Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

इससे पहले भाजपा ने विधानसभा-सीएम कार्यालय से बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की तस्वीर हटाकर दलितों का अपमान किया- कुलदीप कुमार

  • May 22, 2025

भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली विधानसभा में देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की तश्वीर लगाना मंजूर नहीं है। लिहाजा, बुधवार को आयोजित दिल्ली विधानसभा की समान्य प्रयोजन समिति की बैठक में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों द्वारा विधानसभा प्रांगण में सावित्री बाई फूले की तश्वीर लगाने की मांग का लाया गया प्रस्ताव भाजपा ने पारित नहीं किया। ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर कहा कि आज दिल्ली विधानसभा की ‘सामान्य प्रयोजन समिति’ की बैठक में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने प्रस्ताव रखा कि विधान सभा में सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगे। परंतु भाजपा ने यह प्रस्ताव पारित नहीं होने दिया। क्यों? क्योंकि भाजपा दलित विरोधी, महिला विरोधी और शिक्षा विरोधी है।

उधर, बुधवार को इस बाबत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक कुलदीप कुमार ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान समान्य प्रयोजन समिति में प्रस्ताव रखने वाले आम आदमी पार्टी के सीमापुरी से विधायक वीर सिंह ढींगन और सीलमपुर से विधायक चौधरी जुबैर अहमद भी मौजूद थे। दोनों ही समान्य प्रयोजन समिति के सदस्य हैं। कुलदीप कुमार ने कहा कि तीन माह पहले दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है। दिल्ली विधान सभा की जनरल परपज कमेटी की बुधवार को बैठक थी। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर बिजेंद्र गुप्ता जनरल परपज कमेटी के चेयरमैन भी हैं। इस बैठक का उद्देश्य दिल्ली विधानसभा में देश के महापुरुषों के चित्र स्थापित करने को लेकर था। दिल्ली की विधानसभा एतिहासिक है। पूर्व की सरकारों के स्पीकरों ने दिल्ली विधानसभा में सभी महापुरुषों के चित्र स्थापित करने का काम किया है।

कुलदीप कुमार ने बताया कि ‘‘आप’’ के दोनों विधायकों ने बैठक में प्रस्ताव रखा कि दिल्ली विधानसभा के अंदर माता सावित्री बाई फूले की तश्वीर लगाई जाए। साबित्री बाई फूले वह सख्शियत हैं, जिन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। बताया जाता है कि माता सावित्री बाई फूले भारत की प्रथम शिक्षिका थीं और उन्होंने महिलाओं को शिक्षा देने के लिए देश में पहला स्कूल खोला।

कुलदीप कुमार ने कहा कि ‘‘आप’’ के दोनों सदस्यों ने विधानसभा में माता सावित्री बाई फूले की तश्वीर विधानसभा में लगाने का प्रस्ताव रखा। हमें बड़े दुख के साथ कहना पड़ता है कि भाजपा हमेशा शिक्षा और बाबा साहब अंबेडकर, माता सावित्रीबाई फुले समेत हमारे महापुरुषों के खिलाफ रही है। भाजपा की सरकार ने हमेशा इनका विरोध किया है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा के प्रांगण और मुख्यमंत्री कक्ष से बाबा साहब की तस्वीर हटाई। इसी तरह, भाजपा की केंद्र सरकार ने संसद से बाबा साहब की प्रतिमा को हटाकर पीछे स्थापित कर दिया। भाजपा हमेशा बाबा साहब के संविधान का उल्लंघन करने का काम करती है। इसी मानसिकता के तहत भाजपा ने ‘‘आप’’ विधायकों के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। हमारे विधायकों ने पूरजोर मांग की कि माता सावित्रीबाई फुले का चित्र विधानसभा परिसर में स्थापित होना चाहिए, ताकि महिलाओं को प्रेरणा मिले।

कुलदीप कुमार ने कहा कि अभी हाल में हमने देखा कि जब ‘फूले’ फिल्म रिलीज हुई तो पूरे देश में कुछ लोगों ने फिल्म का विरोध किया। इन विरोधों के बाद भी फिल्म फूले रिलीज हुई। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे माता सावित्रीबाई फुले के उपर कीचड़ फेंका गया, उनके स्कूल को बंद किया गया। इसके बाद भी वह शिक्षा की ज्योति जलाने से पीछे नहीं हटीं। माता सावित्री बाई फूले के संघर्षों का ही परिणाम है कि आज देश में महिलाएं राष्ट्रपति बन रही हैं, फाइटर जेट उड़ा रही हैं। यह सब माता सावित्री बाई फूले की देन है। इसलिए उनका चित्र विधानसभा में स्थापित होना चाहिए। भाजपा ने पूरे महिला समाज का अपमान किया है। भाजपा को भगवान सद्बुद्धि दे और माता सावित्रीबाई फुले का सम्मान करना सीखें। हमारे प्रस्ताव पर अमल कर उनका चित्र विधानसभा में स्थापित करें।

इस दौरान “आप” विधायक वीर सिंह ढींगन ने कहा कि हमने मीटिंग में माता सावित्री बाई फुले का चित्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। केवल इतना कहा गया कि विचार करेंगे। सावित्री बाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षक थीं, जिन्होंने महिलाओं में शिक्षा की जागृति पैदा की। आज महिलाएं जो ऊंचाइयां छू रही हैं, उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए महापुरुषों में सबसे पहले उनका चित्र स्थापित होना चाहिए।

वहीं, “आप” विधायक चौधरी जुबैर अहमद ने कहा कि आज दिल्ली विधानसभा की जनरल परर्पस कमेटी की मीटिंग में हमने प्रस्ताव रखा कि माता सावित्री बाई फुले का चित्र लगाया जाए, जिन्होंने तमाम कठिनाइयों के बावजूद 1848 में स्कूल खोला। आज भाजपा का दलित विरोधी, शिक्षा विरोधी और महिला विरोधी चेहरा सामने आया। हम बार-बार कहते रहे कि यह प्रस्ताव आज ही पास हो, जो महिलाओं, शिक्षा और दलितों के सम्मान की बात है। लेकिन उनकी अलग मानसिकता के चलते इसे स्वीकार नहीं किया गया और मिनट्स में शामिल करने के लिए हमें लड़ना पड़ा। लेकिन पास नहीं किया। भाजपा ने जो आज किया है, वह देश की महिलाओं और दलितों का अपमान है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

आज़ादी के 75 साल बाद भी देश को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध नहीं है, ये देखकर शहीदों की आत्मा रोती होगी‼️
नरेंद्र मोदी की विफलता का नतीज़ा आज सबके सामने है...
Saying Bihar is not for beginners is easy, but it Saying Bihar is not for beginners is easy, but it is time we unite to give Bihar what it truly deserves- a fair and functioning government that does not rule with greed and corruption.
प्रधानमंत्री जी, अभी भी ना कोई आया है और ना सीमा में कोई घुसा है बोलेंगे? अब तो कुछ बोलिए।
मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो चुकी है....
मोदी जी, कुछ तो बोलो मोदी जी, कुछ तो बोलो…
मोदी जी, आपके खास दो मोदी जी, आपके खास दोस्त Donald Trump ने पहले भारत पर 25% Tariff के साथ-साथ Penalty लगाई। अब उन्होंने पाकिस्तान की मदद करने का एलान किया है। 

मोदी जी, आपकी दोस्ती और विदेश नीति देश को बहुत भारी पड़ रही है। आपका दोस्त आतंकवादी के पनाहगाह पाकिस्तान को खुलेआम मदद का एलान कर रहा है।

देश BJP की फेल हो चुकी विदेश नीति से तंग आ चुका है।
पानी में डूबे Minto Bridge ने ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दावे की खोल दी पोल‼️
नाव के ज़रिए दिल्ली में BJP की Proper Management का प्रसारण दिखाते CM रेखा गुप्ता और PWD मंत्री प्रवेश वर्मा 🛶
Who needs to take accountability when you can take Who needs to take accountability when you can take a foreign trip? 😃
वाह! अमित शाह जी, वाह! 👏👏
अमेरिका के राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर सिर्फ 25% tariff ही नहीं लगाया, बल्कि जुर्माना वसूलने की धमकी भी दी है।

आज देश प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री जय शंकर से सवाल पूछ रहा है —

“यह कैसा डंका है जो Taxpayers के हज़ारों करोड़ PM मोदी के विदेश दौरों पर ख़र्च करने के बाद इस तरह बज रहा है, जिसमें सिर्फ़ भारत को धमकाने और अपमानित करने का शोर ही सुनाई दे रहा है?
Amit Shah जी, आपने भी BJP की Amit Shah जी, 

आपने भी BJP की Whatsapp University से इतिहास तो नहीं पढ़ा है🤭
सदन में AAP MP संजय सिंह जी ने PM Modi के दावे की उड़ाई धज्जियां 🔥

आतंकवादियों ने हमारी बहनों के गिड़गिड़ाने के बाद भी भारतीय बेटों की हत्या कर, उनका सिंदूर उजाड़ दिया।

फिर मोदी ने क्यों पाकिस्तान के कहने पर Ceasefire कर दिया? क्यों मोदी ने पाकिस्तान के कहने पर बहनों के सिंदूर का सौदा कर दिया?
When even the National Highways Authority of India When even the National Highways Authority of India can’t get a smooth road outside its own office…
Should we laugh, cry, or just float in a pothole? 💀💧

#AchheDin #HighwayToHell #PotholePremWhen even the National Highways Authority of India can’t get a smooth road outside its own office…
Should we laugh, cry, or just float in the pothole? 💀💧

#AchheDin #HighwayToHell #Potholes #BJP
आज़ादी के समय से ही आज़ादी के समय से ही भारत का Stand रहा है कि हम पाकिस्तान के मामले में तीसरे देश की मध्यस्ता नहीं चाहते।

अमेरिका की मध्यस्ता स्वीकार कर, भारत के साथ किसी ने धोखा और विश्वासघात किया है तो उसका नाम है नरेंद्र मोदी।

@sanjaysinghaap
मिंटो ब्रिज को एक अलग राज्य घोषित किया जाये और रेखा गुप्ता जी को वहाँ का CM और प्रवेश वर्मा को वहीं का मंत्री बना दिया जाए‼️
सब कुछ बंद हो जाएगा सब कुछ बंद हो जाएगा लेकिन पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना जारी रहेगा…

ये दोगलापन नहीं तो और क्या है⁉️
बीजेपी सरकार गरीब बच्चों को अनपढ़ रखने के लिए, पूरे उत्तर प्रदेश में 27,000 सरकारी स्कूल बंद कर रही है‼️
BJP राज में CP घूमने के BJP राज में CP घूमने के लिए जनता को नाव पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2025 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us