Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

मेयर राजा इकबाल वरिष्ठता सूची, प्रमोशन, तबादला नीति और यूनिफॉर्म मामले की तत्काल जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करें- अंकुश नारंग

  • June 30, 2025

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में सत्तासीन बीजेपी द्वारा शिक्षकों की वरिष्ठता सूची, प्रमोशन, तबादला और बच्चों के यूनिफार्म में किए जा रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सबूतों के साथ बीजेपी के भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए कहा कि बीजेपी अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए मानदंडों को दरकिनार कर वरिष्ठता सूची बना दी है। पैसा कमाने के लिए बीजेपी ने सारी हदें पार करते हुए अपने लोगों को सेट करने के लिए गंभीर बीमारी से पीड़ित टीचरों का जबरदस्ती तबादला कर दिया, जबकि उन्होंने तबादला करने के लिए आवेदन भी नहीं किया। अब बीजेपी की एमसीडी वरिष्ठता सूची गलत होने के बाद भी उसी के आधार पर टीचरों के प्रमोशन की लिस्ट भी जारी करने जा रही है। मेयर राजा इकबाल से मांग है कि वह वरिष्ठता सूची, प्रमोशन, तबादला नीति और यूनिफॉर्म मामले की तत्काल जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करें।

‘‘आप” के वरिष्ठ नेता व एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि “आप” सरकार ने हमेशा शिक्षा पर 25 से 40 फीसद तक बजट आवंटित किया और शिक्षा के क्षेत्र में कई बेहतरीन काम किए। जब “आप” एमसीडी की सरकार बनी, हमें बड़ी उम्मीद थी कि शिक्षा विभाग उत्कृष्ट कार्य करेगा और एमसीडी के स्कूल दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तरह प्रगति करेंगे। एक बड़े राजनेता ने कहा था कि अगर लोग शिक्षित हो गए, तो वे अपने अधिकारों उनके लिए संघर्ष करेंगे और भाजपा जैसी पार्टियों की राजनीति खत्म हो जाएगी। “आप” का मानना है कि दिल्ली में बदलाव के लिए हर व्यक्ति को शिक्षित होना होगा और दिल्ली के विकास में अपना योगदान देना होगा। कोई अकेले बदलाव नहीं ला सकता है।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में एमसीडी के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। उसकी कोई सीमा नहीं है। 4 जून 2025 को शिक्षा विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर वरिष्ठता की सूची तैयार करने की बात कही और निदेशक ने खूब वाहवाही लूटी और कहा कि तीन दशक बाद शिक्षकों की वरिष्ठता सूची बन रही है। इससे पहले भी बीजेपी की सरकार थी। तब वरिष्ठता सूची क्यों नहीं बनाई? सर्कुलर में कहा गया कि 1 जनवरी 1995 से 31 दिसंबर 2002 तक नियुक्त शिक्षकों की प्रोविजनल सीनियरिटी लिस्ट बनाई जाएगी। जबकि अब 2025 चल रहा है। यानी दो दशक की वरिष्ठता सूची नहीं बनेगी। इनका कहना है कि प्रोविजनल सीनियरटिी लिस्ट हमने एमसीडी के पोर्टल पर डाला दी है।

अंकुश नारंग ने कहा कि इस प्रोविजनल लिस्ट में लोगों ने आपत्तियां दर्ज कीं। शिक्षक मुकेश कुमार मीणा आपत्ति की कि उनकी जॉइनिंग 18 फरवरी 2002 है, लेकिन लिस्ट उनका नाम में नहीं है, जबकि सर्कुलर में 31 दिसंबर 2002 तक की नियुक्तियों को शामिल करना था। वरिष्ठता सूची बनाने का मानदंड है कि जिस दिन से ज्वाइंनिंग हुई, उस दिन से तय होगी। सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है। डीओपीटी का आदेश भी यही कहता है। एक महिला टीचर गीता ग्रोवर की 14 जुलाई 1995 और विजय कुमार सिंह की ज्वाइनिंग 11 जुलाई 1995 है। जब सुप्रीम कोर्ट कहता है कि जॉइनिंग तारीख के आधार पर वरिष्ठता तय होगी, तो 14 जुलाई 1995 को ज्वाइन करने वाले विजय कुमार को 11 जुलाई 1995 को ज्वाइन करने वाली गीता ग्रोवर से ऊपर कैसे रख दिया गया? इसी तरह, अनीता देवी की जॉइनिंग 2 जुलाई 1997 है, लेकिन वरिष्ठता सूची में 7 जनवरी 1997 को ज्वाइन करने वाली अजरा परवीन से उपर रखा गया है। वरिष्ठता तय करने का पहला मानदंड ज्वाइनिंग की तारीख होती है। अगर एक से अधिक टीचर की जॉइनिंग की तारीख एक होने पर जन्म तिथि में जो वरिष्ठ होगा, उसको पहले लिस्ट में लिया जाएगा। इसके अलावा, डीएसएसबी की मेरिट रैंक के आधार पर वरिष्ठता तय होती है।

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा ने डाक नंबर के आधार पर लिस्ट बनाई है। जिसमें जॉइनिंग की तारीख और जन्म तिथि तो शामिल है, लेकिन डीएसएसबी की मेरिट रैंक नहीं है। अगर किसी की नौकरी 20 तारीख को लगी और जॉइनिंग 21 तारीख को हुई, जबकि किसी अन्य की नौकरी 22 तारीख को मिली और जॉइनिंग 23 तारीख को हुई, लेकिन 23 तारीख को ज्वाइन करने वाली की डाक 24 तारीख को गई और 22 को ज्वाइन करने वाली की डाक 25 तारीख को गई। ऐसे में डाक तारीख के आधार पर वरिष्ठता तय करना गलत है। जॉइनिंग की तारीख के आधार पर वरिष्ठता तय होनी चाहिए, जैसा कि सुप्रीम कोर्ट और डीओपीटी के आदेश में स्पष्ट है। बीजेपी ने डाक की रैंक से वरिष्ठता सूची बनाई और डीएसएसबी की रैंक नहीं दिखाई। भाजपा अपने लोगों को वरिष्ठता में शामिल कराने के लिए अधिकारियों से मिलकर यह सब करवा रही है। एमसीडी को आपत्तियों के आधार पर वरिष्ठता सूची को ठीक करके दोबारा पोर्टल पर अपलोड करना चाहिए था। लेकिन नहीं डाली गई है। अब ये वरिष्ठता लिस्ट के आधार पर ही प्रमोशन की सूची भी निकाल रहे हैं। जब वरिष्ठता सूची ही गलत बनी है, तो उसके आधार पर प्रमोशन लिस्ट कैसे बना रहे हैं। यह सब भाजपा अपने लोगों को आगे बढ़ाने और भ्रष्टाचार के जरिए पैसा कमाने के लिए कर रही है।

अंकुश नारंग ने कहा कि अगर वरिष्ठता सूचनी बनाने के नियम नहीं पता थे, तो कानून विभाग की मदद लेते, लेकिन भाजपा ने 100 शिक्षकों को बिठाकर जल्दबाजी में सूची बनवाकर पोर्टल पर डलवा दी। उन्होंने 1997-98 में भाजपा के एक नेता ने अपने लोगों को बिना मेरिट के एमसीडी स्कूलों में भर्ती करवाया। जब डीएसएसबी 1999 से लागू हुआ था तो 1997-98 में भर्ती लोगों को सीनियर कैसे बना दिया? 1995 से पहले की वरिष्ठता सूची के साथ इस सची को मर्ज भी नहीं किया और न ही प्रमोटेड या रिटायर्ड शिक्षकों को भी शामिल किया गया। बीजेपी बताए कि किस आधार पर फर्जी वरिष्ठता सूची बनाकर पोर्टल पर डाली। यह शिक्षा विभाग और भाजपा का स्पष्ट भ्रष्टाचार है, जो केवल अपने लोगों को लाभ पहुंचाना चाहता है, जबकि ईमानदारी से काम करने वाले शिक्षकों को दरकिनार किया जा रहा है।

अंकुश नारंग ने कहा कि हाल ही में बीजेपी शासित एमसीडी ने 46 शिक्षकों का तबादला किया है। यह तबादला ऑनलाइन होना चाहिए। एमसीडी के शिक्षा विभाग ने बीजेपी से मिलकर ट्रांसफर चाहने वाले अपने खास 23 लोगों को सेट करने के लिए उन शिक्षकों को हटा दिया जो तबादले के लिए आवेदन ही नहीं दिए थे। इन हटाए गए शिक्षकों ने स्पष्ट लिखा था कि उन्होंने तबादले के लिए कोई आवेदन नहीं दिया। बीजेपी ने अपने लोगों को सेट करने के लिए कैंसर से पीड़ित एक शिक्षक का तबादला कर दिया। शिक्षक दर्शना वर्मा स्पॉन्डिलाइटिस की मरीज हैं। उन्हें ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है। दर्शना वर्मा ने लिखा है कि उनकी रीढ़ लगभग खराब हो चुकी है और 20 जुलाई 2004 को उनके पति का स्वर्गवास हो चुका है, फिर भी उनका तबादला कर दिया गया। यह सब भ्रष्टाचार के लिए और चंद नोटों के लिए किया गया।

अंकुश नारंग ने कहा कि हाल ही में डिप्टी मेयर ने कहा था कि महिला शिक्षकों का तबादला उनके घर के पास होना चाहिए, लेकिन उन्होंने कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिला शिक्षकों का तबादला 30-35 किलोमीटर दूर कर दिया। 15 सितंबर 2023 की मौजूदा तबादला नीति को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने पूछा कि 23 शिक्षकों के तबादले का आधार क्या था? क्या तबादला नीति लागू की गई या ऑनलाइन प्रक्रिया दिखाई गई? उन्होंने इसे भाजपा और शिक्षा विभाग की मिलीभगत करार देते हुए कहा कि यह तबादला भ्रष्टाचार और पैसे लेकर अपने लोगों को सेट करने के लिए किया गया। बताया जा रहा है कि इन 23 तबादलों में 13 लोग भाजपा के और 10 लोग शिक्षा विभाग अधिकारियों के हैं। शिक्षक यूनियन ने धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शिक्षा हमारी संस्कृति और देश का स्तम्भ है, उसे बीजेपी ने खत्म कर दिया।

अंकुश नारंग ने कहा कि नरेला जोन में 6.60 करोड़ रुपए की 60,000 बच्चों की यूनिफॉर्म 10 साल तक गोदाम में धूल फांकती रही। यह यूनिफॉर्म 2013-14 में बीजेपी शासित एमसीडी ने खरीदी थी। इसमें एक जांच कमेटी बनी और उसने 31 मार्च 2025 को शिक्षा निदेशक को अपनी रिपोर्ट सौंपी और 6 जून 2025 को निदेशक ने डिप्टी कमिश्नर को रिपोर्ट भेजी। अभी तक किसी पर कार्रवाई नहीं हुई है। अधिकारियों को बचाया जा रहा है। 6 करोड़ 60 लाख रुपए के आर्थिक नुकसान के लिए जिम्मेदार कौन है। इसका भुगतान कौन करेगा। शिक्षा विभाग और इसके जोनल अधिकारियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। जांच कमेटी की रिपोर्ट में दोषियों का नाम होने के बावजूद, गवाहों को बुलाकर उनके बयान बदले जा रहे हैं, जो एक फर्जी जांच को दर्शाता है। यह सब भाजपा और शिक्षा विभाग द्वारा भ्रष्टाचार छुपाने की कोशिश है।

एमसीडी की सत्ता में आने के बाद बीजेपी के लोग जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। अपने लोगों को अतिरिक्त लाभ दे रहे हैं। बीजेपी बताए कि एमसीडी के शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार को कब खत्म करेगी? वरिष्ठता सूची, तबादला नीति और यूनिफार्म मामले में क्या शिक्षा विभाग से जवाब मांगेगी। मेयर राजा इकबाल तत्काल शिक्षा विभाग के खिलाफ जांच बैठाएं और वरिष्ठता सूची, प्रमोशन, तबादला नीति और यूनिफॉर्म मामले की जांच कराएं। अगर मेयर की भी इसमें मिलीभगत है, तो बीजेपी को शर्म आनी चाहिए। क्योंकि हमारे बच्चों के भविष्य से जुड़ी शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

BJP’s book of shame 💔 BJP’s book of shame 💔
नीयत और नीति की बातें करने वाली भाजपा की असली नीयत और नीति क्या है? देखिए।
आदिवासियों के जल, जंगल, ज़मीन और उनके अधिकारों के लिए लड़ने वाले गुजरात से आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा को ED पार्टी ने षड्यंत्र के तहत 7 साल के लिए जेल भिजवा दिया है। यह आदिवासी समाज की आवाज़ को दबाने की कोशिश है। गुजरात की जनता इसका जवाब ज़रूर देगी।
Ram Mandir me bhi chori… Ram Mandir me bhi chori…
पहले महमूद गजनवी ने भारत के मंदिरों को लूटा, अब भाजपा भारत के मंदिरों को जमकर लूट रही है।
Watch how the BJP looted the Ram Temple. #RamMand Watch how the BJP looted the Ram Temple.

#RamMandirMeinChori
अयोध्या के प्रभु श्रीराम मंदिर से करीब 200 करोड़ रुपये नकद और हीरे-जवाहरात के बक्से चोरी हो गए।

मंदिर का प्रबंधन चंपत राय के हाथ में है और सबसे ज़्यादा आरोप भी चंपत राय पर ही लग रहे हैं। फिर इतनी बड़ी घटना के बाद भी चंपत राय को अब तक हटाया क्यों नहीं गया?

आखिर चंपत राय को कौन बचा रहा है?

#RamMandirMeinChori
जो 75 साल में नहीं हुआ, वह मान सरकार ने सिर्फ़ 4 साल में कर दिखाया।
Mr. Prime Minister Modi, How many more students wi Mr. Prime Minister Modi,
How many more students will have to pay the price for your minister’s failures?
Phir se CM Bhagwant Mann🔥🔥 Phir se CM Bhagwant Mann🔥🔥
जोधपुर में सिजेरिय जोधपुर में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद 8 महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के सवाल पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का बयान बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित है। यह बयान भाजपा नेताओं की स्त्री-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
कब तक बच्चों के सपने, उनकी मेहनत और उनका भविष्य धर्मेंद्र प्रधान की विफलता की कीमत चुकाते रहेंगे?
क्या यह सरकार एक पिता की पीड़ा समझ पाएगी? क्या यह सरकार बच्चों की मानसिक स्थिति कभी समझ पाएगी?

प्रधानमंत्री जी, आपकी सरकार में बार-बार पेपर लीक हुए। छात्रों के सामने बार-बार असमंजस, अनिश्चितता और मानसिक तनाव की स्थिति पैदा की गई।

गलती सरकार की है, निकम्मापन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का है, लेकिन सज़ा देश के बच्चे और उनके परिवार भुगत रहे हैं।

परीक्षा व्यवस्था बार-बार सवालों के घेरे में रही। फिर भी छात्रों के लिए कुछ मिनट का बफर टाइम या किसी तरह की राहत का प्रावधान क्यों नहीं था?

मध्य प्रदेश के विदिशा में NEET re-exam के दौरान महज़ दो मिनट की देरी ने तीन छात्रों की सालों की मेहनत पर पानी फेर दिया।

धृतराष्ट्र की तरह सब कुछ जानते हुए भी आँखें मूंदे बैठे रहना महापाप है।
The BJP must provide the nation with an answer!! The BJP must provide the nation with an answer!!
पंजाब की महिलाओं के लिए खुशख़बरी! 
1 जुलाई को तीन महीने के पैसे एक साथ मिलेंगे।
What has Punjab witnessed under the 4 years of Man What has Punjab witnessed under the 4 years of Mann Govt?
महाराज जी, रामद्रोही आपके ही खेमे में बैठे हैं। आपकी नाक के नीचे भगवान की संपत्ति लूटी जा रही है।
18 students lost their lives. 18 families lost hop 18 students lost their lives. 18 families lost hope. Countless dreams were shattered.

Prime Minister Modi, when will Dharmendra Pradhan be held accountable?
बेंगलुरु में NEET UG re-exam बेंगलुरु में NEET UG re-exam देने आई बच्चियाँ फूट-फूटकर रोने लगीं। थोड़ी देर से पहुँचने पर उन्हें परीक्षा नहीं देने दी गई।

सरकार बच्चों को और कितनी यातनाएँ देगी? पहले आपके भ्रष्टाचार के कारण उनकी परीक्षा रद्द हुई, फिर उन्हें दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर किया गया। अब थोड़ी सी देरी होने पर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश तक नहीं मिला।

क्या सरकार में बैठे लोगों में ज़रा सी भी मानवता बची है?
"No Water Shortage in India,” Says Nitin Gadkari "No Water Shortage in India,” Says Nitin Gadkari. So Why Are Millions Still Thirsty?
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube