Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

ऑटो विंग के दिवाली मिलन समारोह में केजरीवाल ने कहा, ऑटो वाले भाइयों से मेरा रिश्ता पुराना और दिल से जुड़ा

  • October 12, 2025

आम आदमी पार्टी के ऑटो विंग के दिवाली मिलन समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में अरविंद केजरीवाल ने ऑटो वालों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑटो वाले भाइयों से मेरा रिश्ता बहुत पुराना और दिल से जुड़ा है। उनसे मिलकर हमेशा एक अपनापन महसूस होता है। “आप” सरकार में ऑटो वालों को कई सहूलियतें और छूट दी गई। हमने ऑटो वालों के लिए बहुत काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार बदलते ही एक अब बार फिर ऑटो वालों का शोषण शुरू हो गया है। इन्होंने चुनाव के दौरान ऑटो वालों को सात सौगातें देने का वादा किया था, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। इस दौरान “आप” दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज समेत ऑटो विंग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

“आप” मुख्यालय पर आयोजित ऑटो विंग के दीपावली मिलन समारोह में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब 2013 में आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ी थी, तब ऑटो वाले कांग्रेस की सरकार से भी इतने ही परेशान थे, जितना वर्तमान सरकार में परेशान है। आज की तरह कांग्रेस सरकार में भी ऑटो वालों की बात कोई नहीं सुनता था। ऑटो वालों को विलेन बना रखा था। लोग कहते थे कि ऑटो वाले चोर हैं, लुटेरे हैं। ज्यादा पैसा वसूलते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2013 में जब मैं रामलीला मैदान में ऑटो वालों की रैली में आया था, तब मिडिल क्लास के कुछ लोगों ने कहा था कि आम आदमी पार्टी ऑटो चालकों से मिली हुई है। वह जितना उनसे मिलेगी, उसे उतने कम वोट मिलेंगे। इसके बाद भी मैंने हर कॉलोनी में जाकर लोगों को समझाया कि अगर ऑटो वाले चोर होते, तो बड़े-बड़े मकान बना लेते, लेकिन ये आज भी झुग्गियों में रहते हैं। ऑटो वाले कुछ ज्यादा किराया लेते हैं तो उसके पीछे सरकार का खराब सिस्टम जिम्मेदार है। अगर सही मीटर और उचित किराया मिले, तो हर ऑटो चालक ईमानदारी से ऑटो चलना चाहेगा। क्योंकि सवारी तो उसके लिए भगवान है। कोई ऑटो वाला अपनी सवारी के साथ किराए के लिए विवाद नहीं चाहता है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस, ट्रांसपोर्ट विभाग और पांच नंबर वाले ऑटो वालों को तंग करते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले दिल्ली में ऑटो वालों की आवाज उठाई और हमारी सरकार ने ऑटो वालों के लिए बहुत काम किया। दिल्ली में 10 साल आम आदमी पार्टी की सरकार रही, इस दौरान मैं ऑटो वालों को कभी नहीं भूला। इन लोगों ने तो औरों वालों के घर भी नहीं छोड़े। यह देखकर मुझे बहुत तकलीफ होती है कि आज बुलडोजर से झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं, बच्चों की किताबें-कॉपियां बुलडोजर के नीचे दबकर नष्ट हो रही हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली चुनाव से पहले इन्होंने ने झुग्गी वालों को अनेक प्रलोभन दिए, लेकिन आज झुग्गी वाले सड़कों पर हैं। इन्होंने ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ का वादा किया था, लेकिन सरकार बनाते ही ‘जहां झुग्गी, वहां मैदान’ बना दिया है। ऑटो चालकों से अपील की कि वे अगले चुनाव में एकजुट होकर आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताएं। उन्होंने कहा कि अब थोड़ा इंतजार करना होगा, फिर ऑटो वाले आम आदमी पार्टी की सरकार वापस लाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि पार्टी दफ़्तर में रविवार को दिल्ली के हमारे ऑटो चालक भाई दिवाली मिलन के लिए आए हुए थे। जैसे ही मुझे पता चला, मैं भी तुरंत उनसे मिलने पहुंच गया। ऑटो वाले भाइयों से मेरा रिश्ता बहुत पुराना और दिल से जुड़ा है। उनसे मिलकर हमेशा एक अपनापन महसूस होता है। सभी ऑटो चालक भाइयों को दीपावली और आने वाले सभी त्योहारों की ढेर सारी शुभकामनाएँ। आप सभी हमेशा मुस्कुराते रहें, आपका परिवार खुशहाल रहे, प्रभु से यही कामना है।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इस समारोह के बारे में पता नहीं था। आज उनके कई व्यस्त कार्यक्रम भी थे। लेकिन ऑटो चालक भाई उनसे मिलना चाहते थे। इसलिए मैने उन्हें एक वॉट्सएप मैसेज भेज कर समारोह में आने का अनुरोध किया। अरविंद केजरीवाल यहां आने के लिए तुरंत तैयार हो गए और अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद आए। यह एक साधारण सा कार्यक्रम था, कोई बड़ा आयोजन नहीं था। लेकिन अरविंद केजरीवाल का यही बड़प्पन है कि वे बिना किसी तामझाम और बड़े इंतजाम के, इस छोटे से कार्यक्रम में शामिल होने चले आए।  यह दिखाता है कि ऑटो चालक भाइयों और अरविंद केजरीवाल के बीच वर्षों पुराना रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है। आज दिल्ली के सभी ऑटो चालक भाई मौजूदा सरकार से परेशान हैं और अरविंद केजरीवाल को याद कर रहे हैं।

वहीं, ऑटो चालकों ने अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली सरकार के पोर्टल पर फिटनेस, परमिट और अन्य फीस आसानी से जमा हो जाती थीं, लेकिन अब इसे केंद्रीय पोर्टल में बदल गया है। इस बदलाव ने छोटी-छोटी तकनीकी खामियों को जटिल बना दिया है। अगर आधार कार्ड और आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) में एक अक्षर की भी त्रुटि हो, तो फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं बनता। फीस जमा करने से लेकर  डाउनलोड करने तक हर कदम पर ओटीपी मांगा जाता है। प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने में भी यही झंझट है। यदि यही हालत बनी रही, तो फिटनेस और परमिट सर्टिफिकेट मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। अगर ऐसा ही रहा तो अगले छह महीनों में दिल्ली के 20 फीसद ऑटो सड़कों से गायब हो जाएंगे।

ऑटो चालकों ने यह भी कहा कि अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर कोई कार्रवाई नहीं होती। अधिकारियों में कोई डर ही नहीं है, बल्कि शिकायत के बाद अधिकारी और भी काम नहीं करते हैं। गाड़ी पास कराने के लिए रिश्वत देनी ही पड़ती है। इसके बाद भी गाड़ी पास होने की नहीं है। ऑटो वालों पर फिर से शुल्क का बोझ डाला जा रहा है। “आप” सरकार ने फिटनेस और परमिट सर्टिफिकेट शुल्क जीरो के दिया था, लेकिन इन्होंने वापस लगा दिया। ऑटो वालों के विरोध के बाद वापस तो ले लिया है लेकिन फिर लगाने की बात चल रही है।

ऑटो चालकों ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने 511 ऑटो स्टैंड बनवाए थे, लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस उन्हें हॉल्ट एंड गो के नाम पर परेशान कर रही है। स्टैंड के ठीक सामने खड़े हों, तो ठीक; जरा पीछे हटे, तो फोटो खींचकर चालान कर दिया जाता है। चालान सीधे पते पर पहुंच जाता है और पता ही नहीं चलता कि कब चालन कटा। भाजपा ने दिल्ली चुनाव के दौरान ऑटो वालों से सात सौगातें देने का वादा किया था। इसमें बच्चों को मुफ्त शिक्षा-वजीफा, जीवन बीमा, पक्के मकान, हॉल्ट एंड गो स्टैंड आदि शामिल थे। लेकिन अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ का वादा था, लेकिन अब वहां मैदान बन गया।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Built by NHAI in 2021.
By 2026, upgraded with a “see-through” feature.

What technology is this: space technology or the BJP’s famous corruption-to-collapse infrastructure scheme?
While Indian farmers, MSMEs and exporters stare at While Indian farmers, MSMEs and exporters stare at the real impact of 18% US tariffs, Commerce Minister Piyush Goyal is busy cracking match-day jokes with the US Ambassador.

For this government, collapsing trade interests are punchlines, rising tariffs are banter, and the livelihoods of millions are just collateral for diplomatic optics.

Absolutely shameful.
वाराणसी की दालमंडी वाराणसी की दालमंडी में आज एक दुकानदार अपनी ही मेहनत को जलाने पर मजबूर हो गया।
बीजेपी सरकार का बुलडोजर गरीबों की दुकानों पर चल रहा है, उनकी रोज़ी-रोटी छीन रहा है और उन्हें सड़क पर ला रहा है।

लोग रो रहे हैं, बिलख रहे हैं… लेकिन सत्ता को सिर्फ़ दिखावे का विकास चाहिए, इंसानों की ज़िंदगी नहीं।
ये विकास नहीं, खुलेआम तबाही है।
यूपी में सरकार नहीं, बुलडोजर राज चल रहा है।
हादसा नहीं, हत्या थी‼️

बीजेपी सरकार के नकारेपन की वजह से एक युवा कमल की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई और बीजेपी सरकार ख़ुद को बचाने के लिए लीपापोती में लगी है।
मान सरकार का Gangsteraan Te Va मान सरकार का Gangsteraan Te Vaar ज़ारी है।

AAP सरकार ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत Wanted अपराधियों की धर पकड़ करेगी।
मोदी जी, 

आपकी देश की बेटियों-बहनों की सुरक्षा की बात भी जुमला ही निकली, हक़ीक़त में तो आपकी पार्टी बीजेपी के नेता ही महिलाओं पर अत्याचार करने में सबसे आगे हैं।
Trump doesn’t want to destroy PM Modi’s politi Trump doesn’t want to destroy PM Modi’s political career. 

PM Modi would put the country at stake to please Trump. 

What is PM Modi so scared of⁉️
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी @sanjaysinghaap जी के नेतृत्व में चंदौली जनपद में ‘रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा और जनसभा में लोगों का अभूतपूर्व हुजूम उमड़ा 🙌

इस पदयात्रा और जनसभा में उमड़ा जनसमूह बताता है कि प्रदेश में युवा, किसान और आम आदमी अब अपने हक़ और अधिकार के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहे हैं।

#रोजगार_दो_सामाजिक_न्याय_दो
अमेरिका के राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति Trump ने अपने आदेश में लिखा है- ”भारत रूस से तेल नहीं ख़रीदेगा, वह हमारे हथियार भी ख़रीदेगा।

अगर हमें लगता है कि भारत किसी भी तरह से रूस से तेल ख़रीदना शुरू कर देता है तो भारत पर फिर से 25% टैरिफ़ लगाया जाएगा।”

यह खुलेआम भारत की संप्रभुता और आजादी पर हमला है और मोदी सरकार चुप्पी साधे बैठी है‼️
भाजपा सरकार और उसकी दिल्ली पुलिस के नकारेपन ने निगल ली युवक की जान‼️

दिल्ली पुलिस ने समय रहते हुए युवक की तलाश क्यों नहीं शुरू की⁉️
दिल्ली पुलिस के ही आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार, यहां हर रोज सैकड़ों लोग ग़ायब हो रहे हैं। आधे से ज़्यादा लोगों का कोई सुराग तक नहीं लग पा रहा है। 

लेकिन दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बड़ी बेशर्मी से कह देते हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। यह आंकड़े भी तब हैं, जब उन्होंने निर्देश दे रखे हैं कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं करनी है।
जनकपुरी में रेखा गुप्ता सरकार द्वारा खोदे गए गड्ढे में 25 वर्षीय युवक की मौत हुई।  अब इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने लीपापोती शुरू कर दी है। 

पुलिस ने वहां काम करने वाले एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। अब सारा मामला उसी के सिर पर डालने की तैयारी हो रही है। जिससे दिल्ली जल बोर्ड और भाजपा सरकार के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बचाया जा सके।
दिल्ली में आज फर्ज़ीवाड़ा दिवस है‼️
रेखा गुप्ता सरकार के निकम्मेपन की वजह से जनकपुरी में 25 वर्ष के कमल ध्यानी की मौत हो गई। मृतक के परिजन रात भर अपने बच्चे को ढूंढते रहे, वह दिल्ली पुलिस के 6 थानों में गए लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं की। 

आज जब आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता तथा आम दिल्ली वाले हादसास्थल पर मृतक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो वहाँ दिल्ली पुलिस पूरे दल-बल के साथ आ धमकी और अपनी तानाशाही दिखाते हुए लोगों को हिरासत में ले लिया।
वोट चोरी करके बनी भाजपा सरकार ने दिल्ली को एक साल में ही कर दिया बदहाल‼️

दिल्लीवाले अपने लाल अरविंद केजरीवाल को कर रहे याद 🙏
दिल्ली की भाजपा सरकार ने बेशर्मी की सारी हदें कीं पार‼️

जनकपुरी के गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले युवा कमल की चिता अभी ठंडी तक नहीं हुई और भाजपा आज जश्न मना रही है। 

पूरे देश ने दिल्ली की बीजेपी सरकार और रेखा गुप्ता से बेशर्म मुख्यमंत्री नहीं देखा है। 

CM साहिबा के पास मृतक की माँ से मिलने का समय नहीं है लेकिन जश्न मनाने और गुलाब जामुन खाने का वक़्त है।
रेखा गुप्ता सरकार ले रही दिल्लीवालों की जान‼️

“माँ-बाप अपने 25 साल के बच्चे का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन वह सरकार के निकम्मेपन का शिकार हो चुका था। 

क्या दिल्ली की जनता ने बीजेपी को अपनी जान लेने के लिए सत्ता में बैठाया था? सरकार दोषियों पर कार्रवाई की नौटंकी करती है और कुछ दिनों बाद दोषियों की किसी और विभाग में शिफ्ट कर देती है।”
Trade Deal पर मोदी जी के मंत्रियों का अब्बा डब्बा जब्बा…😀
पूरा देश अमेरिका के साथ हुई गलाघोंट Trade Deal पर बीजेपी सरकार से सवाल पूछ रहा…

लेकिन मोदी जी झोला उठाकर निकल लिए विदेश यात्रा पर 🛩️
हरियाणा के युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलायें सब परेशान…

लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री Chill होकर मसखरी कर रहे‼️
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube