आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी गुंडागर्दी के बदौलत चुनाव जीतने की कोशिश कर रही भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार इनकी गुंडई को हराएगी। आज खुलेआम जनता के साथ मारपीट, हमले, हिंसा हो रही है और बगल में खड़ी पुलिस असहाय, लाचार और बेबस होकर देख रही है। इसलिए जनता पूछ रही है कि देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन है? जिसे किसी संस्था का डर नहीं है, जिसके डर से दिल्ली पुलिस थरथर कांपती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ आम आदमी पार्टी को वोट देने से दिल्लीवालों को 25 हजार रुपए महीने का फायदा है और दूसरी तरफ सिर्फ गुंडागर्दी करने वाली पार्टी है। अगर दिल्ली मे ंडबल इंजन की सरकार आ गई तो उसका पहिया अपने नीचे गरीब व मिडिल क्लास समेत सबको कुचल देगा।
सोमवार को पार्टी मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि जिस तरह से दिल्ली के चुनाव में एक के बाद एक गुंडागर्दी और तोड़फोड़ हो रही है, सिर्फ दिल्ली के ही नहीं, बल्कि देश के लोग समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस सारी गुंडागर्दी का सोर्स क्या है? एक प्रश्न सभी लोग पूछ रहे हैं कि इस देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन है? जहां से यह सारी गुंडई बह रही है? सभी के मन में यह प्रश्न है।
खुलेआम ‘‘आप’’ कार्यकर्ताओं और आम लोगों पर हमले किए जा रहे हैं- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने देखा कि पिछले कुछ दिनों में किस तरह से लोगों के ऊपर हमले किए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर हमले किए जा रहे हैं। खुलेआम जनता को धमकी दी जा रही है कि भाजपा में आ जाओ, नहीं तो ऐसा-वैसा कर देंगे। खुलेआम मारपीट हो रही है। हमले और हिंसा हो रही है और बगल में पुलिस खड़ी होकर देख रही है। पुलिस असहाय, लाचार और बेसहारा है, वह कुछ नहीं कर पा रही है। जब बगल में खड़ी पुलिस से लोग पूछते हैं कि आप कुछ कर क्यों नहीं कर रहे हैं? तो वे कहते हैं कि ऊपर से आदेश हैं। तो वह गुंडा कौन है जिसके सामने दिल्ली पुलिस थरथराती और डरती है।
पहली बार चुनाव को कवर कर रहे पत्रकारों पर हमले हुए और 7 को गिरफ्तार किया गया- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार की घटना है। पहली बार ऐसा हुआ होगा कि किसी चुनाव के दौरान पत्रकारों पर खुलेआम इस तरह से हमले किए गए। रविवार दिल्ली में 7 पत्रकारों पर हमले किए गए। एक पत्रकार का सिर फोड़ दिया। उन्हें सारी रात थाने में रखा गया। जिन लोगों ने हमला किया, उन्हें भगा दिया गया और जो पत्रकार उस घटना को कवर करने गए थे, उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनके साथ गुंडो ने मारपीट की। यह किसी सुदूर गांव की घटना नहीं है। बल्कि यह संसद, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। ऐसे में इस देश का गुंडो का सरदार कौन है, जिसे सारे गुंडे रिपोर्ट करते हैं। जिसे किसी संस्था का डर नहीं है। उस गुंडे को देश की सर्वाेच्च संस्थाओं का डर नहीं है। इस चुनाव के दौरान महिलाओं के ऊपर हमले हो रहे हैं। महिलाओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है। डोर डू डोर कैंपेन कर रहीं महिलाओं पर हमले हो रहे हैं। इसलिए लोग पूछ रहे हैं कि वह कौन गुंडा है, जिसके आदेश का देश के सारे गुंडे पालन करते हैं।
जनता कह रही है, जब इनको वोट चाहिए, तब इनका ये हाल है, चुनाव के बाद तो ये सबको कुचल देंगे- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 3-4 दिन से हम देख रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की गाड़ियां तोड़ दी गईं। कई सारी सामग्री जब्त कर ली गई। तरह-तरह से हमले किए जा रहे हैं। अब जनता ने मन बना लिया है कि बाकी सारी चीजें एक तरफ, लेकिन इस बार इनकी गुंडई को हराना है। यह साफ हो गया है कि अगर डबल इंजन की सरकार आ गई तो सब लोगों को कुचल देगा। यह डबल इंजन अपने पहियों के नीचे सारी जनता, गरीबों, मिडिल क्लास सबको कुचल देगा। सबसे पहले लोगों की सुरक्षा है। अगर उनके परिवार ही नहीं बचेंगे, लोगों को फोन करके डराया और धमकाया जाएगा तो बाकी सारी चीजें बेईमानी हो जाती हैं। इसलिए लोगों ने मन बना लिया है कि जब चुनाव से पहले इन लोगों को हम से वोट चाहिए तब इनका ये हाल है, चुनाव के बाद तो ये लोग हमें कुचल देंगे।
इनके प्रत्याशी अपने क्षेत्र के माफिया हैं, एक देश का सबसे बड़ा गुंडा और उसके नीचे कई गुंडें हैं- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार लोगों के पास दो विकल्प हैं। एक तरफ शरीफों की पार्टी है और दूसरी तरफ खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है। एक तरफ वोट देने से महीने का 25 हजार रुपए का फायदा है और दूसरी तरफ पूरी गुंडागर्दी है। इनके कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जो खुद अपने क्षेत्र में माफिया हैं। एक देश का सबसे बड़ा गुंडा और उसके नीचे कई गुंडे हैं। इसलिए यह सोचने वाली बात है कि यह सारे गुंडे मिलकर दिल्ली वालों का क्या हाल करेंगे? दिल्ली और देश यह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करने वाला है|