Skip to content
Facebook-f Instagram Youtube
  • Join AAP
  • Donate
  • About Us

    Our History

    Our Leadership

    Constitution

    Election Symbol

  • Media Gallery

    Press Release

    Official Spokespersons

  • Election Corner

    Delhi Elections 2025

  • Get Involved

    Join AAP

    Become a Member

    Careers

    Internship

    Fellowship

  • आप का रामराज्य

भाजपा दिल्ली में हमें हरा नही सकती इसलिए अब केजरीवाल को खत्म करना चाहती है, लेकिन हम डटे रहेंगे- मनीष सिसोदिया

  • October 25, 2024

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा अपनी नीच हरकतों पर उतर आई है और अब उसने अपने गुंडों को भेजकर ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कायराना हमला कराया और जान से मारने की कोशिश की। अरविंद केजरीवाल हर रोज की तरह शुक्रवार को भी विकासपुरी विधानसभा में पदयात्रा कर दिल्ली के लोगों से मिलने गए थे। इसी दौरान जब वह लोगों से मिल रहे थे और स्थानीय जनता भी उनपर खूब प्यार लुटा रही थी, तभी अचानक भीड़ नें से एक शख्स ने केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन उनके साथ चल रहे ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने तुरंत उसे पीछे धकेलकर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और मूकदर्शक बनी रही। आम आदमी पार्टी ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी और चिंता जताई है। दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा ने यह हमला अपने गुंडों से कराया है। भाजपा पहले भी उन्हें जेल में मारने की कोशिश कर चुकी है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा की होगी। लेकिन चाहे कुछ भी हो जाए, हम डरने वाले नहीं हैं, और आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी।

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हुआ हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है। यह साफ है कि भाजपा ने अपने गुंडों से यह हमला कराया है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ होता है, तो उसकी पूरी ज़िम्मेदारी भाजपा पर होगी। हम डरने वाले नहीं हैं—आम आदमी पार्टी अपने मिशन पर डटी रहेगी। अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने पहले जेल में मारने की कोशिश की। अब कोर्ट ने उन्हें रिहा किया है और वो अपनी दिल्ली की जनता से मिलने रोज़ बाहर निकल रहे हैं, तो भाजपा उनको अपने गुंडों द्वारा मारने की कोशिश कर रही है। भाजपा अरविंद केजरीवाल को किसी भी तरह से ख़त्म करना चाहती है क्योंकि चुनावों में वे कभी उन्हें हरा नहीं पाएंगे।

‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की जान की दुश्मन बन गई है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। यह बहुत ही चिंताजनक और गंभीर बात है। पहले ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला गया। जेल के अंदर उन्हें इंसुलिन नहीं दी गई, उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। अब जब वे अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं, तो उन पर भाजपा की ओर से हमला किया जा रहा है। भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल की जान के दुश्मन बन गए हैं और अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ भी होता है, तो इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार होगी। अब किस हद तक दुश्मनी निभाना चाहते हैं। किस हद तक ये अरविंद केजरीवाल के पीछे पड़े हैं। मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के लोगों से पूछना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के प्रति आपके मन में कितनी नफरत भरी है? आप यह काम करेंगे, हमले करवाएंगे।

वहीं ‘आप’ के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि सारे हथकंडे नाकाम होने के बाद क्या अब भाजपा के इशारे पर अरविंद केजरीवाल पर हमले करवाये जा रहे हैं? राजनीति का स्तर इतना भी नहीं गिरना चाहिए। अगर केजरीवाल जी को कुछ भी होता है तो उसका ज़िम्मेदार कौन होगा? इतने वर्षों में केजरीवाल जी ने पैसा नहीं, लोगों की दुआएं कमाई हैं। पूरे देश के लोगों की प्रार्थनाएं और दुआएं अरविंद केजरीवाल जी की रक्षा करती हैं।जाको राखे साईंया मार सके ना कोय।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने अपने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि भाजपा ने अपने गुंडे भेजकर अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की। जिस तरह से लोग उन्हें अपना प्यार और समर्थन दे रहे हैं, वह भाजपा को बर्दाश्त नहीं हो रहा। पहले इन्होंने केजरीवाल को जेल में मारने की कोशिश की और अब यह सब कर रहे हैं। जो मर्जी कर लें, ये लोग अरविंद केजरीवाल को नहीं हरा सकते।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को विकासपुरी विधानसभा में पदयात्रा कर रहे थे और लोगों से मिल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से अरविंद केजरीवाल लोगों के बीच जा रहे हैं और लोग उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं। गुरुवार को भी वे हमारे साथ कनॉट प्लेस में एक आइसक्रीम और एक पान की दुकान पर गए थे और कुछ ही देर में काफी सारे युवा और बुजुर्ग उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए वहां आ गए। भाजपा को यह चीजें हजम नहीं हो रही हैं। शुक्रवार को पदयात्रा के दौरान भाजपा से जुड़े हुए लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की। इससे पहले भी उन पर कई बार हमला करके उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई है। अरविंद केजरीवाल जब जेल में थे, तो तिहाड़ जेल में उनकी इंसुलिन बंद कर दी गई और कोशिश की गई कि उनकी किडनी खराब हो जाए और उनकी मृत्यु हो जाए। अब इस तरह का हमला बहुत कायराना है। यह केवल इसलिए कराया गया क्योंकि अरविंद केजरीवाल लोगों के बीच में जा रहे हैं और उन्हें लोगों का प्यार मिल रहा है। हम यह बात साफ करना चाहते हैं कि अगर अरविंद केजरीवाल की जान पर कोई खतरा होता है या उन्हें कोई नुकसान होता है, तो उसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ भाजपा की होगी। उनकी तरफ से केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। आज भाजपा के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वालों को ख़त्म करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा ने केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल कर लिया, उनकी दवाइयां बंद कर दीं और अब उन पर जानलेवा हमला करवाया गया।

‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा किसी भी तरह अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहती है। उन्होंने एक्स पर लिखा, अरविंद केजरीवाल को भाजपा ने पहले जेल में मारने की कोशिश की। अब कोर्ट ने उन्हें रिहा किया है और वे अपनी जनता से मिलने रोज बाहर निकल रहे हैं, तो भाजपा उनको अपने गुंडों द्वारा मारने की कोशिश कर रही है। भाजपा अरविंद केजरीवाल को किसी भी तरह से ख़त्म करना चाहती है क्योंकि वे उन्हें चुनावों में कभी नहीं हरा पाएंगे।

Social Stream

Tweets by AamAadmiParty
Aam Aadmi Party | AAP

aamaadmiparty

The Fastest Growing Political Startup 🚀 Leading Alternative Politics for a Better India 🇮🇳

BJP Washing Machine: cleans all stains BJP Washing Machine: cleans all stains
भाजपा ने बार-बार ED की रेड से संजीव अरोड़ा को डराने की कोशिश की।

आम आदमी पार्टी के कर्मठ मंत्री संजीव अरोड़ा जी डरे नहीं।

उन्होंने भाजपा जॉइन करने से इनकार किया, तो ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने ED और CBI को राजनीतिक हथियार बना दिया है
BJP = Bharat Jalao Party BJP = Bharat Jalao Party
पंजाब के साथ धक्काशाही करना बंद करें मोदी‼️
मैं मोदी जी, अमित शा मैं मोदी जी, अमित शाह जी और BJP से कहना चाहता हूँ कि यह पंजाब है - यहाँ लोग गीदड़भभकियों से नहीं डरते।
गृहमंत्री अमित शाह गृहमंत्री अमित शाह देश की सुरक्षा व्यवस्था संभालने में पूरी तरह फेल साबित हुए हैं।

#delhicrime #ncrb #delhi
A 2-year-old child died after falling into an open A 2-year-old child died after falling into an open drain in Delhi.
Not because fate failed them.
Because the government did.

This is the reality of the so-called “4-engine BJP government.”
No safety. No accountability. No shame.

Leaders have time for roadshows, speeches, and election campaigns, but not to cover deadly drains in the nation’s capital.
If BJP has ruled the Centre since 2014 and Amit Sh If BJP has ruled the Centre since 2014 and Amit Shah has been Home Minister since 2019, then who allowed terrorists and infiltrators to enter the country in the first place?

A Home Minister’s job is not election management.
It is national security.

Instead of protecting citizens, the country keeps getting dragged into fear-driven politics every election cycle.
बिहार के सहरसा में सरकारी स्कूल के मिड डे मील में सांप निकलना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।

आखिर बच्चों को परोसे जाने वाले खाने में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई?

भाजपा सरकार जवाब दे?
पंजाब के गाँवों में खेल क्रांति शुरुआत हो चुकी है। 🏑
क्या आप जानते हैं भाजपा का मिशन पंजाब क्या है?
बीजेपी सरकार जवाब दे…
जब नीयत साफ हो और लो जब नीयत साफ हो और लोगों की आस्था का सम्मान हो,
तो जनता सिर्फ साथ नहीं देती… दिल से दुआएँ भी देती है। 🙏
AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी के वाजिब सवाल:
Technologiaaaaaa……. Technologiaaaaaa…….
ईमानदारी से काम और साफ नीयत का परिणाम।
 AAP की शिक्षा क्रांति सिर्फ सरकारी स्कूलों को ही नहीं बल्कि उनमें पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य भी संवार रही है।
West Bengal के बाद अब Punjab में BJP की गंदी राजनीति शुरू! 😡😡 #bhagwantmann #aappunjab #punjabnews #bjpexposed
बेअदबी के ख़िलाफ़ सख़्त क़ानून बनाने और गुरु साहिबानों के सम्मान की सेवा का अवसर देने के लिए सच्चे पातशाह का कोटि-कोटि शुकराना।
जब नीयत साफ़ हो और न जब नीयत साफ़ हो और नेता ईमानदार हो, तो लोगों को नौकरियाँ मिलती हैं।
Load More Follow on Instagram

“First, they ignore you, then they laugh at you, then they fight you and then you win.” - Mahatma Gandhi

AAM AADMI PARTY

1, Pandit Ravi Shankar Shukla Lane, (1 – Canning Lane)
New Delhi – 110001

  • Helpline No : 97185 00606
  • Timing : 9:00 am - 6:00 pm
  • Email ID: [email protected]

About

  • Our History
  • AAP Leadership
  • Constitution
  • Election Symbol
  • C2/C7 Documents
  • Archive Website

Media Resources

  • Press Release
  • Official Spokespersons

Follow us on

Facebook-f Instagram Youtube X-twitter
©2026 Aam Aadmi Party. All rights reserved.
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Contact Us
About Us

Our History

Our Leadership

Constitution

Election Symbol

Media Gallery

Press Release

Official Spokespersons

Election Corner

Delhi Elections 2025

Get Involved

Join AAP

Become a Member

Careers

Internship

Fellowship

आप का रामराज्य
Facebook-f Instagram Youtube