Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

दिल्ल के व्यापारी सचेत हो जाएं, बिना नोटिस दिए भी भाजपा सरकार आपकी दुकान सील कर सकती है- जरनैल सिंह

  • July 23, 2025

आम आदमी पार्टी ने व्यापारियों का रोजगार छीनने पर उतारू भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है। तिलक नगर से ‘‘आप’’ विधायक जरनैल सिंह का कहना है कि भाजपा सरकार ने पहले झुग्गीवालों से उनका घर छीन लिया और अब व्यापारियों से उनका व्यापार छीनने की कोशिश कर रही है। मंगलवार को राजस्व विभाग के अफसर बिना नोटिस दिए तिलक नगर में दुकान सील करने पहुंच गए, जब व्यापारियों ने विरोध किया तो सीलिंग नहीं की, लेकिन इससे सभी व्यापारी डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के व्यापारी सचते हो जाएं, क्योंकि बिना नोटिस दिए भी भाजपा सरकार आपकी दुकान सील कर सकती है। सीएम रेखा गुप्ता को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह भाजपा सरकार का स्टैंड है कि व्यापारियों का खुलेआम शोषण होगा?

बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली के अलग-अलग वर्गों के लिए विनाशकारी साबित हो रही है। झुग्गी-झोपड़ी वालों को बर्बाद करने के बाद अब भाजपा सरकार का शिकंजा व्यापारी वर्ग के गले तक पहुंच गया है। मंगलवार शाम चार बजे तिलक नगर के मुख्य बाजार में एक घटना हुई। मुझे कॉल आई कि कुछ लोग उनकी दुकान सील करने आए हैं। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग और पटेल नगर के एसडीएम की टीम वहां मौजूद थी। उनके साथ कुछ पुलिसवाले भी थे।

जरनैल सिंह ने कहा कि जब मैंने पूछा कि क्या कार्रवाई हो रही है, तो जवाब मिला कि दुकान सील करने आए हैं। मैंने सवाल किया कि क्या इसके पहले कोई शो-कॉज नोटिस दिया गया था? जवाब था कि कोई नोटिस नहीं दिया गया। सीधे सीलिंग ऑर्डर लेकर लोग आए और दुकान सील करने लगे। ग्राहकों और स्टाफ को बाहर निकालने को कहा गया। यह मेरा चौथा कार्यकाल है, लेकिन मैंने पहले कभी ऐसा तरीका नहीं देखा। यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के खिलाफ है, जिसमें कहा गया है कि बिना शो-कॉज नोटिस के कोई कार्रवाई नहीं हो सकती।

जरनैल सिंह ने कहा कि दुकान सील करने की वजह बताई गई कि कुछ दिन पहले एक ड्राइव में पाया गया कि दुकान के बाहर अस्थायी अतिक्रमण है। यह अतिक्रमण सिर्फ एक छोटा सा काउंटर था। दिल्ली के व्यापारी समझ लें, अगर उनकी दुकान के बाहर एक इंच भी कोई कुर्सी पड़ी है, तो रेखा गुप्ता की सरकार बिना नोटिस के दुकान सील कर सकती है। मंगलवार को तिलक नगर में यह घटना हुई है, लेकिन हम लोगों के पहुंचने व व्यापारियों और उनके विरोध के दबाव में दुकान सील होने से रुक गई। फिर भी, दिल्ली के व्यापारी डरे हुए हैं। ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा गया। कहा जाता है कि व्यापारी वर्ग ज्यादातर भाजपा का समर्थन करता है। अब वह खुद को ठगा और शोषित महसूस कर रहा है।

जरनैल सिंह ने कहा कि बिना नोटिस के दुकान सील करना गलत है। इससे दिल्ली के सारे बाजार और दुकानें बंद हो जाएंगी। रेवेन्यू विभाग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अधीन आता है। वह बताएं कि क्या रेवेन्यू विभाग की यह कार्रवाई उनकी जानकारी में है? क्या वे जानती हैं कि व्यापारियों का शोषण हो रहा है? 27 साल बाद सत्ता में आई भाजपा ने भूखे भेड़ियों की तरह दिल्ली वालों को लूटना शुरू कर दिया है।

जरनैल सिंह ने कहा कि तिलक नगर, राजौरी गार्डन और दिल्ली के अन्य बाजारों में पहले भी ऐसे नोटिस दिए गए हैं। नोटिस के बाद व्यापारियों या दुकानदारों को एसडीएम के पास बुलाया जाता है। जो लोग समझौता कर लेते हैं, उनकी कार्रवाई टल जाती है। लेकिन इस मामले में तो नोटिस भी नहीं दिया गया। सीएम रेखा गुप्ता स्पष्ट करें कि क्या यह भाजपा सरकार का स्टैंड है कि व्यापारियों का खुलेआम शोषण होगा? अगर नहीं, तो भ्रष्ट अफसरों पर तुरंत कार्रवाई करें, जो नोटिस के नाम पर व्यापारियों से उगाही कर रहे हैं।

जरनैल सिंह ने कहा कि तिलक नगर का बाजार इस कार्रवाई से हैरान है। पिछले 12 साल में रेवेन्यू विभाग ने कभी ऐसा नोटिस नहीं दिया। आमतौर पर अतिक्रमण के लिए एमसीडी आती है और टेबल हटाने को कहती है। लेकिन रेवेन्यू विभाग का अपने तमाम कामों को छोड़कर दुकानें सील करना हैरान करने वाला है। व्यापारी वर्ग दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछना चाहता है कि उनके साथ यह धोखा और शोषण क्यों हो रहा है? इस कार्रवाई को तुरंत बंद करना चाहिए।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

सत्याग्रह की राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi जी को Arvind Kejriwal जी, Manish Sisodia जी सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नमन करते हुए सत्याग्रह के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
मोदी जी और CM रेखा गुप्ता बताएं, 
दिल्ली की महिलाओं से किए गए ₹2500 देने के वादे का क्या हुआ?

@atishi.aap जी, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा दिल्ली
जस्टिस Swarnkanta Sharma जी, सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta, और केजरीवाल जी का सत्याग्रह—क्या है पूरी कहानी? जानिए पूरा मामला।

#KejriwalKaSatyagraha
झूठ के काले बादल सत्य के सूर्य को ज्यादा देर तक ढक नहीं सकते।

सत्यमेव जयते।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही सत्याग्रह कर रहे हैं Arvind Kejriwal.
BJP पहले ED से रेड कराकर नेताओं को डराती है, उन्हें करप्ट बताती है और फिर वही नेता जब BJP में शामिल हो जाते हैं, तो “वॉशिंग मशीन” में धोकर उन्हें साफ़ घोषित कर देती है।
माननीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा और उसका पूरा सम्मान है।

न्यायपालिका ने ही न्याय देते हुए मुझे झूठे आरोपों से दोषमुक्त किया।

जब-जब देश पर आंच आई तब-तब न्यायपालिका ने ही देश को बचाया ओर नागरिकों के हितों की रक्षा की।

लेकिन जब अन्याय की आशंका के चलते किए गए हमारे आग्रह को अस्वीकार किया गया तो विनम्रता पूर्वक सत्याग्रह का रास्ता चुना।

@arvindkejriwal जी, राष्ट्रीय संयोजक, AAP 
#KejriwalKaSatyagraha
आखिर क्यों है केजरीवाल जी को निष्पक्ष न्याय मिलने में शंका?
आप भी जानिए।

#KejriwalKaSatyagraha
ये लड़ाई जीत-हार की ये लड़ाई जीत-हार की नहीं, सही और गलत की है

#KejriwalKaSatyagraha
बापू के दिखाए रास्ते पर चलते हुए, सत्याग्रह की भावना से मैंने यह फैसला किया है कि मैं इस केस में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा जी की अदालत में न तो स्वयं पेश होऊंगा और न ही मेरी ओर से कोई वकील पैरवी करेगा।

— Arvind Kejriwal, राष्ट्रीय संयोजक, AAP

#KejriwalKaSatyagraha
RSS की जिस विचारधारा वाली सरकार ने झूठे आरोपों में मुझे जेल में डाला, उसी विचारधारा से जुड़े संगठन अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के मंचों पर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा जी कई बार गई हैं—यह बात उन्होंने स्वयं स्वीकार की है। ऐसे में क्या निष्पक्ष न्याय मिल पाएगा?

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा जी के बच्चे केंद्र सरकार के वकीलों के पैनल में हैं। उनका भविष्य और कमाई, दोनों सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta के हाथ में हैं और यही तुषार मेहता जी इस मामले में दूसरी ओर से वकील हैं। ऐसे में यह चिंता स्वाभाविक है कि क्या जज साहिबा उस वकील के खिलाफ निष्पक्ष फैसला दे पाएंगी।

— Arvind Kejriwal, राष्ट्रीय संयोजक, AAP
जस्टिस स्वर्णकान्ता शर्मा जी से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूट चुकी है। 

अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनते हुए, गांधी जी के सिद्धांतो को मानते हुए और सत्याग्रह की भावना के साथ, मैंने फ़ैसला किया है कि मैं इस केस में उनके सामने पेश नहीं हूंगा और कोई दलील भी नहीं रखूँगा।

- अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक, AAP 

#kejriwalkasatyagraha
डोनाल्ड ट्रम्प, मोदी जी को खुलेआम गाली देता है लेकिन इनकी ट्रंप के ख़िलाफ़ बोलने की हिम्मत नहीं है।

देश ने 75 साल में इतना कायर प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा है।
पश्चिम बंगाल का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है, यह देश और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है।

— @arvindkejriwal , राष्ट्रीय संयोजक, आम आदमी पार्टी
आप तय करें :

आपको अपने बच्चों के भविष्य के लिए AAP का शानदार शिक्षा मॉडल चाहिए या फिर BJP का बदहाल शिक्षा मॉडल?
सामाजिक विकास का धुरंधर...
Bihar is cooked fr… ngl💀 Bihar is cooked fr… ngl💀
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा का झूठ हुआ बेनकाब!
दिमागी संतुलन खो बैठे बीजेपी के मंत्री प्रवेश वर्मा के फर्जीवाड़े की खुल गई पोल
भाजपा की झूठ मंडली के रत्न मूर्खानंद प्रवेश वर्मा जी एक बार फिर एक्सपोज़ हो गए।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube