Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा सरकार से नाराज हड़ताल पर बैठे 5200 एमटीएस/सीएफडब्ल्यू कर्मचारियों की मांगों को “आप” का समर्थन

  • September 29, 2025

दिल्ली नगर निगम के एमटीएस/सीएसडब्ल्यू कर्मचारी सोमवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। आम आदमी पार्टी ने लंबे समय से लंबित इनकी मांगों का समर्थन किया है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मुलाकात कर कहा कि भाजपा सरकार को कर्मचारियों की सारी मांगे तत्काल पूरी करनी चाहिए। कर्मचारियों की सामान वेतन, मेडिकल अर्न लीव और अनुकंपा के आधार परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग जायज़ है। मैने इनकी मांग पूरी करने के लिए मेयर को कई बार पत्र लिखा है, सदन में भी यह मुद्दा उठाया। लेकिन मेयर ने कोई कार्रवाई नहीं की। दिल्ली में मौसमी बीमारियां कहर बरसा रही हैं। 5 हजार दो सौ कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हालात और खराब होंगे।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी वित्तीय बहाने बनाकर इन कर्मचारियों को न्यूनतम की मांग को नजरअंदाज कर रही है। ये कर्मचारी दिल्लीवासियों को मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाने का काम करते हैं, लेकिन भाजपा उनकी बुनियादी जरूरतें ही पूरी नहीं कर पा रही है। एमसीडी सदन में भी मैंने इस मुद्दे को उठाया था कि कर्मचारी न्यूनतम वेतन की मांग कर रहे हैं। दिल्ली में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा चरम पर है। डेढ़ महीने पहले भी इन कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल की थी, जिसमें तीन मुख्य मांगें रखी गई थीं। पहली मांग एक समान वेतन की है। वर्तमान में एमटीएस/सीएफडब्लयू कर्मचारियों को छह अलग-अलग वेतन स्केलों में भुगतान किया जाता है, जो असमानता पैदा करता है। यह मांग पूरी तरह जायज़ है और सभी को एक समान वेतन मिलना चाहिए।

अंकुश नारंग ने बताया कि दूसरी मांग मेडिकल अर्न लीव से जुड़ी है। ये कर्मचारी 25-30 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें मेडिकल अवकाश का लाभ नहीं मिल रहा। तीसरी मांग सबसे संवेदनशील है, जिसमें कर्मचारियों ने कम्पैशनेट ग्राउंड पर नौकरी की व्यवस्था की बात कही है। अंकुश नारंग ने स्पष्ट किया कि ये लोग रोजाना टंकियों, छतों, सड़कों और कूलरों पर जाकर पानी की जांच करते हैं, फॉगिंग करते हैं और दवाइयां डालते हैं। इस दौरान वे मच्छरों और लार्वा के सबसे ज्यादा संपर्क में आते हैं, जिससे उन्हें बीमारियों का खतरा रहता है। अगर किसी कर्मचारी को कुछ हो जाता है, तो उनके परिवार से एक सदस्य को नौकरी देने की मांग में क्या गलत है?

अंकुश नारंग ने एमसीडी अधिकारियों के रवैये पर भी हमला बोला और कहा कि कर्मचारी जब अधिकारियों से मिले, तो एक निदेशक ने उन्हें समझाया कि एक समान वेतन देने से हर महीने पांच करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जो सालाना 60 करोड़ होगा। दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार है, फिर भी यह छोटा-सा खर्चा वहन नहीं कर पा रही। महापौर को शर्म आनी चाहिए। ये 5200 कर्मचारी दिल्ली के 5200 परिवारों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन्हीं की मेहनत से भाजपा को दिल्ली में सात लोकसभा सीटें, 48 विधानसभा सीटें और वर्तमान में एमसीडी में बहुमत में हैं। सीएम रेखा गुप्ता विज्ञापनों पर इससे कहीं ज्यादा खर्च करती हैं और प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों के लिए बसें लाने में भी इससे ज्यादा पैसा लग जाता है।

अंकुश नारंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लंबे संघर्ष के बाद डीबीसी कर्मचारियों ने एमटीएस का दर्जा हासिल किया था, लेकिन भाजपा सरकार से एक समान वेतन की उम्मीद तक पूरी नहीं हुई। मैंने 26 सितंबर को महापौर को पत्र लिखकर इनका समाधान करने की मांग की थी। सदन‌ में भी यह मुद्दा रखा। लेकिन भाजपा मेयर ने कोई भी समाधान निकालने पर बात नहीं की।उन्होंने एमसीडी अधिकारियों के रवैये की आलोचना की। यूनियन के साथ एमएचओ (मेडिकल हेल्थ ऑफिसर) की बैठक में पहले दिल्ली सरकार का पत्र मांगा गया, जो दे दिया गया। फिर सभी जोनों से पत्र की मांग की गई। आम आदमी पार्टी के चार जोन चेयरमैन (पुनीत राय, अमृत जैन, विकास टांग और निर्मला कुमारी) के पत्र जमा करवाए गए, लेकिन फिर भी मांगें पूरी नहीं हुईं। उन्होंने मेयर राजा इकबाल सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह न केवल कर्मचारियों, बल्कि दिल्ली की जनता को मौसमी बीमारियों के कहर में धकेल रहे हैं।

अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को गलती से दिल्ली में सात लोकसभा सीटें, 48 विधानसभा सीटें और एमसीडी में बहुमत दे दिया और भाजपा ने दिल्ली में “गूंगी-बहरी सरकार” और “डमी मेयर” बिठा दिया। अब मेयर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं। भाजपा के पास 10-15 सालों से एमसीडी थी और तब राजा इकबाल एक भर्ती तक नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा कि मेयर की धमकियों से कर्मचारी डरने वाले नहीं हैं और “आप” उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इन कर्मचारियों को निकालने का विचार लाने से पहले मेयर अपनी एसी गाड़ी और एसी कमरे से बाहर निकलकर कर्मचारियों हक में काम करें।

अंकुश नारंग ने कहा कि आज सिविक सेंटर,एमसीडी मुख्यालय के बाहर एमसीडी के जन-स्वास्थ्य विभाग के 5200 एमटीएस/सीएफडब्ल्यू कर्मचारी अपनी जायज़ मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं। लेकिन भाजपा मेयर राजा इकबाल सिंह अपनी अकड़पन में कर्मचारियों के हक की बात सुनने को तैयार ही नहीं। जब मैंने सदन‌ में इस मुद्दे पर चर्चा करनी चाही। तो भाजपा मेयर ने कर्मचारियों के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की। और न ही कोई समाधान निकाला। मेयर को न दिल्ली की जनता की परवाह है और न ही कर्मचारियों की। मेयर राजा इकबाल सिंह भाजपा के डमी मेयर है उन्हें तत्काल प्रभाव से मेयर पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

आम आदमी पार्टी ने हमेशा से निगम कर्मचारियों के हक में बात की है और आगे भी कर्मचारीयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सड़क से सदन तक मुद्दे उठाती रहेगी।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

जनकपुरी में खुदे गड्ढे में गिरकर युवक की जान गए अभी एक हफ़्ता भी नहीं हुआ, अब रोहिणी में युवक खुले नाले में गिरकर मौत के मुँह में समा गया। 

रेखा गुप्ता सरकार के निकम्मेपन की वजह से दिल्ली में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन मजाल है कि भाजपा सरकार को कोई फ़र्क़ पड़ रहा हो।
📍 GTB हॉस्पिटल, दिल्ल 📍 GTB हॉस्पिटल, दिल्ली 

BJP सरकार में दिल्ली के सरकारी अस्पताल का एक सामान्य दिन, एक आवारा कुत्ता आता है और अस्पताल के अंदर पेशाब करके चला जाता है।

इस Video से आप ख़ुद अंदाज़ा लगा लीजिए कि रेखा गुप्ता की सरकार ने सरकारी अस्पतालों की क्या दुर्दशा कर दी है‼️
आख़िर PM Cares फंड की जानकारियों को क्यों छुपा रही है मोदी सरकार⁉️

जनता की गाढ़ी कमाई से बने PM Cares फंड का पैसा कहां खर्च हुआ🤔
मोदी जी ने लोगों को मोदी जी ने लोगों को Kerala Files और Kashmir Files देखने को कहा,

जब AAP लोगों को Epstein Files देखने को कह रही है तो मोदी जी डर के मारे बौखला कर निजी हमले कर रहे हैं।
बीजेपी सरकार में दिल्ली में चल रहा है जंगल राज‼️

दिल्ली में 24 घंटे में दिनदहाड़े 6 हत्याएं हुई हैं। एक 10वीं कक्षा के छात्र के सिर में बर्फ तोड़ने वाला सुआ मार कर हत्या कर दी गई।

इसी तरह मोबाइल चार्ज करने से मना करने पर एक दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

लेकिन देश के गृह मंत्री अमित शाह प्रचार मंत्री बने हुए हैं, पुलिस कमिश्नर भी दिल्ली में नहीं होते हैं। अब दिल्ली की जनता सुरक्षा के लिए किसके पास जाये?
पंजाब में मान सरकार की ‘उद्योग क्रांति’ से आया क्रांतिकारी बदलाव —

पंजाब में 1.5 लाख करोड़ का निवेश भी आ रहा है, और पंजाब के 5 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार भी मिल रहा है।
बीजेपी की चार इंजन सरकार में दिल्ली बनी अपराध की राजधानी‼️

दिल्ली में 24 घंटे में 6 हत्याएं हो चुकी है। अपराधी बेख़ौफ़ हैं और प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तमाशबीन बने हुए हैं।
Chit me kya likha hoga? Tell us in comments… 👇
अब महंगे इलाज की चिंता कैसी, जब पंजाब का पुत्त भगवंत मान है ना….
Only under BJP’s rule 👏👏 Only under BJP’s rule 👏👏
Built by NHAI in 2021.
By 2026, upgraded with a “see-through” feature.

What technology is this: space technology or the BJP’s famous corruption-to-collapse infrastructure scheme?
While Indian farmers, MSMEs and exporters stare at While Indian farmers, MSMEs and exporters stare at the real impact of 18% US tariffs, Commerce Minister Piyush Goyal is busy cracking match-day jokes with the US Ambassador.

For this government, collapsing trade interests are punchlines, rising tariffs are banter, and the livelihoods of millions are just collateral for diplomatic optics.

Absolutely shameful.
वाराणसी की दालमंडी वाराणसी की दालमंडी में आज एक दुकानदार अपनी ही मेहनत को जलाने पर मजबूर हो गया।
बीजेपी सरकार का बुलडोजर गरीबों की दुकानों पर चल रहा है, उनकी रोज़ी-रोटी छीन रहा है और उन्हें सड़क पर ला रहा है।

लोग रो रहे हैं, बिलख रहे हैं… लेकिन सत्ता को सिर्फ़ दिखावे का विकास चाहिए, इंसानों की ज़िंदगी नहीं।
ये विकास नहीं, खुलेआम तबाही है।
यूपी में सरकार नहीं, बुलडोजर राज चल रहा है।
हादसा नहीं, हत्या थी‼️

बीजेपी सरकार के नकारेपन की वजह से एक युवा कमल की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई और बीजेपी सरकार ख़ुद को बचाने के लिए लीपापोती में लगी है।
मान सरकार का Gangsteraan Te Va मान सरकार का Gangsteraan Te Vaar ज़ारी है।

AAP सरकार ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत Wanted अपराधियों की धर पकड़ करेगी।
मोदी जी, 

आपकी देश की बेटियों-बहनों की सुरक्षा की बात भी जुमला ही निकली, हक़ीक़त में तो आपकी पार्टी बीजेपी के नेता ही महिलाओं पर अत्याचार करने में सबसे आगे हैं।
Trump doesn’t want to destroy PM Modi’s politi Trump doesn’t want to destroy PM Modi’s political career. 

PM Modi would put the country at stake to please Trump. 

What is PM Modi so scared of⁉️
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी @sanjaysinghaap जी के नेतृत्व में चंदौली जनपद में ‘रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा और जनसभा में लोगों का अभूतपूर्व हुजूम उमड़ा 🙌

इस पदयात्रा और जनसभा में उमड़ा जनसमूह बताता है कि प्रदेश में युवा, किसान और आम आदमी अब अपने हक़ और अधिकार के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहे हैं।

#रोजगार_दो_सामाजिक_न्याय_दो
अमेरिका के राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति Trump ने अपने आदेश में लिखा है- ”भारत रूस से तेल नहीं ख़रीदेगा, वह हमारे हथियार भी ख़रीदेगा।

अगर हमें लगता है कि भारत किसी भी तरह से रूस से तेल ख़रीदना शुरू कर देता है तो भारत पर फिर से 25% टैरिफ़ लगाया जाएगा।”

यह खुलेआम भारत की संप्रभुता और आजादी पर हमला है और मोदी सरकार चुप्पी साधे बैठी है‼️
भाजपा सरकार और उसकी दिल्ली पुलिस के नकारेपन ने निगल ली युवक की जान‼️

दिल्ली पुलिस ने समय रहते हुए युवक की तलाश क्यों नहीं शुरू की⁉️
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube