Scrollup

नई दिल्ली, 29 मार्च 2024

सीएम अरविंद केजरीवाल को आप अपना संदेश भेज सकते हैं। इसके लिए शुक्रवार को ‘‘केजरीवाल को आशीर्वाद’’ वाट्सएप कैंपेन शुरू हो गया है। कैंपेन की शुरूआत मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने किया। उन्होंने कैंपेन के लिए दो वाट्सएप नंबर 8297324624, 9700297002 जारी करते हुए दिल्ली और देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप इन वाट्सएप नंबरों पर अपना संदेश जरूर भेजें। आप शुभकामनाएं, दुआएं और प्रार्थना के साथ कोई भी संदेश भेज सकते हैं। आप किसी भी पार्टी से हों, संदेश जरूर भेजें। मैं अरविंद केजरीवाल तक आपका हर संदेश पहुंचाउंगी। उन्हें आपका संदेश पढ़कर बहुत अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सीएम केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने जो कुछ बोला, उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। उन्होंने देश के सबसे भ्रष्टाचारी व तानाशाही ताकतों को ललकारा है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप इस लड़ाई में अपने भाई-अपने बेटे अरविंद केजरीवाल का साथ जरूर देंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज प्रेसवार्ता कर कहा कि गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा था। पूरा देश ने सुना। मेरी अपील है कि अगर किसी ने अरविंद केजरीवाल के कोर्ट में रखा गया पक्ष नहीं सुना है तो वो जरूर सुनें। उन्होंने कोर्ट के सामने जो कुछ बोला, उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। अरविंद केजरीवाल सच्चे देशभक्त हैं। बिल्कुल ऐसे ही स्वतंत्रता सेनानी भी अंग्रेजों की तानाशाही से लड़ते थे।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि पिछले 30 साल से मैं अरविंद केजरीवाल के साथ हूं। देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी हुई है। अरविंद केजरीवाल ने देश के सबसे भ्रष्टाचारी और तानाशाही ताकतों को ललकारा है। उन्होंने दिल्लीवालों से कहा कि आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई-अपना बेटा कहा है। क्या इस लड़ाई में आप अपने भाई-अपने बेटे का साथ नहीं देंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे।

इस दौरान सुनीता केजरीवाल ने एक वाट्सएप नंबर 8297324624 और 9700297002 जारी किया। उन्होंने कहा कि आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं। इस अभियान का नाम ‘‘केजरीवाल को आशीर्वाद’’ है। इस वाट्सएप नंबर पर अरविंद केजरीवाल को आप अपना आशीर्वाद भेज सकते हैं, शुभकामनाएं, दुआएं, प्रार्थना भेज सकते हैं। अगर कोई और भी संदेश देना चाहें तो वो भी दे सकते हैं। दिल्ली में कई माताओं ने तो अपने बेटे के लिए मन्नत मांगी है। कई बहनों ने भी अपने भाई के लिए मन्नत मांगी है। वो भी दिए गए वाट्सएप नंबर पर लिखकर अपना संदेश भेजें।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मूझे कई लोगों के फोन भी आए। उन्होंने बताया कि वो अरविंद केजरीवाल के लिए व्रत रखे हैं। जितने भी लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं, वो सभी लोग वाट्सएप नंबर पर संदेश लिखकर भेजें। आपके मन में अगर कुछ भी संदेश देने का मन करे तो आप इस वाट्सएप नंबर पर लिखकर भेज दीजिए। हर परिवार को हर सदस्य संदेश लिखकर भेजे। आपके संदेश पढ़कर अरविंद केजरीवाल को बहुत अच्छा लगेगा। आपका एक-एक संदेश अरविंद केजरीवाल तक पहुंचेगा। मैं आपका हर संदेश जेल में उनको देकर आउंगी।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि आपको संदेश भेजने के लिए आपको आम आदमी पार्टी का सदस्य होने की जरूरत नहीं है। आप किसी भी पार्टी से हों या नहीं हों, आप अरविंद केजरीवाल को संदेश जरूर भेजें। सभी युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे, अमीर-गरीब सब लोग अपने भाई- अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को कुछ न कुछ लिखकर जरूर भेजें। मेरी आपील है कि इस वाट्सएप नंबर का खूब प्रचार करें

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

socialmedia