कॉमनबेल्थ मामले में कांग्रेस को क्लीन चिट मिलने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर तीखा हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस को यह क्लीन चिट दिल्ली में भाजपा का साथ देने का इनाम मिला है। नेशनल हेराल्ड जैसे केस में गांधी परिवार के किसी भी सदस्य की अभी तक गिरफ्तारी न होना और जमीन घोटालों में कांग्रेस के दामाद का जेल न जाना जैसे मामले बताते हैं कि भाजपा और कांग्रेस में क्या जुगलबंदी है? अब कॉमनवेल्थ मामले में ‘मोदी सरकार के तोता’ ईडी द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करना इस नूराकुश्ती को सच साबित कर रही है। असल में भाजपा और कांग्रेस चोर-चोर मौसेरे भाई हंी हैं।
आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस ने भाजपा की भरपूर मदद की थी और अब कांग्रेस को इसका इनाम मिला है। उन्होंने सवाल उठाया कि आज भाजपा में 90 फीसद वही लोग हैं, जिन पर कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। अमित शाह ने हिमंता बिस्वा शर्मा के उपर तो पूरी बुकलेट छपवाकर घर-घर बांटी थी, लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद वह पाक-साफ हो गए और असम के मुख्यमंत्री बन गए। इसी तरह, दिल्ली में भी जिस कांग्रेस ने भाजपा की मदद की, उसे यह इनाम मिला है।
प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराना चाह रहे थे। जब कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर की बात उठी थी, उस समय भाजपा की केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार से एसीबी छीन ली थी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के तीन महीने के अंदर दिल्ली सरकार से केंद्र ने एसीबी छीन ली थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही हैं। आज भाजपा में 90 प्रतिशत वही कांग्रेसी मिलेंगे, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। लेकिन अब उन पर लगे सारे भ्रष्टाचार के आरोप धुल गए हैं और आज वही कांग्रेस के साथ जा रहे हैं