Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

पिछले ढाई सालों में भाजपा ने सिर्फ नकारात्मक राजनीति की और एक भी सदन नहीं चलने दिया- अंकुश नारंग

  • May 21, 2025

दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी विपक्ष के रूप में सकारात्मक भूमिका निभाएगी और दिल्ली की जनता का हित सर्वोपरि रखते हुए एमसीडी का सदन चलने में कोई व्यवधान नहीं डालेगी। बुधवार को आयोजित एमसीडी सदन में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने यह भरोसा महापौर इकबाल राजा सिंह को दिया। बतौर नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने पहली बार सदन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले ढाई सालों तक भाजपा ने सिर्फ नाकारात्मक राजनीति की और एमसीडी का एक भी सदन नहीं चलने दिया। इसके चलते काफी काम प्रभावित हुए। आम आदमी पार्टी के लिए जनता के हित महत्व रखते हैं और हम सदन को चलाने में पूरा सहयोग करेंगे।

अंकुश नारंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्लीवालों पर जबरन थोपे गए यूजर चार्ज को खत्म करने को लेकर संघर्षरत थी। हमारा यह संघर्ष सफल रहा और भाजपा को मजबूरन होकर यूजर चार्ज वापस लेना पड़ा है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने 100 वर्ग गज की प्रॉपर्टी पर हाउस टैक्स पूरा माफ और 500 वर्ग गज की प्रॉपर्टी का हाउस टैक्स 50 फीसद माफ करने का प्रस्ताव पास किया था। इस स्कीम को अभी तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने भाजपा के मेयर से अपील की कि इस स्कीम को लागू किया जाए, ताकि दिल्ली की जनता को और राहत मिल सके।

नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज,एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक और सभी निगम पार्षद साथीयों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं पूरी निष्पक्षता और सकारात्मक तरीके से काम करूंगा। जैसा कि सबको पता है पिछले ढाई वर्षों में भाजपा ने सदन में नकारात्मक राजनीति की और एक भी सदन नहीं चलने दिया।

अंकुश नारंग न कहा कि यह विपक्ष पर भी निर्भर करता है कि सदन कैसे चलना चाहिए। विपक्ष की जिम्मेदारी बनती है कि सकारात्मक तरीके से सदन चले। हम सकारात्मक तरीके से हाउस चलाएंगे और दिल्ली की जनता की आवाज भी उठाएंगे। क्योंकि हमें दिल्ली की जनता ने भेजा है। ढाई साल बाद हमें फिर जनता के बीच जाना है। लेकिन भाजपा ने पिछले ढाई वर्षों में जो तख्तियां उठाईं थी, उनमें से कोई भी दिल्ली की जनता से संबंधित नहीं थीं। भाजपा सिर्फ अपनी राजनीति सिद्ध कर रही थी और कुछ नहीं।

अंकुश नारंग ने कहा कि यूजर चार्ज के प्रस्ताव को लेकर मैंने मेयर 6 मई को एक चिट्ठी लिखी थी। इसमें मैंने यूजर चार्जेस को खत्म करने की मांग की थी। इसके बाद मैंने एक प्रस्ताव भी भेजा कि महापौर उस प्रस्ताव को सदन के एजेंडे में शामिल करें और यूजर चार्जेस खारिज करें। लेकिन आज यूजर चार्ज खत्म करने के लिए मेयर प्राइवेट मेंबर बिल लाए हैं। इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। प्राइवेट मेंबर बिल के जरिए ही यूजर चार्ज खत्म कीजिए। हम चाहते हैं कि किसी भी तरह से दिल्ली की जनता को राहत मिलनी चाहिए। क्रेडिट सत्ता पक्ष के लोग ले लें। यूजर चार्ज को लेकर संघर्ष हमारा है और रहेगा। जब-जब दिल्ली की जनता के साथ अन्याय और अत्याचार होगा, आम आदमी पार्टी खड़ी होगी।

अंकुश नारंग ने कहा कि हमने सदन से हाउस टैक्स पर प्रस्ताव पास किया था कि 100 गज तक के मकानों पर हाउस टैक्स माफ होगा और 500 गज तक 50 फीसद होगा। भाजपा को तुरंत अधिकारियों को निर्देश देकर उसे लागू करवाना चाहिए, लेकिन एमसीडी एक अलग स्कीम लाई। एमसीडी को हाउस टैक्स माफ करने की स्कीम भी पास करनी चाहिए। हमारी मेयर से गुजारिश है कि ‘‘आप’’ सरकार के दौरान सदन में पास हाउस टैक्स में छूट की स्कीम को लागू किया जाए। दिल्ली की जनता को हाउस टैक्स में राहत मिलनी चाहिए। 100 गज तक हाउस टैक्स बिल्कुल माफ होना चाहिए और 500 गज तक आधा होना चाहिए।

अंकुश नारंग ने कहा कि मैं सत्ता पक्ष को आश्वस्त करता हूं कि विपक्ष में हम सकारात्मक भूमिका निभाएंगे और दिल्ली की जनता को सबसे पहले रखेंगे, क्योंकि उन्होंने हमें चुना है। हम कर्मचारियों को भी सबसे आगे रखेंगे, क्योंकि उनकी वजह से एमसीडी चलती है। लेकिन मेयर से मेरी गुजारिश है कि वह निष्पक्ष तरीके से काम करें। वह अब सिर्फ 117 काउंसलरों के मेयर नहीं हैं, बल्कि 250 काउंसलरों के मेयर हैं। इसलिए अनुरोध है कि हमें भी उतनी ही महत्व दें, जितना सत्ता पक्ष को देते हैं।

सदन ने पार्षद पिता के निधन पर जताया शोक

अंकुश नारंग ने कहा कि वार्ड नंबर 77 दिल्ली गेट की पार्षद किरण बाला, डिप्टी चेयरमैन, सिटी एसपी जोन के पिता सुंदरलाल का निधन 18 मई 2025 को हो गया। स्वर्गीय सुंदरलाल कई बड़े संगठनों से जुड़े हुए थे और उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा के लिए अर्पित किया था। निगम सदन की यह सभा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती है। इस दुख की घड़ी में परम पिता परमात्मा उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। यह प्रार्थना सुंदरलाल जी के प्रति सम्मान और उनके योगदान को याद करने का एक प्रयास है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

🔥🔥 🔥🔥
अब जनता समझ गई है, चंदा चोर पार्टी की असली सच्चाई क्या है...इसलिए सिर्फ खाली कुर्सियां ही भाषण सुनने के लिए रुकी हैं...🤭
Two years of silence. The main accused is still mi Two years of silence. The main accused is still missing. Who is being protected?
Faith deserves transparency, and devotees deserve Faith deserves transparency, and devotees deserve answers.

#ayodhyameinkejriwal
मैं, योगी जी को कहना मैं, योगी जी को कहना चाहता हूँ कि ये चंदा चोरों आपको भी हटाने का षड्यंत्र रच रहे हैं, आप चंदा चोरी जैसा महापाप करने वालों का साथ क्यों दे रहे हैं?
एक तरफ़ प्रभु श्री राम के मंदिर में महा-डकैती हुई है और दूसरी तरफ़ इस डकैती में शामिल राक्षसों को बचाया जा रहा है।

देश के लोगों का कहना है कि उनकी आत्मा को तब तक शांति नहीं मिलेगी, जब तक इस डकैती में शामिल बड़े-बड़े लोगों को फाँसी की सज़ा नहीं होगी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने अयोध्या की हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

#AyodhyaMeinKejriwal
Such Harsh Words from PM Modi #NEET #Paperleak Such Harsh Words from PM Modi

#NEET #Paperleak
अयोध्या श्री राम मंदिर चंदा घोटाले के मामले में दर्ज की गई FIR महज़ एक दिखावा है। इतने बड़े घोटाले को इतने लंबे समय तक केवल जूनियर कर्मचारी अकेले अंजाम नहीं दे सकते थे। साफ़ है कि इसकी कड़ियां इससे कहीं ऊपर तक जाती हैं।

प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है, जबकि पूरा दोष निचले स्तर के कर्मचारियों पर मढ़ा जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पवनसुत महाबली हनुमान जी के दर्शन किए और मंदिर के संतों से मुलाकात की।
Who is Champat Rai and what are his connections to Who is Champat Rai and what are his connections to the BJP and the ₹200 cr Ram Mandir Donation Scam? Know:
Dirty Game of Akali Dal + BJP + INC EXPOSED!!! Swi Dirty Game of Akali Dal + BJP + INC EXPOSED!!! Swipe
बीजेपी के राज में देश की राजधानी अब 'क्राइम कैपिटल' बन चुकी है! 

​दिल्ली में अपराध चरम पर है, लेकिन न तो देश के गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली वालों को सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही रेखा गुप्ता की सरकार। दिल्ली को सुरक्षित बनाने के इनके सारे दावे पूरी तरह खोखले और नाकाम साबित हुए हैं।
फ़र्ज़ी वीडियो के पीछे कौन था? मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने के लिए पैसा किसने लगाया?

हर साज़िशकर्ता जल्द बेनकाब होगा।

#AkaliBJPCongressExposed
ED पार्टी, चिट्टा पार्टी और झगड़ा पार्टी द्वारा फ़र्ज़ी वीडियो बनवाकर पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने की साज़िश EXPOSED‼️

#AkaliBJPCongressExposed
CM भगवंत के खिलाफ रचा अकाली, BJP और कांग्रेस का पूरा खेल EXPOSED‼️

ये अकाली दल का वही आदमी है जिसने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी का सिलिकॉन का मास्क पहनकर होटल में फ़र्ज़ी वीडियो शूट किया। वीडियो ध्यान से देखिए, कैसे सुखबीर बादल का आदमी सरदार भगवंत मान जी की एक्टिंग कर रहा है और सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने की साज़िश को अंजाम दे रहा है।

#AkaliBJPCongressExposed
पंजाब के मुख्यमंत् पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी का फर्जी वीडियो बनाने वाले का वीडियो आपके सामने है।

ED पार्टी और अकाली दल–बादल परिवार द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने की साज़िश बेनकाब हो गई है।

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाथ में सरदार भगवंत मान जी का मुखौटा पकड़े हुए है और उन्हें बदनाम करने की साज़िश कर रहा है।
SIT reports without any FIR… who is the BJP Govt SIT reports without any FIR… who is the BJP Govt protecting?
धर्मेंद्र प्रधान ज धर्मेंद्र प्रधान जी,
नैतिक ज़िम्मेदारी लीजिए, इस्तीफ़ा दीजिए।
एथनॉल के कारण कोई गाड़ी खराब नहीं हो रही, नितिन गडकरी के इस दावे की पोल देशभर के मैकेनिकों ने खोलकर रख दी है।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube