Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

पुलिस ने इसुदान गढ़वी को रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया, ये गुजरात में क्या हो रहा है?- केजरीवाल

  • October 12, 2025

आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रविवार को गुजरात के बोटाद मार्केट यार्ड में होने वाली किसानों की महापंचायत भाजपा की सरकार ने नहीं होने दी। इस महापंचायत में भाग लेने जा रहे “आप” गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को भाजपा सरकार की पुलिस ने रास्ते में गिरफ्तार कर लिया। ” आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और गुजरात के प्रभारी गोपाल राय समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार की इस दमनकारी कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ये गुजरात में क्या हो रहा है? आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी किसानों की सभा में हिस्सा लेने जा रहे थे और उन्हें रास्ते से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किसानों पर गुजरात में पूरा दमन का चक्र चल रहा है।

“आप” के वरिष्ठ नेता और गुजरात के प्रभारी गोपाल राय ने एक्स पर कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार की किसानों पर दमनकारी नीतियों के विरोध में “आप” के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को बोटाद मार्केट यार्ड में किसान महापंचायत में जाते समय पुलिस ने रास्ते से गिरफ्तार कर लिया, यह गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है। गुजरात की जनता इस दमन का करारा जवाब देगी।

उल्लेखनीय है कि गुजरात के किसान कपास का सही मूल्य पाने के लिए आंदोलनरत हैं। मंडी में सही दाम नहीं मिलने पर आंदोलन कर रहे किसानों के नेता राजूभाई करपड़ा समेत “आप” के कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। शनिवार को गुजरात के प्रभारी गोपाल राय ने भाजपा की केंद्र और गुजरात सरकार को कपास किसानों की जायज मांगे तत्काल पूरी करने की अपील की थी। साथ ही कहा था कि अगर रविवार को शाम 5 बजे से पहले मांगों नहीं पूरी की गई तो आम आदमी पार्टी बोटाद मार्केटिंग यार्ड में महापंचायत कर किसानों की आवाज बुलंद करेगी। इसके बाद भी कपास किसानों को उनका जायज हक नहीं मिलता है तो यह आंदोलन गुजरात की सभी मंडियों में किया जाएगा। इसी के तहत रविवार को इसुदान गढ़वी महापंचायत में हिस्सा लेने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Two faces of anti-farmer BJP 😏 Two faces of anti-farmer BJP 😏
AQI Masterstroke 👏👏 AQI Masterstroke 👏👏
BJP की प्रमोद सावंत सरकार हफ़्ता वसूली सरकार है‼️

Arpora के Night Club में 25 लोगों की मृत्यु हो गई। ये क्लब एक साल से बिना किसी लाइसेंस और परमिशन के चल रहा था, क्योंकि वो बीजेपी सरकार को हफ़्ता पहुँचाते थे।

Night Club के मालिक रातों रात भारत छोड़कर भाग गए। बीजेपी सरकार को पैसा देकर कुछ भी करवाया जा सकता है।

@arvindkejriwal
India is racing ahead — but only for a select fe India is racing ahead — but only for a select few.
A bottom-up model doesn’t just fix inequality; it builds a stronger nation.

The question is simple: Does India needs headlines or real change?
Gujarat has spoken — AAP is coming 🔥🔥 Gujarat has spoken — AAP is coming 🔥🔥
गुजरात में AAP पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार🔥💯
चुनाव आयोग ने BLOs की हत्या की है, उसके लिए सदन में श्रद्धांजलि देना चाहिए..
BJP सरकार और उनके मंत्रियों में नहीं बची है रत्ती भर की शर्म‼️

दिल्ली में इस बार AQI ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदूषण की वजह से अस्पतालों में मरीजों की लाइनें लगी रहीं। डॉक्टरों ने दिल्ली में Health Emergency घोषित कर दी थी। 

लेकिन केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव कह रहे हैं कि दिल्ली में एक भी दिन AQI 400 के पार नहीं गया था। मंत्री जी, आपकी सरकार द्वारा प्रदूषण का Data चोरी करने के बाद भी AQI 400 के पार गया था।
Chor kitna bhi shaatir kyu na ho, saboot chhut in Chor kitna bhi shaatir kyu na ho, saboot chhut in jaate hai ‼️
Dear PM Modi, Please don't talk about human rights Dear PM Modi, Please don't talk about human rights and humanity when your own party and govt don't apply it in the real world.
अब कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में Detention सेंटर बनाये जाएंगे और यहाँ घुसपैठियों को रखा जाएगा। 

मेरा सवाल सरकार से है कि देश में 11 साल से प्रधानमंत्री मोदी हैं तो देश में घुसपैठिए कहां से आए? 

सरकार के पास स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और सड़क बनाने के पैसे नहीं हैं लेकिन Detention सेंटर बनाये जायेंगे और घुसपैठियों को जनता के पैसों से खिलाया-पिलाया जाएगा।
Ye BJP ke sanskaar hai 💯 Ye BJP ke sanskaar hai 💯
Wdym galat hai ye??? Modi ji apne doston ki jeb na Wdym galat hai ye??? Modi ji apne doston ki jeb nahi bharenge ko kiski bharenge?? 😏
Paisa hi paisa hoga…. Right BJP? Paisa hi paisa hoga…. Right BJP?
मोदी सरकार और बीजेपी के बदहाल शिक्षा मॉडल की हक़ीक़त बयां करती ये वीडियो हर नागरिक को देखनी चाहिए:
BJP सरकार और गृह मंत्री जवाब दें,

Goa में 25 लोगों की मौत के जिम्मेदार Luthra Brothers देश छोड़कर कैसे भाग गए⁉️
माना कि आपको और आपकी पार्टी को लोकतंत्र और संविधान की जरा भी इज्जत नहीं है लेकिन ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना आपके पद को शोभा नहीं देता है।
The roar of the lion always silences the whole jun The roar of the lion always silences the whole jungle!!
RSS के मुख्यालय पर तिरंगा फहराना जिनके लिए जुर्म हो, वह देशभक्त कैसे हो सकते हैं⁉️
Only the BJP can stoop this low… Only the BJP can stoop this low…
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2025 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube