Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

केजरीवाल ने गोवा में “आप” कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राज्य के सिस्टम में बदलाव का दिया मंत्र

  • October 4, 2025

गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को साउथ गोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें गोवा के सिस्टम में बदलाव लाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि गोवा में भाजपा- कांग्रेस एक ही सिस्टम का हिस्सा हैं। इसलिए 2027 का चुनाव इस सिस्टम को बदलने के लिए होगा। आज गोवा में भाजपा की गुंडागर्दी चरम पर है। “आप” कार्यकर्ता सिद्धार्थ गौतम बनकर डर के साए में जी रही गोवा की जनता को बचाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के दबाव और धमकियों के बावजूद “आप” का हर कार्यकर्ता गोवा की जनता के साथ मजबूती से खड़ा है। भाजपा के गुंडाराज से डरना नहीं है, बल्कि मिलकर आवाज उठानी है।भगवान हमारे साथ है, गोवा में जरूर बदलाव होगा।

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा राज में गोवा की राजनीति इतनी गंदी और हिंसक हो गई है कि आम आदमी को अपनी आवाज उठाने में डर लगता है। अगर कोई कहे कि मेरे घर में पानी नहीं आ रहा, तो उसे धमकाते हैं। टूटी सड़क की शिकायत पर धमकियां मिलती हैं। गोवा में गुंडाराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमने गोवा की टूटी सड़कों के लिए सिग्नेचर कैंपेन चलाया। गोवा के मडगांव में हमारे वॉलंटियर्स घर-घर गए, लेकिन भाजपा के गुंडों ने उन्हें धमकाया। फिर भी लोग नहीं डरे और अगले दिन पूरी ताकत के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रसिद्ध एक्टिविस्ट रामा कांकोंकर पर जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि यह हमला इसलिए हुआ क्योंकि वे सरकार की नीतियों और अन्याय के खिलाफ बोलते थे। “आप” विधायक वेन्जी वीगास, अमित पालेकर और कार्यकर्ताओं ने मशाल मार्च निकालकर इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि गोवा में 20 लाख लोग हैं और भाजपा के गुंडे मुश्किल से 500-1000 होंगे। अगर 20 लाख लोग एकजुट हों, तो इनका सामना कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी हर डरे हुए गोवावासी के साथ खड़ी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिद्धार्थ गौतम ने एक तीर लगे पक्षी को बचाया था। उनके चचेरे भाई ने कहा, मैंने तीर मारा, पक्षी मेरा है। लेकिन पक्षी सिद्धार्थ के पास गया, क्योंकि बचाने वाला बड़ा होता है। सिद्धार्थ गौतम के चचेरे भाई की तरह भाजपा गोवा की जनता पर गुंडागर्दी करती है। आम आदमी पार्टी “सिद्धार्थ गौतम की तरह है, जो गोवा की जनता को बचाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने “आप” द्वारा खोले जा रहे मोहल्ला क्लिनिक को जनसेवा का माध्यम बताते हुए कहा कि हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए आए हैं। मेरे परिवार में कोई नेता नहीं था। “आप” में 90 फीसद नेता आम पृष्ठभूमि से हैं। मोहल्ला क्लिनिक सेवा का मौका देते हैं। जब कोई किसी बीमार का इलाज करवाता है, तो वह उसको आशीर्वाद देते हैं। मैंने जब मदर टेरेसा के साथ जनसेवा की थी, तब उन्होंने कहा था कि इंसान की सेवा में ही भगवान की पूजा है। बाइबिल में भी यह कहा गया है और गीता भी निस्वार्थ कर्म योग की बात करती है। उन्होंने 2027 के चुनाव को सिस्टम बदलने का अवसर बताते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ पार्टी बदलने का नहीं, सिस्टम बदलने का है। भाजपा और कांग्रेस एक ही सिस्टम का हिस्सा हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से मोहल्ला क्लिनिक और नए पार्टी ऑफिस के जरिए गोवा की जनता की मदद करने का आह्वान किया। कार्यकर्ता लोगों के राशन कार्ड, आधार, वोटर कार्ड बनवाने, पानी, बिजली, सड़क की समस्याओं का समाधान कराने में सहयोग करें। करवाएं। व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं, मेरी बातें लोगों तक पहुंचाएं। भगवान हमारे साथ हैं, गोवा जरूर बदलेगा। हम सब मिलकर बदलेंगे।

इस अवसर पर गोवा प्रभारी आतिशी ने कहा कि पिछले 13 साल में भाजपा ने गोवा को बेरोजगारी, गैंग वॉर, गुंडाराज, बढ़ते बिजली बिल और भ्रष्टाचार दिया। हर सरकारी दफ्तर में काम का रेट फिक्स है। बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता और अगर कोई सरकार के खिलाफ आवाज उठाए, तो विधायक धमकियां देते हैं। “आप” कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान के तहत जब घर-घर गए, तो लोगों ने अभियान की तारीफ की, लेकिन कहा कि वे अभियान में शामिल नहीं हो सकते क्योंकि विधायक धमकाएंगे। यह डर इसलिए है, क्योंकि भाजपा ने 13 साल में कोई काम नहीं किया। भाजपा की सरकार कांग्रेस के समर्थन से चलती है। जब गोवा के लोग भाजपा को हराकर कांग्रेस को जिताते हैं, तो कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो जाते हैं। बार-बार कांग्रेस ने गोवा के लोगों को धोखा दिया है।

आतिशी ने “आप” विधायकों की निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि “आप” के विधायक वेन्जी वीगास और क्रूज सिल्वा पुराने स्टाइल के राजनेता नहीं हैं। 2022 में जब हमने दो सीटें जीतीं, तो कहा गया कि ये विधायक भाजपा में चले जाएंगे। लेकिन हमारे विधायक “आप” के वॉलंटियर्स हैं। वे “आप” के साथ थे, हैं और रहेंगे। उनकी निष्ठा और काम को देखकर गोवा के लोग “आप” को उम्मीद की किरण मान रहे हैं।

आतिशी ने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव की तैयारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि गोवा के लोग बदलाव चाहते हैं। वे भाजपा को हटाना चाहते हैं। “आप” के वॉलंटियर्स को इस बदलाव की मशाल लेकर सबसे आगे चलना है। 2027 में गोवा में “आप” की सरकार बनेगी और आम लोगों के लिए काम करेगी। पूरे जोश के साथ अपने पंचायत, नगर पालिका और इलाके में काम करें। 2027 में गोवा में बड़ा बदलाव लाएंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

At Delhi’s ITO, an ambulance is stuck while a BJ At Delhi’s ITO, an ambulance is stuck while a BJP leader’s convoy gets a clear road.

Sirens keep blaring, but the system stands still because VIP movement comes first.

Modi Ji, what of all the PR about giving way to ambulances during election rallies?
6th in GDP and falling… and a government that wo 6th in GDP and falling… and a government that won't take a stand for its own people.
The reality of BJP’s women empowerment… The reality of BJP’s women empowerment…
आप यकीन नहीं करेंगे… चूहों ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े नहीं कर पाए 😳😄
पंजाब में AAP को रोकने के लिए भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है‼️
देश के Human power को मजबूत करने के लिए ‘काम और शिक्षा की राजनीति’ कर रही AAP 💯
Power, privilege, and zero accountability. In Mad Power, privilege, and zero accountability.

In Madhya Pradesh, BJP MLA Preetam Lodhi’s son allegedly rammed his Thar into five people—leaving three bikers and two women injured. Instead of remorse, the response?
“Why were they swaying when I was honking?”

When arrogance replaces responsibility, public safety pays the price.
Reservation for women or an illusion by the BJP go Reservation for women or an illusion by the BJP govt?
Double-engine = double corruption Double-engine = double corruption
देशभर की बीजेपी सरकारों में शिक्षा के नाम पर अभिभावकों को खूब लूटा जा रहा है‼️
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी जी, जवाब दीजिए…❓
क्या प्रधानमंत्री क्या प्रधानमंत्री जी को समस्याओं को दरकिनार कर रील बनाना शोभा देता है?
400+ factories shut. 4 lakh workers displaced. Gas 400+ factories shut.
4 lakh workers displaced.
Gas prices out of control.
But BJP’s priorities? Still politics over people.

The truth cannot be hidden anymore.
ये है फर्क! ये है फर्क!
Protests are erupting everywhere in the country bu Protests are erupting everywhere in the country but the prime minister? He is busy with election rallies.
बहरूपिया 🎭 बहरूपिया 🎭
भाजपा गरीबों के लिए कोई नियम नहीं बनाती, सिर्फ उन्हें बेवकूफ बनाती है।
The difference between Amit Shah’s claims and Re The difference between Amit Shah’s claims and Reality explained
पंजाब में शुरू हुए ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार’ योजना के रजिस्ट्रेशन 🙌

भारतीय राजनीति में AAP एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने सभी वादे पूरे करती है💯

#1000Gift4PunjabWomen | Aam Aadmi Party | Bhagwant Mann | Punjab | Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana
पंजाब की माताओं-बहनों को सक्षम और मजबूत बनाने वाली भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार’ योजना के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू 🙌

#1000Gift4PunjabWomen | Aam Aadmi Party | Bhagwant Mann | Punjab | Mukhyamantri Mawan Dhiyaan Satkar Yojana
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube