Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा का संकल्प पत्र, ठग पत्र है, इनके झांसे में नहीं आएंगी दिल्ली की महिलाएं- रीना गुप्ता

  • January 26, 2025

आम आदमी पार्टी ने भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर उस पर तीखा हमला बोला है। ‘‘आप’’ की वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र, एक ठग पत्र है। ऐसे ही इन्होंने महाराष्ट्र में भी महिलाओं को ठगा है। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार ने लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के खाते में पहले पैसे डाले और अब कह रही है कि इनमें से 30 लाख महिलाओं से पैसे की वसूली की जाएगी। भाजपा के पास अपने दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने के लिए पैसे हैं, लेकिन महिलाओं को देने के लिए नहीं है। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं से कहा कि जब भाजपा वाले आएं और 2500 रुपए देने की बात करें तो आप उनसे पूछना कि महाराष्ट्र में महिलाओं को पैसे देकर वापस क्यों लिए जा रहे हैं? महाराष्ट्र में तो भाजपा ने महिलाओं को ठग लिया, लेकिन दिल्ली की महिलाएं इनके झांसे में नहीं आएंगी।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता रीना गुप्ता ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में आए और उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा भाग दिल्ली की जनता के सामने रखा। भाजपा का यह संकल्प पत्र एक ठग पत्र है। इसमें ऐसा कोई संकल्प नहीं है, जिसे भाजपा कभी पूरा करेगी। भाजपा ने अपने 2020 के संकल्प पत्र में से भी आज तक कुछ पूरा नहीं किया। पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव हुए थे। भाजपा ने वह चुनाव कुछ महीने देरी से करवाया था, जिससे कि वह महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना ला सके। उस योजना के चलते कई महीनों तक महाराष्ट्र का चुनाव टाला गया। चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र की महिलाओं के खाते में 4,500 रुपए आए। वहां की महिलाओं को लगा कि भाजपा ने उनके बारे में सोचा और उन्हें लाडली बहना योजना का लाभ दिया। लेकिन शनिवार को सारे अखबारों में यह खबर निकली है। जिसमें लिखा है कि महाराष्ट्र की सरकार अब महिलाओं से वो पैसे वसूल रही है।

रीना गुप्ता ने कहा कि क्या किसी ने आज तक ऐसा सुना है कि चुनाव से पहले किसी योजना का एलान हो। उस योजना के तहत लोगों को लाभ दिया जाए और चुनाव में जब लोगों ने वोट दे दिया तो उसके बाद वो पैसे वापस ले लिए जाएं। यह भाजपा के महाठग हैं। इनकी हमेशा कोशिश रहती है कि किस तरह देश के लोगों को ठगा जाए। महाराष्ट्र की महिलाओं को भी इन्होंने अपने झांसे में ले लिया। जानकारी मिल रही है कि लगभग 30 लाख महिलाएं हैं जिनके अकाउंट में 4,500 रुपए जा चुके हैं, अब उनकी वापस रिकवरी की जा रही है। यह महिलाएं कहां से पैसे लाएंगी?

रीना गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं से कहा कि जब भाजपा वाले आपके इलाके में आएं और बोलें कि भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 2,500 रुपए का एलान किया है, तो उनसे पूछना कि महाराष्ट्र की महिलाओं का क्या हुआ? वहां तुमने लाडली बहना योजना लागू की, अब आप उनसे पैसे वापस ले रहे हो? भाजपा दिल्ली की महिलाओं को इस तरह से ठगने की कोशिश न करे। अगर भाजपा वाले प्रचार करने आएं, तो दिल्ली की सारी माताएं-बहनें उनसे पूछना कि उन्होंने महाराष्ट्र की महिलाओं को कैसे ठगा। हम दिल्ली में तुम्हें ठगने नहीं देंगे।

रीना गुप्ता ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में कह रही है कि उसके पास पैसे नहीं हैं। अगर भाजपा की सरकार के पास पैसे नहीं हैं, तो उसे योजना लागू करने से पहले उसके बारे में सोचना चाहिए था। भाजपा ने योजना क्यों लागू की? महिलाओं के अकाउंट में पैसे क्यों भेजे? अब सबके अकाउंट से रिकवरी करने की सोच रही है। ये लोग दिल्ली में भी ऐसे ही करेंगे। दिल्ली में केवल योजनाओं को लागू करेंगे और बाद में पैसे वापस मांगेंगे। इन योजनाओं को दिल्ली में लागू करके दिल्ली के लोगों को भी ठगने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल की एक-एक बात गारंटी की तरह होती है। फिर चाहे वो मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य हो या बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा हो, उन्होंने सारे वादे पूरे किए हैं।

रीना गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कभी नहीं कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं, हम इस योजना को बंद कर देंगे। उन्होंने दिल्ली के लोगों से कभी नहीं कहा कि तुमने मुफ्त बिजली खर्च कर ली, अब बिजली का बिल भरो। क्योंकि अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार नेता हैं। अरविंद केजरीवाल एक पढ़े-लिखे नेता हैं, उनको पता है कि बजट को कैसे मैनेज किया जाता है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के 30 हजार करोड़ रुपए के बजट को बढ़ाकर 77 हजार करोड़ रुपए कर दिया। उन्होंने दिल्ली के लोगों की एक भी सुविधा नहीं रोकी।

रीना गुप्ता ने कहा कि भाजपा कह रही है कि उसके पास पैसे नहीं हैं। लेकिन जब इन्हें अपने अमीर दोस्तों का 10 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ करना होता है, तब इनके पास पैसे की कमी नहीं होती है। लेकिन अब ये महिलाओं की योजना यह कहकर बंद कर रहे हैं कि इनके पास पैसे नहीं हैं। इस बारे में भाजपा ने पहले क्यों नहीं सोचा? दिल्ली की माताएं-बहनें भाजपा से सतर्क रहें। हमें गलती से भी कमल का बटन नहीं दबाना है। झाड़ू का बटन दबाना है। केवल अरविंद केजरीवाल दिल्ली की माताओं और बहनों का हमेशा ख्याल रखते हैं। अरविंद केजरीवाल ने 2,100 रुपए की महिला सम्मान राशि का जो एलान किया है, उसे चुनाव के बाद लागू करेंगे। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर रखी है। इसके लिए उनके पास पूरा बजट है। 

रीना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में बोला था कि अभी वो महिलाओं को 1,500 रुपए दे रही है, लेकिन चुनाव के बाद इसे बढ़ाकर 2,100 रुपए करेगी। लेकिन बढ़ाने की बात तो दूर की है, जो पैसे महिलाओं के अकाउंट में चले गए थे, अब उनको भी वापस लेने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली की माताएं-बहनें भाजपा के जाल में नहीं फंसने वाली हैं। उन्हें पता है कि उनका ध्यान केवल उनका बेटा और भाई केजरीवाल रखता है। सभी महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें 2,100 रुपए की सम्मान राशि मिले, जिसके लिए सभी झाड़ू का बटन दबाएंगी।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

मोदी जी और उनकी सरकार देशभर की सड़कों को स्विमिंग पूल बनाने में जुटी हुई। जनता के Tax के करोड़ों रुपए खर्च करके सड़कें बनाई जाती हैं और उन्हें टूटने या डूबने में चंद दिन भी नहीं लगते हैं।
यह मेरठ का मेडिकल कॉलेज है — जहां की हालत देखकर स्वस्थ आदमी भी बीमार पड़ जाए।

BJP की सरकार ने उत्तर प्रदेश के अस्पतालों को खंडहर बना दिया है… और अब वही हाल वो दिल्ली की बेहतरीन सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था का भी करना चाहती है।

बीजेपी की नीति साफ़ है:
अस्पतालों को बर्बाद करो, जनता को लाचार करो।
AAP सरकार की शिक्षा क्रांति के लिए ऐतिहासिक दिन —

पहली बार पंजाब के सरकारी स्कूलों के 509 छात्रों ने NEET एग्जाम किया है पास 🔥
BJP के राज में मानवता BJP के राज में मानवता की हो रही हत्या‼️
BJP की तानाशाही और गरीबों पर हो रहे बुलडोज़र एक्शन के ख़िलाफ़ एकजुट होकर आवाज़ उठायें और ग़रीब विरोधी सरकार को होश में लायें🔥

ग़रीबों और झुग्गीवासियों को बचाने के लिए जनता और आम आदमी पार्टी के आंदोलन में हिस्सा लें और अपनी आवाज़ को बुलंद करें।

🗓️ 29 जून 2025, रविवार 
🕙 सुबह 10 बजे 
📍 जंतर-मंतर, नई दिल्ली
हम आपातकाल का समर्थन नहीं करते लेकिन 2014 के बाद से देश में मोदी जी का आपातकाल लगा हुआ है।

इन्होंने उत्तराखंड, अरुणाचल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में सरकारें गिराईं हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डाला। झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल में डाला।
Double engine के Double घोटाले 👏👏
दिल्ली में नवंबर-दिसंबर महीने के दौरान वायु प्रदूषण को कम करने के लिए Artificial Rain कराने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन BJP और उनकी केंद्र सरकार ने हमारा मजाक बनाया और अनुमति देने से इनकार कर दिया। 

अभी कुछ दिनों पहले रेखा गुप्ता जी ने कहा कि अब हम जून के महीने में Artificial rain करायेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह दिल्लीवालों के साथ मजाक है। 

@mlasaurabhgk.official
डैम में इकट्ठा हुए यह पेड़ हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और कारस्तानियों की पोल खोल रहे हैं। यह पेड़ बता रहे हैं कि प्रदेश में कानून की नहीं बल्कि ‘पुष्पा’ जैसे तस्करों और माफियाओं का राज है।
“बीजेपी सरकार द्वा “बीजेपी सरकार द्वारा हमें अवैध बताया जा रहा है तो हमारे द्वारा दिया गया Vote भी अवैध होगा। 

हमारा दिया हुआ वोट अवैध तो CM रेखा गुप्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अवैध ही हैं।”
कल कासगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 14 करोड़ में बनी पानी की टंकी ढह गई। यह टंकी डेढ़ साल में बनी थी और मात्र 5 दिनों में मिट्टी में मिल गई। 

इससे पहले लखीमपुर और सीतापुर समेत कई अन्य जगहों पर भी पानी की टंकियां स्वाहा हुई हैं। यह टंकियां योगी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रही हैं।
45-year-old Manubhai Panchal died after falling in 45-year-old Manubhai Panchal died after falling into an open pit on a waterlogged road in Ahmedabad. He was swept 200 feet away into a drainage line.

This isn’t an accident — it’s a direct result of BJP’s criminal negligence.
The so-called Vikas Model has become a death trap.
Watch till the end 😂 Watch till the end 😂
The toll plazas are luxurious though 🙂 The toll plazas are luxurious though 🙂
बीजेपी सरकार का विकास मॉडल — “काम Zero, तमाशे में हीरो”
BJP की गोद में बैठकर उ BJP की गोद में बैठकर उसे देशभर में चुनाव जितवा रही कांग्रेस‼️
राजगढ़ में सड़क पर घायल इंसान को एम्बुलेंस से पहले थाने का फॉर्म मिला।
जैसे इंसान नहीं, कोई सरकारी फाइल घायल हो गई हो।
ये है सिस्टम की संवेदनहीनता — जहां इंसान बाद में आता है, कागज़ पहले।
मोदी सरकार अब दोपहिया वाहनों से भी टोल टैक्स वसूलेगी। अब वह दिन दूर नहीं है जब मोदी सरकार सांस लेने पर भी टैक्स लगाएगी। मोदी सरकार देश में Tax terrorism चला रही है। 

शिक्षा, स्वास्थ्य समेत तमाम बेसिक जरूरतों की चीजों और सुविधाओं पर भयंकर Tax वसूला जा रहा है। इस टैक्स के पैसे से जनता को सुविधाएं नहीं बल्कि मोदी जी के खास दोस्तों का क़र्ज़ माफ़ किया जाता है।
यह शानदार सड़क बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय जी के गृह जनपद सीवान का है। ऐसी सड़कें केवल यहीं नहीं बल्कि पूरे बिहार में मिलती हैं।

बिहार में वर्षों से BJP और NDA की सरकार है और इनके निकम्मेपन की वजह से ऐसी सड़कें बिहार की पहचान बन चुकी हैं।
मोदी जी, आपके दोस्त मोदी जी, आपके दोस्त ने यह 17वीं बार कहा है लेकिन अभी तक आपने इस बात का विरोध नहीं किया है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि आप ट्रंप के दबाव में झुक गए और अब चुप्पी साधे बैठे हैं।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2025 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us