आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली के शास्त्री पार्क में दिल्ली सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए लगाए गए राहत कैंपों का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे लोगों से बात कर समस्याएं जानी। लोगों ने उन्हें बताया कि राहत कैंपों में पर्याप्त सुविधाओं का इंजताम नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने इस बदइंतजामी के लिए भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। तमाम इलाकों में पानी भर गया है। लोग अपने घरों को छोड़कर रिलीफ कैंप में रहने को मजबूर हैं। इन कैंपों में भी तमाम परेशानियां हैं, खाने और पानी तक का ठीक इंतजाम नहीं है। लोग बारिश के नीचे रात गुजराने को मजबूर हैं।
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, क्योंकि बीजेपी सरकार ने डिसिल्टिंग नहीं कराई थी। इसलिए दिल्लीवालों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में भारी बारिश की वजह से तबाही हो रही है। केंद्र सरकार ने जैसे भूकंप प्रभावित अफगानिस्तान के लिए राहत सामग्री भेजी, वैसे ही सरकार को इन राज्यों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। इस दौरान “आप” दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा, कुलदीप कुमार, विशेष रवि, सोमदत्त और पार्षद सारिका चौधरी समेत “आप” के अन्य नेता मौजूद रहे।
शास्त्री पार्क के राहत कैंपों में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात के उपरांत अरविंद केजरीवाल कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और कई इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली में खासकर यमुना के तट पर रह रहे गरीब लोगों को अपने घर खाली करके सरकार के बनाए गए राहत शिविरों में आने को मजबूर होना पड़ा है। शास्त्री पार्क स्थित राहत शिविरों में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से मैने मुलाकात की उसकी समस्याएं जानी। इन कैंपों में लोगों को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्हें समय पर खाना नहीं मिल रहा, मच्छरों की बहुत ज्यादा समस्या है। मच्छरों को कम करने कोई इंतजाम नहीं किया गया है। लोगों को पीने के पानी की कमी है। लोगों ने बताया कि गुरुवार को ही ये टेंट लगाए गए हैं। इससे पहले तक वे लोग खुले आसमान में बारिश में भी रहने को मजबूर थे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम समझ सकते हैं, यह कुदरत का कहर है। लेकिन ऐसे समय में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह गरीबों और दूसरे नागरिकों के लिए सारे जरूरी इंतजाम करे। हमारा दिल्ली की भाजपा सरकार से निवेदन है कि जिन राहत शिविरों में गरीब लोग रहने को मजबूर हैं, वहां सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि डिसिल्टिंग का काम ठीक से नहीं किया गया। कई इलाकों में सीवर का पानी वापस आ रहा है, जिससे लोग बहुत परेशान हैं। कई इलाकों में पीने का पानी भी नहीं आ रहा है। हम सरकार से यही गुजारिश करते हैं कि जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जाएं, ताकि उन्हें किसी तरह की तकलीफ न हो। पीने का पानी और अन्य जरूरी चीजों का पूरा इंतजाम किया जाए। सीवर की समस्या का भी समाधान किया जाए।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समय जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड सहित पूरा उत्तर भारत बाढ़ की चपेट में है। हम केंद्र सरकार से भी निवेदन करते हैं कि जनता को राहत पहुंचाने के लिए जितना बन सके, उतना काम करे। केंद्र सरकार ने हाल ही में अफगानिस्तान में भूकंप के लिए राहत सामग्री भेजी थी, जो बहुत अच्छी बात है। पूरी दुनिया में कहीं भी आपदा आए, तो इंसानियत के नाते हमें मदद भेजनी चाहिए। उसी तरह अपने उत्तर भारत के बाढ़ प्रभावित राज्यों में भी केंद्र सरकार को राहत पहुंचानी चाहिए। ये हमारे अपने लोग हैं, भारत के ही लोग हैं। इनकी राहत के लिए भी इंतजाम किए जाएं।
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कह की पूरा उत्तर भारत बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है। दिल्ली में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले परिवार बेहद मुश्किल हालात में हैं। शुक्रवार को शास्त्री पार्क में प्रभावित लोगों से मिला। लोगों ने बताया कि राहत शिविरों में न खाने की व्यवस्था है, न पानी की सुविधा। हालात इतने बदतर हैं कि लोग बारिश के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। दिल्ली सरकार से अपील करता हूं कि तुरंत प्रभावितों को राहत की सुविधाएं मुहैया कराएं और केंद्र सरकार से निवेदन है कि पूरे उत्तर भारत के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तुरंत कदम उठाएं।
उधर, “आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से मिलने पहुंचे। लोग अरविंद केजरीवाल की सरकार को याद कर रहे हैं । उनके समय में सभी सुविधा मिलती थी। इस बार भाजपा की चार इंजन की सरकार के बावजूद लोग परेशान हैं , मच्छर और बीमारियां बढ़ रही हैं, बिजली नहीं है, टेंट भी गुरुवार को ही लगाए गए हैं। वह भी तब, जब “आप” के विधायक कुलदीप कुमार ने कैम्प की वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। मगर सुविधा कोई नहीं है खाना भी नहीं आता, लोग परेशान हैं