोनम वांगचुक के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीजिए। प्रार्थना यह नहीं है कि वे जल्द जेल से छूटें, क्योंकि गांधीवादी के लिए जेल में रहना बड़ी बात नहीं है, लेकिन प्रार्थना यह है कि सोनम वांगचुक ने जो अहिंसा और सत्य की राह देशवासियों व लद्दाख के निवासियों को दिखाई है, उस पर वे मजबूती से चलें और ईश्वर हमें भी उस राह पर चलने की शक्ति दे।

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि बुधवार को सोनम वांगचुक की पत्नी से मेरी फोन पर बात हुई है, जो बीते दिनों दिल्ली आई थीं। इत्तेफाक से, जिस दिन सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी हुई, उस सुबह मैसेज पर उनसे भी बात हुई थी। आम आदमी पार्टी ने आश्वासन दिया था कि अगर वे दिल्ली आते हैं, तो सब मदद करने के लिए तैयार हैं। अब उनकी पत्नी से भी बात की है और कहा है कि पार्टी जो भी काम आ सके, उसके लिए तैयार है।

इस दौरान बुराड़ी से “आप” विधायक संजीव झा ने कहा कि आज देश के सबसे बड़े गांधीवादी सोनम वांगचुक जेल में बंद हैं। वे वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने गांधी के विचारों और तरीकों को आगे बढ़ाया। आश्चर्य की बात यह है कि जिन लोगों ने उन्हें जेल में बंद किया, वे भी बापू की समाधि पर फूल चढ़ा रहे हैं। संजीव झा ने कहा कि वे लोग बापू की समाधि पर फूल तो चढ़ा रहे हैं, लेकिन बापू के विचारों को पालन करने वाले लोगों को जेल में बंद कर रहे हैं। आज देशवासियों को सोनम वांगचुक के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। वे गांधीवादी तरीके से अपने आंदोलन को आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। आज का दिन प्रार्थना करने और प्रेरणा लेने का है, ताकि जिस तरह सोनम वांगचुक ने अपनी लड़ाई लड़ी, हम सब उन से प्रेरणा लेकर अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाएं।

उधर, “आप” नेता आदिल अहमद खान ने कहा कि गांधी जी की समाधि पर हमने प्रार्थना की और दुआ मांगी कि वह केंद्र सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करे। इस दुनिया के सबसे बड़े गांधीवादी, समाज सुधारक, वैज्ञानिक सोनम वांगचुक को लद्दाख की लड़ाई लड़ते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रद्रोह के मुकदमे में गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जो गांधी जी की विचारधारा को मानते हैं। यह लड़ाई सोनम वांगचुक की अकेले की नहीं है, बल्कि यह देश के अस्तित्व को बचाने और गांधी जी की सोच और विचारों को बचाने की लड़ाई है। सभी देशवासी साथ खड़े हों और सोनम वांगचुक का साथ दें और उनका हौसला बढ़ाएं। वह जेल से डरने वाले नहीं, बल्कि गांधी जी के विचारों पर चलने वाले व्यक्ति हैं। लेकिन पूरे देश को आज गांधी जी के विचारों के साथ खड़े होकर सोनम वांगचुक का समर्थन करना चाहिए।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

दिल्ली के मालवीय नगर की भीषण आग के पीड़ित ने आखिर ऐसा क्यों कहा—
“अपने ही परिवारवालों के घर उजाड़ने वाली बहन, भगवान किसी को न दे।”
देश को जवाब देने वाला प्रधानमंत्री चाहिए, हत्यारों से यारी निभाने वाला नहीं।
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी जी, कब तक अपने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संरक्षण देते रहेंगे? 

आपके मौन और संरक्षण पर धिक्कार है।
Punjab’s report card for four years. Proof that Punjab’s report card for four years. Proof that good governance can achieve anything if it wills to. 💪
करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ गद्दारी करने वालों पर ED पार्टी कब कार्रवाई करेगी?
जिस व्यक्ति ने भारत के तीन नौजवानों की हत्या की, उससे प्रधानमंत्री मोदी का इतनी सहजता और मित्रता से मिलना शर्मनाक है।

प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप को जितना चाहे धन्यवाद दे दें और उसके सामने झुक जाएँ, लेकिन एक दिन इस देश को ऐसा मजबूत प्रधानमंत्री जरूर मिलेगा, जो अमेरिका की आँखों में आँखें डालकर उसकी हर बात का जवाब उसी की भाषा में देगा।
AAP National Convenor Arvind Kejriwal appeals to P AAP National Convenor Arvind Kejriwal appeals to Prime Minister Modi ahead of his meeting with Trump in France.
The BJP has filled India with its poison. The BJP has filled India with its poison.
दिल्ली में आखिर निशाने पर कौन है?
क्या आपको पता है कि क्या आपको पता है कि पंजाब में अब तक कितने लोगों को सरकारी नौकरी मिली है?
“They attack me because I refuse to stop working “They attack me because I refuse to stop working for Punjab.”
4 साल में ऐसा क्या किया AAP की मान सरकार ने?
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी एक कायर प्रधानमंत्री हैं, जो Donald Trump के सामने मासूम चूहे बन जाते हैं।
Between January 2024 and May 2025, Goa recorded ne Between January 2024 and May 2025, Goa recorded nearly 19,000 power cuts in just 17 months. The state has almost become a state of power cuts.

The people of Goa demand that the Goa CM implement the following three measures:

➡️ Provide 300 units of free electricity to every household every month.
➡️ Waive all pending electricity arrears till 15 June.
➡️ Ensure 24x7 electricity supply with no power cuts.
“मैं पंजाब के पानी, “मैं पंजाब के पानी, जवानी और किसानी की रक्षा और तरक्की के लिए काम कर रहा हूँ, इसलिए मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।”
ED पार्टी अयोध्या श् ED पार्टी अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुए महाघोटाले में शामिल लोगों के यहां अपनी ED कब भेजेगी?
WHY IS MODI AFRAID OF TRUMP? WHY IS MODI AFRAID OF TRUMP?
देश के प्रधानमंत्र देश के प्रधानमंत्री मोदी कमज़ोर हैं, 140 करोड़ भारतीय नहीं। हर भारतीय अमेरिका के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देगा।

#KejriwalTakesOnTrump
देख लीजिए, प्रधानमंत्री जी अपने भाषणों में इसी विकास की बात कर रहे थे।
पंजाब में नशा तस्करी करते हुए पकड़ा गया भाजपा का पदाधिकारी।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube