Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

‘‘आप’’ सरकार का नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार, पंजाब बॉर्डर पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात- केजरीवाल

  • August 9, 2025

आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में ड्रोन के जरिए बॉर्डर पार पाकिस्तान से आने वाले नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है। शनिवार को ‘‘आप’’ सरकार ने बॉर्डर पार से नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम लागू कर दिया। तरन तारण स्थित पुलिस लाइन परिसर में ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने तीन एंटी ड्रोन सिस्टम को लॉन्च किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब पाकिस्तान से कोई भी ड्रोन पंजाब की सीमा में प्रवेश करेगा तो एंटी ड्रोन सिस्टम उसे पकड़कर वहीं गिरा देगा। पंजाब में जो अधिकतर नशा बिकता है वो बॉर्डर पार पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए आता है। ‘‘आप’’ सरकार पंजाब में नशा बंद करने के लिए वचनबद्ध है। हम पंजाब के तीन करोड़ लोगों के साथ मिलकर नशे को खत्म करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ में आज एक बहुत बड़ा चैप्टर जोड़ा जा रहा है। कुछ दिन पहले तक पंजाब में सबसे बड़ी समस्या नशा था। पिछली सरकारों ने नशा तस्करों के साथ मिलकर पूरे पंजाब के घर-घर के बच्चों को नशे में ढकेल दिया था। ऐसे लगता था, जैसे पूरा पंजाब बर्बाद हो गया है। इन लोगों ने पंजाब की जवानी बर्बाद कर दी। पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार बनी और हम लोगों ने नशे के विरुद्ध युद्ध अभियान शुरू किया। नशा रोकने के लिए बहुत बड़े-बड़े कदम उठाए गए हैं। चाहे कोई कितना भी बड़ा मंत्री, नेता या तस्कर क्यों न हो, ‘‘आप’’ सरकार ने सबको पकड़ कर जेल में डाला है। नशे के पैसे से इन लोगों द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी को बुलडोजर से तोड़े जा रहे हैं। उनके बैंक खाते सीज किए जा रहे हैं। उस पैसे से पंजाब के बच्चों के लिए स्कूल और अस्पताल बनाए जा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में बिकने वाला अधिकतर नशा ड्रोन के जरिए पाकिस्तान पार बॉर्डर से आता है। पाकिस्तान में बैठे लोग ड्रोन के जरिए बॉर्डर पर पंजाब की सीमा में नशा गिराते हैं। उस नशे को कोई ले जाकर बेचता है। आज पंजाब सरकार ने एंटी ड्रोन सिस्टम लागू किया है। अब पाकिस्तान से कोई भी ड्रोन पंजाब की सीमा में प्रवेश करेगा तो एंटी ड्रोन सिस्टम उसे वहीं खत्म कर देगा। ऐसे में पाकिस्तान में बैठे लोग ड्रोन के जरिए पंजाब के अंदर नशा नहीं भेज पाएंगे। अभी तीन एंटी ड्रोन सिस्टम लागू किए जा रहे हैं। कुल 9 एंटी ड्रोन सिस्टम का ऑर्डर दिया गया था। अभी 6 एंटी ड्रोन सिस्टम और आ जाएंगे। इसके अलावा भी इसकी और जरूरत होगी तो उसे भी खरीदेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में नशा बंद करने के लिए ‘‘आप’’ सरकार वचनबद्ध है और पंजाब के तीन करोड़ लोगों के साथ मिलकर नशे को खत्म करेंगे। नशा खत्म करने के लिए किसी भी चीज की कमी नहीं होने दी जाएगी। पूरे देश के अंदर पंजाब अकेला राज्य है, जिसके पास खुद का एंटी ड्रोन सिस्टम है। अब पंजाब के लोग बेबस नहीं हैं। पुरानी सरकारों ने लोगों को नशा तस्करों की गोंद में डाल दिया था। अब पंजाब नशे के खिलाफ लड़ रहा है। जल्द ही पंजाब पूरी तरह से नशा मुक्त हो जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि आज पंजाब सरकार ने एंटी ड्रोन सिस्टम शुरु कर दिया है। अब अगर कोई भी ड्रोन सरहद पार से आएगा तो हमारा सिस्टम उसे पकड़कर वहीं गिरा देगा। ये सिस्टम पंजाब में अब नशे को घुसने नहीं देगा। पंजाब से नशे को ख़त्म करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। पंजाब में जो अधिकतर नशा बिकता है वो बॉर्डर पार पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए आता है। हम पंजाब के 3 करोड़ लोगों के साथ मिलकर पंजाब से नशे को खत्म करेंगे। पिछली सरकारों ने तस्करों के साथ मिलजुल कर पंजाब के घर-घर को नशे में धकेल दिया था और उन लोगों ने पंजाब की जवानी बर्बाद कर दी थी। फिर हमारी सरकार आई और नशे के विरुद्ध युद्ध शुरू किया। नशे का कारोबार करने वाले बड़े से बड़े नेता, मंत्री और तस्कर को पकड़ पकड़ के जेल में डाला है।

*एंटी-ड्रोन प्रणाली सुरक्षा बलों को नशा और हथियारों की तस्करी रोकने में मदद करेगी- भगवंत मान*

इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब ने सीमा पार से नशे की तस्करी रोकने के लिए आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। पाकिस्तान से पंजाब की 553 किलोमीटर सीमा लगती है, जिसे नशा और हथियारों की तस्करी के लिए सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक माना जाता है। सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और ड्रोन-आधारित तस्करी से पैदा हुई चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 9 एंटी-ड्रोन सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं। इन यूनिटों पर 51.4 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। भले ही हमारे देश की सशस्त्र सेनाएं और बीएसएफ पहले से ऐसी प्रणालियों का उपयोग कर रही हैं, लेकिन पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एंटी-ड्रोन प्रणाली तैनात की है।

भगवंत मान ने कहा कि यह प्रणाली सीमा पार से नशा सप्लाई करने वाले तस्करों को कड़ा जवाब देगी। देश विरोधी तत्व अक्सर समाज विरोधी गतिविधियों के लिए तकनीक का उपयोग करते हैं। देश के दुश्मनों ने पंजाब के युवाओं की जिंदगी तबाह करने के लिए ड्रोन को हथियार में बदल दिया है और सीमा पार से नशा तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2024 में हेरोइन, हथियारों और गोला-बारूद से लदे कुल 283 ड्रोन जब्त किए गए थे और 2025 में अब तक 137 ड्रोन बरामद किए जा चुके हैं। पठानकोट से फाजिल्का तक सीमा पर दूसरी सुरक्षा पंक्ति के रूप में यह एंटी-ड्रोन प्रणाली तैनात की जाएगी। इससे सीमा के जरिए राज्य में प्रवेश करने वाले किसी भी ड्रोन को तुरंत निष्क्रिय किया जा सकेगा।

भगवंत मान ने बताया कि दूसरी सुरक्षा पंक्ति का मतलब है सीमा जिलों में पंजाब पुलिस की तैनाती, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के पीछे काम करेगी। एंटी-ड्रोन प्रणाली सुरक्षा बलों को नशा और हथियारों की तस्करी से निपटने में मदद करेगी। यह प्रणाली उन खास सीमा क्षेत्रों में तैनात की जाएगी, जहां ड्रोन गतिविधि ज्यादा देखी गई है। पहले पंजाब पुलिस के पास ड्रोन को निष्क्रिय करने के लिए ऐसा कोई सिस्टम नहीं था, लेकिन अब यह प्रणाली पंजाब पुलिस को अधिक सक्षम बनाएगी। यह प्रणाली ड्रोन की लोकेशन और उसके ग्राउंड कंट्रोल स्टेशनों का सटीक पता लगाने में सक्षम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह प्रणाली ऑटोमेटेड अलर्ट तकनीक के साथ आती है, जो ड्रोन गतिविधि का पता लगते ही तुरंत अधिकारियों को सूचित करती है, जिससे मैनुअल निगरानी की जरूरत नहीं रहती। इस उन्नत प्रणाली के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए बीएसएफ, भारतीय वायु सेना, भारतीय सेना और अन्य एजेंसियों के साथ तालमेल बनाए रखा जाएगा। नशे के खिलाफ जंग के तहत स्कूलों में नशा विरोधी पाठ्यक्रम पहले ही शुरू किया जा चुका है, जिसका उद्देश्य 8 लाख छात्रों को नशे के खतरों के प्रति जागरूक करना है। नशे के खिलाफ पंजाब की लड़ाई अब एक महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है और राज्य सरकार की मुहिम युद्ध नशे के विरुद्ध के तीसरे चरण के तहत सभी सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए विशेष पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इस पाठ्यक्रम के जरिए 9वीं-12वीं के 8 लाख छात्रों को नशे के सेवन से जुड़े खतरों के बारे में बताया जाएगा और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस नशा विरोधी कार्यक्रम में 3,658 स्कूल शामिल होंगे और छात्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रमुख वैज्ञानिक भी इसका हिस्सा होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2009 के बाद राज्य में नशे की जड़ें जानबूझकर राजनीतिक नेताओं के समर्थन से साजिश के तहत बोई गई थीं। हालांकि, उनकी सरकार ने इस खतरे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए व्यवस्थित रणनीति अपनाई है और सबसे बड़े सौदागरों को सलाखों के पीछे डाला गया है। जो लोग नशा तस्करों के साथ हाथ मिलाकर अपने सत्ता काल में उन्हें संरक्षण देते थे, वे आज सलाखों के पीछे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, डी.जी.पी. गौरव यादव और अन्य मौजूद थे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

चुनाव प्रचार में व्यस्त सरकार जवाब दे- राजधानी में जिनकी जान गई, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलने में विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं।
शर्मनाक 

दिल्ली में दम तोड़ती कानून व्यवस्था 
और CM रेखा गुप्ता चुप।
The audacity of BJP’s hypocrisy… The audacity of BJP’s hypocrisy…
भाजपा की Priority आदिवास भाजपा की Priority
आदिवासी ❌
पूँजीपति ✅
No LPG crisis? Then what is this Modi Ji? No LPG crisis? Then what is this Modi Ji?
AAP को दें वोट बंद होग AAP को दें वोट
बंद होगी भाजपा की लूट
यू ही नहीं, BJP “भारती यू ही नहीं, BJP “भारतीय झूठा पार्टी” कहलाती है।
First Glimpse🫶 First Glimpse🫶
BJP की हिटलरशाही और गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ पूरी ताक़त से लड़ेंगे और जीतेंगे💪🏻
एक तरफ़ मणिपुर जल रहा है और दूसरी तरफ़ गृह मंत्री अमित शाह जी बंगाल के चुनाव पर चर्चा कर रहे हैं।

देश ने आपको चुनाव लड़ाने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा और उनके हक़ का न्याय दिलाने के लिए चुना था।

मणिपुर के साथ गृह मंत्री जी का यह रवैया बेहद निराशाजनक है।
लखनऊ की सड़कों पर एक बार फिर 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। यह गुस्सा लंबे समय से चले आ रहे अन्याय, देरी और अस्पष्ट नीतियों का परिणाम है। युवाओं का कहना है कि उनकी मेहनत और योग्यता को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

लोकतांत्रिक अधिकार मांगने पर हो रही प्रताड़ना गंभीर सवाल खड़े करती है। अभ्यर्थियों के अनुसार, मौजूदा व्यवस्था उनका भविष्य फिर से ‘मटका और झाड़ू’ तक सीमित करने की ओर धकेल रही है, जो सामाजिक न्याय और समान अवसर के सिद्धांतों के खिलाफ है।
BJP is like a chameleon, they keep changing their BJP is like a chameleon, they keep changing their colours.
AAP के उम्मीदवार गुजरात के नगर निगम चुनाव में अपने दम पर BJP के 30 साल पुराने भ्रष्टाचार और निकम्मेपन को चुनौती दे रहे हैं।

पिछले पाँच वर्षों में भी बीजेपी ने केवल आरोपों की राजनीति की, जबकि सूरत के स्कूलों, अस्पतालों और बुनियादी सुविधाओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया। 

अब समय है कि जनता शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दे पर AAP को वोट करे और एक बेहतर विकल्प चुने।
भाजपा की कथनी और करनी में ज़मीन-आसमान का फर्क है।
किसके फायदे के लिए प्रकृति की बलि? सच सामने है।
Surat ने गुजरात में आम आदमी पार्टी को ताकत दी। Surat गुजरात की सूरत बदलेगा🔥🔥
The two faces of BJP…. The two faces of BJP….
Recusal application में अरविंद केजरीवाल जी ने 10 points माननीय अदालत के सामने रखे।

उनमें से एक साधारण बात, जो आमतौर पर समझ में आती है, यह है कि Justice Swarnkanta Sharma जी के दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे केंद्र सरकार के पैनल के वकील हैं, जो सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं।

Solicitor General Tushar Mehta, जो कि केजरीवाल जी के मामले में ED और CBI की तरफ से वकील हैं, यह तय करते हैं कि पैनल में किस वकील को कितने cases मिलेंगे।

इस पर केजरीवाल जी ने कहा था, “यह मेरे मन में संदेह पैदा करता है कि यह conflict of interest है।” इस benefit की वजह से हमारे मन में एक reasonable apprehension पैदा होती है कि क्या उस Solicitor General के पक्ष या उनके खिलाफ फैसला देते समय यह कोर्ट bias नहीं होगी।

CBI और कोर्ट ने भी यह माना है कि ये facts तो सही हैं।
The most corrupt party today is BJP. Modi ji is gi The most corrupt party today is BJP. Modi ji is giving away everything to his own friends. 

When they have to find a chairman of BCCI or ICC, they look at their own sons. But when they want vote, they want the vote from your children.
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube