Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए नशा मुक्ति के साथ रॉकेट की गति से विकास कार्य करेगी ‘‘आप’’ सरकार- केजरीवाल

  • March 18, 2025

आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के साथ-साथ पूरे प्रदेश में रॉकेट की गति से विकास कार्य भी करेगी। सरकार नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए एक अप्रैल से जन आंदोलन की शुरूआत करेगी। इसके तहत ‘‘आप’’ के सभी विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री गांव-गांव जाकर नशा के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही एंटी ड्रोन सिस्टम ख़रीदे जाएंगे और 5 हजार नई भर्तियां की जाएंगी जो बीएसफ के साथ मिलकर बॉर्डर पर पाकिस्तान से आ रहे नशे को रोकने का काम करेंगी। जिन लोगों ने पंजाब में नशे की शुरुआत की थी, चाहे वो कितना भी बड़ा नेता हों, उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा। मंगलवार को ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान के साथ लुधियाना के सिविल अस्पताल में नवीनीकृत सुविधाओं का उद्घाटन करने के बाद जन संवाद के दौरान ये बातें कहीं। इस दौरान राज्यसभा सदस्य व लुधियाना पश्चिम के ‘‘आप’’ प्रत्याशी संजीव अरोड़ा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लुधियाना का सिविल अस्पताल इतना शानदार बन गया है कि अब लोग प्राइवेट अस्पताल में जाना भूल जाएंगे- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लुधियाना का सिविल अस्पताल बहुत शानदार बन गया है कि अब लोग प्राइवेट अस्पताल में जाना भूल जाएंगे। यह अस्पताल पहले ऐसा नहीं था। साल भर पहले सिविल अस्पताल में आ चुके लोगों को पता होगा कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने लुधियान के लोगों के लिए कैसा सिविल अस्पताल छोड़कर गए थे। ये लोग 30 साल में सिविल अस्पताल में 30 हजार चूहे छोड़कर गए थे। सबसे मुश्किल काम उन चूहों को निकालना था। टॉयलेट से इतनी बदबू आती थी कि उसके अंदर कोई जा नहीं सकता था। सीवर लाइनें चोंक पड़ी थी। अस्पताल में चारों तरफ गंदगी थी, छतों से पानी पटकता था। सिविल अस्पताल में इलाज कराने वालों का इलाज तो नहीं हो पाता था, वह दस और बीमारियां लेकर आ जाता था। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार और राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा के प्रयासों से यह सिविल अस्पताल अब शानदार बन गया है।

पूरे पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति आने वाली है, सभी सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जाएगा- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब बहुत जल्द ही पूरे पंजाब के अंदर सारे सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जाएगा। पंजाब में जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बन गए हैं। अभी और बनाए जा रहे हैं। पंजाब के अंदर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ी क्रांति आने वाली है। पिछले डेढ़-दो साल हर क्षेत्र में प्लानिंग करने में बीता है। अब काम करने का समय आ गया है। आज पंजाब की सबसे बड़ी समस्या नशे की है। यह नशा कौन सी पार्टी की सरकार ने चालू किया था। पहले पंजाब में नशा नहीं होता था। हमारे बच्चे नशा नहीं करते थे। पूरा पंजाब जानता है कि कौन सी सरकार और पार्टी थी, जिसके मंत्री नशा बेचा करते थे। ये लोग कितना पैसा कमाएंगे। मरने के बाद तो भगवान के पास ही जाना है। इन्होंने केबल छीन लिया, रेत माफिया इनका और घर-घर नशा भी पहुंचा दिया। जो पंजाब रंगला पंजाब होता था, भांगड़े के लिए जाना जाता था, खुशलहाल पंजाब होता था। पूरा पंजाब खेली और इंडस्ट्री के लिए जाना जाता था। उन लोगों ने नशा पहुंचाकर पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर दिया। वो कभी खुश नहीं रहेंगे, पाप लगेगा। भगवान कभी माफ नहीं करेगा।

सब जानते हैं कि किस पार्टी ने पंजाब में नशा घर-घर पहुंचाया, जनता इतनी दुखी थी कि उन्हें कुर्सी से हटा दिया- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग उनसे बहुत दुखी हो गए, लोग उनको सत्ता से बाहर करना चाहते थे। इसके बाद पंजाब में दूसरी पार्टी आई। दूसरी पार्टी ने गुटखा साहिब की झूठी कसम खाई कि चार हफ्ते में नशा दूर कर दूंगा। पंजाब के लोगों ने उन पर विश्वास करके उस पार्टी को वोट दे दिया। उसने केवल सत्ता पाने के लिए गुटखा साहिब की झूठी कसम खाई थी। पांच साल वह सख्स मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने घर से बाहर नहीं निकला। उसने कुछ नहीं किया और उसके पूरे कार्यकाल में नशा बिकता रहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे हुए हैं। अब पूरे पंजाब में नशे के खिलाफ युद्ध शुरू हुआ है। पंजाब के लोगों को वाकई में दिख रहा है कि यह नशे के खिलाफ युद्ध है। पिछले 20 दिनों से नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई हो रही है। लोग नशे के बड़े-बड़े स्तरों से कांपते थे, घबराते थे, आज उनके घर बुल्डोजर से तोड़े जा रहे हैं। जब लोग टीवी के सामने बैठ कर उनके घर तोड़े जाते हुए देखते हैं, तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। लोग आश्चर्य में हैं कि ऐसा भी हो सकता है। दिल्ली, गुजरात, हरियाणा समेत कई राज्यों में खूब नशा बिक रहा है, लेकिन किसी भी सरकार की हिम्मत नहीं

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

फ़र्क़ साफ़ है — गु फ़र्क़ साफ़ है —

गुजरात की गली-गली में Drugs और नक़ली शराब बिक रही है लेकिन BJP सरकार किसी को नहीं पकड़ रही है।

वहीं AAP सरकार पंजाब में नशा बेचने वालों के घर बुलडोजर से ढहा रही है।
गुजरात में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी💯
Can you decode what is he saying??? 😂 Can you decode what is he saying??? 😂
वंदे मातरम् का मतलब है - “मातृ भूमि की वंदना”, हम मातृ भूमि की वंदना करते हैं।

बीजेपी मातृ भूमि मी वंदना कैसे कर सकती है जब एक रुपये में आम नहीं मिलता और बीजेपी सरकार ने ₹1 में अदानी को 1050 Acre ज़मीन और 10 लाख आम और लीची के पेड़ दे दिए।

मातृ भूमि की वंदना देश के एयरपोर्ट, रेल, सेल, पोर्ट, गैस और कोयला देश की ज़मीन बेच कर नहीं हो सकती है।
Sab changa si!! Sab changa si!!
आज गुजरात के लोगों ने बीजेपी की तानाशाही का जीता जागता उदाहरण देख लिया।

आज मुझे राजकोट की जेल में बंद किसानों से मिलने जाना था, मुझे मिलने नहीं दिया गया। क्या मैं कोई आतंकवादी हूँ, जो किसानों से मिलने की इजाज़त नहीं दी गई?

@arvindkejriwal
BJP शासित मध्य प्रदेश में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को पुलिस ने गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया। 

अब आप अंदाज लगाइए, जिस राज्य में मंत्रियों के घरों से ही नशा तस्करी हो रही हो, वहाँ क्या हाल होगा…
Modi Ji ke karyakaal me sabki fielding set hai 😏
बीजेपी की पप्पू CM का कोई मुकाबला नहीं है‼️
अब जल्द ही गुजरात को BJP से आजादी मिलने वाली है💯

#KejriwalwithGujaratFarmers
गुजरात में अत्याचा गुजरात में अत्याचारी BJP सरकार के ख़िलाफ़ लड़ाई में किसानों के साथ खड़ी है AAP🙏

#KejriwalwithGujaratFarmers
गुजरात के खेड़ूतों गुजरात के खेड़ूतों के साथ खड़ी है AAP 🙏

#KejriwalwithGujaratFarmers
📍 राजकोट, गुजरात 

आप लोग पूरे गुजरात और ग़रीब खेड़ूतों की लड़ाई लड़ रहे हैं। मैं आपको और आपकी हिम्मत को सलाम करता हूँ। 

अंग्रेज़ों को यह गुमान था कि भारत कभी आजाद नहीं होगा लेकिन गुजरात के महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने देश को आजादी दिलाई। 

BJP को भी यह गुमान हो गया है कि पुलिस, जेल और डंडे के बल पर वह लोगों को डरा लेंगे। किसानों को जेल भेजकर अपनी तानाशाही सरकार चला लेंगे। 

#KejriwalwithGujaratFarmers
चोरी और सीनाज़ोरी इसी को कहते हैं। छठ के दौरान वासुदेव घाट पर नक़ली यमुना जी बनाई गईं, जहां जमकर Reel बनाई गईं। अब CM साहिबा कह रही हैं कि वह Filtered पानी नहीं था। 

CM रेखा गुप्ता जी, आपकी नौटंकी की पोल खुल चुकी है। जनता को मूर्ख बनाना बंद कर दीजिए।
AQI kam karna tha… madam ne IQ kam kar liya. 🥲
Ye thik karengi Delhi ka pollution issue?????? Ye thik karengi Delhi ka pollution issue??????
बीजेपी सरकार ने अपना पूरा मंत्रिमंडल बदला था, ये ख़ुद मानते हैं कि इनसे गुजरात संभल नहीं रहा है।

चारों तरफ़ नक़ली शराब बिक रही है और नशा बढ़ गया है, जिससे लोग मर रहे हैं लेकिन यह किसान के बच्चों को जेल में डालते हैं।

हम बीजेपी सरकार की ग़लत नीतियों को उठाते हैं तो कांग्रेस को तकलीफ़ होती है और वो AAP नेता पर हमला करते हैं।
बीजेपी और कांग्रेस बीजेपी और कांग्रेस ने दिल्ली और पंजाब के बाद अब गुजरात में भी आम आदमी पार्टी के खिलाफ गठबंधन कर लिया है।

लेकिन इस बार गुजरात की जनता AAP के साथ खड़ी है, और दोनों पार्टियों की मिलीभगत और कुशासन की राजनीति अब खत्म होने वाली है।
AAP का Governance Model‼️ AAP का Governance Model‼️
बीजेपी बाबा साहेब और उनकी Legacy को भुलाना चाहती है‼️
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2025 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube