Scrollup

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी उप चुनाव की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। उसी सिलसिले में आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने आज एमसीडी उप-चुनाव की तैयारी पर चर्चा के लिए पार्टी पदाधिकारियों की एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में दुर्गेश पाठक ने दिल्ली की 5 सीटों पर एमसीडी उप चुनाव के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग ज़िम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि भाजपा एमसीडी को चलाने में पूरी तरह से फेल है। आम आदमी पार्टी, दिल्ली की जनता से अरविंद केजरीवाल को वोट देने के लिए मुहिम चलाएगी।एमसीडी उप चुनाव में जनता को भाजपा के भ्रष्टाचार और अत्याचार से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कमर कस ली है।

बैठक में उप चुनाव की तैयारियों पर बात करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि, चुनाव आयोग ने एमसीडी में दिल्ली की 5 सीटों पर उप चुनाव का फैसला लिया है, जिसका हम पूरे हर्ष से स्वागत करते हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा शासित एमसीडी के भ्रष्टाचार और दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा के नेताओं ने पिछले 15 सालों में एमसीडी को खोखला कर दिया है और दिल्ली को गंदा-गंदा कर दिया है। अगले महीने होने वाले उप चुनाव में भाजपा को उसके काले कारनामों का फल देने का वक्त आ गया है। जिस प्रकार भाजपा एमसीडी के माध्यम से दिल्ली की जनता को लूटने का काम कर रही है, दिल्ली की जनता ने उसे एमसीडी की सत्ता से बाहर निकाल फेंकने का मन बना लिया है और हम जनता को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारे पार्षद और पदाधिकारी आने वाले उप चुनाव में कैसे और कौन सी ज़िम्मेदारियां उठाएंगे, हमने इस पर विस्तार से चर्चा की। एमसीडी से भाजपा की विदाई, मतलब दिल्ली से भ्रष्टाचार और कूड़ा खत्म होना। दिल्ली की जनता को हम एक ऐसी दिल्ली से वाकिफ कराना चाहते हैं, जिसके वो हकदार हैं।

चुनाव आयोग ने 28 फरवरी को उप चुनाव कराने का निर्णय लिया है। पिछले 15 सालों में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली वालों की जिंदगी को बर्बाद किया है। भारतीय जनता पार्टी को एमसीडी से उखाड़ फेंकने के लिए दिल्ली की जनता बेकरार है।

When expressing your views in the comments, please use clean and dignified language, even when you are expressing disagreement. Also, we encourage you to Flag any abusive or highly irrelevant comments. Thank you.

OT Editor