Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा ने महिलाओं को 2500 देने का पहला ही वादा तोड़कर कर दिया साफ, दिल्लीवालों से किया एक भी वादा नहीं होगा पूरा – संजीव झा

  • February 21, 2025

भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए महीना देने का अपना पहला ही वादा तोड़कर साफ कर दिया है कि वह दिल्लीवालों से किया एक भी वादा नहीं पूरा करेगी। जब दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिली तो महिलाओं में एक उम्मीद जगी कि प्रधानमंत्री द्वारा 2500 रुपए हर महीने देने की गारंटी को भाजपा पूरा करेगी। महिलाएं गुरुवार को हुई पहली कैबिनेट में 2500 रुपए की स्कीम पास होने का इंतजार कर रही थी, लेकिन अंततः उन्हें निराशा हाथ लगी। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान “आप” के वरिष्ठ नेता संजीव झा ने यह बाते कहीं। उन्होंने कहा कि पूरा देश जनता है कि भाजपा कभी अपने वादे पूरे नहीं करती है। ये लोग हर बार चुनाव के बाद अपने संकल्प पत्र को जुमला बता देते हैं। लेकिन हम उसे वादाखिलाफी करके इतनी आसानी से निकलने नहीं देंगे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक संजीव झा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि गुरुवार को दिल्ली की कैबिनेट ने शपथ ली और रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। भाजपा के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए दिल्ली के लोगों के मन में यह शंका जरूर थी कि जो वादे हुए हैं वो पूरे होंगे या नहीं। लेकिन जब रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो महिलाओं को लगा कि उनसे जो वादा किया गया है, कम से कम वह वादा तो जरूर पूरा किया जाएगा।

संजीव झा ने आगे कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के लिए 2500 रुपये के सुरक्षा कवच की योजना लागू की जाएगी। उन्होंने यहां तक कहा था कि लोग अपने आधार कार्ड और फोन नंबर बैंक से लिंक करा लें क्योंकि 8 मार्च तक पहली किश्त आ जाएगी। ऐसे में जब दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिली तो महिलाओं की उम्मीदें जगीं कि प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था, अब वो पूरे होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस वार्ता करके कहा था कि पहली किश्त पर पहली कैबिनेट की बैठक में मुहर लग जाएगी।

संजीव झा ने कहा कि गुरुवार को शपथ के बाद शाम को कैबिनेट की पहली बैठक हुई। दिल्ली की महिलाएं कैबिनेट के उस फैसले का इंतजार कर रही थीं कि उनके लिए इस योजना पर फैसला होगा, लेकिन मीटिंग के बाद जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस वार्ता करके बताया कि महिलाओं को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, तब से महिलाओं में घोर निराशा है कि उनके साथ फिर से एक वादा खिलाफी की गई। प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था, उसे उनकी दिल्ली की अपनी कैबिनेट ने पूरा नहीं किया।

संजीव झा ने कहा कि वैसे तो पूरा देश जानता है कि भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा नहीं करती है। लेकिन महिला मुख्यमंत्री होने के नाते इस बार लोगों की उनसे उम्मीदें बढ़ी थीं। लेकिन जिस तरह से पहला ही वादा पूरा न करके महिलाओं के साथ धोखा किया गया, इससे उनके इरादे साफ हो गए हैं। भाजपा ने साफ कर दिया है कि उसने दिल्लीवालों से जितने वादे किए थे, उनमें से कोई भी पूरा नहीं होने वाला है। ये लोग हमेशा चुनाव से पहले संकल्प पत्र बनाते हैं और चुनाव के बाद उन्हें जुमला कह देते हैं।

संजीव झा ने कहा कि भाजपा ने जो वादे जनता से किए थे, वे अब पूरे नहीं होने वाले हैं, लेकिन दिल्ली की जनता ने हमें विपक्ष में भेजा है, इसलिए हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम उनके किए गए वादों को उन्हें याद दिलाते रहें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जब किसी पत्रकार ने इस योजना को लेकर सवाल किया, तो वह कह रही हैं कि यह योजना उनके मन में है। अब देश को इनके मन से चिंता होने लगी है। प्रधानमंत्री मोदी देश से मन की बात करते हैं और अब यहां मुख्यमंत्री कह रही हैं कि उनके मन में यह बात है। हम सदन में भाजपा को अपना यह वादा पूरा करने के लिए मजबूर करेंगे। हम इन्हें चैन से सरकार नहीं चलाने देंगे।

संजीव झा ने कहा कि मैं मानता हूं कि दिल्ली की जनता और माताओं-बहनों से धोखा हुआ है। वो बहुत निराश हैं। महिलाएं पूछ रही हैं कि उन्हें 2500 रुपये कब से मिलने लगेंगे। यह झूठी सरकार है। हम सदन में महिलाओं की आवाज जरूर उठाएंगे। अगर ये लोग समझ रहे हैं कि ये वादा खिलाफी करके निकल जाएंगे, तो हम इन्हें इतनी आसानी से नहीं निकलने देंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

बीजेपी के मंत्रियो बीजेपी के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के बच्चों को मिलेगी नौकरियां,

गरीब किसान, जवान और मज़दूर के बच्चे नौकरी मांगने पर खाएँगे लाठियाँ।
देश के Tax Payers से टैक्स देश के Tax Payers से टैक्स लेकर, BJP सरकार ये सब दे रही है
जो बात नींद से जागकर राहुल गांधी अब बता रहे हैं वही बात अरविंद केजरीवाल जी ने दिल्ली चुनाव से 2 महीने पहले सुबूतों के साथ देश के सामने रख दी थी....‼️
मुख्यमंत्री भगवंत मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का #MissionChardikala 🙏

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद करें —

👉 QR Code Scan करें या इस लिंक पर जाएं: link in bio

#RebuildPunjab
पंजाब पूरे देश का पेट भरता है, लेकिन आज बाढ़ की त्रासदी से लड़ रहा है। अब पंजाब दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो रहा है💯

AAP सरकार ने शुरू किया है ‘मिशन चढ़दीकला’, इस अभियान में आप भी हिस्सा लें और पंजाब की मदद करें🙌

सहयोग के लिए Link पर जाएँ - link in bio
कांग्रेस पार्टी के कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने आज कर्नाटक की एक विधानसभा सीट पर ग़लत तरीके से वोट काटे जाने के संबंध में प्रेस वार्ता की और कई बातें रखीं। 

लेकिन आज से लगभग 9 महीने पहले अरविंद केजरीवाल जी ने सबूतों के साथ यह बात कही थी कि दिल्ली में भी हजारों वोट काटे गए हैं। 

जो बात राहुल गांधी जी ने आज बताई है, वह बात हम दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के सामने सबूत पेश करके कह चुके हैं।

@mlasaurabhgk.official
नीतीश जी, क्या इन का नीतीश जी, क्या इन कामों के लिए बिहार की जनता मोदी जी को प्रणाम करे⁉️
BJP शासित असम में सरकारी Buildings पर कब्ज़ा कर रहे माफिया‼️

♦️ प्रदेश के दिमाहासाओ में अनाथ बच्चों के लिए ₹3 करोड़ का अनाथालय बनवाया गया। लेकिन एक साल बाद ही बच्चों को बेहद घटिया स्थान पर भेज दिया गया। 

♦️ इस अनाथालय की Building में Luxury Hotel खोल दिया गया और इसका उद्घाटन Debolal Gorlosa ने किया

♦️ Debolal Gorlosa गृह मंत्री अमित शाह और हिमंता बिस्वा सरमा का करीबी है और इसके ऊपर अवैध खनन के मामले में कई मुकदमे दर्ज हैं
मान सरकार का “मिशन चढ़दी कला” – बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े होने का संकल्प है। 

बाढ़ आपदा के लाखों पीड़ितों को उबारने और पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने में मदद के लिए —

👉इस लिंक पर जाएँ: link in bio
👉या फिर QR Code Scan करके सहयोग करें।

#RebuildPunjab
गडकरी जी तो अपने गुरु मोदी जी के ही बराबर निकले…
Happy Jumla Diwas Friends 😂 Happy Jumla Diwas Friends 😂
Punjab always rises, no matter how big the challen Punjab always rises, no matter how big the challenge. 💪

A journey of hope, unity & rebuilding, Mission Chardikala is our promise of a brighter tomorrow. Your one donation = one step forward towards rebuilding Punjab. 

Visit the link in bio or scan the QR to contribute. 

#RebuildPunjab
The real #mymodistory 🙌 The real #mymodistory 🙌
पंजाब ने बाढ़ की त्रासदी से मिलकर लड़ाई लड़ी और संकट को हराया💯

अब पंजाब में शुरू हो रहा ‘मिशन चढ़दीकला’, इस मिशन से पंजाब को फिर से रंगला बनायें। 

आप भी इस कठिन समय में पंजाब का हाथ थामें और दिल खोलकर पंजाब की मदद करें🙏

सहयोग करने के लिए इस लिंक पर जाएँ - link in bio

#RebuildPunjab
बिहार की BJP-NDA सरकार क बिहार की BJP-NDA सरकार को एक चेतावनी जारी कर देनी चाहिए- सरकार और मंत्री से सवाल पूछना आपके लिये जानलेवा हो सकता है।
पंजाब के मुख्यमंत् पंजाब के मुख्यमंत्री @bhagwantmann1 जी ने देश और विदेश में रहने वाले पंजाबियों से की अपील —

“हम ‘मिशन चढ़दीकला’ की शुरुआत करने जा रहे हैं।

प्रिय पंजाबियों, पिछले समय पंजाब ने सिर्फ़ बाढ़ का भयानक मंज़र ही नहीं देखा बल्कि लाखों लोगों के सपने बाढ़ के पानी में बह गए। 

आइए हम सब मिलकर इस कठिन समय में पंजाब का हाथ थामें और दिल खोलकर पंजाब की मदद करें।

सहयोग करने के लिए इस लिंक पर जाएँ - link in bio
दिल्ली में हमारी गौ माता कूड़ा खा रही हैं‼️

मोदी जी के जन्मदिन पर बीजेपी वाले केक खा रहे हैं और गाय कूड़ा खा रही हैं, यह बेहद शर्म की बात है। 

हम गौ माता को रेखा गुप्ता जी के पास ले जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि रेखा गुप्ता जी को थोड़ा तरस आयेगा गौ माता को उनका घर मिल सकेगा। 

@mlasaurabhgk.official
अयोध्या जी में डेढ़ साल पहले ही Airport का उद्घाटन नरेंद्र मोदी जी के हाथों हुआ। 

इस Airport को बनाने में लगभग ₹1500 करोड़ खर्च हुए लेकिन डेढ़ साल बाद ही इसकी छतें टपकने लगी हैं।

ये है BJP के भ्रष्टाचार का एक और सबूत 👇
If he is exported, it’d be the greatest things d If he is exported, it’d be the greatest things done for Indian roads after the invention of concrete. 😂
Modi ji ne 11 saal me kya-kya kiya hai? On the occ Modi ji ne 11 saal me kya-kya kiya hai? On the occasion of PM Modi’s Birthday, tell us more in the comments 👇
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2025 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us