Scrollup

नई दिल्ली/ असम

आम आदमी पार्टी असम में डिब्रूगढ़ और सोनीतपुर लोकसभा सीटें जीतेगी। यहाँ लोगों का प्यार और आशीर्वाद ‘आप’ को ज़रूर मिलेगा। सोनीतपुर और डिब्रूगढ़ सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे है, इसलिए भाजपा डरी हुई है।भाजपा के डर की एक दूसरी वजह उनके झूठे वादे भी है। चाय श्रमिकों को 351 रुपये हज़ीरा, आदिवासी समूहों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देना, श्रमिकों को माटीपट्टा देना; सारे वादे जुमले साबित हुए है। बुधवार की वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने सोनीतपुर असम में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ये बातें कही।

आतिशी ने कहा कि, असम के लोगों में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी के लिए बहुत प्यार है। कौन सोच सकता था कि, दिल्ली में सरकार चलाने वाली एक पार्टी को गुवाहाटी के, तिनसुकिया के म्यूनिसिपल चुनावों में सीट मिलेगी? आम आदमी पार्टी को असम के लोगों का प्यार और आशीर्वाद पहले से मिलता आ रहा है और हमें उम्मीद है कि, इस बार असम में आम आदमी पार्टी सोनीतपुर और डिब्रूगढ़ की लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है उसमें भी यहाँ के लोगों का प्यार और आशीर्वाद आम आदमी पार्टी को ज़रूर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि, असम में आज भाजपा का डर ये दिखा रहा है कि, आम आदमी पार्टी के सोनीतपुर और डिब्रूगढ़ के उम्मीदवार भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे है। कल ख़ुद गृहमंत्री अमित शाह जी तिनसुकिया में रोड शो करने आए और ऐसी खबर मिल रही है कि, यहाँ प्रचार करने मनोज तिवारी भी आयेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी आयेंगे। असम की इन दो लोकसभा सीटों पर ऐसा क्या हो गया कि भाजपा के सारे बड़े-बड़े नेता यहाँ प्रचार करने आ रहे है।

आतिशी ने कहा कि, इसका सिर्फ़ एक कारण है कि आम आदमी पार्टी, भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है और अब भाजपा को भी डर लग रहा है कि वो इन दोनों सीटों पर आम आदमी पार्टी से हार जाएगी।

उन्होंने कहा कि, इस डर के कारण असम में पूरे प्रशासन को आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ और भाजपा के समर्थन में इस्तेमाल किया जा रहा है। हम बार-बार देख रहे है कि प्रशासन अपना एक तरफ़ा समर्थन भाजपा को दे रहा है। सरकारी होर्डिंग्स पर भाजपा के प्रचार की सामग्री लग रही है। सरकारी सेल्फ-हेल्प ग्रुप की महिलाओं को रैलियों में लाया जा रहा है। आप आदमी पार्टी पहले परमिशन माँगती है लेकिन भाजपा को पहले अप्रूवल मिलता है।अमित शाह जी की सिक्योरिटी के नाम पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को तिनसुकिया में रैली में नहीं आने दिया जाता।

आतिशी ने कहा कि, ये सब इस बात का द्योतक है कि, असम में भाजपा को आम आदमी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों से डर लग रहा है। भाजपा को डर इसलिए भी लग रहा है कि, उन्होंने असम के लोगों से झूठे वादे किए। भाजपा ने वादा किया कि, लोकसभा-विधानसभा दोनों में उन्हें जिताइये वो चाय के बाग़ान में काम करने वाले लोगों को 351 रुपये हज़ीरा देंगे पर नहीं दिया। भाजपा ने वादा किया था कि चाय के बाग़ान में काम करने वाले लोगों को माटीपट्टा देंगे पर नहीं दिया। 6 आदिवासी समूहों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने का वादा किया पर वो भी झूठ साबित हुआ।

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो असम में विदेश से आये लोगों को अपना बोरिया-बिस्तर बांधने के लिए तैयार रहना चाहिए लेकिन 10 साल के बाद वही मोदी जी सीएए का क़ानून लेकर आते है और कहते है कि विदेश से आये लोगों को घर देंगे, नागरिकता देंगे, माटीपट्टा देंगे। असम में रहने वाले लोगों को तो माटीपट्टा नहीं मिलता लेकिन जो विदेश से आ रहे है उन्हें सीएए के तहत ये सब दिया जाएगा।

आतिशी ने कहा कि, असम के लोगों ने देख लिया है, भाजपा के जुमलों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। इसलिए मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी का असम में खाता ज़रूर खुलेगा

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia