Scrollup

आम आदमी पार्टी ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए वरिष्ठ नेता प्रियंका कक्कड़ को अपना राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता घोषित किया है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नई जिम्मेदारी के लिए प्रियंका कक्कड़ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रियंका कक्कड़ की शिक्षा, उनकी प्रतिभा और वाकपटुता को महत्व देते हुए पार्टी की इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वो आम आदमी पार्टी की एक आम कार्यकर्ता हैं। देश में एकमात्र आम आदमी पार्टी ही है जो अपने प्रतिभाशाली आम कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका देती है। अरविंद केजरीवाल जी ने प्रियाका कक्कड़ को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है।

‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सोमनाथ भारती ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर नवनियुक्त राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ को पार्टी की तरफ से बधाई देते हुए उनका परिचय दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। मौजूदा समय में देश में चुनौतीपूर्ण माहौल है। इस परिपेक्ष में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रियंका कक्कड़ को पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। पेशे से वकील प्रियंका कक्कड़ ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से मास्टर ऑफ लॉ की पढ़ाई की है। वे काफी लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़ी हैं और एक आम कार्यकर्ता के रूप में काफी लंबा संघर्ष किया है। आम आदमी पार्टी ने एक आम कार्यकर्ता को उसकी मेरिट, लगन और कार्यशैली के आधार पर इतना बड़ा दायित्व दिया है।

उन्होंने कहा कि मेरे साथ प्रियंका ने तेलांगना में संगठन को बनाने में बहुत संघर्ष किया। उन्होंने कभी यह नहीं देखा कि हम कहां रहेंगे, कहां खाएंगे और कहां बैठेंगे। अरविंद केजरीवाल की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने और उनकी कट्टर ईमानदारी, देशभक्ति और इंसानियत के सिद्धांतों को आज पूरा देश जानता है। उसे अपनाने में प्रियंका कक्कड़ ने कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। आम आदमी पार्टी के साथ अपनी यात्रा में इन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तीनों सिद्धांतों का पालन किया है। आज जब कुछ चैनलों और मीडिया हाउस को छोड़कर बाकी सभी जगह डर व लालच वश किसी एक विचारधारा को दिखाया जा रहा है। ऐसे माहौल में पढ़ी-लिखी प्रियंका कक्कड़ को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बनाना ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के व्यक्तित्व को दर्शाता है। एक आम कार्यकर्ता को इतना ऊपर लेकर आना आम आदमी पार्टी में ही संभव है। यह हर उस कार्यकर्ता की जीत है जो आज किसी न किसी रूप में पार्टी के साथ जुड़कर संघर्ष कर रहा है। प्रियंका कक्कड़ के कंधे पर ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की विचारधारा को मीडिया और अन्य माध्यम से घर-घर पहुंचाने का दायित्व है।

इस दौरान निवनियुक्त राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी श्रद्धा और लगन से मेहनत करूंगी। मैं उम्मीद करती हूं कि इस पद की जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वाहन करूंगी। उन्होंने कहा कि जब हम बड़े होते जाते हैं तो विचारधारा कहीं न कहीं घटती जाती है क्योंकि हम जिम्मेदारियों से बंध जाते हैं। मगर मैं आम आदमी पार्टी की सदस्य के रूप में गर्व महसूस करती हूं, क्योंकि ‘‘आप’’ ने अपनी विचारधारा को कभी घटने नहीं दिया है, बल्कि और मजबूती से आगे बढ़ाया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का सपना है कि भारत दुनिया का नंबर-1 देश बने। मैं उस सपने को सच करने में पूरी जी-जान से काम करूंगी।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia