Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा एक्पोज, बिना नोटिस दिए दुकान सील करने आए अधिकारियों को “आप” विधायक जरनैल सिंह ने लौटाया

  • July 22, 2025

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के गरीबों का घर और व्यापारियों का रोजगार छीन रही भाजपा सरकार को एक बार फिर एक्पोज कर दिया। दरअसल, बुधवार को दिल्ली सरकार के कुछ अफसर तिलक नगर में छोटे मोटे के बहाने एक दुकान को सील करने पहुंचे थे। इसी दौरान “आप” विधायक जरनैल सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से कानूनी प्रक्रिया को लेकर पूछताछ करने लगे। इस दौरान पता चला कि अधिकारियों ने दुकानदार को कोई नोटिस ही नहीं दिया था। सिर्फ छोटे मोटे बहाने बनकर दुकान को सील करने आ गए हैं। इसके खिलाफ सभी व्यापारी एकजुट हो गए और सरकार की कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। अधिकारियों से भी उनकी कुछ देर नोंकझोंक हुई और अंततः अधिकारियों को दुकान को बिना सील किए ही वापस लौटाना पड़ा।

“आप” विधायक जरनैल सिंह का कहना है कि भाजपा सरकार ने पहले गरीब झुग्गीवासियों से उनका घर छीना और अब व्यापारियों से उनका व्यापार छीनने जा रही है। व्यापारियों से उगाही के लिए उनका शोषण किया जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता को बताना चाहिए कि चुन-चुन कर कुछ व्यापारियों पर कार्रवाई क्यों हो रही है? आम आदमी पार्टी सभी व्यापारियों के साथ खड़ी है और पूरी दिल्ली में कहीं पर भी बेवजह दुकानों की सीलिंग नहीं होने देगी।

जरनैल सिंह ने दुकानों को सील करने की कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही दिल्ली में हर महकमे में उगाही की कार्रवाई शुरू हो गई है। तिलक नगर में एक स्वीट की दुकान को सील करने का आदेश बिना किसी शो-कॉज नोटिस या पूर्व सूचना के सीधे जारी किया गया, जो गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह की कार्रवाई के लिए कोई फील्ड इंस्पेक्शन हुआ और अगर हुआ तो कब और किसने किया?

जरनैल सिंह ने कहा कि पूरी दिल्ली में छोटे मोटे अतिक्रमण है। हर घर और दुकान ने कुछ न कुछ बाहर की जगह घेरी है। अगर दो-चार फुट की सीढ़ी या थड़ा बनाने पर कार्रवाई हो रही है, तो पूरी दिल्ली को सील करना होगा। यह “पिक एंड चूज” की नीति से क्यों हो रहा है? केवल एक दुकान को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? भाजपा के मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री इस पर जवाब दें कि यह कार्रवाई किस आधार पर हो रही है और क्यों चुनिंदा तरीके से हो रही है?

जरनैल सिंह ने व्यापारियों का समर्थन करते हुए कहा कि व्यापारी टैक्स दे रहे हैं, मेहनत कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आजीविका पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में ऐसी सीलिंग नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि “आप” तिलक नगर और दिल्ली में किसी दुकान की बेवजह सीलिंग की जाएगी तो उसके खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क पर विरोध प्रदर्शन करेगी।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

प्रभु श्रीराम के नाम पर आए चंदे में करोड़ों की चोरी। FIR नहीं, कार्रवाई नहीं- क्यों?
अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर में हुई लूट करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। यह लूट मंदिर ट्रस्ट बनने के बाद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।
Mr. Prime Minister Modi, this is how a leader defe Mr. Prime Minister Modi, this is how a leader defends the dignity of a nation. Learn from leaders who stand up for their country’s honour.

When President Trump publicly referred to India as a “hellhole,” the country expected a strong and unequivocal response from its Prime Minister.

And when three Indian seafarers were killed in a U.S. military strike on the oil tanker MT Settebello near Oman, Indians expected you to demand answers and accountability from the United States- not remain silent. 

Instead, you chose to praise President Trump.

India deserves a Prime Minister who puts the nation’s dignity first, stands up for every Indian citizen, and is never afraid to ask tough questions- regardless of who sits across the table.
महमूद गजनवी और भाजपा में कोई अंतर नहीं रहा है— दोनों ने ही मंदिरों में जमकर लूटपाट की है।
Paper leak❌ Sab kuch leak✅ Paper leak❌ Sab kuch leak✅
पिछली सरकारें पंजा पिछली सरकारें पंजाब को रेगिस्तान बनाने में लगी थी, मान सरकार ने पंजाब के 78% खेतों तक नहरी पानी पहुँचा दिया।
एक तरफ़ फ्रांस में भाषण, दूसरी तरफ़ भारत में बुलडोज़र। मोदी जी, दोनों तस्वीरों में असली भारत कौन-सा है?
This is 2026 India under the BJP rule 😢 This is 2026 India under the BJP rule 😢
ED पार्टी की सरकार ने पूरे सिस्टम को ही लीक कर दिया है, फिर ये तो नया नया एयरपोर्ट ही है
“Our nation is being repeatedly humiliated on in “Our nation is being repeatedly humiliated on international platforms. Today, India needs a strong and decisive Prime Minister.”

— Arvind Kejriwal
National Convenor, AAP
ED पार्टी से लेकर RSS तक, सभी अयोध्या श्री राम मंदिर की चोरी में शामिल हैं।
Faith was used for politics. Donations were collec Faith was used for politics.
Donations were collected in the name of Lord Ram.
Now the same Ram Mandir funds and land deals are under serious questions.

When the ED acts overnight against opposition leaders,
why is there silence here?
बिहार सरकार में भाजपा गठबंधन के मंत्री अशोक चौधरी ने श्री गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान को लेकर विवादित बयान दिया है। गुरु साहिबान के बारे में इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना और तथ्यहीन बयान देना उनकी मर्यादा का अपमान है।
तस्वीर साफ़ है तस्वीर साफ़ है
बिजली का बिल Zero चाहि बिजली का बिल Zero चाहिए, तो AAP की काम की राजनीति चुनिए।
हर दूसरे दिन हादसा। हर दूसरे दिन मौत।
ना सुरक्षा, ना जवाबदेही, ना शर्म।
प्रधानमंत्री जी, जब महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकते, तो आपको कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
Kuch baat samajh me aayi Modi Ji? Kuch baat samajh me aayi Modi Ji?
Mr. Prime Minister, sack Dharmendra Pradhan now. Mr. Prime Minister, sack Dharmendra Pradhan now.
Your hard work will find its wings. Wishing every Your hard work will find its wings. Wishing every NEET aspirant all the very best for the NEET exam!
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube