Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

आज आम आदमी पार्टी के लिए ख़ुशी का दिन है, ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं और भाजपा से तीन बार विधायक रह चुके हैं- अरविंद केजरीवाल

  • October 31, 2024

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की ताकत और बढ़ गई है और वहीं भाजपा को बड़ा झटका भी लगा हैं। दक्षिणी दिल्ली से बड़े नेता और तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर अपने कई साथियों के साथ भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय पर पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर सभी की सदस्यता दिलाई। ब्रह्म सिंह तोमर दिल्ली देहात में यह बहुत जाना पहचाना नाम है। इस आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के लिए ख़ुशी का दिन है, ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं और भाजपा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली और पंजाब में ‘आप’ सरकारों के कामों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं, इनके आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए ब्रहंम सिंह तंवर का स्वागत भी किया था। इस दौरान ‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक भी मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी के लिए बेहद खुशी का दिन है। ब्रह्म सिंह तंवर दिल्ली की राजनीति में बहुत बड़ा चेहरा हैं और दिल्ली के बहुत बड़े नेता हैं। पिछले 50 वर्षों से अलग-अलग तरह से वह दिल्ली के लोगों की सेवा करते रहे हैं। कभी सीधे सरकार के अंदर तो कभी सरकार के माध्यम से वह लोगों से जुड़े रहे हैं। ब्रह्म सिंह तंवर दो बार महरौली और एक बार छत्तरपुर से एमएलए रहे हैं। उन्हें जहां-जहां मौका मिला, उन्होंने क्षेत्रों का विकास किया। दिल्ली के विकास में उनका बहुत योगदान रहा है। आज वो भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी मात्र 10-12 साल पुरानी पार्टी है। लेकिन पहले दिल्ली में और अब पंजाब में, आम आदमी पार्टी के काम और विचारधारा से प्रभावित होकर हमारा परिवार बढ़ता जा रहा है। अच्छे-अच्छे लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं ब्रह्म सिंह तंवर और उनकी पूरी टीम का आम आदमी पार्टी में तहे दिल से स्वागत करता हूं। मुझे लगता है कि उनके आने से आम आदमी पार्टी का हमारा परिवार और सशक्त होगा, उसे ऊर्जा मिलेगी। साथ ही आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास को भी गति मिलेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कामों से प्रभावित होकर अच्छे-अच्छे लोग हमारे साथ आएंगे और जनता हमें समर्थन देगी। यही वो समय होता है जब जनतंत्र के अंदर हर पांच साल में चुने गए अपने प्रतिनिधि का जनता आकलन करती है। सबके काम के हिसाब से सबका आकलन किया जाएगा।

वहीं ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि आज आदमी पार्टी परिवार में दिल्ली देहात से एक बहुत बड़ा चेहरा ब्रह्म सिंह तंवर हमारे साथ जुड़ रहे हैं। दक्षिणी दिल्ली और दिल्ली देहात में यह बहुत जाना पहचाना नाम है। ब्रह्म सिंह तंवर तीन बार विधायक और तीन बार काउंसलर रहे हैं।

इस दौरान ब्रह्म सिंह तंवर ने कहा कि मैं भाजपा से अपने संबंध तोड़कर आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के साथ काम करने का पूरा मन बना चुका हूं। मैंने वर्षों से अपने क्षेत्र और पूरी दिल्ली की सेवा की है। चाहे वो रोजगार से संबंधित हो या क्षेत्र के विकास से संबंधित, मैं अपनी पार्टी के साथ काम करता रहा। लेकिन अब मैं पूर्ण रूप से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहा हूं। अरविंद केजरीवाल के उत्साह और उनकी कार्यशैली को देखकर मैं दिल्ली में ज्यादा से ज्यादा विकास, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के तेजी से विकास के लिए उनके साथ जुड़ा हूं। अरविंद केजरीवाल के साथ कदम से कदम मिलाकर हम अपने क्षेत्र की सेवा करेंगे। आने वाले चुनाव में बनने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार को पूरा सहयोग देंगे। कई कार्यकर्ता जो पार्टी में किसी न किसी पद पर रहे हैं, वो सभी मेरे साथ भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी के साथ आए हैं। हम सभी आगे मिलकर काम करेंगे।

ब्रह्म सिंह तंवर ने आगे कहा कि मैंने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार का काम देखा है। मुझे उनके काम अच्छे लगे। जिस पार्टी में काम कर रहा था, वहां मुझे काम करते हुए पूरे 50 साल हो गए। कई बार इस लंबे समय के दौरान नए कार्यकर्ताओं से मतभेद भी होते हैं। मैंने अपने जीवन में जनता की सेवा के अलावा कोई और दूसरा काम नहीं किया है। मुझे लगा कि आम आदमी पार्टी के साथ रहकर मैं बेहतर काम कर पाऊंगा और लोगों की ज्यादा से ज्यादा सेवा कर पाऊंगा। इसलिए मैंने ये रास्ता चुना। मैं अरविंद केजरीवाल से मिला, मुझे उनके आचार-विचार अच्छे लगे और मैंने उन्हें ज्वाइन किया।

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ब्रह्म सिंह तंवर के साथ भाजपा से आए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबीर तंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष विकास तंवर, पूर्व मंडल अध्यक्ष दलीप कुमार, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुभाष शर्मा, महरौली से पूर्व मंडल महामंत्री उमेश भारद्वाज, महरौली से ही पूर्व उपाध्यक्ष मंडल महेश शर्मा, सैदुलाजाब से महामंत्री सत्य कौशिक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोनू डागर, आयानगर वार्ड से पूर्व प्रत्याशी वेदपाल, भाटी के प्रवक्ता आर. एस. राघव, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश तंवर, महरौली से मंत्री ओबीसी कवर सिंह, दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मोहम्मद शगीर, छतरपुर मंडल युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय सिंह, महरौली में ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सुशील अम्बावता, भाटी मंडल के एससी मोर्चा अध्यक्ष सुखबीर, घिटरौनी से वरिष्ठ नेता विनोद पहलवान, आयानगर से जयवीर, राजपुर से वरिष्ठ नेता जय गंगा, राजपुर से हरिश्चंद्र, जौनपुर से वरिष्ठ नेता महेंद्र अम्बावता, महरौली से जिला महामंत्री सलीम खान, मैदान गढ़ी के मंडल मंत्री रितेश डागर, मैदान गढ़ी से मंडल मंत्री सुरेंद्र डागर, मैदान गढ़ी से उपाध्यक्ष सोनू डागर (जेडी), मैदान गढ़ी से उपाध्यक्ष सुनीस डागर, एससी मोर्चा भाटी मंडल के उपाध्यक्ष धर्मपाल, एससी मोर्चा भाटी मंडल से रबेंद्र वाल्मीकि, भाटी मंडल के उपाध्यक्ष सुखबीर तंवर और सैदुलाजाब वार्ड ओबीसी के मंडल अध्यक्ष सुरेश उर्फ भोला को आम आदमी पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

धोखेबाज़ों, झूठों और फ्रॉड नेताओं की पार्टी BJP की एक और करतूत हुई Expose‼️

जो BJP वोट चोरी कर सरकार बना सकती है, वह कितना भी नीचे गिर सकती है…
मोदी जी के राज में Ind मोदी जी के राज में Indian Passport पर जुमला और सच्चाई💯
दिल्लीवाले पूछ रहे दिल्लीवाले पूछ रहे BJP की विपदा सरकार से सवाल-

क्या हुआ तेरा वादा⁉️
विपक्षी दलों की तरफ़ से उप राष्ट्रपति पद के लिए जस्टिस रेड्डी जी आज मुझसे मुलाक़ात करने आए थे। चुनाव की रणनीति और देश में अभी जो हालात चल रहे हैं, उसपर हमारी लंबी चर्चा हुई। 

ये चुनाव गुप्त मतदान के तहत होता है, इसमें व्हिप नहीं चलता है। मैं सभी दलों के सांसदों से अपील करता हूँ कि देशहित में सभी जस्टिस रेड्डी के लिए वोट करें, जिससे हमें एक निष्पक्ष उप राष्ट्रपति मिल सके।

@arvindkejriwal
BJP की विपदा सरकार ने BJP की विपदा सरकार ने पूरी दिल्ली को कर दिया बर्बाद‼️
बीजेपी सरकार ने शिक्षा माफिया को Parents को लूटने की दी पूरी आज़ादी‼️
मोदी ने महिलाओं को ₹2,500/महीना देने का वादा किया था 

लेकिन बीजेपी सरकार 6 महीने बाद भी महिलाओं के हाथ में ₹1 तक नहीं दे पाई‼️
लेकिन BJP के चुनाव आयोग की नज़र में यह लाखों लोग मृत हैं‼️
AAP सरकार की ‘काम की र AAP सरकार की ‘काम की राजनीति’ और BJP सरकार की ‘विनाश की राजनीति’ में अंतर साफ़ है💯
बीजेपी सरकार के 6 मह बीजेपी सरकार के 6 महीने दिल्ली में ले आए तबाही का मंजर‼️
BJP ने 6 महीने में ही दिल्ली को कर दिया बर्बाद‼️
भाजपा के हरीश खुराना AI Generated फोटो के ज़रिए झूठ फैलाते रंगे हाथ पकड़े गए...

याद रहे, जो पार्टी वोट चोरी कर सकती है वो कुछ भी कर सकती है....‼️
जो पार्टी Vote चोरी कर जो पार्टी Vote चोरी कर सकती है, वह किसी भी हद तक गिर सकती है...

बीजेपी नेताओं द्वारा CM रेखा गुप्ता के हमलावर की AAP नेता गोपाल इटालिया के साथ पोस्ट की गई AI Generated तस्वीर Aaj Tak के फैक्ट चेक में निकली फ़र्जी‼️
UAE, Singapore, and China empower citizens with fr UAE, Singapore, and China empower citizens with free AI access. Why not India?

In Rajya Sabha, AAP MP @raghavchadha88 demanded FREE access to advanced AI tools (ChatGPT, Gemini & more) for every Indian.

From farmers to students — AI can unlock India’s true potential. 🇮🇳🦾
AAP नेता @mlasaurabhgk.official जी न AAP नेता @mlasaurabhgk.official जी ने CM आदि के गिरफ़्तार होने पर इस्तीफ़ा देने वाले मोदी सरकार के बिल के पीछे की साजिश का किया खुलासा‼️

यह साज़िश नई नहीं है, यह कई वर्षों से चल रही है। जब भी ऐसी योजनाएँ बनाई जाती हैं, अरविंद केजरीवाल हमेशा सबसे पहले उन्हें समझ लेते हैं। केजरीवाल जी ने पहले कई बार कहा कि ये लोग विपक्षी दलों के बड़े नेताओं को गिरफ़्तार करके उनकी सरकारें गिरा देंगे। इसी वजह से उन्होंने इस्तीफ़ा नहीं दिया था।

अब जब केंद्र सरकार के पास कोई और विकल्प नहीं बचा, तब वह इस क़ानून को एक सुनियोजित साज़िश के तहत ला रही है, ताकि विपक्षी सरकारों को इसी तरह गिराया जा सके।
दिल्ली की जुमलेबाज दिल्ली की जुमलेबाज़ BJP सरकार के 6 महीने का Report Card ❌
उत्तर प्रदेश के गोंडा में भीषण बरसात में यह माताएं खाद लेने के लिये लाइन में लगी हैं। इन्हें बरसात में भीगते हुए अपनी नहीं बल्कि खेतों में खड़ी फसल की चिंता है। 

लेकिन BJP सरकार को ना ही इन माताओं-बहनों और ना ही खेती और किसानों की चिंता है और ना ही थोड़ी सी शर्म।UP में किसानों को खाद नहीं मिल रही है, खाद मांगने पर उन्हें लाठियां और गालियाँ मिल रही हैं।
In the 6 months of governance, the BJP government In the 6 months of governance, the BJP government of Delhi has failed on all fronts 💯
शिक्षा माफियाओं के शिक्षा माफियाओं के हक वाले इस बिल के ख़िलाफ़ जारी रहेगी लड़ाई💯
लोकतंत्र में हिंसा लोकतंत्र में हिंसा और हमले का कोई स्थान नहीं हो सकता है।

दिल्लीवालों की परेशानियां पिछले कुछ दिनों में बढ़ी हैं, उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। लेकिन किसी पर हमला करना बिलकुल ग़लत है। 

हम दिल्ली पुलिस से माँग करते हैं कि इसकी जाँच करके आरोपियों को सजा दी जाये और हम कामना करते हैं दिल्ली की CM पूरी तरह से सुरक्षित हों।

@iamanuragdhanda
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: contact@aamaadmiparty.org

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2025 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us