दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने नामांकन दाखिल कर दिया। आम आदमी पार्टी ने स्थायी समिति के अध्यक्ष पद के लिए वार्ड 105 से पार्षद प्रवीण कुमार राजपूत को प्रत्याशी बनाया है, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड 218 से पार्षद मोहिनी जीनवाल को मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशियों ने अपना नाकांकन दाखिल कर चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है।
इस विशेष अवसर पर आप वरिष्ठ नेता और एमसीडी के सह-प्रभारी श्री प्रवीण कुमार, चांदनी चौक से विधायक श्री पुनरदीप साहनी, देवली से विधायक श्री प्रेम चौहान और स्थायी समिति सदस्य राफिया माहिर, आमिल मलिक उपस्थित रहे।
एमसीडी में “आप” के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग का कहना है कि पार्टी स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। हम भाजपा को इस चुनाव में खुला मैदान नहीं देंगे। हमारे उम्मीदवार भाजपा को कड़ी टक्कर देने की स्थिति में हैं। हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव परिणाम आम आदमी पार्टी के पक्ष में आएंगे।
एमसीडी में नवनियुक्त स्थायी समिति सदस्य श्रीमती सत्या शर्मा ने भाजपा में स्थायी समिति अध्यक्ष पद के बिगाड़े समीकरण। भाजपा में स्थायी समिति अध्यक्ष पद को लेकर चल रही घमासान। हाल-फिलहाल आम आदमी पार्टी से आये सुन्दर सिंह को भाजपा ने स्थायी समिति उपाध्यक्ष के पद पर नामांकन कराया। और भाजपा के पुराने पार्षद कार्यकर्ता को दर किनारे किये। जबकि आम आदमी पार्टी ने पुराने पार्षद कार्यकर्ताओं को दी प्राथमिकता।
शुक्रवार को सिविक सेंटर एमसीडी मुख्यालय स्थित निगम सचिव कार्यालय में आम आदमी पार्टी से स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए वार्ड-105 वेस्ट ज़ोन से प्रवीण कुमार राजपूत और उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड-218 शाहदरा नॉर्थ जोन से श्रीमती मोहिनी जीनवाल ने नामांकन दाखिल किया। यह चुनाव 12 जून को आयोजित किया जाएगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
स्थायी समिति चुनाव में 18 सदस्य होते हैं 12 ज़ोनो से एक-एक और निगम सदन से 6 सदस्य चुने जाते हैं। स्थायी समिति चुनाव में 18 सदस्य में से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए नामांकन करते हैं और स्थायी समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए सभी 18 स्थायी समिति सदस्य वोट करते हैं।