Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

अगर दिल्ली पुलिस हमारे पास होती तो बिजली, स्कूल- अस्पताल की तरह हम दिल्ली की कानून व्यवस्था भी ठीक कर देते- केजरीवाल

  • December 8, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को करोल बाग विधानसभा में पदयात्रा कर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आपने दिल्ली की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी भाजपा को दी है और भाजपा ने बीते 10 साल में कानून व्यवस्था का इतना बुरा हाल कर दिया है कि आज हर आदमी दहशत की जिंदगी जी रहा है। शनिवार को भी शाहदरा में एक व्यापारी और गोविंदपुरी में एक युवक की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि आपने मुझे बिजली, स्कूल, अस्पताल की जिम्मेदारी दी और मैने ठीक कर दिया। अगर पुलिस भी हमारे पास होती तो बिजली, स्कूल, अस्पताल की तरह कानून व्यवस्था को भी ठीक कर देते। अब हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेंगे। हम सबको मिलकर आवाज उठानी पड़ेगी। सारी दिल्ली को इकट्ठा करके आंदोलन करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजकल दिल्ली में चारों तरफ जो कानून व्यवस्था गड़बड़ा रही है, मैं उसे लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हूं। मैं सुबह से शाम तक दिल्ली में घूमता हूं। लोगों के बीच में जाता हूं। चारों तरफ लोग मुझे एक ही बात कहते हैं कि आज सड़क पर निकलते हुए भी डर लगता है। शनिवार सुबह विश्वास नगर मेें एक व्यापारी सुबह पार्क में घूमने के लिए गया। जब वह वापस लौट रहा था तो बाइक पर सवार दो लड़कों ने उसे आठ गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। थोड़ी देर बाद खबर आई कि गोविंदपुरी में किसी ने किसी को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। गोविंदपुरी में उसी जगह एक हफ्ते पहले एक पुलिस कॉन्स्टेबल की चाकू मारकर हत्या हुई थी। आज पूरी दिल्ली में जहां देख लो, वहीं चाकूबाजी हो रही है, गुंडागर्दी हो रही है, खुलेआम गोलियां चल रही हैं। आज दिल्ली में घर से निकलने में डर लगता है। महिलाओं को घर से निकलने में डर लगता है। बेटी घर से बाहर जाती है तो मां-बाप का दिल यह सोचकर धक-धक करता है कि वह वापस आएगी या नहीं। सड़क पर चलो तो कोई फोन छीनकर ले जाता है, कोई चैन छीनकर भाग जाता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आज से दस साल पहले मुझे वोट दिया था। मुझे मुख्यमंत्री बनाया। दिल्ली वालों ने कहा कि केजरीवाल जी स्कूल ठीक करो, मैंने स्कूल ठीक कर दिए। दिल्ली की जनता ने कहा कि केजरीवाल जी अस्पताल ठीक करो मैंने अस्पताल ठीक कर दिए, सबका इलाज मुफ्त कर दिया। मोहल्ला क्लीनिक बना दिए। दिल्ली की जनता ने कहा कि बिजली ठीक करो, अब बिजली 24 घंटे आती है। अब बिजली नहीं जाती है, जनरेटर की जरूरत नहीं पड़ती है। मैंने बिजली मुफ्त और सस्ती कर दी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा की केंद्र सरकार को एक जिम्मेदारी दी थी कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था ठीक करो। दिल्ली की जनता को सुरक्षा दो। आज दस साल के बाद इन्होंने दिल्ली का इतना बुरा हाल कर दिया कि एक-एक आदमी दहशत की जिंदगी जी रहा है। यह कब तक चलेगा? अब हम सबको मिलकर आवाज उठानी पड़ेगी। मैं पूरी दिल्ली को इकट्ठा करूंगा। हम भाजपा वालों से मांग करेंगे कि दिल्ली की सुरक्षा दो। दिल्ली पुलिस मेरे अंडर में नहीं है वरना दिल्ली का इतना बुरा हाल नहीं होता। मैंने जैसे स्कूल, अस्पताल और बिजली ठीक कर दी। ऐसे ही कानून-व्यवस्था भी ठीक कर देते अगर दिल्ली पुलिस हमारे अंडर में होती। लेकिन हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेंगे। सारी दिल्ली को इकट्ठा करके आंदोलन करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने अंत में कहा कि दिल्ली की महिलाओं के लिए बहुत जल्दी उनके अकाउंट में हजार-हजार रुपए डालने की स्कीम भी आने वाली है। आप चिंता मत करना।

केजरीवाल की पदयात्रा में उमड़ा जन सैलाब

अरविंद केजरीवाल रविवार को जब करोल बाग विधानसभा में पदयात्रा के लिए पहुंचे तो उनसे मिलने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने अपने लोकप्रिय नेता का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया। अरविंद केजरीवाल के समर्थन में लोग पोस्टर लेकर पहुंचे हुए थे और उनके समर्थन में जोरदार नारे लगा रहे थे। सबका यही कहना था कि अगली बार भी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी।

पगड़ी और शॉल पहनाकर किया सम्मानित

अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा में उनका सम्मान करने के लिए समर्थकों का तांता लग गया। स्टेज पर समर्थकों ने अरविंद केजरीवाल को पगड़ी और शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया। साथ ही, युवा समर्थकों ने उनका सम्मान करने के बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनके साथ सेल्फी भी ली।

बुजुर्गों ने दिया जीत का आशीर्वाद

करोल बाग में पदयात्रा करते हुए अरविंद केजरीवाल सड़क पर हर किसी से मिलते हुए जा रहे थे। उन्होंने दुकानदारों, रेहड़ीवालों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान बुजुर्गों ने अपने दिल्ली के लाल पर खूब प्यार भी लुटाया। बुजुर्गों ने अरविंद केजरीवाल को अपना आशीर्वाद दिया और उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने की कामना की।

बच्चों को दिया ऑटोग्राफ

पदयात्रा में अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए बच्चों का भी हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कई बच्चों ने अरविंद केजरीवाल से हाथ मिलाया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कुछ बच्चे ‘वेलकम केजरीवाल’ का पोस्टर लेकर पहुंचे हुए थे। अरविंद केजरीवाल ने उस पोस्टर पर बच्चों को अपना ऑटोग्राफ भी दिया।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

Modi जी ने देश की जनता को फिर लाइन में लगा दिया! #lpghike #lpgshortage
🌾 AAP सरकार से किसानो 🌾 AAP सरकार से किसानों को राहत
फसल नुकसान पर ₹20,000/Acre तक का मुआवज़ा!

 #Shandar4SaalMaanDeNaal
AAP सरकार के 4 साल 
पंजाब की तरक्की के लिए बेमिसाल काम। 🎉🎉🔥🔥

#Shandar4SaalMaanDeNaal
पंजाब में जो काम दशकों में नहीं हुआ, वो AAP सरकार ने सिर्फ 4 साल में कर दिखाया।✨
 #shandar4saalmaandenaal
मान सरकार में है दम, मान सरकार में है दम, 5 साल का काम, 4 साल में खत्म 🔥🔥🔥 #shandar4saalmaandenaal
गैस की किल्लत पर संजय सिंह ने BJP को धोया 😱😱 

#sanjaysingh #bjpexpose
शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल! 

⚡️हर घर को 300 Unit/Month मुफ्त बिजली दी 
🧾पंजाब के 90% घरों का बिजली बिल ZERO आता है। हर महीने 5 से 7 हजार की बचत होती है।

— Bhagwant Mann जी, मुख्यमंत्री, पंजाब 

#Shandar4SaalMaanDeNaal
रेखा गुप्ता और BJP पूरी दिल्ली को ड्रग्स में धकेल रही है... 😡 

#rekhagupta #delhibjp #bjpexpose
पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के शानदार और दमदार 4 साल💯

#Shandar4SaalMaanDeNaal
बदलती वैश्विक अर्थ बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था के दौर में मान सरकार पंजाब को एक मजबूत और भरोसेमंद investment destination बना रही है। 

साफ नीतियाँ, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और skilled youth के साथ पंजाब में निवेश और उद्योग के नए अवसर बन रहे हैं। 

अब पंजाब आर्थिक तौर पर आगे बढ़ रहा है और फिर से ‘रंगला’ बन रहा है।

#PunjabInvestorsSummit
प्रोग्रेसिव पंजाब प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 ने पंजाब को निवेश और रोजगार के नए अवसरों से भरपूर औद्योगिक हब बना दिया है।

कारोबारियों ने मान सरकार की नीतियों की तारीफ़ की और कहा कि यह 20 सालों में सबसे असरदार औद्योगिक पहल है जो पंजाब को आगे लेकर जाएगी।

#PunjabInvestorsSummit
पूरा देश गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगा है, लेकिन गैस सिलिंडर जनता को नसीब नहीं हो रहा है। भाजपा शासित राज्यों में जमकर गैस सिलिंडर की कालाबाजारी हो रही है और प्रधानमंत्री मोदी रैलियों में जनता को झूठ बोलकर ठगने में लगे हैं।
Punjab is entering a new era of industrial growth. Punjab is entering a new era of industrial growth. 🚀

From global companies investing in the state to major Indian brands expanding operations, the Progressive Punjab Investors’ Summit is opening doors to new opportunities, jobs, and innovation.

Punjab is ready. The world is investing.

#PunjabInvestorsSummit
इस Investment Summit कार्यक्रम के तहत दुनियाभर से ₹1.93 लाख करोड़ का निवेश आ रहा है। इससे पंजाब में रोजगार बढ़ेगा और राज्य आगे बढ़ेगा।

#PunjabInvestorsSummit
AAP सरकार की नई उद्योग नीति और काम करने के तरीके ने पंजाब में Industrial Growth को दिया बढ़ावा💯

#PunjabInvestorsSummit
पिछले 4 वर्षों में प पिछले 4 वर्षों में पंजाब में उद्योगों को काफ़ी बढ़ावा मिला है। आम आदमी पार्टी की सरकार जो नई Industrial Policy लेकर आई है, वह उद्योगों को लिए लाभकारी है। 

हमें भरोसा है कि भगवंत मान सरकार की नीतियां उद्योगों को बढ़ावा देंगी, जिससे राज्य में रोजगार बढ़ेगा और पंजाब का विकास होगा।

- कमल डालमिया, उद्योगपति

#PunjabInvestorsSummit
PM Modi’s priorities are clear. 0 care for peo PM Modi’s priorities are clear. 

0 care for people, 100% towards optics. 💯
डोनाल्ड ट्रंप के पिछलग्गू बनकर घूम रहे प्रधानमंत्री मोदी को देश की जनता के इन आँसुओं का जवाब देना ही होगा‼️😢
मान सरकार की पहल से मान सरकार की पहल से आयोजित पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट सिर्फ़ निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पंजाब को मज़बूत इंडस्ट्रियल और आर्थिक हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।🏭📈

पंजाब अब तेज़ी से निवेश, उद्योग और रोज़गार का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। दुनिया भर से आए उद्योगपतियों और निवेशकों की भागीदारी यह दिखाती है कि पंजाब में उद्योग लगाने के लिए भरोसेमंद, सुरक्षित और अनुकूल माहौल है।
Donald Trump ने Boss की तरह जो भी आदेश दिया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर झुकाकर उस आदेश को पूरा किया‼️
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube