Scrollup

केजरीवाल सरकार द्वारा स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग ‘आप’ से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में ‘आप’ विधायक और विधानसभा में चीफ व्हिप दिलीप पांडेय ने रविवार को भाजपा नेता एवं समाज सेवी सतीश लूथरा समेत उनके कई साथियों को टोपी और पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान दिल्ली विधानसभा स्पीकर एवं सहादरा के विधायक रामनिवास गोयल ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता, विधायक और विधानसभा में चीफ व्हिप दिलीप पांडेय ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए बड़े ही हर्ष का दिन है। अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा नेता एवं समाज सेवी सतीश लूथरा अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। अन्य साथियों में दीपक लूथरा, दीपक आहूजा, रोहित शर्मा, श्याम छाबड़ा, प्रेम, अपर्णा आहूजा, पारस लूथरा, संजय पात्रा, अभिषेक बिसरिया, अरविंद सिंह काली, माधव लूथरा, अनुराग गुप्ता, पंकज लूथरा, सौरभ लूथरा, जोगिंदर कुमार, शिवम चौरसिया, शिवेंद्र, कुलदीप चौरसिया, पुनीत लूथरा, राजकुमार लूथरा, शिवम कुमार आदि शामिल रहे।

मुझे विश्वास है कि पूर्वी दिल्ली से आए हुए इन सभी लोगों के जुड़ने से न सिर्फ आप परिवार बड़ा हो रहा है बल्कि पहले से कहीं ज्यादा मजबूत भी हो रहा है। मैं सतीश लूथरा समेत सभी साथियों का आम आदमी पार्टी में स्वागत करता हूं।

सतीश लूथरा का परिचय

सतीश लूथरा, राजनीति में 24 सालों का अनुभव रखते हैं। भाजपा की ओर से झिलमिल वॉर्ड के मुख्य सचिव रह चुके हैं। वह पार्टी में रहते हुए ट्रांस यमुना क्षेत्र द्वारा आयोजित कई प्रदर्शनों का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सक्रिय रूप से अभियान चलाते हैं। वह दिल्ली फेस-2 में आरडब्ल्यूए के महासचिव भी हैं। 2016 से पूर्वी दिल्ली में भव्य रामलीला समिति के अध्यक्ष हैं। पूर्वी दिल्ली में सबसे सुंदर रामलीला का आयोजन इनकी अध्यक्षता में होता है। सतीश लूथरा सक्रिय रूप से समाज सेवा में लिप्त रहते हैं और इसी के चलते कई एनजीओ से जुड़े हुए हैं। पिछले कई वर्षों से अपने क्षेत्र में पल्स, पोलियो, रक्तदान आदि विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia