Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने दिल्ली के बच्चों का हक मारकर रोहिंग्या बच्चों को दे दिया एडमिशन- अनिल झा

  • April 6, 2025

आम आदमी पार्टी ने रोहिंग्या को लेकर भाजपा की दोहरी नीति को एक्सपोज कर दिया है। ‘‘आप’’ नेता और विधायक अनिल झा ने बताया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने दिल्ली के बच्चों का हक मारकर करावल नगर के एक सरकारी स्कूल में 10 रोहिंग्या बच्चों को एडमिशन दे दिया है। एक तरफ भाजपा रोहिंग्या को लेकर हंगामा करती है तो दूसरी तरफ उनको समर्थन देती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी रोहिंग्या को ईडब्ल्यूएस फ्लैट में बसाने की बात कह चुके हैं। भाजपा को भारत के गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के बजाय रोहिंग्याओं की चिंता है। इसलिए दिल्ली सरकार के स्कूलों में रोहिंग्या बच्चों को एडमिशन दे दिया गया। आम आदमी पार्टी इसका विरोध और जांच की मांग करती है।

रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर अनिल झा ने दिल्ली और देश को अस्थिर करने के लिए केंद्र सरकार अपनी नीतियों से दोहरे मानदंड अपना रही है। हमें जानकारी मिल रही है कि दिल्ली के करावल नगर क्षेत्र के स्कूलों में करीब 10 रोहिंग्या छात्रों को एडमिशन दिया गया है। भाजपा के नेता इनको बार-बार बांग्लादेशी घुसपैठिया कहते हैं। इसके बाद भी दिल्ली में रोहिंग्या छात्रों को एडमिशन दिया गया है। अगर मेरा यह दावा गलत है तो करावल नगर के विधायक और दिल्ली सरकार के मंत्री मेरे इस दावे को गलत साबित करें। भारत के बच्चों का हक मारकर रोहिंग्या छात्रों को एडमिशन दिया गया है। यह किस नियम के तहत किया गया है। रोहिंग्या छात्रों को एडमिशन क्यों दिया गया है?

विधायक अनिल झा ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ट्वीट कर स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि हम रोहिंग्याओं का भारत के अंदर स्वागत करते है और टैंट में रहने वाले रोहिग्याओं को बक्करवाला में बने ईडब्ल्यूएस के फ्लैट्स में शिफ्ट करेंगे। भारत के गरीब, दलित व अल्पसंख्यक की चिंता छोड़कर ये रोहिंग्या की बात कर रहे हैं। रोहिग्या को दिल्ली या देश के अन्य हिस्सों में बसाते हुए उनके बच्चों के एडमिशन की बात कर रहे हैं। दिल्ली के अनधिकृत व स्लम बस्तियों के बच्चों की चिंता छोड़कर रोहिग्या के समर्थन में भाजपा उतर गई है। आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है।

अनिल झा ने कहा कि देश के बॉर्डर की सुरक्षा केंद्र सरकार की है। केंद्र सरकार के अधीन बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स और सेंट्रल रिजर्व फोर्स है। देश की खुफिया एजेंसी केंद्र सरकार की है। इसके बावजूद हजारों की संख्या में रोहिंग्या दिल्ली तक पहुंच गए। इनकी वजह से हरियाणा, गुड़गांव, नोएडा समेत चारों तरफ अस्थिरता फैल रही है। आखिर केंद्र सरकार रोहिंग्या को दिल्ली में क्यों बसाना चाहती है। दिल्ली के स्कूलों में रोहिंग्या के बच्चों को दाखिला क्यों देना चाहती है।

अनिल झा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी खुद कह रहे हैं कि केंद्र सरकार रोहिंग्या को बसाएंगे और उनको घर देंगे। जबकि दिल्ली के गरीब बेघरों की संख्या काफी तादात में है। दिल्ली में अभी तक गरीब लोगों के घर और शिक्षा की पूरी व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके बावजूद केंद्र सरकार रोहिंग्या की चिंता कर रही है। इसका आम आदमी पार्टी कड़ा विरोध करती है। भाजपा की केंद्र सरकार के मंत्री कुछ बात करते हैं, संगठन के नेता कुछ बात करते हैं और दिल्ली उसका पालन अलग तरीके से होता है। रोहिंग्या बच्चों की स्कूल में एडमिशन की निष्पक्ष जांच की जाए। दिल्ली और देश की जनता को इसके बारे में जानकारी मिलनी चाहिए।

अनिल झा ने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार को अल्पसंख्यक, दलित, झुग्गियों में रह रहे बच्चों की शिक्षा की चिंता करनी चाहिए, लेकिन ये लोग घुसपैठिए रोहिंग्याओं का स्वागत कर रहे हैं। आखिर रोहिंग्या को लेकर केंद्र सरकार का इतना नरम रूख क्यों है? पहले भारतीय लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कह रहे हैं कि उन्हें छोटे कपड़े पहनने वाली महिलायें पसंद नहीं हैं। मंत्री जी, महिलाओं के कपड़े नहीं आपकी सोच और मानसिकता छोटी है। 

महिलाओं को क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं, यह आपको और महिला विरोधी आपकी पार्टी बीजेपी को बताने की कोई आवश्यकता नहीं है। 

आज भारतीय महिलायें दुनियाभर में देश का का नाम रोशन कर रही हैं और आप जैसे मानसिकता वाले लोगों को चुनौती दे रही हैं।
जनता के Tax के ₹9000 करोड़ से ज़्यादा लेकर भागे विजय माल्या ने कहा है कि उन्होंने देश छोड़ने से पहले तत्कालीन वित्त मंत्री स्व. अरुण जेटली को बताया था कि वह लंदन जा रहे हैं। 

इस देश से जितने भी घपलेबाज पैसे लेकर विदेश भागे हैं, उन सबकी मदद बीजेपी ने की है और यह बात फिर से साबित हुई है।
Bhagwant Mann gov’s initiatives are empowering g Bhagwant Mann gov’s initiatives are empowering government school students to achieve their dreams, with 44 of them clearing JEE Advanced and making it to IIT. 

Aam Aadmi Party is committed to transforming lives through education and creating a brighter future for our youth.
ASAP पश्चिम ज़ोन ने रा ASAP पश्चिम ज़ोन ने राजधानी कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें छात्रों ने मिलकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

हर पौधा, एक नई उम्मीद!
BJP और Congress दोनों के निकम्मेपन के कारण भगदड़ से जा रही है जान 😪
मानवता को शर्मसार करती भाजपा‼️

मुज्जफरपुर में एक मासूम बच्ची का रेप हुआ, उसे चाकू से बुरी तरह से काटा गया। बच्ची कई घंटों तक PMCH के बाहर बेड मिलने का इंतज़ार करती रही, आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। 

आज उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मुज्जफरपुर पहुंचे तो बच्ची के परिजनों ने उन्हें बताया, “अगर बच्ची को बेड मिल जाता तो जान बच जाती।”

इस पर मंत्री जी बड़ी ही बेशर्मी से कह रहे हैं, “बेटा क़सम खाओ तो…”

भाजपाइयों में इंसानियत नाम की कोई चीज़ नहीं बची है।
दिल्ली के शानदार स्वास्थ्य मॉडल को बर्बाद करने पर तुली है बीजेपी सरकार‼️

🏥पहले मोहल्ला क्लिनिक बंद किए 
🧑‍⚕️ अब मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर्स और स्टॉफ़ को नौकरी से निकाला
👉 इसके बाद दिखावा क 👉 इसके बाद दिखावा करने के लिए बीजेपी सरकार ने एक बिल बनाया लेकिन इसे छुपाकर रखा गया है। यह बताता है कि दाल में कुछ काला है 

👉 सरकार द्वारा इस बिल को छुपाना बता रहा है कि यह बिल अभिभावकों के नहीं बल्कि निजी स्कूलों के हित में लाया जा रहा है 

👉 अब शिक्षा मंत्री द्वारा यह एलान करना कि यह बिल अध्यादेश के माध्यम से लाया जाएगा, साबित करता है कि यह बिल निजी स्कूलों को बचाने का है
जबलपुर देह व्यापार जबलपुर देह व्यापार वाले मामले में बेहद ही चौकने और शर्मसार करने वाले खुलासे हो रहे हैं। BJP नेता अतुल चौरसिया के होटल में कई राज्यों से लड़कियों को काम दिलाने के लालच से बुलाया जाता था और इन्हें देह व्यापार में धकेल दिया जाता था।

BJP नेता अतुल चौरसिया और उसके साथी इन लड़कियों को नेताओं और अधिकारियों को सप्लाई करता था।
राजधानी पटना की जेल में बंद कुछ क़ैदी जेल के अंदर ही शराब पार्टी करके बिहार के ‘सुशासन’ की पोल खोल रहे हैं। वैसे तो राज्य में शराबबंदी है लेकिन कैसी है, वह यह वीडियो ही बता रही है।

सोचिए, जिस राज्य में जेल के अंदर यह हाल हैं तो बाहर कितनी ख़तरनाक स्थिति होगी? बिहार में ना तो शराबबंदी है और ना ही क़ानून व्यवस्था ठीक है। अपराधियों को मालूम है कि BJP और NDA की सरकार में उन्हें कुछ नहीं होगा इसी का परिणाम है कि सड़कों पर गोलियां चल रही हैं और जेल में शराब पार्टी हो रही है।
बीजेपी का स्वास्थ् बीजेपी का स्वास्थ्य मॉडल लोगों के लिए ‘यमराज मॉडल’ बन गया है‼️
📍वजीरपुर

दिल्ली के जिन लोगों की झुग्गियों को तोड़ दिया गया है, बीजेपी सरकार को उनकी बद्दुआ लगेगी ‼️
ASAP एक ऐसा Alternative Forum है ज ASAP एक ऐसा Alternative Forum है जहाँ युवा आकर अपनी बात कह सके, अभी सब Assume करते हैं कि युवा ये चाहता है, वो चाहता है लेकिन वास्तव में युवा को ही पता है वो क्या चाहता है।

इस फोरम से आम घरों का बच्चा भी पॉलिटिक्स में आए, लीडरशिप ले और देश की राजनीति को बदले।

-
@mlasaurabhgk.official
2004 में बीटीसी प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती हुई थी तब पुरानी पेंशन लागू थी लेकिन अब बीजेपी सरकार कह रही है कि हम इन 35,000 शिक्षकों को पुरानी पेंशन नहीं देंगे।

वहीं लखनऊ में भी शिक्षा मित्र मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं, कुछ शिक्षक आत्महत्या कर चुके हैं लेकिन सरकार सुन नहीं रही है, शिक्षा मित्रों की ज़िंदगी बद से बदतर होती जा रही है।

@sanjaysinghaap
BJP और NDA शासित बिहार म BJP और NDA शासित बिहार में जंगलराज‼️

👉यह Video बिहार के गया जिले का है। यहां गुंडों ने एक डॉक्टर को पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी

बिहार में ऐसी दुर्दांत घटनाएं आम हो चुकी हैं, क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं और बिहार की जनता ख़ौफ़ में जिंदगी जी रही है।

यही जंगलराज बिहार से NDA सरकार का अंत करेगा....
BJP राज में गुजरात में आम-आदमी की जान कोई कीमत नहीं है‼️

♦️ गुजरात के एक अस्पताल में डॉक्टर ना होने की वजह से मरीज की मौत हो गयी

♦️ मरीज के करीबी को पुलिस ने सांत्वना देने की बजाए बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया

यह वीडियो बता रहा है कि गुजरात में ऊपर से लेकर नीचे तक व्यवस्था सड़ चुकी है....
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एक-दूसरे के साथ मिलकर चुनाव लड़ती हैं, ये आज फिर साबित हो गया।

आम आदमी पार्टी की जीत सामने देख बीजेपी नेता मनजिंदर सिरसा खुलेआम कांग्रेस को वोट देने की अपील लोगों से कर रहे हैं। 

लुधियाना के लोग बीजेपी और कांग्रेस की इस मिलीभगत का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
बिहार की क़ानून व्यवस्था बेहद बुरे दौर से गुज़र रही है। राज्य में दिनदिहाड़े अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। 

बेटियों का बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं। अपराधियों के मन में कानून का कोई ख़ौफ़ नहीं है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि यहां BJP की सरकार है और उसके राज में गुंडे और बदमाशों को कोई छू भी नहीं सकता है।
BJP की सरकार कर रही मि BJP की सरकार कर रही मिडिल क्लास और गरीबों पर वार‼️

#100DaysOfBJPFailure
देशविरोधी ताकतों क देशविरोधी ताकतों को खत्म कर रही पंजाब की AAP सरकार🇮🇳💯
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2025 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us