Scrollup

‘आप’ विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली का बेटा अरविंद कजेरीवाल के खिलाफ आमरण अनशन का ऐलान किया था, जो बुरी तरह फेल हो गया है। सुबह 8:30 बजे हमने बीजेपी धरनास्थल की कुछ तस्वीरें खींची तो वहां एक व्यक्ति मौजूद नहीं था। 9:30 बजे और 10:30 बजे भी यही हाल मिला। भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी पता है कि ये झूठ और नौटंकी की रातनीति कर रहें हैं। आज शाम तक भाजपा आमरणकारियों की लिस्ट और मेडिकल रिपोर्ट जारी करे अन्यथा यह स्पष्ट हो जाएगा कि इनका धरना सिर्फ एक नौंटकी था।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजेंद्र नगर के विधायक दुर्गेश पाठक ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया। दुर्गेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दरअसल अब भारतीय नौटंकी पार्टी बन चुकी है। जिस प्रकार केजरीवाल सरकार दिल्ली में शानदार काम कर रही है, उसको भाजपा पचा नहीं पा रही है। इसी नफरत में हर समय एक नई नौटंकी करती रहती है। अब भाजपा ने शुरू किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो शीशमहल खड़ा कर लिया है। इसके लिए भाजपा आमरण अनशन करेगी। विशाल धरने पर बैठेगी।

दुर्गेश पाठक ने कुछ तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि भाजपा का आमरण अनशन पूरी तरह से फेल हो गया है। आज सुबह 8:30 बजे हमने वहां की कुछ तस्वीरें खींची। वहां एक व्यक्ति नहीं नज़र आया। हमने सोचा, हो सकता है कि वह लोग नहाने-धोने गए होंगे इसलिए दोबारा जाकर 9:30 बजे कुछ तस्वीरें लीं। उस वक्त भी वहां एक व्यक्ति नहीं दिखाई दिया। हां, दो पुलिस वाले जरूर खड़े थे। इसके बाद 10:30 बजे फिर कुछ तस्वीरें लीं तो उस वक्त भी वहां कोई नहीं था। भाजपा का ऐसा हाल पहले कभी नहीं हुआ होगा। सिर्फ दिल्ली की जनता को ही नहीं बल्कि खुद भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी पता है कि ये झूठ की रातनीति कर रहें हैं। सिर्फ और सिर्फ नौटिंकी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कहना था कि जबतक कोई अंतिम निर्णय नहीं आएगा, यह आमरण अनशन जारी रहेगा। जान दे देंगे लेकिन धरने से नहीं उठेंगे। और अभी इन तस्वीरों ने साफ कर दिया कि वहां एक व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसका मतलब यह है कि जनता ने भाजपा को पूरी तरह रिजेक्ट कर दिया है। भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव बुरी तरह हारती है। इस बार एमसीडी चुनाव भी बुरी तरह हारी। कारण यह है कि दिल्लीवासी अपने बेटे अरविंद केजरीवाल जी से बहुत प्यार करते हैं। उनके कामों को पसंद करते हैं। वह जानते हैं कि एकमात्र अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लिए दिनरात काम कर रहे हैं। इसलिए जब भाजपा इस प्रकार की कोई नौटंकी करती है तो किसी का समर्थन नहीं मिलता है।

खास बात यह है कि भाजपा के कार्यकर्ता तक धरने पर नहीं आ रहे हैं। मैंने कुछ देर पहले ही भाजपा के एक कार्यकर्ता को फोन किर पूछा कि 10:30 बज गए हैं लेकिन यहां एक व्यक्ति नहीं है। आज तो तुम्हारे जोन की ट्यूटी लगी है, तुम्हें तो पहुंचना चाहिए था। वह बोला, हमारी पार्टी वाले दिनभर झूठ बोलते रहते हैं।

भविष्य में कोई मुख्यमंत्री बने, इसी आवास में रहेगा

केजरीवाल ने अपने लिए घर तो बनाया नहीं है। उन्होंने तो मुख्यमंत्री आवास बनाया है। कल को कोई और मुख्यमंत्री होगा तो वह वहां रहेगा। ऊपर से 1942 में एक घर बना था जो कि गिर गया तो उसकी जगह नया घर बनाया गया है। यह घर तो सरकार ने बनाया है ना कि मुख्यमंत्री जी ने बनाया है। मैंने कहा कि आपको यह बात इतने अच्छे से समझ आ गई तो भाजपा को क्यों नहीं आ रही है। वह बोला, इसीलिए तो दिल्ली में दिन-प्रतिदिन उनका पतन हो रहा है। जितने भी ऊपर के नेता हैं, वह पूरी तरह जमीन से कट चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कहा कि हमलोग आमरण अनशन करेंगे। मुख्यमंत्री जी ने जब बिजली के लिए आनदोलन किया था तो वह 16 दिनों तक अनशन पर बैठे थे, जबतक उनकी मांग नहीं मान ली गई थी। आमरण अनशन का अर्थ है कि जबतक मांगे ना मान ली जाएं तबतक अनशन करना फिर चाहे इस दौरान मृत्यु ही क्यों ना हो जाए। इस दौरान आप पानी के सिवा कुछ और खा-पी नहीं सकते हैं। आज तीसरा दिन हो गया है, इतने दिन में किसी भी व्यक्ति का वजन कम हो जाएगा। ब्लडप्रेशर में बदलाव आएगा। मैं चाहता हूं कि भाजपा अनशन करने वालों की मेडिकल रिपोर्ट जारी करे। अगर वह कहेंगे तो हम किसी भी सरकारी अस्पताल से डॉक्टर की टीम भेज देंगे, जो मेडिकल रिपोर्ट तैयार करके लोगों के बीच जारी करेगी। अगर आज शाम तक भाजपा आमरणकारियों की लिस्ट और मेडिकल रिपोर्ट जारी नहीं करती है तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि इनका धरना सिर्फ एक नौंटकी था। इन्होंने मीडिया के साथ मिलकर जो षड्यंत्र चलाया था, वह पूरी तरह फेल हो गया।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia