Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा के फ़र्ज़ी ऑडियो क्लिप से हम रुकने वाले नहीं हैं, हम दिल्ली की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहेंगे -संजय सिंह

  • November 30, 2024

भाजपा नेताओं द्वारा एक फर्जी ऑडियो चलाए जाने पर आम आदमी पार्टी ने सख्त आपत्ति जताई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि आज भाजपा जो फर्जी ऑडियो प्रचारित कर रही है, दिल्ली हाइकोर्ट ने उसके प्रसारण पर रोक लगा रखी है। कोर्ट की रोक के बावजूद जो भाजपा नेता या कोई अन्य इस ऑडियो को प्रसारित कर रहा है, उसके खिलाफ हम मानहानि का केस करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के फर्जी ऑडियो क्लिप से हम रुकने वाले नहीं हैं। हम दिल्ली की बिगड़ी क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाते रहेंगे। भाजपा अब भारतीय झूठा और झगड़ा पार्टी बन चुकी है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में बिगड़ी कानून व्यवस्था के ख़िलाफ़ आवाज उठा रहे हैं। इसलिए भाजपा और अमित शाह अपराध को रोकने की बजाय केजरीवाल को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि देश की सत्ताधारी पार्टी, जो अपने आपको दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, उसके बारे में दो सबसे बड़ी बातें साबित हो चुकी हैं। अब हिंदुस्तान की जनता के दिल और दिमाग में यह बैठता जा रहा है कि दरअसल भाजपा “भारतीय झूठा पार्टी” और “भारतीय झगड़ा पार्टी” बन गई है। इस पार्टी का मकसद केवल झूठ बोलना और झगड़ा कराना है। अपने झूठ और झगड़े के माध्यम से भाजपा पूरे देश को बर्बाद करना चाहती है। इसी सिद्धांत को अपनाते हुए आज भारतीय झूठा पार्टी ने फिर से देश के सामने एक नया झूठ प्रस्तुत किया। एक नया ड्रामा किया जिसे देश की मीडिया ने बिना वैरिफाई किए चलाया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि पिछले कई दिनों से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली की कानून व्यवस्था का सवाल उठा रहे हैं। यहां गैंगरेप और गैंगवॉर हो रहे हैं। माफिया राज चल रहा है। व्यापारियों को गोली मारी जा रही है। महिलाओं को सड़कों पर घसीटकर उनकी जान ली जा रही है।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल यह सारे मुद्दे उठा रहे हैं, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह बजाय इसके कि वह अरविंद केजरीवाल के सवालों का जवाब दें और दिल्ली में अपराध रोकें, वह केजरीवाल को रोकने में लगे हुए हैं। केजरीवाल के खिलाफ तमाम तरह की साजिशें रचने में लगे हुए हैं। उन्हें लोगों का ध्यान इन गंभीर मुद्दों से हटाना है। इसके लिए भाजपाइयों के पास केवल झूठ का सहारा होता है। इसलिए आज उन्होंने वह ऑडियो क्लिप मीडिया में चलवाया जो पूरी तरह से फेक है, जिस ऑडियो क्लिप की कोई सत्यता नहीं है और जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी है। भाजपा के आईटी सेल का हेड एक ऐसा ऑडियो क्लिप चला रहा है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, गौरव भाटिया और भाजपा नेता उस झूठ को लेकर आसमान में उड़ रहे हैं, जिसके बारे में हाई कोर्ट का निर्णय है कि ऐसा ऑडियो क्लिप नहीं चलाया जाएगा।

संजय सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद भाजपा ने यह ऑडियो क्लिप कैसे चलाई? इनके खिलाफ न्यायालय को एक्शन लेना चाहिए। 17 अगस्त 2023 को देश के एक मीडिया चैनल ने इसी ऑडियो क्लिप को चलाया था और उसे कपिल सांगवान नाम के गैंगस्टर और आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान की बातचीत बताया था। उस गैंगस्टर के नाम पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है, लेकिन दिल्ली पुलिस उसके बारे में कहती है कि वह कहां है, इसके बारे में उसे कुछ पता नहीं है। जो व्यक्ति दिल्ली पुलिस को नहीं मिल रहा, जिसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस है, जो अमित शाह को नहीं मिल रहा है, वो भाजपाइयों को कहां से मिल रहा है? या तो फिर ये अमित शाह के घर में मुलाकात हुई होगी और उसने वहां स्वीकार किया होगा कि ये उसकी बातचीत है।

संजय सिंह ने कहा कि एक फर्जी ऑडियो क्लिप चलाकर ये लोग आम आदमी पार्टी को बदनाम करना चाहते हैं। मुद्दों से ध्यान हटाना चाहते हैं। दिल्ली की बदतर और बदहाल कानून व्यवस्था के मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं। लेकिन हम छोड़ने वाले नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इन्हें जनता के बीच एक्सपोज करेगा। दिल्ली हमें सुरक्षित चाहिए। हमें देश की राजधानी सुरक्षित चाहिए। कुछ दिनों पहले इन्होंने यही प्रयास महाराष्ट्र के चुनाव में किया था और एक फर्जी ऑडियो क्लिप चला दिया। और यही प्रयास आज ये दिल्ली में कर रहे हैं, अगस्त 2023 का एक फर्जी ऑडियो क्लिप चला रहे हैं, जिस पर हाई कोर्ट का स्टे है। इसलिए जो भी भाजपाई उस ऑडियो क्लिप को चलाएगा, उसके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। उसे न्यायालय में बुलाया जाएगा और किसी को भी, चाहे वह विधायक हो या सामान्य व्यक्ति, उसे बदनाम करने का हक नहीं है। आज भाजपा ने जो किया है, वह न्यायालय के आदेश की अवहेलना है और इससे भारतीय झूठा पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दुनिया में सबसे ज्यादा झूठ फैलाने वाली और झूठ बोलने वाली कोई है तो वह भाजपा है।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

शिक्षा माफियाओं के शिक्षा माफियाओं के हक वाले इस बिल के ख़िलाफ़ जारी रहेगी लड़ाई💯
लोकतंत्र में हिंसा लोकतंत्र में हिंसा और हमले का कोई स्थान नहीं हो सकता है।

दिल्लीवालों की परेशानियां पिछले कुछ दिनों में बढ़ी हैं, उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। लेकिन किसी पर हमला करना बिलकुल ग़लत है। 

हम दिल्ली पुलिस से माँग करते हैं कि इसकी जाँच करके आरोपियों को सजा दी जाये और हम कामना करते हैं दिल्ली की CM पूरी तरह से सुरक्षित हों।

@iamanuragdhanda
मोदी ने साफ़ कह दिया—

दिल्ली में विकास करना उनके बस की बात नहीं है‼️
वैसे तो आशीष सूद दिल्ली के शिक्षा मंत्री हैं,

लेकिन अभिभावकों के ख़िलाफ़ जिस तरह की आपत्तिजनक भाषा बोल रहे हैं, वो ‘शिक्षा माफिया’ के सरगना लग रहे हैं😳
Who’s the biggest thief of em all? Tell us in co Who’s the biggest thief of em all? Tell us in comments 👇
BJP के कानून के ख़िलाफ़ दिल्ली के अभिभावकों को जागरूक करने के लिए ASAP ने पर्चा बाँटने का शुरू किया अभियान!! 

हर रोज़ निजी स्कूलों के बाहर बांटे जाएँगे पर्चे💯
BJP विकास को शायद पाताल लोक तक पहुंचाना चाहती है…
BJP की दिल्ली सरकार के तय पैमाने से कम के झंडे सप्लाई किए गये, जिसमें ₹4 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ

इन झंडों का इस्तेमाल 15 अगस्त को होना था लेकिन इसका टेंडर ही 16 अगस्त को खोला गया
यह RSS और संविधान के ब यह RSS और संविधान के बीच की लड़ाई है। BJP का उम्मीदवार RSS से आता है और विपक्षी दलों के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी जी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रहे हैं। वे आंध्र प्रदेश से आते हैं और अब यह टीडीपी व आंध्र प्रदेश की अन्य पार्टियों पर निर्भर है कि वे जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी जी का समर्थन करेंगी या नहीं।

हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने स्पष्ट कर दिया है कि आम आदमी पार्टी उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी दलों के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी जी का समर्थन करेगी।
BJP सरकार ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को किया बदहाल‼️

♦️ दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में कभी भी दवाओं की Private दुकानें नहीं थीं। बीजेपी की सरकार आई और अस्पतालों में दवा की प्राइवेट दुकानें खुल गईं 

♦️ अब अस्पतालों की Labs और Report Room के बाहर ताला समय से पहले ही डाल दिया जाता है
Election commission ने ख़ुद कहा Election commission ने ख़ुद कहा है कि बिहार में 22 लाख से ज़्यादा वोटों को मृत बताकर काट दिया और कहा कि यह 20 वर्षों में मरे हैं। इसका मतलब यह है कि बिहार में मृतकों को लिस्ट में रखकर चुनाव कराया जा रहा था। 

दिल्ली में तो हमने वोट चोरी के सबूत चुनाव आयोग को दिए, लिखित में शिकायत तक की थी लेकिन आयोग ने आजतक कोई एक्शन नहीं लिया। 

@sanjaysinghaap
चंडीगढ़ मेयर चुनाव चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP का अनिल मसीह वोट चोरी करते हुए CCTV में पकड़ा गया था…

अब और अनिल मसीह ना पकड़े जाएं, इसके लिए CCTV Footage जल्द ही Delete कर दी जाएगी‼️

माननीय चुनाव आयोग, कुछ शर्म हया बची है⁉️
🚨शर्मनाक🚨 शिक्षा 🚨शर्मनाक🚨

शिक्षा माफियाओं और निजी स्कूलों के हितैषी दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज Parents को बुलाया। इस दौरान अभिभावकों ने निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस पर सवाल पूछ लिया…

इसके बाद शिक्षा मंत्री जी की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई और गुस्से से तमतमा उठे
दिल्ली में BJP के विधायक काम नहीं केवल रीलबाज़ी कर रहे🎥
Just another pawn of BJP? The answers speak for th Just another pawn of BJP? The answers speak for themselves!!
BJP की संस्था चुनाव आयोग को AAP ने सरेआम किया Expose💯
या तो मुख्य चुनाव आयुक्त मूर्ख हैं या फिर मूर्ख बनने का नाटक कर रहे हैं‼️
दिल्ली में प्रधानम दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की रैली हुई Flop‼️

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दिल्ली में रैली हुई लेकिन इस रैली में किसी भी मीडिया चैनल की एंट्री नहीं थी। 

किसी भी समाचार पत्र में भीड़ की कोई फोटो नहीं थी, क्योंकि इस रैली में भीड़ पहुंची ही नहीं थी। यह बताता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह रैली Flop हो गई।
दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी फिर से मिली है। यह सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा है। लेकिन दिल्ली पुलिस समेत तमाम जाँच एजेंसियाँ इसका कोई सुराग नहीं ढूँढ सकी हैं। 

BJP सरकार ने सभी एजेंसियों को विपक्ष के पीछे लगा रखा है। इनके पास इन धमकियों की जांच करने का समय ही नहीं है।
🔷 गुजरात के आगामी न 🔷 गुजरात के आगामी निकाय व पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी पंचायतों और निकायों में अपने उम्मीदवार उतारेगी 

🔷 प्रदेश अध्यक्ष @isudan_gadhvi जी ने प्रदेश के युवाओं को उम्मीदवार बनने के लिए किया आमंत्रित
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2025 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us