Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

स्थायी समिति भी महापौर को रिपोर्ट करती है तो किस हैसियत से राजा इकबाल समिति की बैठकों में शामिल होंगे – अंकुश नारंग

  • May 22, 2025

दिल्ली का महापौर चुने जाने के बाद भी राजा इकबाल सिंह द्वारा स्थायी समिति की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देने पर आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। एमसीडी में “आप” के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि निगम की स्थायी समिति का कोई सदस्य वहां महापौर चुन लिया जाता है और फिर भी वह समिति की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देता है। जबकि स्थायी समिति भी महापौर को रिपोर्ट करती है। ऐसे में किस हैसियत से राजा इकबाल समिति की बैठकों में शामिल होंगे। उनको नैतिकता- प्रोटोकॉल का सम्मान कर स्थायी समिति की सदस्यता से इस्तीफा देकर दिल्ली की जनता से खेद प्रकट करना चाहिए।

गुरुवार को प्रेस वार्ता कर अंकुश नारंग ने महापौर को लिखा पत्र दिखाते हुए कहा कि राजा इकबाल 25 अप्रैल को महापौर बने, लेकिन वे सिविल लाइन जोन से स्टैंडिंग कमेटी मेंबर भी हैं। एमसीडी में 12 जोनों और हाउस से 18 स्टैंडिंग कमेटी सदस्य चुने जाते हैं, जिनमें से चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन चुना जाता है। हाल ही में नोटिफिकेशन जारी हुआ कि जोन्स के चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन और दो जोनों- सिटी एसपी और साउथ जोन के स्टैंडिंग कमेटी मेंबर्स के चुनाव होंगे, क्योंकि “आप” के पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया।

अंकुश नारंग ने कहा कि राजा इकबाल सिविल लाइन जोन से स्टैंडिंग कमेटी मेंबर हैं और इतिहास में कभी नहीं हुआ कि महापौर स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग में मेंबर के रूप में नीचे बैठे जबकि चेयरमैन ऊपर बैठे। उन्होंने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी महापौर को रिपोर्ट करती है, इसलिए नैतिकता के आधार पर राजा इकबाल को महापौर बनते ही स्टैंडिंग कमेटी मेंबर पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि सिविल लाइन जोन से भी इस्तीफा होगा, लेकिन अभी तक न इस्तीफा दिया गया, न नोटिफिकेशन जारी हुआ, जबकि अन्य जोन्स की नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। 27 मई तक नॉमिनेशन हैं। उन्होंने पुरजोर तरीके से राजा इकबाल से मांग की कि नैतिकता के आधार पर वे स्टैंडिंग कमेटी से इस्तीफा दें और दिल्ली की जनता को बताएं कि किस लालच में वे इस पद पर बने हुए हैं।

भाजपा ने कभी सदन नहीं चलने दिया, लेकिन “आप” ने सकारात्मक सोच के साथ सदन चलाने में सहयोग किया- अंकुश नारंग

बुधवार को ढाई वर्ष बाद करीब पांच घंटे तक एमसीडी का हाउस चला। विपक्ष की हाउस चलाने में बहुत बड़ी भूमिका होती है। भाजपा, जब विपक्ष में थी, नकारात्मक सोच के साथ हाउस में आती थी, आते ही खड़े होकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर देती थी। वे काले पत्ते निकालते थे, जिनका दिल्ली की जनता से कोई लेना-देना नहीं था और फिर हाउस को स्थगित करा देते थे। बार-बार ऐसा करने से हाउस उस दिन चल ही नहीं पाता था।

अंकुश नारंग ने कहा कि कई बार भाजपा ने “आप” की महिला महापौर की कुर्सी तक को खींचकर तोड़ा। भाजपा ने कई बार एमसीडी सदन में माइक तोड़े ताकि सदन न चल सके। बुधवार से पहले सिर्फ एक बार हाउस चला था, जब अगस्त 2023 में भाजपा ने बॉयकॉट किया था। उस दिन भाजपा नहीं आई थी और “आप” व कांग्रेस के पार्षदों ने दिल्ली के रेजिडेंट्स व अपने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की थी।

अंकुश नारंग ने कहा कि बुधवार को दूसरी बार हाउस चला, जब “आप” विपक्ष में थी और उसने सकारात्मक भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि “आप” ने जहां जरूरी था, वहां प्रोटेस्ट किया, लेकिन हाउस को चलने भी दिया। यह पक्का है कि हाउस का चलना विपक्ष पर निर्भर करता है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह नकारात्मक सोच के साथ आती थी, जिसका न तो पार्षदों से लेना-देना था, न ही दिल्ली की जनता से। इसके विपरीत, “आप” सकारात्मक सोच के साथ थी, दो साल में शानदार फैसले लिए और विपक्ष में आने पर भी हाउस चलवाया।

अंकुश नारंग ने कहा कि बुधवार को करीब 66 पार्षदों ने अपनी बात रखी और अपनी पीड़ा साझा की, जिसमें भाजपा के काउंसलर्स ने ज्यादा बोला। भाजपा के काउंसलर्स की पीड़ा ज्यादा थी, क्योंकि उनकी समस्याओं का निवारण नहीं हो रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे साबित होता है कि “आप” सकारात्मक तरीके से राजनीति करती है, हाउस को सकारात्मक ढंग से चलवाती है और दिल्ली की जनता की भलाई के लिए “आप” के पार्षद आगे भी सकारात्मक रूप से हाउस चलवाएंगे।

अंकुश नारंग ने कहा कि यूजर चार्जेस के मुद्दे पर “आप” ने लंबे समय से संघर्ष किया, चिट्ठी लिखी और प्रस्ताव भेजा, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा ने अपना प्राइवेट बिल लाया, फिर भी “आप” ने चार दिन पहले आंदोलन किया। उस समय मेयर प्रोसीजर बता रहे थे कि मामला स्टैंडिंग कमेटी में जाएगा, फिर पास होगा। लेकिन “आप” के पार्षदों, दिल्ली की जनता, आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन के दबाव के कारण यूजर चार्जेस तुरंत वापस लेने पड़े। उन्होंने कहा कि क्रेडिट भाजपा ले जाए, लेकिन संघर्ष “आप” का था। कोई बात नहीं। लेकिन दिल्ली की जनता को राहत मिलना जरूरी है।

अंकुश नारंग ने कहा कि हाउस टैक्स पर “आप* ने शुरू से मांग की थी कि 100 गज तक के मकानों का हाउस टैक्स माफ हो और 500 गज तक का आधा हो, जो हाउस में पास भी हुआ। हाउस से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने प्रस्ताव रखा था कि 2004 से 2025 तक का हाउस टैक्स बकाया होने पर एक वर्ष का टैक्स जमा करने पर बाकी माफ हो जाए। इससे रेवेन्यू बढ़ता, लेकिन भाजपा ने एमिनिस्ट्री स्कीम लाकर “आप” की स्कीम लागू नहीं की, क्योंकि वह “आप” की थी। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा इसे लागू कर क्रेडिट ले ले, तो भी “आप” को कोई दिक्कत नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग का मेयर को चिट्ठी

दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने महापौर राजा इकबाल सिंह को लिखे पत्र में कहा है कि 25 अप्रैल 2025 को आपको दिल्ली नगर निगम सदन की मीटिंग में विधिवत दिल्ली का महापौर नियुक्त किया गया। जैसा कि आपको विदित ही है कि दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 के अनुसार महापौर दिल्ली नगर निगम में सुप्रीम होते है और सारी नगर निगम इनके दिशा-निर्देश का पालन करती है। दिल्ली नगर निगम के अन्तर्गत आने वाली सभी संवैधानिक, एड हॉक एवं विशेष समितियों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष अपनी समितियों से संबंधित विषयों एवं निर्णयों की जानकारी महापौर को सौंपते हैं। दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति का भी गठन होता है जिसके लिए दिल्ली नगर निगम के अन्तर्गत आने वाले सभी 12 क्षेत्रों की वार्ड समितियों से 1-1 सदस्य का चुनाव किया जाता है और निगम सदन (हाउस) से 6 सदस्यों का चुनाव होता है जिसके उपरान्त स्थायी समिति के सदस्यों में से 1 स्थायी समिति अध्यक्ष एवं 1 स्थायी समिति का उपाध्यक्ष चुना जाता है और स्थायी समिति भी निगम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्णयों की रिपोर्ट सदन के माध्यम से महापौर को करती है।

दिल्ली का महापौर नियुक्त होने से पहले आप दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष का कार्यभार देख रहे थे और गत् वर्ष आपको स्थायी समिति का सदस्य भी निगम सदन द्वारा चुना गया था। आज आपको महापौर बने हुए लगभग 01 माह का समय व्यतीत हो चुका है परन्तु बहुत ही आश्चर्य का विषय है कि आपने अभी तक स्थायी समिति सदस्य के पद से इस्तीफा नहीं दिया है। यह बहुत ही आश्चर्यजनक है कि आप अभी तक स्थायी समिति के सदस्य कैसे बने हुए है, क्या आपके स्थायी समिति सदस्य बने रहने को प्रोटोकोल का उल्लंघन नहीं कहा जाएगा और क्या आपको नैतिकता के आधार पर स्थायी समिति की सदस्यता से महापौर का पद ग्रहण करते ही इस्तीफा नहीं दे देना चाहिए था। मुझे यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि आपने भी भाजपा की परम्परा को बरकरार रखा है कि येन केन प्रकरण से किसी भी तरह पद को अपने पास बरकार रखो, चाहे उसके लिए प्रोटोकोल और नैतिकता की धज्जियां ही क्यों न उड़ जाए।

मैं यह समझने में असमर्थ हूं कि यदि कल को निगम में स्थायी समिति का गठन होता है तो आप किस हैसियत से निगम समिति की बैठकों में शामिल होंगे जबकि निगम की स्थायी समिति ही महापौर को रिपोर्ट करती है। नेता विपक्ष होने के नाते मैं मांग करता हूं कि नैतिकता और प्रोटोकोल का ध्यान रखते हुए आप स्थायी समिति सदस्य के पद से तुरन्त इस्तीफा दें और अभी तक इस्तीफा न देने के लिए सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट करें।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

🔥🔥 🔥🔥
अब जनता समझ गई है, चंदा चोर पार्टी की असली सच्चाई क्या है...इसलिए सिर्फ खाली कुर्सियां ही भाषण सुनने के लिए रुकी हैं...🤭
Two years of silence. The main accused is still mi Two years of silence. The main accused is still missing. Who is being protected?
Faith deserves transparency, and devotees deserve Faith deserves transparency, and devotees deserve answers.

#ayodhyameinkejriwal
मैं, योगी जी को कहना मैं, योगी जी को कहना चाहता हूँ कि ये चंदा चोरों आपको भी हटाने का षड्यंत्र रच रहे हैं, आप चंदा चोरी जैसा महापाप करने वालों का साथ क्यों दे रहे हैं?
एक तरफ़ प्रभु श्री राम के मंदिर में महा-डकैती हुई है और दूसरी तरफ़ इस डकैती में शामिल राक्षसों को बचाया जा रहा है।

देश के लोगों का कहना है कि उनकी आत्मा को तब तक शांति नहीं मिलेगी, जब तक इस डकैती में शामिल बड़े-बड़े लोगों को फाँसी की सज़ा नहीं होगी।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने अयोध्या की हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

#AyodhyaMeinKejriwal
Such Harsh Words from PM Modi #NEET #Paperleak Such Harsh Words from PM Modi

#NEET #Paperleak
अयोध्या श्री राम मंदिर चंदा घोटाले के मामले में दर्ज की गई FIR महज़ एक दिखावा है। इतने बड़े घोटाले को इतने लंबे समय तक केवल जूनियर कर्मचारी अकेले अंजाम नहीं दे सकते थे। साफ़ है कि इसकी कड़ियां इससे कहीं ऊपर तक जाती हैं।

प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है, जबकि पूरा दोष निचले स्तर के कर्मचारियों पर मढ़ा जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पवनसुत महाबली हनुमान जी के दर्शन किए और मंदिर के संतों से मुलाकात की।
Who is Champat Rai and what are his connections to Who is Champat Rai and what are his connections to the BJP and the ₹200 cr Ram Mandir Donation Scam? Know:
Dirty Game of Akali Dal + BJP + INC EXPOSED!!! Swi Dirty Game of Akali Dal + BJP + INC EXPOSED!!! Swipe
बीजेपी के राज में देश की राजधानी अब 'क्राइम कैपिटल' बन चुकी है! 

​दिल्ली में अपराध चरम पर है, लेकिन न तो देश के गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली वालों को सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही रेखा गुप्ता की सरकार। दिल्ली को सुरक्षित बनाने के इनके सारे दावे पूरी तरह खोखले और नाकाम साबित हुए हैं।
फ़र्ज़ी वीडियो के पीछे कौन था? मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने के लिए पैसा किसने लगाया?

हर साज़िशकर्ता जल्द बेनकाब होगा।

#AkaliBJPCongressExposed
ED पार्टी, चिट्टा पार्टी और झगड़ा पार्टी द्वारा फ़र्ज़ी वीडियो बनवाकर पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने की साज़िश EXPOSED‼️

#AkaliBJPCongressExposed
CM भगवंत के खिलाफ रचा अकाली, BJP और कांग्रेस का पूरा खेल EXPOSED‼️

ये अकाली दल का वही आदमी है जिसने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी का सिलिकॉन का मास्क पहनकर होटल में फ़र्ज़ी वीडियो शूट किया। वीडियो ध्यान से देखिए, कैसे सुखबीर बादल का आदमी सरदार भगवंत मान जी की एक्टिंग कर रहा है और सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने की साज़िश को अंजाम दे रहा है।

#AkaliBJPCongressExposed
पंजाब के मुख्यमंत् पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी का फर्जी वीडियो बनाने वाले का वीडियो आपके सामने है।

ED पार्टी और अकाली दल–बादल परिवार द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी को बदनाम करने की साज़िश बेनकाब हो गई है।

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाथ में सरदार भगवंत मान जी का मुखौटा पकड़े हुए है और उन्हें बदनाम करने की साज़िश कर रहा है।
SIT reports without any FIR… who is the BJP Govt SIT reports without any FIR… who is the BJP Govt protecting?
धर्मेंद्र प्रधान ज धर्मेंद्र प्रधान जी,
नैतिक ज़िम्मेदारी लीजिए, इस्तीफ़ा दीजिए।
एथनॉल के कारण कोई गाड़ी खराब नहीं हो रही, नितिन गडकरी के इस दावे की पोल देशभर के मैकेनिकों ने खोलकर रख दी है।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube