मानसून पूर्व शनिवार को हुई बारिश ने पीएम नरेंद्र मोदी के खोखले विकास मॉडल की पोल खोल कर रख दी। महज कुछ देर की आंधी-बारिश ने कुछ माह पहले ही प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए गए नमो भारत रैपिड रेल के न्यू अशोक स्टेशन की छत अपने साथ उड़ा ले गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद कोंडली से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार मौके पहुंच कर जायजा लिया। “आप” का कहना है कि यह प्रधानमंत्री मोदी का विकास मॉडल या विनाश मॉडल है। पीएम मोदी ने जिस नमो भारत रैपिड रेल स्टेशन का भव्य उद्घाटन किया था, उसकी छत पहली बारिश में ही उड़ गई।
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने न्यू अशोक नगर स्थित रैपिड मेट्रो स्टेशन की टीन की छत तेज आंधी से उखड़ने पर एक्स पर कहा कि भाजपा की चार इंजन वाली दिल्ली सरकार का मानसून-पूर्व रिपोर्ट कार्ड: मई की शुरुआती बारिश में 5 लोगों की मौत, शनिवार की बारिश में 4 लोगों की मौत। अबतक कुल 9 मौतें हुई, जबकि अभी मानसून शुरू भी नहीं हुआ है।
“आप” के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आंधी में रैपिड मेट्रो स्टेशन की टीन की छत गिरने की वीडियो को एक्स पर साझा किए और कहा कि ये न्यू इंडिया है। यहाँ मोदी जी के द्वारा उद्घाटन किया हुआ स्टेशन भी 4 महीने में उड़ जाता है।
आम आदमी पार्टी के कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार ने हवा में रैपिड मेट्रो स्टेशन की छत उड़ने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अशोक नगर में बने रैपिड मेट्रो स्टेशन की छत पर घटिया टीन का इस्तेमाल किया गया था। इसको कोई अपने घर में नहीं लगा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी का विकास लहर रहा है। कुछ विकास तो ऐसा भी है कि नाले में जाकर गिर गया। यही मोदी जी का विकास है। भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी है। भाजपा सरकार ने देश में जहां जहां काम किया है और उसका प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया है, वहां छत हमेशा उड़ी है। 8 महीने पहले बनी यह स्टेशन की हवा में उड़ गया।