Scrollup

नई दिल्ली, 07 अप्रैल 2024

‘‘केजरीवाल को आशीर्वाद‘‘ अभियान के तहत देश के 25 राज्यों में समर्थकों ने सामूहिक उपवास रखकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड, केरल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों की राजधानियों, जिला व ब्लॉक मुख्यालयों और गांव-कस्बे में लोगों ने सामूहिक उपवास कर केजरीवाल को आशीर्वाद दिया। हरियाणा में सामूहिक उपवास पर रहे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा पूरे सिस्टम को अपने कब्जे में लेकर सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर बना रही है। ‘‘आप’’ गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी ने कहा कि भाजपा अंग्रेजों की तरह कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं से दूर रखने के लिए केजरीवाल को जेल में डाला गया है। जबकि असम में ‘‘आप’’ के प्रदेश अध्यक्ष भाबेन चौधरी ने कहा कि देश भर में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और केजरीवाल को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए मोदी सरकार ने यह साजिश रची है।

मोदी जी झूठ और जुमलों के सहारे देश का लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं- डॉ. सुशील गुप्ता

‘‘केजरीवाल को आशीर्वाद‘‘ अभियान के तहत हरियाणा में आम आदमी पार्टी की ओर से कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तट पर प्रदेश स्तरीय उपवास और आशीर्वाद कार्यक्रम रखा गया। इसमें इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज भाजपा देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर बना रही है। भारत के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी सिटिंग सीएम को चुनाव के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया हो। पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार से भाजपा ने पूरे सिस्टम को अपने कब्जे में ले लिया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि भाजपा उनसे डरी हुई है। भ्रष्टाचारी लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र की भूमि से नवीन जिंदल को कोयला चोर कहा था, उनको ही पार्टी में शामिल कर यहां से उम्मीदवार बना दिए। भाजपा की वाशिंग मशीन में धुलकर नवीन जिंदल साफ हो गए हैं। नवीन जिंदल के ऊपर 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। प्रधानमंत्री मोदी झूठ और जुमलों के सहारे देश का लोकतंत्र खत्म कर देना चाहते हैं। अब देश की जनता सतर्क हो गई है जो लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

‘‘आप’’ हरियाणा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए पूरा देश एकजुट हुआ है। देश के 25 राज्यों में अरविंद केजरीवाल की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी समर्थकों और जनता ने उपवास रखा है। बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ पूरे देश की जनता में आक्रोश है। प्रजातंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई इंडिया गठबंधन जनता के साथ मिलकर लड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गलतफहमी है कि केजरीवाल को जेल में रखकर चुनाव जीत लेंगे। अगर उनमें हिम्मत है तो खुले मैदान में केजरीवाल का सामना करें। इस बार हरियाणा में भी ‘‘इंडिया’’ गठबंधन भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगा। हरियाणा के बेटे को जेल में डालने का सबक देश और प्रदेश की जनता बीजेपी को देगी। इस बार जनता बीजेपी को करारा जवाब देगी।

भाजपा पीएमएलए का गलत इस्तेमाल कर अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा है- ईशुदान गढ़वी

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष ईशुदान गढ़वी ने कहा कि बीजेपी ने पीएमएलए का गलत उपयोग कर जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला है, वो बिल्कुल गलत है। इसी तरह अंग्रेजों ने भी कायरता दिखाते हुए महात्मा गांधी को अपने कार्यकर्ताओं से दूर करने के लिए जेल में डाला था। आज बीजेपी भी ठीक अंग्रेजों की तरह कार्य कर रही है। बीजेपी के इस गलत कार्य के विरोध में जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने रविवार को पूरे दिन गुजरात के विभिन्न इलाकों में उपवास रखा और अरविंद केजरीवाल की अच्छी सेहत व उनको शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इतना ही नहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने जिले जैसे- सुरेंद्रनगर, भावनगर, जूनागढ़, सूरत आदि में उपवास किया और जिन सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है, वहां अन्न का एक दाना खाए बगैर डोर टू डोर कैंपेन किया और जनता को बताया कि भाजपा का असली चाल-चरित्र क्या है।

गुवाहाटी समेत असम के 18 जिलों में ‘‘आप’’ कार्यकर्ता ने सामूहिक उपवास किया- भाबेन चौधरी

वहीं, असम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भाबेन चौधरी ने कहा कि आज हमने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई और उनके अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना के लिए असम में सामूहिक उपवास का आयोजन किया। गुवाहाटी समेत असम के 18 जिलों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सामूहिक उपवास पर बैठे। जिस तरह मोदी सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को षड्यंत्र कर जेल के अंदर डाल रखा है, वो देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए बेहद चिंताजनक बात है। इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ है कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री को सलाखों के पीछे डाल दिया गया हो। आम आदमी पार्टी की देशभर में बढ़ती कामयाबी को रोकने के लिए और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार से दूर रखने के लिए मोदी सरकार ने यह षड्यंत्र रचा है। पूरे असम की जनता और देश के लोग अरविंद केजरीवाल के साथ हैं। असम की जनता इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर इस षड्यंत्र का बदला लेगी। अरविंद केजरीवाल जी बहुत जल्द जेल से बाहर आएंगे और हमारी जीत होगी।

भारत के इन राज्यों में भी केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगों ने रखा उपवास

दिल्ली के अलावा देशभर के राज्यों में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगों ने सामूहिक उपवास रखा। इसमें उत्तर प्रदेश में लखनऊ के विधायक पुरम, महाराष्ट्र के मुंबई में गांधी स्थल, पुणे में बाल गंधर्व चौक, राजस्थान के जयपुर में शहीद स्मारक पार्क, बिहार के पटना में गांधी मैदान, झारखंड के रांची में बाबू वाटिका ऐतिहासिक मोरबड़ी मैदान, तेलंगाना के हैदराबाद में इंदिरा पार्क, केरल के त्रिवेंद्रम में जीपीओ जंक्शन, तमिलनाडु के चेन्नई में रुकमणी लक्ष्मीपति सलाई, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गांधी स्टैच्यू, ओडिशा के भुवनेश्वर में धरना प्लेस, हिमाचल प्रदेश के शिमला में नियर सीटीओ, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रानी रशमोनी दौरमोटाला, मध्य प्रदेश के भोपाल में रोशनपुरा चौक चौहरा, छत्तीसगढ़ के रायपुर में नलधर चौक, जम्मू में हरि सिंह पार्क, कश्मीर में बासी मंजिल, गुजरात के अहमदाबाद में स्टेट ऑफिस, असम के गुवाहाटी में चाचल, मिजोरम में सभी चर्चों, अरुणाचल प्रदेश में टेनिस कोर्ट इंदिरा नगर, पंजाब में खटकर कला, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सदाचार स्थल, कर्नाटक के बेंगलुरु में फ्रीडम पार्क, गोवा में आजाद मैदान और उत्तराखंड के देहरादून में जैन धर्मशाला में लोगों ने उपवास रखा।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia