Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

जैन मंदिर के बाद अब दलित समाज के स्वामी हैदर दास मंदिर को तोड़ने जा रही भाजपा सरकार- सौरभ भारद्वाज

  • July 26, 2025

आम आदमी पार्टी ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित दलित समाज के प्राचीन हैदर दास मंदिर को तोड़ने के लिए जारी नोटिस का कड़ा विरोध किया है। ‘‘आप’’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ दिनों पहले शालीमार बाग में जैन समाज के मंदिर पर बुलडोजर चलवाया गया और अब दलित समाज के स्वामी हैदर दास मंदिर को ग़ैरक़ानूनी घोषित कर दिया गया है। मंदिर को नोटिस देकर कहा गया है कि 7 दिनों के अंदर ख़ुद ही तोड़ लो। उन्होंने कहा कि यह मंदिर 1930 में बने इरविन अस्पताल के पहले से स्थापित है और यहां कई दलित महापुरुषों की समाधियां हैं। यहां धर्मशाला भी है, जो लोगों की सेवा करता है। ऐसे प्राचीन मंदिर को अवैध बताने दलित समाज बहुत आहत है। इस दौरान विधायक विशेष रवि और संजीव झा भी मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर विधायक विशेष रवि और संजीव झा के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद गरीब आदमी की शामत तो आई ही थी, अब भगवान को भी बख्शा जा रहा है। दो-तीन दिन पहले शालीमार बाग में जैन मंदिर पर भाजपा सरकार ने बुलडोजर चला दिया। कुछ साल पहले भाजपा की केंद्र सरकार की एजेंसी डीडीए ने तुगलकाबाद इलाके में वर्षों पुराने रविदास मंदिर पर बुलडोजर चलाया था। कालकाजी के मुख्य मार्ग को रविदास मार्ग कहते हैं। एक तरफ कालकाजी और दूसरी तरफ गोविंदपुरी का इलाका है। इसके अलावा इससे सटा तुगलकाबाद और संगम विहार है। दलित समाज के भारी विरोध के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया था कि सरकार अपने पैसे से रविदास मंदिर को बनवाएगी। लेकिन आज तक रविदास मंदिर नहीं बनवाया गया।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्राचीन स्वामी हैदर दास के मंदिर में दिल्ली के अंदर दलित समाज के सभी संत महापुरुषों की समाधियां हैं। स्वामी हैदर दास मंदिर आजादी के पहले का है। यह बहुत बड़ा मंदिर है, जो लगभग एक हजार वर्ग गज में फैला हुआ है। यह स्थापित मंदिर है। इसके अंदर एक आश्रम चलता है। यह मंदिर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के सामने है। आज भी मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों के परिजनों को अगर रूकने की कहीं जगह नहीं मिलती है तो वह इसी मंदिर में बने धर्मशाला में जाकर ठहरता है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारत 1947 में आजाद हुआ। आजादी से पहले 1930 में अंग्रेजों के जमाने में इरविन अस्पताल बन रहा था, स्वामी हैदर दास मंदिर उससे पहले का बना हुआ है। इरविन अस्पताल के निर्माण में लगे मजदूर भी इसी मंदिर में जाकर आराम करते थे। 1936 में इरविदन अस्पताल शुरू हुआ। आजादी के बाद इरविन अस्पताल का नाम बदल कर लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल कर दिया गया। इसके बाद इसी में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज शुरू किया गया। इसके बाद आसपास जीबी पंत, गुरु नानक अस्पताल का पूरा कॉम्प्लेक्स बन गया। यह सारा इतिहास मंदिर ने देखा है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि कुछ दिन पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में गईं और उन्होंने आदेश दिए कि आसपास की सारी जमीन एलएनजेपी और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की है। इसलिए सारे अतिक्रमण हटाए जाएंगे। मंदिर को अतिक्रमण कहना ही गलत है। सरकार द्वारा मंदिर को अवैध बताते हुए नोटिस दिया गया है। भाजपा सरकार का यह कदम बहुत ही घटिया और दलित समाज को आहत करने वाला है।

इस दौरान करोलबाग से ‘‘आप’’ विधायक विशेष रवि ने कहा कि इस मंदिर में दलित समाज के महात्माओं की समाधि है। दलित समाज के लोग इस मंदिर में जाकर रोज माथा टेकते हैं और अच्छे काम करने की उनसे प्रेरणा और उर्जा लेते हैं। आजादी से पहले से यह मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में दलित समाज की तरफ से बहुत भव्य कार्यक्रम भी कराए जाते हैं। ऐसे स्थान को भाजपा सरकार द्वारा गैर कानूनी बताकर उसको तोड़ने की बात करना गलत है। भाजपा दलित समाज से पता नहीं कौन सी दुश्मनी निकाल रही है। अगस्त 2019 में तुगलकाबाद में गुरु रविदास जी का मंदिर तोड़ा गया। अब एक बार फिर अगस्त महीने में ही भाजपा सरकार स्वामी हैदर दास मंदिर तोड़ने जा रही है। रविदास मंदिर करीब 600 साल पुराना था। जब तुगलक दिल्ली का शासक था। उस दौरान तुगलक ने संत रविदास जी को जमीन दी थी। दलित समाज ने रविदास मंदिर तोड़ने का विरोध किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार इस मंदिर को बनवाने का वादा किया लेकिन मंदिर नहीं बना है।

विशेष रवि ने कहा कि तुगलकाबाद में रविदास मंदिर को दोबारा बनवाने की जगह भाजपा की बुरी नजर अब दलित समाज के अन्य मंदिरों पर पड़ गई है। भाजपा इस भुलावे में न रहे कि उसने दलित समाज का एक मंदिर तोड़ दिया तो वैसे ही आगे भी तोड़ देगी। दलित समाज पूरी तरह जागरूक है। अगर भाजपा ने दलित समाज के मंदिरों को गलत निगाह से देखा तो दलित समाज भाजपा को अपनी ताकत बता देगा। पूरा दलित समाज भाजपा सरकार की इस कार्रवाई का सख्त विरोध करता है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Bro thought he was smart..🤣 Bro thought he was smart..🤣
महामानव के एक ‘रत्न’, मूर्खश्रेष्ठ आदरणीय प्रवेश वर्मा जी फिर झूठ फैलाते पकड़े गए।

मूर्खानंद इंटरनेट से तस्वीर उठाकर बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल जी को बदनाम करने निकले थे।
लेकिन बेचारे की किस्मत देखिए- महज़ एक सर्च में ही इनका मोय-मोय हो गया।

बेचारी BJP (बड़का झूठा पार्टी) का एक और झूठ पकड़ा गया।
आप की लोकप्रियता से बौखलाई भाजपा

#BJPFearsAAP
गुजरात में Aam Aadmi Party लगातार जनता के असली मुद्दों पर संघर्ष कर रही है। इसी से घबराकर भाजपा ने AAP के कई नेताओं को पहले जेल में डलवाया।

अब चुनाव के दौरान भी AAP कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जा रहा है और उन पर फ़र्ज़ी मुक़दमे किए जा रहे हैं, ताकि वे चुनाव न लड़ सकें।

यह साफ़ दिखाता है कि भाजपा Aam Aadmi Party के डर से बौखलाकर लोकतंत्र को कुचलने में लगी है।

@sanjaysinghaap 
राज्यसभा सांसद, AAP

#BJPFearsAAP
Silence is not leadership… #manipur Silence is not leadership…
#manipur
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने पंजाब के विकास को रोकने की साज़िश की है; जनता इसका जवाब ज़रूर देगी।
गुजरात में AAP की आंधी से बौखलाई भाजपा।
जनसभाओं में उमड़ी भीड़ का इशारा है, गुजरात में इस बार झाड़ू चलने वाला है। 🧹🧹
Gujarat is ready for change 🔥🔥 Gujarat is ready for change 🔥🔥
Another explosion. Another factory. Another set of Another explosion. Another factory. Another set of injured workers.

In BJP’s Gujarat’s industrial belt, safety seems optional and accountability invisible.
BJP ke real tohfe… BJP ke real tohfe…
चुनाव प्रचार में व्यस्त सरकार जवाब दे- राजधानी में जिनकी जान गई, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलने में विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं।
शर्मनाक 

दिल्ली में दम तोड़ती कानून व्यवस्था 
और CM रेखा गुप्ता चुप।
The audacity of BJP’s hypocrisy… The audacity of BJP’s hypocrisy…
भाजपा की Priority आदिवास भाजपा की Priority
आदिवासी ❌
पूँजीपति ✅
No LPG crisis? Then what is this Modi Ji? No LPG crisis? Then what is this Modi Ji?
AAP को दें वोट बंद होग AAP को दें वोट
बंद होगी भाजपा की लूट
यू ही नहीं, BJP “भारती यू ही नहीं, BJP “भारतीय झूठा पार्टी” कहलाती है।
First Glimpse🫶 First Glimpse🫶
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube